गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिछले दिनों दिल्ली दौरे के क्रम में पीएम नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित साह से हुई मुलाकात के बाद झारखंड में सियासी फेरबदल की अटकलों को अर्जुन मुंडा ने पूरी तरह से खारिज नहीं किया है. कहा है कि इस प्रकार की खबरें केवल मीडिया में है जमीन पर नहीं, लेकिन साथ ही यह भी जोड़ा कि समय के साथ राजनीति हकीकत में बदलती है।
श्री मुंडा ने कहा कि इस प्रकार के मसलों पर अत्यधिक चर्चा की जरूरत नहीं है। पूर्व मुख्ममंत्री श्री मुंडा अपनी पत्नी मीरा मुंडा के साथ देवघर जाने के क्रम में शुक्रवार को कुछ देर के लिए गिरिडीह में रुके थे. इस दौरान वे पत्रकारों से बात कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने हेमंत सोरेन सरकार द्वारा केन्द्र से फण्ड की मांग को लेकर कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिये कि किस मद में फण्ड की जरूरत है। श्री मुंडा ने कहा कि समुचित विकास और नितिगत मुद्दों पर चर्चा के अभाव में सपने दिखाने वाली हेमंत सोरेन सरकार जनता से दूर हो रही है। इससे पहले सकिर्ट हाउस में पूर्व मुख्यमंत्री का भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया ।