19.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में मादक पदार्थों के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान के तहत स्कूलों में...

गुमला में मादक पदार्थों के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान के तहत स्कूलों में पेंटिंग एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

गुमला : – गुमला जिला प्रशासन, द्वारा उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित के नेतृत्व में निषिद्ध मादक पदार्थों के उपयोग के विरुद्ध व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज झारखंड शिक्षा परियोजना गुमला के तत्वावधान में जिले के उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में पेंटिंग एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने बताया कि उपायुक्त गुमला के निर्देशानुसार तथा राज्य स्तरीय कार्ययोजना के तहत जिला परियोजना कार्यालय के दिलदार सिंह के समन्वय में पूर्व में आयोजित प्रभातफेरी, स्लोगन राइटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता के बाद आज विद्यार्थियों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव तथा बचाव उपायों से अवगत कराने हेतु यह रचनात्मक गतिविधि आयोजित की गई।

इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्रों में नशे के खिलाफ जागरूकता विकसित करना तथा उनके रचनात्मक विचारों को अभिव्यक्ति देना है। विद्यालय स्तर पर चयनित विजेता प्रतिभागियों को 26 जून को आयोजित होने वाले केंद्रीय कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा।

उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित ने जिले के सभी सरकारी, अल्पसंख्यक एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों से अपील की है कि वे “आज के विद्यार्थी ही कल के भविष्य” की भावना के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए सिर्फ जागरूकता ही नहीं, बल्कि नियमित निगरानी, अभिभावकों से संवाद और सहानुभूतिपूर्ण मार्गदर्शन की आवश्यकता है।

उपायुक्त ने सभी स्कूलों से अनुरोध किया कि वे विद्यार्थियों को नशे के खतरे से अवगत कराते हुए एक स्वस्थ, शिक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments