19.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में आगामी त्योहारों को देखते हुए मीट एवं चिकन दुकानदारों को...

गुमला में आगामी त्योहारों को देखते हुए मीट एवं चिकन दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन एवं जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में आज खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा शहरी क्षेत्रों में मीट एवं चिकन दुकानदारों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के नेतृत्व में संपन्न हुई।
निरीक्षण के दौरान शहर के मटन एवं चिकन प्रतिष्ठानों को बिना स्थानीय निकायों से बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के तथा खुले में एवं अस्वास्थ्यप्रद स्थितियों में मटन एवं चिकन की बिक्री करने वाले दुकानदारों को सख्त निर्देश दिया गया कि वे नियमों का पालन करते हुए निर्धारित स्थल पर ही बिक्री करें तथा आवश्यक दस्तावेज और स्वच्छता मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करें।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों की अनदेखी करने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। विभाग द्वारा ऐसे निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही गई है, ताकि आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments