गोमिया: गोमिया प्रखंड मुख्यालय के दूसरे गेट के पास सड़क किनारे खड़ा एक बड़ा वृक्ष अत्यधिक झुक जाने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों के लिए चिंता का कारण बन गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह वृक्ष सड़क की ओर लगभग चार फीट तक झुक गया है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आने-जाने वाले लोगों का ध्यान थोड़ी देर भी भटका, तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। विशेषकर रात के समय यह झुका हुआ वृक्ष दुर्घटना के लिए खतरा पैदा कर रहा है।
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से अपील की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए झुके हुए वृक्ष को तुरंत हटाया जाए या सुरक्षित किया जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
News – Kahkashan Farooqi







