न्यूज – कहकशां फारुकी
शराब बनाने के उपकरण भी तोड़े, आईईएल पुलिस की छापेमारी से अवैध कारोबारियों में हड़कंप
गोमिया__अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आईईएल थाना पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए करमाटांड़ गांव में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने करीब 7 किलो जावा महुआ नष्ट कर दिया और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को तोड़कर नष्ट कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब निर्माण में जुटे लोगों में हड़कंप मच गया।
बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी श्यामल कुमार मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने करमाटांड़ गांव में अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर धावा बोला। छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब बनाने की सामग्री और उपकरणों को नष्ट कर अवैध कारोबार पर सीधा प्रहार किया।
अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की सख्ती
पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई कि गांव में कहीं भी अवैध शराब निर्माण या बिक्री की जानकारी मिले, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों को कड़ा संदेश दिया गया है। अब पुलिस के सामने इस अभियान को लगातार जारी रखते हुए क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने की चुनौती होगी।







