न्यूज – गणपत लाल चौरसिया
गुमला। गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से दर्ज दो अलग-अलग मामलों में लापता पीड़िताओं को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया है। दोनों किशोरियों को क्रमशः राजस्थान और दिल्ली से बरामद कर गुमला लाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर चैनपुर थाना में दो कांड दर्ज किए गए थे।
पहला मामला चैनपुर थाना कांड सं०-49/25 (दिनांक 29.12.2025) के तहत धारा 363/365/366ए/367/368/370 भादवि एवं 75/79 जेजे एक्ट के अंतर्गत दर्ज किया गया था।
वहीं दूसरा मामला चैनपुर थाना कांड सं०-05/26 (दिनांक 24.01.2026) के तहत धारा 64(1)/65(1)/96 बीएनएस के अंतर्गत अंकित किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गुमला हरिश बिन जामां के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चैनपुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मामलों की पीड़िता किशोरियों को क्रमशः राजस्थान एवं दिल्ली से सुरक्षित बरामद कर लिया।
पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस सफल अभियान से परिजनों ने राहत की सांस ली है।







