गुमला ः गुमला जिला मुख्यालय में आरएसएस के स्वयंसेवकों ने महापुरुष किसी जाति समुदाय का नहीं होता वह राष्ट्र की धरोहर है, यह सिद्ध किया,गुमला आर एस एस के स्वयंसेवको ने दीपावली त्यौहार के सुबह गुमला के प्रमुख स्थानों पर एवं उसके आसपास स्थित जैसे संघ कार्यालय,शाखा स्थल,अमर जवान ज्योति,शहीद स्मारक,महापुरुषों के स्मृति स्थल,स्वतंत्रता सेनानियों अथवा वीर सैनिकों के स्मारकों पर साफ सफाई किया और भारत मां की जयघोषणा की, वही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने ” उठो साथियों समय नहीं है यह शोभा सिंगर का आज चुकाना है ऋण तुमको भारत मां के प्यार का ” मधुर स्वर में गीत गाकर लोगों को जागरूक करते देखे गए आस पास के लोगों ने आर एस एस के कृत को काफी सराहा और भारत मां की जय घोष कर उनलोगों के साथ मिलकर अपने अपने हांथ बटाया फिर संध्या के समय सभी स्वयंसेवकों के सभी प्रमुख स्थानों पर जाकर दीपक जलाया और उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
न्यूज – गणपत लाल चौरसिया







