न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला
गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित केन्द्रीय विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक उपायुक्त गुमला दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक गतिविधियों तथा विद्यालय के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों एवं कार्यों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही विद्यालय की शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक उपलब्धियों, जेम पोर्टल के माध्यम से की जा रही खरीदारी, केन्द्रीय विद्यालय संगठन के अग्रणी कार्यक्रमों, अस्थायी एवं निर्माणाधीन भवन से संबंधित रिपोर्ट तथा पुराने एवं अनुपयोगी सामग्रियों के नियमानुसार निस्तारण सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई।







