19.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaरैयतों की समस्याओं को लेकर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने अधिकारियों संग की...

रैयतों की समस्याओं को लेकर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने अधिकारियों संग की बैठक

News – Kahkashan Farooqi

गोमिया_ललपनिया स्थित टीटीपीएस गेस्ट हाउस में रविवार को झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बेरमो एसडीओ, सीसीएल कथारा क्षेत्र के जीएम तथा गोमिया अंचल अधिकारी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सीसीएल कथारा क्षेत्र अंतर्गत गोमिया अंचल के कई रैयत ग्रामीणों द्वारा रैयती जमीन पर घर निर्माण कार्य रोकने की शिकायतों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
ग्रामीणों ने मंत्री के समक्ष शिकायत रखी कि सीसीएल के पीओ द्वारा रैयती जमीन पर घर आदि निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न की जा रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि रैयतों को बेवजह परेशान नहीं किया जाए तथा स्थानीय प्रशासन और सीसीएल प्रबंधन आपसी समन्वय स्थापित कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें।
मंत्री ने कहा कि सरकार रैयतों एवं ग्रामीणों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी स्तर पर अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने तथा आम लोगों को राहत पहुंचाने का निर्देश दिया।
बैठक के बाद ग्रामीणों में समस्या समाधान को लेकर उम्मीद जगी है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments