17.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaबांस कारीगरों की हाँथ की हुनर रंग लाई, अब उनकी सुधरेगी आर्थिक...

बांस कारीगरों की हाँथ की हुनर रंग लाई, अब उनकी सुधरेगी आर्थिक स्थिति

गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित   पालकोट प्रखंड, के ग्राम बंगरु के बांस कारीगरों को मिला रहा प्रशिक्षण, बाजार मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड, गुमला एवं एनईईइडीएस के द्वारा किया गया पहल से सशक्त हो रहें स्थानीय कारीगर वर्षों से अपने हाथों के हुनर से सुंदर और उपयोगी उत्पाद बनाने वाले पालकोट प्रखंड के बंगारू ग्राम के कारीगरों को अब उनकी मेहनत और प्रशिक्षण से प्राप्त उन्नत कारीगरी का हुनर केवल गांव के बाजार हाट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नगर के बड़ा बाजार तक पहुंचेगा और उनकी आमदनी को मजबूत करेगा।

कारीगरों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के माध्यम से नीड्स संस्थान को 10 प्रतिशत के अंशदान पर मशीन/टूल किट का उपलब्ध कराया गया है। बांस कारीगरों को मशीन द्वारा उन्नत प्रशिक्षण, कम समय में अधिक उत्पाद का निर्माण के बारे में 14 दिवसीय प्रशिक्षण ग्राम बंगारू, प्रखंड पालकोट, गुमला में दिया जा रहा है। जिले के कारीगरों की पहचान, उनका पारंपरिक हुनर आधुनिक जरूरतों के अनुरूप और बेहतर बन सके।

बल्कि कारीगरों के लिए एक सुरक्षित और सुविधाजनक कार्यस्थल की भी व्यवस्था की गई। एससीए मद से कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) भवन का निर्माण कराया गया है, जिससे कारीगर धूप, बारिश और कठिन मौसम की चिंता किए बिना नियमित रूप से काम कर सकें।

इस अवसर पर सूरज महतो, प्रखंड उद्यमी समन्वयक, पालकोट NEEDS के मास्टर ट्रेनर, मीरा देवी एवं बांस कारीगर उपस्थित रहें ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments