19.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaपशुपालन विभाग के कर्मचारियों ने अपने बताए भुगतान के लिए, एक दिवसीय...

पशुपालन विभाग के कर्मचारियों ने अपने बताए भुगतान के लिए, एक दिवसीय धरना दिया

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख- गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालयमें आज झारखण्ड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ,गुमला के नेतृत्व में पशुपालन विभाग के कर्मचारियों द्वारा पशुपालन कार्यालय,गुमला में एक दिवसीय धरना दिया गया ।जिसकी अध्यक्षता अमित कुमार भगत ने किया । मांग पत्र जिला पशुपालन पदाधिकारी गुमला को दिया गया, जिसमें . पशुपालन विभाग के कर्मचारियों का 3 महीने से बकाया वेतन भुगतान दुर्गापूजा में , संकल्प संख्या 749 को रद्द करने, सभी कर्मचारियों को प्रोन्नति , एम ए सी पी देने, पद समाप्ति का नियम वापस लेने, का मांग पत्र सचिव पशुपालन रांची, निदेशक पशुपालन विभाग रांची के नाम से दिया गया, जिला सचिव भूषण कुमार ने कहा कि वेतन भुगतान दुर्गापूजा के अवसर पर करने के लिए 13.10.2026 को निदेशक पशुपालन रांची से शिष्टमंडल मिलकर मांगपत्र पर चर्चा किया गया ।उनके द्वारा बताया गया कि वित्त विभाग से संचिका प्राप्त होते ही वेतन भुगतान का आदेश जारी की जाएगी, कर्मचारियों के पद समाप्ति एवं पशु चिकित्सकों को नियम विपरीत प्रोन्नति और वेतन देने के खिलाफ माननीय उच्च न्यायालय,रांची में रिट याचिका दाखिल किया जाएगा। सरकार द्वारा नियम के विपरीत संकल्प जारी हुआ है।इससे नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लग जाएगा पद समाप्ति की निंदा किया गया। विजय नायक,सौरभ कुमार,पुरन महतो,आयुष केरकेट्टा,इंद्राणी देवी, अनिता हांसदा मुर्मू,रानी दीपिका उरांव,लेपा मुंडा, फ्रांसिस एक्का,रश्मि मनोहर कच्छप,राम भगत,सुनील तिवारी,हेमंत कच्छप सभी ने एक स्वर से वेतन की मांग , पद समाप्ति का विरोध किया गया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments