17.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaमहिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की योजनाओं की मासिक समीक्षा...

महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित, कम प्रगति वाले परियोजनाओं को कार्य में तेजी लाने का निर्देश

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन की अध्यक्षता में आज महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हेतु मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन, निर्धारित लक्ष्यों के विरुद्ध उपलब्धि एवं परियोजनावार प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस क्रम में जिन परियोजनाओं की प्रगति अपेक्षाकृत कम पाई गई, उन्हें उप विकास आयुक्त द्वारा कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को चिह्नित कर उनका त्वरित समाधान करें। साथ ही लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने नियमित अनुश्रवण करते हुए कार्यों की प्रगति में अपेक्षित सुधार लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

बैठक में विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं कार्यों में तेजी लाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी, महिला पर्यवेक्षिकाएं सहित अन्य सम्बंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments