19.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजिला स्तरीय बैंड प्रतियोगिता कल : आकर्षक धुनों और अनुशासित परेड से...

जिला स्तरीय बैंड प्रतियोगिता कल : आकर्षक धुनों और अनुशासित परेड से गूंजेगा परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम

गुमला :- गुमला जिला मुख्यालय स्थित परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम गुमला में कल झारखंड शिक्षा परियोजना, गुमला के तत्वावधान में जिला स्तरीय बैंड प्रतियोगिता 2025 का आयोजन एक नंबर 2025 को किया गया हैं ।

इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों की बालक एवं बालिका वर्ग की टीमें अलग-अलग श्रेणियों में भाग लेंगी। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली बैंड की आकर्षक धुनें, सधी हुई चाल और अनुशासित परेड कार्यक्रम की विशेषता रहेंगी।

आयोजन की तैयारी जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो कर रही है। उन्होंने कहा कि विद्यालयी सह-शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों में अनुशासन, सामूहिकता और नेतृत्व के गुणों का विकास करती हैं।

सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी शुभकामना प्रसाद ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम राज्य स्तरीय बैंड प्रतियोगिता में गुमला जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में टीम भावना, आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना है। जिले भर के विद्यालयों की टीमों की भागीदारी से यह आयोजन उत्साह और उमंग से भरा रहेगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments