21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeBest Newsदेवघर डीसी ने वाटर बॉडीज के जीर्णोद्धार को लेकर अधिकारियों को दिया...

देवघर डीसी ने वाटर बॉडीज के जीर्णोद्धार को लेकर अधिकारियों को दिया जरूरी निर्देश

देवघर : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वाटर बॉडीज के जीर्णोद्धार को लेकर बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 17 तालाबों के जीर्णोद्धार को लेकर चल रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

15वें वित्त आयोग से तालाबों का जीर्णोद्धार होगा

बैठक के दौरान डीसी ने पुरानदाहा तालाब के चले रहे कार्यों के अलावा मानसरोवर तालाब के जीर्णोद्धार को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि 15वें वित्त आयोग मद से 12 तालाबों और अमृत भारत योजना के तहत तीन तालाबों का कायाकल्प किया जायेगा। 15वें वित्त आयोग से जिन नौ तालाबों का जीर्णोद्धार होगा, उनमें सुरा तिलौला, गुगलीडी, रानी महल, संथाली, पुरंदाहा, चांदपुर, बसुआडीह, सत्संग तथा चक्र मिश्रबांध तालाब शामिल हैं।

वहीं अमृत भारत योजना के तहत जिरोलिया तालाब, चौबे बांध और छत्तीसी तालाब को संवारने का कार्य किया जायेगा। साथ ही इन तालाबों की सफाई, मिट्टी कटाई, सौंदर्यीकरण एवं प्रकाश व्यवस्था का कार्य किया जायेगा। वही निगम द्वारा अबतक 17 जलाशयों के पुनरुद्धार का कार्य पूरा हो चुका है एवं 15 पर कार्य जारी है।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, संबंधित अंचलाधिकारी, नगर निगम के अधिकारी व संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments