न्यूज – गणपत लाल चौरसिया
गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों द्वारा गैस एजेंसियों एवं वितरण केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में कुछ गैस सिलेंडर वितरकों के यहां उपभोक्ताओं की भीड़ देखी गई, किन्तु जांच के दौरान यह पाया गया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है तथा कहीं भी आपूर्ति बाधित नहीं है।
जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि गैस सिलेंडर को लेकर किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक बुकिंग से बचें। जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है तथा आपूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है।








