19.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaजिला स्तर पर कोर टीम गठित, 8वीं बोर्ड में उत्कृष्ट परिणाम हेतु...

जिला स्तर पर कोर टीम गठित, 8वीं बोर्ड में उत्कृष्ट परिणाम हेतु विशेष तैयारी

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला में, झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची द्वारा दिनांक 02 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश अनुरूप झारखंड शिक्षा परियोजना, गुमला ने व्यापक तैयारी प्रारंभ कर दी है। डीएसई नूर आलम खां ने बताया कि कक्षा 10 एवं 12 के विद्यार्थियों के लिए बोर्ड परीक्षा विजय अभियान अंतर्गत विभिन्न हस्तक्षेप के बाद अब आठवीं बोर्ड में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उत्तीर्णता एवं उत्कृष्ट परिणाम का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

डीएसई ने बताया कि जिले के सभी कक्षा 8 संचालित विद्यालयों में अतिरिक्त एवं विशेष कक्षाओं का संचालन अनिवार्य किया गया है तथा सभी विद्यालयों को प्रतिदिन 20–25 MCQ आधारित लघु टेस्ट आयोजित कर उसी दिन मूल्यांकन एवं त्रुटि विश्लेषण करने का निर्देश दिया गया है।

सभी विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को OMR शीट पर उत्तर अंकन का नियमित अभ्यास भी कराया जाएगा तथा विशेष रूप से कमजोर एवं मार्जिनल विद्यार्थियों की पहचान कर उनके लिए फोकस कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इसकी गंभीरता को देखते हुए जिला के साथ संकुल एवं प्रखंड स्तर पर भी मॉनिटरिंग को सख्त किया गया है।

आठवीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी को और सुदृढ़ बनाने हेतु जिला स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं संस्कृत विषयों के अनुभवी शिक्षकों का एक कोर ग्रुप गठित किया गया है। यह कोर टीम प्रतिदिन महत्वपूर्ण एवं संभावित MCQ प्रश्न तैयार करेगी, जिन्हें सभी प्रखंडों के माध्यम से विद्यालयों के शैक्षणिक समूहों में साझा किया जाएगा, ताकि जिले के प्रत्येक विद्यालय में समान रूप से गुणवत्तापूर्ण अभ्यास सुनिश्चित हो सके।

जिले के BEO, BPO, BRP एवं CRP को प्रतिदिन मॉनिटरिंग एवं फीडबैक देने का निर्देश दिया गया है। विशेष रूप से पिछले वर्ष कमजोर प्रदर्शन वाले विद्यालयों पर अतिरिक्त ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रधानों, शिक्षकों एवं कर्मियों से पूर्ण गंभीरता एवं समन्वय के साथ इसे सफल बनाने की अपील की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments