19.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaगायत्री महायज्ञ में शामिल हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद, कब्रिस्तान घेराबंदी कार्य का...

गायत्री महायज्ञ में शामिल हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद, कब्रिस्तान घेराबंदी कार्य का किया शिलान्यास

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया : रविवार को झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के माननीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद गोमिया प्रखंड के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।
सबसे पहले मंत्री योगेंद्र प्रसाद गोमिया प्रखंड के पंचायत हजारी के वैध टोला में आयोजित 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए और यज्ञ में भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीणों एवं आयोजकों ने मंत्री जी का फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
मौके पर मंत्री ने कहा कि गायत्री महायज्ञ जैसे आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी सद्भाव और नैतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजन हमें समाजसेवा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने यज्ञ के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दी।
इसके बाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गोमिया प्रखंड अंतर्गत साड़म पूर्वी के दलाल टोला में कब्रिस्तान घेराबंदी निर्माण कार्य का विधिवत शुभ शिलान्यास किया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें फूल-माला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि समाज के हर वर्ग की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देना सरकार की प्राथमिकता है। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments