17.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghविनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में झारखंड स्थापना दिवस पर...

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में झारखंड स्थापना दिवस पर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन

हजारीबाग: झारखंड राज्य के स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में मंगलवार को चित्रांकन (पेंटिंग) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभाग के लगभग 75 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और झारखंड की संस्कृति, परंपरा और जनजीवन से जुड़े विषयों पर अपने विचार रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किए।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर किरण कुमारी, द्वितीय स्थान पर समा अर्शी तथा तृतीय स्थान पर साक्षी प्रिया का चयन किया गया। उनके द्वारा बनाए गए चित्रों में झारखंड की लोकसंस्कृति, प्रकृति और सामाजिक समरसता की सुंदर झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम के प्रभारी एवं विभाग के प्राध्यापक डॉ. अजय बहादुर सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ना और उनमें सृजनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि “प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।”

डॉ. सिंह ने यह भी जानकारी दी कि बुधवार को विभाग में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जो स्थापना दिवस समारोह की श्रृंखला का अगला चरण है।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. सुकल्याण मोइत्रा, शोधार्थी धर्मेंद्र कुमार, महेंद्र पंडित, रवि विश्वकर्मा, इमानुएल अंसारी और प्रतीक कुमार ने कार्यक्रम के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।

विभाग परिसर में आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में झारखंड की सांस्कृतिक पहचान के प्रति गर्व और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

News – Vijay Chaudhary

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments