19.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaमहात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिले में शहीद दिवस...

महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिले में शहीद दिवस का आयोजन

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला में आज महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज जिले भर में शहीद दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में पूर्वाह्न 11:00 बजे 02 (दो) मिनट का मौन धारण किया गया।
इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित सभी शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहीद दिवस के अवसर पर शैक्षणिक संस्थानों एवं सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय एकता, अहिंसा एवं देशभक्ति के मूल्यों पर चर्चा की गई तथा शहीदों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments