19.1 C
Ranchi
Thursday, November 19, 2026
Advertisement
Home Blog Page 135

अवैध खनन पर सख्ती – बिना चालान वाहन पकड़े जाने पर ₹50,000 से ₹ 5 लाख तक जुर्माना, उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

जिला टास्क फोर्स (खनन) की बैठक में अवैध उत्खनन व परिवहन पर पूर्ण रोक लगाने का निर्देश

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में सख्त निर्देश जारी – अवैध खनन पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 के तहत कड़ी कार्रवाई।

बिना चालान खनिज परिवहन पर भारी जुर्माना निर्धारित।

ट्रैक्टर-ट्रॉली: ₹50,000 | 407/408: ₹1,00,000 | छह पहिया ट्रक: ₹2,00,000 | डम्पर: ₹3,00,000 | मशीनरी: ₹5,00,000 तक जुर्माना, लगाने के सख्त निर्देश तहत गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स (खनन) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि नदियों (बालूघाटों) से बालू उत्खनन/निकासी पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा लगाए गए प्रतिबंध समाप्त होने के बावजूद सभी संभावित क्षेत्रों में सघन छापामारी अभियान चलाकर अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर पूर्णतः रोक लगाई जाए।

बैठक में बताया गया कि जिलांतर्गत कैटगरी-11 के 18 बालूघाटों की ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया हेतु सैद्धांतिक सहमति प्रदान की जा चुकी है। इस संबंध में संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को ग्राम सभा आयोजित कर सहमति प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है, ताकि अग्रेत्तर कार्रवाई पूर्ण कर बालू की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

उपायुक्त ने जिला टास्क फोर्स के साथ संयुक्त रूप से पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण एवं छापामारी अभियान चलाने, प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई कर समय-सीमा के भीतर निराकरण करने तथा खनिज लदे वाहनों की सघन जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी खनिजों का परिवहन वैध चालान के साथ एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप ढंककर किया जाना अनिवार्य होगा तथा ओवरलोडिंग पर विशेष निगरानी रखी जाए।

खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 के अंतर्गत अवैध खनन, भंडारण एवं बिना वैध चालान के खनिज परिवहन करने पर कड़े दंड का प्रावधान है। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुसार ऐसे मामलों में ट्रैक्टर एवं ट्रॉली पर ₹50,000, मैटाडोर/हाफ ट्रक (407/408) पर ₹1,00,000, छह पहिया पूर्ण बॉडी ट्रक पर ₹2,00,000, डम्पर (छह/दस या अधिक पहिए) पर ₹3,00,000 तथा क्रेन, नाव, उत्खनन मशीन, लोडर, पावर हैमर, कंप्रेसर, ड्रिलिंग मशीन सहित अन्य भारी उपकरणों पर ₹5,00,000 तक का जुर्माना लगाया जाएगा, साथ ही नियमानुसार अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, समाप्त खनन पट्टों, वृहत (बॉक्साइट) एवं लघु खनन पट्टा क्षेत्रों के बाहर अवैध खनन पर सतत निगरानी रखते हुए नियमित छापामारी करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, खनन पट्टा एवं क्रशर इकाइयों का नियमित निरीक्षण कर बाउंड्री पिलर, साइन बोर्ड एवं क्रशर को कवर करने सहित सभी निर्धारित नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में सचिव खान के पत्रांक-562/एम दिनांक 06.03.2026 के आलोक में बालू एवं अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन पर पूर्ण रोक लगाने के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया।

अन्य महत्वपूर्ण निर्देश:

उपायुक्त ने शहरी क्षेत्र अंतर्गत लोहरदगा रूट पर संचालित बसों के आवागमन को लेकर भी निर्देश देते हुए कहा कि नए बस डिपो से ही बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाए। यदि बसें निर्धारित स्थान या समय से संचालित नहीं होती हैं, तो संबंधित बस चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक, एसडीओ सदर राजीव नीरज, एसडीओ चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, डीएसपी गुमला मुख्यालय सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

गुमला सदर अस्पताल का किया गया निरीक्षण

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन जिला ग्रामीण विकास शाखा के द्वारा सदर अस्पताल गुमला का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण के क्रम में रोगी भर्ती वार्ड, किचेन रूम, दवा वितरण कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में रोगी भर्ती वार्ड में भर्ती किए गए मरीजों एवं उनके परिजनों से वार्ता की गई। वार्ता के क्रम में मरीज एवं उनके परिजनों के द्वारा सेवा संतुष्टि बतलाई गई। प्रसव एवं उपकरण की उपलब्धता के संदर्भ में जानकारी प्राप्त हुई कि अपराह्न 4.15 बजे तक 13 माताओं की सामान्य प्रसव कराया गया है एवं 01 का सी सेक्शन ऑपरेशन किया क्या है। सभी माताओं को प्रसव के उपरांत निगरानी में रखा गया है। सर्जिकल वार्ड में 42 मरीज जेनरल वार्ड में 1,51 मरीज तथा पुरुष वार्ड में 30, महिला वार्ड में 21, एवं बच्चों के वार्ड में 16 मरीज भर्ती थे। ओपीडी में कुल 5,70 मरीजों का निबंधन एवं 16 आयुष्मान कार्ड निर्गत किया गया था। यह जानकारी दी गई कि संबंधित भर्ती एवं बाह्य रोगी को यथासंभव इलाज मुहैया कराया जा रहा है एवं जानकारी दी गई कि मरीज की स्थिति के अनुसार आवश्यकता आकलन के अनुसार इन्हें बेहतर इलाज हेतु अन्यत्र रेफर किया जाता है। कुल 1,27 मरीजों को अन्य प्रखंड से सदर अस्पताल गुमला में लाने ले जाने तथा 02 मरीज को रिम्स भेजने हेतु एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। किचेन के निरीक्षण के क्रम में आवश्यक साफ सफाई हेतु निर्देशित किया गया। मरीजों को सामान्य भोजन दिया जा रहा है। एन. आर. सी. केंद्र में कुल 17 मरीज भर्ती थे जिन्हें पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है। दवा वितरण कक्ष के निरीक्षण के क्रम में जानकारी दी गई कि अभी वर्तमान में अस्पताल में 5,91 दवा उपलब्ध है एवं जन औषधि केंद्र बंद पाया गया।मशीन कार्यशील पाया गया कुल 4,01 मरीजों का एक्स रे एवं 16 का सीटी स्कैन किया गया था। पदाधिकारी एवं कर्मियों की उपस्थिति नियमित रूप से ससमय सुनिश्चित करने के लिए उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया गया एवं निरीक्षण के क्रम में अनुपस्थित पाए गए पदाधिकारी एवं कर्मियों से कारण पृच्छा हेतु निर्देशित किया गया। उपस्थिति आकस्मिक पंजी संधारित पाया गया। सीसीटीवी की उपलब्धता पाई गई। कुल 46 सीसीटीवी कैमरा कार्यरत पाया गया। अस्पताल परिसर में शैडो एरिया की संभावना नहीं पाया गया I अस्पताल परिसर को स्वच्छ एवं बदबू से मुक्त रखने हेतु निर्देशित किया गया। मानसिक ओपीडी में 23 मरीजों के पहुंचने एवं दवा वितरण की जानकारी प्राप्त हुई।सर्जिकल वार्ड के बाहर के मरीजों को अंदर के वार्ड में शिफ्ट किए जाने का निर्देश दिया गया।

राम भक्तों के लिए

बड़ा सियासी उलटफेर: राघव चड्ढा ने थामा भाजपा का दामन, AAP को लगा भारी झटका

0

बड़ा सियासी उलटफेर: राघव चड्ढा ने थामा भाजपा का दामन, AAP को लगा भारी झटका

नई दिल्ली | 24 अप्रैल 2026

आम आदमी पार्टी (AAP) के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आज राजनीति की दिशा बदलते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। राजधानी दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने भाजपा का दामन थामते हुए राजनीति के गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।

7 सांसदों का साथ, AAP में बड़ी सेंध

राघव चड्ढा अकेले नहीं, बल्कि उनके साथ संदीप पाठक, अशोक मित्तल और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह सहित कुल 7 राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल हो रहे हैं। यह संख्या राज्यसभा में ‘आप’ के कुल सांसदों का दो-तिहाई (2/3) हिस्सा है, जिससे एंटी-डिफेक्शन कानून (दल-बदल विरोधी कानून) के तहत उनकी सदस्यता पर संकट आने की संभावना कम हो गई है।

“गलत संगठन में सही व्यक्ति था”

भाजपा में शामिल होने के बाद चड्ढा ने कहा, “मैं एक गलत संगठन में सही व्यक्ति था।” उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी अपने मूल सिद्धांतों और भ्रष्टाचार विरोधी विचारधारा से भटक गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकास की राजनीति में विश्वास जताते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की बात कही।

AAP ने बताया ‘विश्वासघात’

दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी ने इसे भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’ करार दिया है। पार्टी प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि राघव चड्ढा को पार्टी ने सब कुछ दिया, लेकिन उन्होंने पंजाब और दिल्ली की जनता के साथ धोखा किया है।

इस घटनाक्रम ने आगामी चुनावों से पहले दिल्ली और पंजाब की राजनीति को पूरी तरह गरमा दिया है।

राम भक्तों के लिए

सियारी पंचायत को ‘उत्कृष्ट ग्राम सभा’ सम्मान, 4 लाख की प्रोत्साहन राशि मिली

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया_गोमिया प्रखंड अंतर्गत सियारी पंचायत ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और ग्रामीण विकास के मॉडल को साबित करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट पंचायत पुरस्कार योजना के तहत पंचायत को “उत्कृष्ट ग्राम सभा” श्रेणी में सम्मानित किया गया। इस सम्मान के तहत पंचायत को प्रशस्ति पत्र के साथ 4 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया।

यह पुरस्कार पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, जनभागीदारी, स्वच्छता, सामाजिक जागरूकता तथा ग्राम सभा की सक्रिय भूमिका को देखते हुए दिया गया। पंचायत की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों ने इसे पूरे पंचायत की सामूहिक मेहनत का परिणाम है।

राम भक्तों के लिए

राजस्व संग्रहण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित

0

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

गुमला : – गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण से संबंधित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में परिवहन, खनन, निबंधन, नगर परिषद, विद्युत एवं मत्स्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के राजस्व संग्रहण की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य के आधार पर राजस्व संग्रहण सुनिश्चित करने एवं नए वित्तीय वर्ष में पूर्व से ही स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने सभी विभागों की राजस्व संग्रहण प्रणाली की विस्तृत जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि प्राप्त लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु ठोस कार्य योजना (प्लानिंग) बनाकर कार्य किया जाए, ताकि राजस्व में वृद्धि सुनिश्चित हो सके।

बैठक में ऑनलाइन म्यूटेशन, ऑनलाइन रेंट कलेक्शन, भूमि सीमांकन , परिशोधन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतें, राजस्व न्यायालय से संबंधित वाद, उत्तराधिकार/बंटवारा म्यूटेशन मामले, अंचल दिवस, जिला स्तरीय जन शिकायत गूगल शीट, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि ऑनलाइन म्यूटेशन के सभी मामलों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर नियमानुसार सुनिश्चित किया जाए। अधिक लंबित मामलों वाले अंचलों में संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए वेतन स्थगित करने तक का निर्देश दिया गया। साथ ही, बिना उचित कारण के पेंडेंसी नहीं रखने एवं अगली समीक्षा बैठक तक प्रगति नहीं होने पर संबंधित सीआई एवं पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

राजस्व न्यायालयों में लंबित वाद, ऑनलाइन रेंट कलेक्शन एवं प्रमाण पत्र निर्गमन से संबंधित मामलों की पेंडेंसी कम करने पर विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

आपदा प्रबंधन के संदर्भ में उपायुक्त ने अधिकारियों को अधिक संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी पात्र मामले में समय पर मुआवजा राशि उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि प्रभावित नागरिकों को त्वरित सहायता मिल सके। इस संबंध में सभी अनुमंडल पदाधिकारियों (SDO) को विशेष रूप से निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने अंचल कार्यालयों के सीआई एवं राजस्व कर्मियों के साथ भी बैठक कर कार्यों की समीक्षा की तथा नए नियुक्त कर्मियों को अपने कार्य के प्रति गंभीरता से सीखने एवं दक्षता बढ़ाने की सलाह दी।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की शिकायतों पर विशेष ध्यान दिया जाए एवं सभी मामलों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक रूप से शिकायत लेकर उच्च कार्यालयों तक नहीं आना पड़े। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक, डीसीएलआर बसिया शेखर कुमार, एसडीओ सदर राजीव नीरज, एसडीओ चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, डीसीएलआर चैनपुर कंचन सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला स्थापना उप समाहर्ता, विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी सहित राजस्व से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

दो दिवसीय – हॉकी फुटबॉल एथलेटिक्स बैडमिंटन कुश्ती आदि खेल प्रतियोगिता आज से प्रारंभ

0

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

गुमला : – गुमला जिला में दो दिवसीय हॉकी फुटबॉल एथलेटिक्स बैडमिंटन एवं कुश्ती आदि प्रतियोगिता, Asmita City District League 2025–26 के अंतर्गत दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसका समापन 25 तारीख को होगा। प्रतियोगिता में हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन एवं कुश्ती जैसे खेल शामिल हैं।

फुटबॉल में कुल 14 टीमों ने भाग लिया, जिसमें अंडर-14 की 7 टीमें, अंडर-17 की 6 टीमें तथा ओपन वर्ग की 1 टीम शामिल रही। हॉकी में कुल 6 टीमों ने भाग लिया, जिसमें अंडर-14 की 4 टीमें एवं अंडर-17 की 2 टीमें शामिल रही। इसके अतिरिक्त एथलेटिक्स में 50 खिलाड़ियों, बैडमिंटन में 21 खिलाड़ियों तथा कुश्ती में 58 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अपर समाहर्ता गुमला सहित अनुमंडल पदाधिकारी गुमला, जिला परिवहन पदाधिकारी गुमला, जिला खेल पदाधिकारी गुमला एवं खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी गुमला शामिल रहे।

मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है तथा उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का विकास होता है।

राम भक्तों के लिए

जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित

0

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्य पूर्ण करने का निर्देश, डिजिटल माध्यम से होगी जनगणना

गुमला : – गुमला उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी,गुमला दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में भारत की आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जनगणना 2027 के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को सभी आवश्यक कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया।

बैठक में जानकारी दी गई कि जनगणना 2027 के अंतर्गत गृह-सूचीकरण एवं मकान सूचीकरण का कार्य ऑनलाइन माध्यम से दिनांक 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक संपन्न किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, जनसंख्या गणना हेतु कुल 2071 मकान अनुसूचित ब्लॉकों का निर्धारण किया गया है। वहीं, दूसरे चरण में स्वगणना का कार्य दिनांक 01 मई 2026 से 15 मई 2026 तक निर्धारित किया गया है।

उपायुक्त-सह-जिला जनगणना पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस बार जनगणना कार्य पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संपन्न किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनेगी। इस कार्य के सफल संचालन हेतु कुल 2210 प्रगणक एवं 384 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

साथ ही, सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्य दिनांक 27 अप्रैल 2026 से 09 मई 2026 तक पूर्ण कराने का निर्देश भी दिया गया।

बैठक में अपर समाहर्ता-सह-जिला जनगणना पदाधिकारी, गुमला, जिला स्तरीय अन्य संबंधित पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के जनगणना पदाधिकारी, सहायक चार्ज जनगणना पदाधिकारी तथा जनगणना कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त ने जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों के बीच आईडी कार्ड वितरण किया, और उक्त आईडी कार्ड को अनिवार्य रूप से पहन कर रहना होगा

0

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

गुमला : – गुमला जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल की गई। समाहरणालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के बीच पहचान पत्र (आईडी कार्ड ) का वितरण किया ।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि आईडी कार्ड से सरकारी कार्यों से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मियों की पहचान स्पष्ट रूप से सुनिश्चित होगी, जिससे आम नागरिकों को सही पदाधिकारी तक पहुंचने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था न केवल प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाएगी, बल्कि कार्यों में निष्पक्षता एवं जवाबदेही को भी मजबूती प्रदान करेगी।

उपायुक्त ने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने कार्यस्थल पर आईडी कार्ड का नियमित उपयोग सुनिश्चित करें, ताकि प्रशासन और आम जनता के बीच विश्वास और बेहतर समन्वय स्थापित हो सकें l

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त ने आश्रित मनीष उरांव को नियुक्ति पत्र प्रदान किया

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला समाहरणालय में उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने अनुकम्पा के आधार पर आश्रित मनीष उरांव को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उक्त नियुक्ति जिला अनुकम्पा समिति की बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में की गई है।

इस क्रम में स्व० सतीश उराँव, लिपिक, अंचल कार्यालय बसिया के आश्रित मनीष उराँव को समाहरणालय गुमला अंतर्गत निम्न वर्गीय लिपिक के रिक्त पद पर नियुक्त किया गया।
उपायुक्त ने बताया कि यह नियुक्ति निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अधीन की गई है। नियुक्त कर्मी को एक माह के भीतर संबंधित कार्यालय में योगदान करना अनिवार्य होगा तथा आवश्यक प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने होंगे।
इस अवसर पर उपायुक्त ने नियुक्त कर्मी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

राम भक्तों के लिए

शिक्षा के क्षेत्र में गुमला जिला का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन – 10 वीं बोर्ड परीक्षा में पूरे झारखंड में मिला प्रथम स्थान

0

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

बोर्ड परीक्षा विजय अभियान अंतर्गत मेहनत, मॉनिटरिंग और मार्गदर्शन से जिले ने रचा नया कीर्तिमान

जिले से 10 हजार से अधिक विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण- स्टेट सेकेंड टॉपर में जिले से दो विद्यार्थी शामिल

गुमला : – गुमला जिला ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का परिचय देते हुए 10 वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में पूरे झारखंड में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा आयोजित इस परीक्षा में जिले का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.32% रहा। जिले से कक्षा 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 13,760 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे जिसमें 13,667 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। जिले के विद्यार्थियों द्वारा अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए 10, 254 बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है । इसके साथ ही राज्य स्तर पर सेकेंड टॉपर बच्चों में भी जिले के दो विद्यार्थियों ने जगह बनाई है ।

इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे जिला शिक्षा विभाग के समन्वय में जिला प्रशासन की सुदृढ़ रणनीति और निरंतर प्रयास रहे। ज्ञात हो कि पूर्व गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के नेतृत्व में तत्कालीन डीडीसी एवं वर्तमान उपायुक्त दिलेश्वर महतो एवं अपर समाहर्ता शशिंद्र बड़ाइक की देखरेख में शिक्षा विभाग द्वारा झारखंड शिक्षा परियोजना गुमला में जिला कंट्रोल यूनिट गठन, जिला एवं प्रखंड स्तरीय शिक्षकों की कोर टीम, जिले के सभी वरीय पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों सहित, शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों – कर्मियों को स्पष्ट जिम्मेदारियाँ दी गईं थी । ज्ञात हो कि पूर्व गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित द्वारा स्वयं वीडियो कॉल के माध्यम से प्रतिदिन चार पांच विद्यालय अनुश्रवण किए जाते थे तथा वर्तमान गुमला उपयुक्त दिलेश्वर महतो द्वारा भी नियमित रूप से विद्यालय अनुश्रवण करते हुए छात्र छात्राओं को लगातार उचित मार्गदर्शन दिया जा रहा था

उपायुक्त गुमला दिलेश्वर महतो ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कहा कि “यह सफलता टीम वर्क, सतत मॉनिटरिंग और शिक्षकों सहित जिले के सभी शिक्षा कर्मियों तथा समस्त जिला / प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के मेहनत एवं समर्पण का परिणाम है। हमारे विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है। हमें विश्वास है कि 12 वीं बोर्ड में भी गुमला जिला इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन को दोहराएगा।”

ज्ञात हो कि बोर्ड परीक्षा तैयारियों से संबंधित कार्यों हेतु जिला परियोजना कार्यालय में बीपीओ दिलदार सिंह की प्रतिनियुक्ति कर कार्य लिए जाते रहे हैं । पिछले दो वर्षों में तत्कालीन गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा शिक्षा कर भेंट गतिविधि के अंतर्गत किए गए प्रयास सहित वर्ष 2025-26 में तत्कालीन उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित द्वारा बोर्ड परीक्षा विजय अभियान अंतर्गत शिक्षा व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग एवं सिलेबस पूर्णता के साथ दोहराव, झारखंड शिक्षा परियोजना गुमला में गठित जिला कंट्रोल रूम के द्वारा सभी विद्यालय में शिक्षण कार्य की गुणवत्ता की देखरेख सहित सभी बीपीओ एवं परियोजनाकर्मी, बीआरपी सीआरपी एवं अन्य कर्मियों के दैनिक कार्यों की मॉनिटरिंग ,सभी उच्च एवं प्लस टू विद्यालयों के साथ पदाधिकारियों की टैगिंग एवं सतत मार्गदर्शन में नियमित स्कूल अनुश्रवण, अभिभावक संपर्क, प्री बोर्ड परीक्षा, शीत कालीन विशेष गृहकार्य, मॉडल प्रश्नों का नियमित अभ्यास, कमजोर बच्चों के लिए रेमेडियल कक्षाएं सहित अनेक नवाचारी कार्य किए गए थे।

जिला की इस उपलब्धि में शिक्षा परियोजना एवं डायट गुमला सहित जिला स्तर पर गठित शिक्षकों की कोर टीम, सभी विद्यालय प्रधान एवं सभी विषय शिक्षकों एवं सभी बीईओ, बीपीओ बीआरसी सीआरसी कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा है ।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अपर समाहर्ता शशिंद्र बड़ाइक, जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो, जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां सहित जिले के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जिले के इस उत्कृष्ट परिणाम की सराहना करते हुए इसे शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम बताया। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium