19.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaसियारी पंचायत को ‘उत्कृष्ट ग्राम सभा’ सम्मान, 4 लाख की प्रोत्साहन राशि...

सियारी पंचायत को ‘उत्कृष्ट ग्राम सभा’ सम्मान, 4 लाख की प्रोत्साहन राशि मिली

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया_गोमिया प्रखंड अंतर्गत सियारी पंचायत ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और ग्रामीण विकास के मॉडल को साबित करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट पंचायत पुरस्कार योजना के तहत पंचायत को “उत्कृष्ट ग्राम सभा” श्रेणी में सम्मानित किया गया। इस सम्मान के तहत पंचायत को प्रशस्ति पत्र के साथ 4 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया।

यह पुरस्कार पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, जनभागीदारी, स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता तथा ग्राम सभा की सक्रिय भूमिका को देखते हुए दिया गया। पंचायत की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों ने इसे पूरे पंचायत की सामूहिक मेहनत का परिणाम है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments