19.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला जिले में नशीले निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान...

गुमला जिले में नशीले निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान प्रारंभ

गुमला : – गुमला जिले में आज से 10 जून से 26 जून 2025 तक नशीले निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान का विधिवत शुभारंभ किया । जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर गुमला में आयोजित उद्घाटन समारोह में उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक गुमला हरिश बिन ज़मान द्वारा संयुक्त रूप से जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित 04 जागरूकता रथों (वाहनों) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह अभियान जिले में नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता को बढ़ावा देने एवं युवाओं में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। जागरूकता रथ द्वारा प्रत्येक प्रखंडों में आज दिनांक 10 जून से लेकर 26 जून तक भ्रमण करते हुए स्थानीय नागरिकों को निषेद्य मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूक किया जाएगा।
अभियान के तहत जिले भर में विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियाँ एवं कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से परियोजना निदेशक ITDA, सिविल सर्जन गुमला, जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त गुमला ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि अभियान को प्रभावी बनाने हेतु सभी विभागीय स्तर पर समन्वय स्थापित करते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि समाज में नशामुक्ति के प्रति सकारात्मक माहौल सृजित हो।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments