13.1 C
Ranchi
Sunday, November 29, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaखाद्य प्रतिष्ठान स्वयं सुधारात्मक कार्रवाई अपनाये नहीं तो होगी सख़्त कार्रवाई ,खाद्य...

खाद्य प्रतिष्ठान स्वयं सुधारात्मक कार्रवाई अपनाये नहीं तो होगी सख़्त कार्रवाई ,खाद्य विभाग की लगातार दबिश, आज कई दुकानों से सील हुए सैंपल

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए शहर में विशेष जांच अभियान चलाया। लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री मिले, इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई दुकानों में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, गुमला प्रकाश चंद्र गुग्गी ने किया।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बाजार के कई प्रतिष्ठानों में जाकर सामान की गुणवत्ता जांची और शक के आधार पर नमूने लिए मेसर्स साबू ट्रेडर्स, से पैकेज्ड घी और मेसर्स जय प्रकाश ट्रेडर्स,पालकोट रोड गुमला से हल्दी पाउडर का सैंपल लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि इन सभी सैंपलों को जांच के लिए राज्य खाद्य जाँच प्रयोगशाला, राँची भेज दिया गया है। लैब से रिपोर्ट आने के बाद नियमों के अनुसार आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारी द्वारा मेसर्स जे एम डी, पालकोट रोड तथा ब्लिंकिट स्टोर का भी निरीक्षण किया गया। ब्लिंकिट स्टोर में वेज एवं नॉनवेज को सही तरीके से मार्क करके अलग रखने साथ ही एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों को अलग चिह्नित स्थान पर रखने की सख्त हिदायत दी गई।

विभाग ने होटल, ठेले और खोमचे पर सामान बेचने वाले सभी दुकानदारों, खासकर गोलगप्पा विक्रेताओं को निर्देश दिया है कि वे खाना तैयार करने और ग्राहकों को पिलाने के लिए केवल प्रमाणित आर ओ प्लांट के शुद्ध पानी का ही उपयोग करें। इसके साथ ही, एफएसएसएआई का लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट दुकान या ठेले पर ऐसी जगह लगाना अनिवार्य है, जहां ग्राहक उसे आसानी से देख सकें।जांच टीम ने निर्देश दिया कि सभी होटलों, रेस्टोरेंट, ठेलों एवं खोमचों में काम करने वाले कर्मचारी अनिवार्य रूप से एप्रन, ग्लव्स और हेडगियर (सिर ढकने वाली टोपी) का प्रयोग करें।

अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें किसी भी दुकान में मिलावटी सामान, खराब गुणवत्ता या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो वे एफएसएसएआई के ‘फूड सेफ्टी कनेक्ट’ ऐप पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा सीधे गुमला स्थित खाद्य सुरक्षा कार्यालय में भी शिकायत की जा सकती है। विभाग ने भरोसा दिलाया है कि शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments