21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaढोल-नगाड़े के साथ अभियुक्त के घर पहुंची पुलिस, कोर्ट का इश्तिहार चस्पा...

ढोल-नगाड़े के साथ अभियुक्त के घर पहुंची पुलिस, कोर्ट का इश्तिहार चस्पा कर कराई मुनादी

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया: न्यायालय के आदेश के अनुपालन में शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को गोमिया के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र में एक अभियुक्त के घर इश्तिहार चस्पा किया गया। पुलिस टीम ने ढोल-नगाड़े के साथ सार्वजनिक रूप से मुनादी कराकर स्थानीय लोगों को भी न्यायालय से जारी इश्तिहार की जानकारी दी।

यह कार्रवाई चतरोचट्टी थाना कांड संख्या 19/23 के अभियुक्त जयलाल महतो, पिता मोती महतो, निवासी बलथरवा, रहावन ओपी (जागेश्वर बिहार), बोकारो के विरुद्ध की गई।

चौक-चौराहों पर भी चस्पा किया इश्तिहार

न्यायालय के निर्देश पर पुलिस टीम अभियुक्त के घर पहुंची और वहां इश्तिहार चस्पा किया। इसके अलावा इलाके के प्रमुख चौक-चौराहों पर भी इश्तिहार चिपकाया गया।

पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ मुनादी कर आसपास के लोगों को न्यायालय की ओर से जारी इश्तिहार के बारे में जानकारी दी। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों की मौजूदगी में सार्वजनिक रूप से इसकी सूचना दी गई।

फोटो-वीडियोग्राफी भी कराई गई

पुलिस के अनुसार, न्यायालय के आदेश के तहत की गई पूरी कार्रवाई की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई। इश्तिहार की तामिला पु०अ०नि० कुंदन कुमार यादव और सशस्त्र बल की मौजूदगी में न्यायालय के निर्देशानुसार पूरी की गई।

पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments