23.1 C
Ranchi
Friday, October 16, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaदुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने किया पंडालों का निरीक्षण;...

दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने किया पंडालों का निरीक्षण; निकाला फ्लैग मार्च

News – Kahkashan Farooqi 

गोमिया__ आगामी दुर्गा पूजा 2026 को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में एसडीएम, एसडीपीओ, बीडीओ एवं सीओ सहित विभिन्न थाना और ओपी प्रभारियों ने क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया गया।

निरीक्षण एवं फ्लैग मार्च में एसडीएम, एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ के साथ जागेश्वर बिहार थाना प्रभारी, चतरोचट्टी थाना प्रभारी, महुआटांड़ थाना प्रभारी, रहावन ओपी प्रभारी तथा ललपनिया ओपी प्रभारी शामिल रहे। अधिकारियों ने पूजा पंडालों का जायजा लेते हुए दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियों का निरीक्षण किया।

प्रशासन का उद्देश्य पूजा के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। फ्लैग मार्च के माध्यम से प्रशासन ने यह संदेश दिया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शांतिपूर्ण पूजा आयोजन के लिए पुलिस एवं प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ मुस्तैद रहेगा।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading