16.1 C
Ranchi
Wednesday, November 25, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaअपनी-अपनी पत्नियों की हत्या करने के आरोपियों को पुलिस ने उन्हें उस...

अपनी-अपनी पत्नियों की हत्या करने के आरोपियों को पुलिस ने उन्हें उस वक्त विधिवत गिरफ्तार कर लिया, जब उक्त दोनों आरोपियों ने अपनी अपनी पत्नी की गुमशुदगी का रिपोर्ट लिखवाने के उद्देश्य से गुमला सदर थाना पहुंचे थें

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया 

जहां पुलिसिया अंदाज में उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने पुलिस के समक्ष टूटते हुए अपनी अपनी पत्नियों के हत्या करने के अपराध को स्वंय स्वीकार कर लिया

हत्या के आरोपियों को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार करते हुए, हत्या में प्रयोग किए गए उक्त एम्बुलेंस को जप्त कर लिया और उनकी निशान दही पर जंगल में उक्त दोनों शवों की तलाश जारी

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित विंध्याचल नगर नदी टोली से लापता दो महिलाएं मिनी प्रिया और राधिका कुमारी की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें दो आरोपी उनके पति शिव शंकर साहू और नवीन साहू पर लगाया जा रहा है, जो आपस में दोनों भाई हैं, घरेलू और पारिवारिक विवाद के चलते दोनों कथित आरोपी अपने-अपने पत्नियों को घुमाने के बहाने एम्बुलेंस से सिमडेगा के वीरू जंगल ले गए,और वहां अपने-अपने पत्तियों का सामूहिक रूप से हत्या कर उक्त जंगल में ही दोनों महिलाओं के शवों को दफना दिए और दोनों हत्यारे ने अपने बचाव के उद्देश्य से अपने बच्चों के संग गुमला सदर थाना में पहुंच कर अपनी अपनी पत्नियों की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराई, पुलिस द्वारा पूछताछ के क्रम में दोनों व्यक्तियों के विरोधाभास अपने-अपने बयानों के कारण पुलिस के समक्ष बुरी तरह फंस गए, और पुलिसिया अंदाज में खातिरदारी करने पर दोनों आरोपियों ने अपने-अपने अपराध और जुर्म स्वीकार करते हुए, कई महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस को दी है, बाद में गुमला सदर थाना पुलिस ने उक्त दोहरे हत्याकांड में प्रयुक्त किए गए एम्बुलेंस को जब्त कर ली है, और उनके परिजनों से पूछताछ जारी है और जंगल में उक्त दोनों शवों की तलाश की जा रही है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments