न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला
गुमला : – गुमला जिला में दो दिवसीय हॉकी फुटबॉल एथलेटिक्स बैडमिंटन एवं कुश्ती आदि प्रतियोगिता, Asmita City District League 2025–26 के अंतर्गत दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसका समापन 25 तारीख को होगा। प्रतियोगिता में हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन एवं कुश्ती जैसे खेल शामिल हैं।
फुटबॉल में कुल 14 टीमों ने भाग लिया, जिसमें अंडर-14 की 7 टीमें, अंडर-17 की 6 टीमें तथा ओपन वर्ग की 1 टीम शामिल रही। हॉकी में कुल 6 टीमों ने भाग लिया, जिसमें अंडर-14 की 4 टीमें एवं अंडर-17 की 2 टीमें शामिल रही। इसके अतिरिक्त एथलेटिक्स में 50 खिलाड़ियों, बैडमिंटन में 21 खिलाड़ियों तथा कुश्ती में 58 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अपर समाहर्ता गुमला सहित अनुमंडल पदाधिकारी गुमला, जिला परिवहन पदाधिकारी गुमला, जिला खेल पदाधिकारी गुमला एवं खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी गुमला शामिल रहे।
मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है तथा उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का विकास होता है।








