गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित ने की। बैठक में मुख्य रूप से चौकीदार नियुक्ति तथा अनुकंपा आधारित नियुक्ति से संबंधित विभिन्न मामलों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उग्रवादी हिंसा में मृतक आश्रितों के संबंध में प्राप्त तीन आवेदनों पर समिति द्वारा सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए अनुकंपा आधारित नियुक्ति हेतु अनुमोदन प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त MSCP के अंतर्गत प्राप्त दो प्रकरणों को स्वीकृति दी गई।
बैठक के दौरान समिति द्वारा अन्य प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित मामलों पर आवश्यक निर्देश जारी किए गए, जिससे पात्र आवेदकों को त्वरित लाभ सुनिश्चित कराया जा सके। उपायुक्त गुमला ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े मामलों का निष्पादन संवेदनशीलता एवं समयबद्धता के साथ किया जाए।
बैठक में उप विकास आयुक्त गुमला, अपर समाहर्ता गुमला, एसडीओ सदर, डीएसपी गुमला, सिविल सर्जन गुमला, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी गुमला, सामान्य शाखा पदाधिकारी, अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया







