21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeBest Newsगिरिडीह में 12वीं में नामांकन के लिए छात्राएं डीसी से मिलीं, सभी...

गिरिडीह में 12वीं में नामांकन के लिए छात्राएं डीसी से मिलीं, सभी को पढ़ाई बाधित नहीं होने का मिला आश्वासन

गिरिडीह : समाहरणालय में 12वीं में नामांकन के लिए छात्राओं ने शनिवार को उपायुक्त राम निवास यादव से मिलकर अपनी बातों को रखा। उपायुक्त ने मामले में त्वरित संज्ञान में लेते हुए शिक्षा विभाग को कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि किसी भी परिस्थिति में बच्चियों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी।

छात्राओं ने उपायुक्त के समक्ष अपनी आर्थिक स्थिति भी बतायी. छात्राओं ने बताया कि अब स्कूल में नामांकन लेने से ड्रेस समेत कई अन्य व्यवस्थाएं बदल जाएंगी, जिससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ेगा।

डीसी ने शिक्षा विभाग को सख्त हिदायत दी

उन्होंने मौके पर ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बुलाकर बच्चियों को फॉर्म देने का निर्देश दिया। साथ ही बच्चियों के यूनिफॉर्म से संबंधित समस्या को लेकर भी सख्त हिदायत दी कि ऐसी किसी भी प्रकार दिक्कत न हो, यह सुनिश्चित करें। आगे उपायुक्त ने छात्राओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी हर परेशानी का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी छात्रा की पढ़ाई बाधित न हो।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments