स्नातकोत्तर अंग्रेज़ी विभाग, विनोबा भावे विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित रिसर्च जर्नल “द लिटरेरी विज़न (TLV),” वॉल्युम 11 ,2025 का विमोचन विभागाध्यक्ष डॉ सैयद रिज़वान अहमद द्वारा अंग्रेज़ी विभाग में शनिवार को किया गया।
इस कार्यक्रम में विभाग के रिसर्च स्कॉलर्स एवं छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।
डॉ रिज़वान अहमद ने अपने संबोधन में बताया कि इस शोध पत्रिका में कुल 11 आर्टिकल्स विभिन्न विश्वविद्यालयों के फैकल्टी मेंबर्स एवं शोधार्थी के लेख हैं जो अपने आप में अनमोल हैं। इस शोध पत्रिका में अंग्रेज़ी साहित्य के नवीनतम लेखकों से संबंधित शोध पत्र हैं जो फेमिनिज्म, दलित साहित्य, चाइल्ड साइकोलॉजी, क्लाई-फ्लाई, पोस्टकोलोनियलिज्म, साइलेंस, पार्टीशन ट्रॉमा, इंडियन नॉलेज सिस्टम, ट्राइबल कल्चर्स ऑफ़ झारखंड जैसे विषयों पर आधारित हैं । यह रेफ़रेड (Referred) एवं वार्षिक शोध पत्रिका है जिसका अपना आईएसएस नंबर 0975-3230 है ।
इस शोध पत्रिका के मुख्य संपादक डॉ रिज़वान अहमद हैं ।
ज्ञात हो कि टीएलवी रिसर्च पत्रिका को स्नातकोत्तर अंग्रेज़ी विभाग पिछले बीस वर्षों से निकाल रहा है जिसके कारण शोधार्थी काफ़ी लाभान्वित होते हैं । 2005 मे पहली बार प्रकाशित हुई थी। 20 सालो से यह पत्रिका प्रकाशित की जा रही है। मौके पर सहायक प्राध्यापक डॉ गंगा नंद सिंह, सहायक प्राध्यापक डॉ नीरज डांग उपस्थित थे ।
न्यूज – विजय चौधरी







