गुमला : आगामी महाछठ पर्व को लेकर बुधवार को गुमला अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं सदर थाना प्रभारी द्वारा नागफणी एवं नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ तालाबों, नदियों और घाटों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने छठ घाटों की सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, तथा श्रद्धालुओं की सहूलियत संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि पर्व के दौरान जलाशयों में पर्याप्त जलस्तर, स्वच्छ वातावरण और भीड़ प्रबंधन की उचित व्यवस्था बनी रहे।
इसके अलावा सिसई प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र के छठ घाटों की नियमित निगरानी रखने तथा सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने का आदेश दिया गया।
अधिकारियों ने यह भी कहा कि जिला प्रशासन द्वारा महाछठ पर्व को शांतिपूर्ण, स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारियाँ लगभग पूरी कर ली गई हैं।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया







