19.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaउपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक संपन्न

उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक संपन्न

गुमला : – गुमला स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक का आयोजन आज उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभाकक्ष में संपन्न की हुई । जिला स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की इस समीक्षात्मक बैठक में विभाग से संबंधित एक साथ कई योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग के समीक्षा के दौरान जिले एवं प्रखंड के विभिन्न स्वास्थ्य केंन्द्रो पर स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सकों की उपलब्धता की अद्यतन स्थिति से अवगत होते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। आयुष्मान कार्ड योजना, आभा कार्ड निर्माण आदि विषयों पर भी चर्चा की गई। विभिन्न प्रखंडों में स्वास्थ्य उप केंन्द्रो के भवन, आधारभूत सुविधा सहित अन्य पहलुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। नीति आयोग के विभिन्न इंडिकेटरों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके तहत एएनसी रजिस्ट्रेशन, संस्थागत प्रसव, child full immunization, फैमिली प्लैनिंग, ई-संजीवनी (टेलीमेडिसिन) की समीक्षा कर अद्यतन स्थिति से अवगत होने का कार्य किया गया।

उपायुक्त गुमला ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर को निर्देशित किया कि अपने अपने स्वास्थ्य केंद्रों में लक्ष्य निर्धारित कर काम करें। सहिया के कार्यों की समय समय पर मॉनिटरिंग करें और उसका रिपोर्ट सम्बंधित पदाधिकारी को भेजना सुनिश्चित करें। जहां कहीं भी कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में आधारभूत सुविधाओं की कमी है, निरीक्षण कर यथाशीघ्र दूर करने का निर्देश दिया गया।

उक्त बैठक में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित अन्य गतिविधियों जैसे कि डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम इम्प्लीमेंटशन कमिटी, डिस्ट्रिक्ट TB फोरम, डिस्ट्रिक्ट TB कोर्बीडिटी कोऑर्डिनेशन कमिटी, डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स ऑफ़ TB, एक्टिव केस finding फॉर TB, प्रपोजल फॉर TB फ्री पंचायत, डिस्ट्रिक्ट ग्रिवांस रेडरेसेल कमिटी (DGRC), हॉस्पिटल मेंटेनेंस एवं अबुवा स्वास्थ्य योजना आदि के अद्यतन प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किए गए।

बैठक में उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत विभिन्न अन्य कार्यो की भी समीक्षा की। इनमें मुख्य रूप से एचएमआईएस पोर्टल, एएनसी रजिस्ट्रेशन, गर्भवती महिलाओं की संख्या, संस्थागत प्रसव, आकांक्षी जिला अंतर्गत विभिन्न इंडिकेटर, एएनसी चेकअप, चाइल्ड इम्यूनाइजेशन,
फैमिली प्लानिंग, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत, अनीमिया से बचाव, मिशन इंद्रधनुष, यू विन पोर्टल, चिकित्सकों की उपस्थिति, एम्बुलेंस की उपलब्धता समेत स्वास्थ्य विभाग की अन्य भूमिकाओं और जिम्मेदारियों पर गहन समीक्षा कर उपायुक्त ने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस बैठक में सिविल सर्जन एवं संबंधित विभाग के चिकित्सा पदाधिकारी समेत चिकित्सा विभाग के अन्य कर्मी व पदाधिकारी उपस्थित थे।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments