21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaगोमिया पुलिस की कार्रवाई: दो मामलों में एक आरोपी और एक वारंटी...

गोमिया पुलिस की कार्रवाई: दो मामलों में एक आरोपी और एक वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया__ गोमिया थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक प्राथमिकी अभियुक्त और एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबित मामलों में फरार आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ शिकंजा कसने का संकेत मिला है।

गोमिया थाना की ओर से 27 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गोमिया थाना कांड संख्या 133/2019, दिनांक 25 जनवरी 2019 के मामले में बालेश्वर हेम्ब्रम (30 वर्ष), पिता कार्तिक हेम्ब्रम, निवासी धनईया, थाना पेंक नारायणपुर, जिला बोकारो को गिरफ्तार किया गया। उक्त मामले में भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज थी, जिसे बाद में धारा 395 के तहत परिवर्तित किया गया था।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments