गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर आज मंगलवार को निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, जिला ग्रामीण विकास शाखा, गुमला विद्या भूषण द्वारा प्रखंड रायडीह अंतर्गत एसएस +2 हाई स्कूल रायडीह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कक्षा 12वीं में अध्ययनरत कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के छात्र–छात्राओं से वर्ग कक्ष में संवाद स्थापित कर परीक्षा की तैयारी से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई तथा उन्हें बेहतर परीक्षा परिणाम हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्रोत्साहित किया गया।
इस क्रम में इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, सांख्यिकी, जीव विज्ञान, भौतिकी, रसायन एवं गणित विषयों की प्रभावी तैयारी एवं उत्तर लेखन पर चर्चा की गई। विद्यालय प्रधान को विद्यार्थियों के लिए नियमित रिवीजन कार्य कराने तथा विषयवार शिक्षकों के संपर्क नंबर विद्यार्थियों के साथ साझा करने का निर्देश दिया गया, ताकि अध्ययन से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही सभी संकायों में बेहतर परीक्षा परिणाम सुनिश्चित करने हेतु विद्यालय प्रधान एवं शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी रायडीह उपस्थित थे।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया







