19.1 C
Ranchi
Thursday, November 19, 2026
Advertisement
Home Blog Page 138

कोयला तस्करों पर सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 3.375 टन अवैध कच्चा कोयला जब्त

0

न्यूज – कहकशां फारुकी

गोमिये_बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह में अवैध कोयला खनन और तस्करी का मामला एक बार फिर सामने आया है। गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार संध्या को सीआईएसएफ ने छापामारी कर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 3.375 टन अवैध कच्चा कोयला जब्त किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीसीएल करगली के कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देशन में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। यह अभियान जारंगडीह स्थित सीसीएल बीएंडके स्टोर के पीछे रेलवे लाइन क्षेत्र, ढोरी एरिया के अमलो चेक पोस्ट तथा दीनदयाल चौक इलाके में संचालित किया गया, जहां कोयला चोरी की गतिविधियों की सटीक सूचना मिली थी।
सहायक कमांडेंट धनंजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में सीआईएसएफ टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जारंगडीह रेलवे लाइन क्षेत्र से 2.435 टन तथा दीनदयाल चौक एरिया से 940 किलोग्राम अवैध कोयला बरामद किया। जब्त कोयले को विधिवत सीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया है।
इस कार्रवाई से अवैध खनन और कोयला तस्करी में संलिप्त तत्वों को कड़ा संदेश गया है कि ऐसे गैरकानूनी कार्यों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस अभियान में निरीक्षक निकुंज कुमार, सब-इंस्पेक्टर संतोष कुमार तिवारी, संदीप कुमार, प्रधान आरक्षक संदीप कुमार, आरक्षक महिपाल सिंह सहित अन्य जवानों की सराहनीय भूमिका रही।

राम भक्तों के लिए

चैनपुर में ‘लव ट्रैप’ के जरिए साइबर ठगी की बड़ी साजिश नाकाम

0

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

शादी का झांसा देकर युवती से मांगे रुपये पुलिस की सूझबूझ से बची युवती

गुमला : – गुमला जिला स्थित चैनपुर प्रखंड में इस डिजिटल इंडिया के दौर में साइबर अपराधियों द्वारा मासूमों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर उन्हें अपने भ्रम जाल मैं फंसा कर और अपना शिकार बना रहे हैं। चैनपुर थाना क्षेत्र के डहुडड़गांव की एक युवती चैनपुर पुलिस की तत्परता के कारण ‘डिजिटल प्रेम’ और ‘शादी के झांसे’ का शिकार होते-होते बाल-बाल बची



राम भक्तों के लिए

गुमला में उपायुक्त की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

0

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

विभागवार प्रगति की समीक्षा, लंबित योजनाओं के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

शिक्षा, कृषि, शहरी विकास एवं पेयजल व्यवस्था को प्राथमिकता देने पर बल

गुमला : – गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता मे सोमवार को समाहरणालय सभागार में एक उच्च स्तरीय जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विगत वित्तीय वर्ष की लंबित योजनाओं – परियोजनाओं की प्रगति, लंबित प्रकरणों की वर्तमान स्थिति तथा चालू वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तावित विकासात्मक कार्यों के विस्तृत रोडमैप पर व्यापक समीक्षा एवं विचार-विमर्श किया गया। साथ ही विभागवार प्रगति प्रतिवेदन एवं लक्ष्य प्राप्ति की रणनीति पर भी चर्चा की गई। लगभग 5 घंटे की बैठक में उपायुक्त द्वारा कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया एवं आगे की कार्य योजनाओं पर चर्चा की गई।

उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित रूप से पहुंचे। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से जाकर योजनाओं का धरातलीय निरीक्षण करने तथा प्रखंडवार समीक्षा करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रत्येक गांव की आवश्यकताओं का आकलन कर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा।

शिक्षा के क्षेत्र में शैक्षणिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने तथा बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को अपने अधीनस्थों के साथ नियमित बैठक कर सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। आंगनवाड़ी केंद्रों में भी बच्चों की आधारभूत शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

कृषि क्षेत्र की समीक्षा के दौरान किसान क्रेडिट कार्ड आवेदनों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया गया। किसानों को विभिन्न योजनाओं से आच्छादित करते हुए उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सामूहिक खेती एवं पशुपालन से जुड़े किसानों को भी योजनाओं से जोड़ने पर बल दिया गया। उद्यान विभाग को मशरूम उत्पादन हेतु इच्छुक किसानों को प्रोत्साहित करने तथा सहकारिता विभाग को लाह की खेती के लिए अधिक से अधिक किसानों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए।

भूमि संरक्षण के अंतर्गत जरूरतमंद लाभुकों को तालाब निर्माण योजनाओं से जोड़ते हुए मत्स्य पालन को भी बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए।
नगर परिषद को शहरी क्षेत्र में सौंदर्यीकरण, फॉगिंग, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति तथा नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। डेली मार्केट क्षेत्र में पार्क निर्माण एवं टावर चौक के सौंदर्यीकरण से संबंधित प्रस्तावों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
स्वास्थ्य क्षेत्र में सदर अस्पताल में सुधार कार्यों को निरंतर जारी रखने तथा आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल आपूर्ति की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, जलमीनार निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा जल स्रोतों की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त विद्युत, लघु सिंचाई, आपूर्ति, पंचायती राज, परिवहन, खनन, जिला योजना एवं खेल विभाग सहित अन्य विभागों की भी विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में उपस्थित अधिकारीगण:
उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी (गुमला, बसिया, चैनपुर), भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, राज्य कर आयुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, अवर निबंधक, जिला योजना पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला नजारत उप-समाहर्त्ता सह जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, , कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, कोषागार पदाधिकारी, अधीक्षक उत्पाद सहित विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

राम भक्तों के लिए

बाइक ने ठेला को मारी जोरदार टक्कर, एक घायल—बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर

0

न्यूज – कहकशां फारुकी

गोमिया – बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत कथारा स्थित सीसीएल जीएम ऑफिस के समीप शनिवार देर रात करीब 8:30 बजे एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान 45 वर्षीय सीसीएल कर्मी संतोष सिंह के पुत्र भरत सिंह (निवासी कथारा स्टाफ कॉलोनी) के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भरत सिंह अपनी बाइक (संख्या JH09AW 7767) से कथारा मोड़ से अपने आवास की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जीएम ऑफिस के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर आगे जा रहे गुपचुप विक्रेता शिव शंकर महतो के ठेले से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक और ठेला दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
ठेला संचालक शिव शंकर महतो ने बताया कि वे कथारा मोड़ से गायत्री कॉलोनी, राजेंद्र नगर स्थित अपने घर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना के समय दोनों पक्ष नशे की हालत में थे।
घटना की सूचना मिलते ही कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति एवं बोकारो थर्मल थाना के एसआई दीपक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सीसीएल कथारा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे बोकारो स्थित मेडिकेन अस्पताल रेफर कर दिया।
अस्पताल के चिकित्सक डॉ. एम. ए. राम के अनुसार घायल के सिर में गंभीर चोट लगी है, माथे पर टांके लगाए गए हैं तथा कान से रक्तस्राव हो रहा था। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा के लिए भेजा गया।
बताया जाता है कि भरत सिंह जारंगडीह स्थित सीसीएल बीएनके-1 रेलवे साइडिंग में कार्यरत हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और घायल को बेहतर इलाज के लिए बोकारो ले गए।

राम भक्तों के लिए

गोपो गांव में सरहुल महोत्सव का भव्य उद्घाटन, सांस्कृतिक एकता का संदेश

0

न्यूज – कहकशां फारुकी

गोमिया_गोमिया प्रखंड के धवैया पंचायत अंतर्गत ग्राम गोपो में सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को सरहुल पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता सह उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के अनुज तथा झामुमो के केंद्रीय सदस्य चित्रगुप्त महतो ने फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।
कार्यक्रम स्थल पर उनके आगमन पर ग्रामीणों एवं आयोजन समिति द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ भव्य स्वागत किया गया। पूरे माहौल में उत्सव की झलक और आदिवासी संस्कृति की समृद्ध छटा देखने को मिली।
अपने संबोधन में श्री महतो ने कहा कि सरहुल पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के साथ हमारे गहरे संबंध का प्रतीक है। उन्होंने इस पर्व को सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने वाला बताया तथा लोगों से अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखने की अपील की।
इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ।

राम भक्तों के लिए

तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलोरो गाड़ी ने ऑटो ( टेंपो ) में मोरी जोरदार टक्कर आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल, गुमला सदर अस्पताल में इलाजरत

0

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

गुमला : – गुमला सदर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आने से एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सीलम ढलान के पास हुए इस दुर्घटना में ऑटो सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो (टेंपो ) पूरी तरह से असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

मेहमानी में जा रहे थे सभी लोग

घायलों ने बताया कि वे कोडरा से एक ऑटो में सवार होकर बडा मेहमानी के लिए जा रहे थे। इसी क्रम में सीलम ढलान के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में 35 वर्षीय सरस्वती देवी, 21 वर्षीय सुष्मिता बड़ाइक, 30 वर्षीय गीतांजलि देवी, 11 वर्षीय भावेश बड़ाइक, ऑटो चालक 19 वर्षीय जीशान और सूंगाकाटा निवासी दशरथ नगेसिया घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद सभी घायलों की हालत देखकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और उन्हें ऑटो (टेंपो ) से सुरक्षित
बाहर निकाला और आनन फानन में इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. पी.सी.के.भगत की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल सभी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद गुमला सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फरार बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है।

राम भक्तों के लिए

पैर फिसलने के कारण और कुएं में गिरने के कारण असम राइफल के सेवानिवृत सैनिक मौत हो गई

0

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित सिसई रोड के डूमरटोली गांव में सुबह असम राइफल्स के सेवानिवृत्त फौजी 55 वर्षीय थियोदोर एक्का की अपने ही खेत के कुएं में डूबने से मौत हो गई।

रोजाना की तरह सुबह वह अपने खेत में लगी सब्जियों को पानी देने के लिए घर से निकले थे। खेत में स्थित कुएं के पास वे पानी पटाने के लिए मोटर पंप सेट कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी गीली होने पर संभवत पैर असंतुलित होने के कारण उनका पैर फिसल गया। संभलने का मौका मिलने से पहले ही वे गहरे कुएं में जा गिरे। कुएं से गिरने की आवाज और पानी की छटपटाहट सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे। चीख-पुकार के बीच स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उन्हें कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और उनकी सांसें थम चुकी थीं। थियोदोर एक्का अपने पीछे पत्नी, एक अविवाहित बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। सेवानिवृत्ति के बाद वे अपने परिवार का एकमात्र सहारा थे।

असम राइफल्स में सेवा देने के दौरान थियोदोर ने देश के विभिन्न हिस्सों में अपनी सेवाएं दी थीं। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने सादा जीवन अपनाते हुए खेती को ही अपना कर्म क्षेत्र बनाया था। गुमला की सड़कों पर अक्सर उन्हें एक मस्कराते हुए इंसान के रूप में देखा जाता था। बाद में गुमला पुलिस द्वारा उनके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया और पोस्टमार्टम के बाद, उनके शव को उनके परिजनों को सौप दिया गया l

राम भक्तों के लिए

जेपीएससी परीक्षा-2025 को लेकर उपायुक्त ने परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण

0

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में रविवार को आयोजित जेपीएससी परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आई । परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने स्वयं विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

 

इस दौरन उपायुक्त ने कार्तिक उरॉव महाविद्यालय गुमला, संत इग्गासियुस उच्च विद्यालय गुमला, उर्सुलाईनद कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय गुमला, संत पांत्रिक उच्च विद्यालय गुमला, सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय गुमला, एस0 एस0 बालिका उच्च विद्यालय गुमला, संत अन्ना उच्च विद्यालय दाउद नगर गुमला, सहित विभिन्न परीक्षा केन्दों का निरक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर मौजूद व्यवस्थाओं का जाएजा लिया और संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने सभी केंद्रा अधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं में बैठने की व्यवस्था, प्रश्न पत्र वितरण प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी तथा प्रवेश द्वार पर जांच की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई है। ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या नकल की संभावना को रोका जा सके। इसके अलावा अभ्यर्थियों की सघन तलाशी के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए और इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगे।

इस दौरान मुख्य रूप से अपर समाहत्ता शशिन्द्र कुमार बडाईक, अनुमण्डल पदाधिकारी राजीव निरज, जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खॉ, व अन्य उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

बोकारो थर्मल में बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी ने फाटक तोड़ स्कॉर्पियो को 150 मीटर तक घसीटा

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया__: Damodar Valley Corporation के बोकारो थर्मल पावर प्लांट परिसर में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। कोयला लेकर प्लांट के अंदर जा रही मालगाड़ी सेंटिंग के दौरान अचानक अनियंत्रित हो गई और बंद रेलवे फाटक को तोड़ते हुए आगे बढ़ गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 8 बजे यह घटना उस समय हुई, जब एक स्कॉर्पियो वाहन रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही थी। तेज रफ्तार मालगाड़ी ने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और करीब 150 मीटर तक घसीटते हुए आगे बढ़ती रही। इस दौरान मालगाड़ी के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया।
हादसे के वक्त स्कॉर्पियो चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो वाहन कथारा क्षेत्र के एक व्यक्ति का बताया जा रहा है।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बोकारो थर्मल में ओवरब्रिज से आवागमन जारी रहता, तो इस तरह की घटना टल सकती थी। लोगों ने डीवीसी प्रबंधन और जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
फिलहाल संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

राम भक्तों के लिए

सांसद प्रतिनिधि राज आर्यन शर्मा की पहल का हुआ असर: DMFT फंड से होगा भूली में छठ तालाब का जीर्णोद्धार 

0

धनबाद : धनबाद के भाजपा सांसद ढुलू महतो के सांसद प्रतिनिधि राज आर्यन शर्मा लगातार अपने कामों से सुर्खियां बटोर रहे हैं. धनबाद विधानसभा क्षेत्र के जल संसाधन विभाग संभाल रहे राज आर्यन शर्मा ने भुली ‘B’ ब्लॉक स्थित छठ तालाब के जीर्णोद्धार एवं मूलभूत सुविधाओं के विकास को लेकर पिछले दिन धनबाद के उपायुक्त के उपायुक्त आदित्य रंजन को एक ज्ञापन सौंपा. डीसी ने सांसद प्रतिनिधि को आश्वस्त किया कि जल्द ही एक टीम भेजकर स्थल निरीक्षण कराया जाएगा और आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी.

बता दें कि छठ पूजा समिति द्वारा तालाब की बदतर स्थिति को लेकर सांसद प्रतिनिधि से मुलाकात की थी. समिति के सदस्यों ने सांसद प्रतिनिधि को बताया था कि तालाब में बेशुमार गंदगी, जलस्तर की कमी, तालाब के किनारे की टूटी हुई सीढ़ियों की मरम्मत कराने का अनुरोध किया था. लोगों ने तालाब के चारों ओर चहारदीवारी बनाने और यहां विद्युत व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर एक आवेदन दिया था.

सांसद प्रतिनिधि ने सांसद से किया था आग्रह

राज आर्यन शर्मा इस संबंध में धनबाद के सांसद ढुलू महतो के समक्ष लोगों के आवेदन पर विचार करने का अनुरोध किया. सांसद ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल इसपर संज्ञान लिया और डीएमएफटी (District Mineral Foundation Trust) निधि से तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए धनबाद के उपायुक्त को अनुशंसा पत्र प्रेषित किया। इसके बाद अनुशंसा पत्र लेकर स्वंय राज आर्यन डीसी से मिले.

ज्ञापन में कहा गया है कि तालाब के प्रस्तावित कार्यों में छठ तालाब का जीर्णोद्धार, चारों ओर सीढ़ियों की मरम्मत, 10×10 का स्थायी पुल निर्माण, चहारदीवारी का निर्माण एवं विद्युत व्यवस्था शामिल है। इस पहल से क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं को छठ महापर्व के दौरान सुविधा एवं सुरक्षा मिलेगी।

सांसद प्रतिनिधि राज आर्यन शर्मा ने बताया कि चूंकि बरसात के बाद पर्व-त्योहार का सीजन शुरू हो जाता है. अभी गर्मी का मौसम है. कुछ दिन बाद से अगर काम शुरू हुआ तो, छठ के पूर्व तालाब का सौंदर्यीकरण हो जाने की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए उनका समाधान कराना ही उनका मुख्य उद्देश्य है और इसके लिए निरंतर प्रयास जारी है।

 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium