19.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaउपायुक्त के निर्देशानुसार अवैध बालू भंडारण की नीलामी संपन्न

उपायुक्त के निर्देशानुसार अवैध बालू भंडारण की नीलामी संपन्न

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उपायुक्त गुमला के निर्देशानुसार जिला अंतर्गत अंचल कामडारा एवं सिसई के विभिन्न स्थानों पर जप्त किए गए लगभग 1,91,500.00 घनफीट अवैध बालू भंडारण की नीलामी आज दिनांक 12.02.2026 को अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक की अध्यक्षता में कराई गई।
नीलामी प्रक्रिया में कुल 13 लोगों द्वारा भाग लिया गया। जप्त बालू की कुल मात्रा 1,91,500.00 घनफीट रही, जिसकी नीलामी राशि ₹24,51,200.00 से प्रारंभ होकर ₹26,22,051.00 तक विभिन्न उच्चतम डाककर्ताओं के पक्ष में स्वीकृत की गई।
जप्त बालू की नीलामी नियमानुसार एवं पूर्णतः प्रक्रियागत ढंग से संपन्न कराई गई है तथा आगे की कार्रवाई भी निर्धारित नियमों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी है, ताकि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments