21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeBest Newsगिरिडीह डीसी ने गांडेय के नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया, अधिकारियों को...

गिरिडीह डीसी ने गांडेय के नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

गिरिडीह : उपायुक्त रामनिवास यादव ने बुधवार को गांडेय प्रखंड अंतर्गत संचालित नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने विद्यालय की व्यवस्था, शिक्षा की गुणवत्ता और छात्रों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का प्रत्यक्ष रूप से अवलोकन किया। इस दौरान उपायुक्त ने विद्यालय में शिक्षा का स्तर कैसा है, और छात्र क्या सीख रहे हैं, समेत विभिन्न बिंदुओं की जानकारी प्राप्त की।

डीसी ने शैक्षणिक गतिविधियां, पेयजल, शौचालय, आधारभूत संरचना, किचेन शेड, बच्चों को मिल रही भोजन की गुणवत्ता आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही विद्यार्थियों की उपस्थिति, साफ-सफाई तथा विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया।

डीसी ने कहा कि बच्चों का समग्र विकास, मानसिक, बौद्धिक व नैतिक सुनिश्चित करना शिक्षकों, अभिभावकों और प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है। शिक्षा ही वह आधार है जिस पर राज्य और देश का भविष्य टिका है। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, गोपनीय प्रभारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments