19.1 C
Ranchi
Wednesday, November 18, 2026
Advertisement
Home Blog Page 184

जिले के सभी प्रखंड के विभिन्न शैक्षिक सूचकांक की ऑनलाइन समीक्षा

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिले की सभी प्रखंडों को जवाबदेही निर्धारण एवं परिणाम आधारित कार्यसंस्कृति विकसित करने के निर्देश सहित

पिछड़ रहे विभिन्न बिन्दुओं की पहचान कर सुधार संबंधी त्वरित कार्रवाई के निर्देशों को लागू करने के उद्देश्य से गुमला समाहरणालय अवस्थित उप विकास आयुक्त के सभागार में जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो एवं जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ऑनलाइन समीक्षा बैठक में राज्य स्तरीय शैक्षिक सूचकांक के विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिले के अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, फील्ड मैनेजर एवं जिले के सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

समीक्षा के दौरान ई-विद्यावाहिनी अंतर्गत ऑनलाइन शिक्षक एवं छात्र उपस्थिति, मध्याह्न भोजन की दैनिक प्रविष्टि, दैनिक एसएमएस रिपोर्टिंग, असैनिक कार्य राशि समायोजन, गबन मामलों की पहचान एवं राशि वसूली, आईसीटी एवं स्मार्ट क्लास संचालन, बच्चों के आधार वेरिफिकेशन सहित विभिन्न बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई।

जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बच्चों के मेंडेटरी बायोमैट्रिक अपडेट कार्य हेतु राज्य से उपलब्ध कराए गए ऑपरेटरों के माध्यम से प्रत्येक प्रखंड में आधार केंद्र संचालित कर विद्यालयवार रोस्टर बनाते हुए शत-प्रतिशत आधार सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में निपुण भारत मिशन, पीएम-श्री विद्यालय, पलाश कार्यक्रम, एमडीएम–पीएम पोषण, हेल्थ चेक कैंप, आयरन-फोलिक एसिड वितरण, यू-डायस प्लस, सिलेबस कवर, शिशु गणना सर्वेक्षण, एनआईएलपी अंतर्गत विद्यालयों की स्थिति सहित समीक्षा एजेंडा के सभी बिंदुओं की क्रमवार समीक्षा की गई।

साथ ही प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं सावित्रीबाई फुले योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, मॉडल विद्यालय, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय एवं मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन वृद्धि हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार तथा आकांक्षा योजना के लिए विद्यार्थियों द्वारा अधिकाधिक आवेदन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

समीक्षा के क्रम में सभी प्रखंडों को पिछड़ रहे बिन्दुओं की पहचान करते हुए त्वरित सुधारात्मक कार्ययोजना बनाकर निर्धारित समयसीमा में प्रगति लाने के सख्त निर्देश दिए गए।

डीईओ एवं डीएसई ने संतोषजनक कार्य नहीं करने वाले शिक्षक एवं कर्मियों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार उचित कार्रवाई संबंधी निर्देश दिए तथा सभी प्रखंडों को नियमित अनुश्रवण, जवाबदेही निर्धारण एवं परिणाम आधारित कार्यसंस्कृति विकसित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के अंत में कहा गया कि जिले के शैक्षणिक सूचकांकों में समग्र सुधार लाने के लिए सभी स्तरों पर गंभीरता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन अनिवार्य होगा।

राम भक्तों के लिए

नगर निकाय निर्वाचन की तैयारियों को लेकर समाहरणालय में सभी कोषांगों के साथ समीक्षा बैठक, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन सुनिश्चित करने के निर्देश

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक हरिश बिन ज़मां की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में गठित सभी निर्वाचन कोषांगों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निकाय निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में निष्पक्ष निर्वाचन सुनिश्चित कराने हेतु प्रतिनियुक्त व्यय प्रेक्षक एवं सामान्य प्रेक्षक के साथ-साथ उप विकास आयुक्त गुमला, अपर समाहर्ता गुमला, DCLR गुमला, DCLR बसिया, DCLR चैनपुर, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर एवं बसिया, जिला नजारत उप समाहर्ता सहित सभी कोषांगों के वरीय एवं प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक के दौरान निर्वाचन कोषांग को आयोग के दिशा-निर्देशों एवं प्रेक्षकों की सतत निगरानी में मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया संपन्न कराने का निर्देश दिया गया। कार्मिक कोषांग को चुनाव ड्यूटी हेतु कर्मियों की पोर्टल पर प्रविष्टि सुनिश्चित करने तथा निर्धारित तिथि से पूर्व रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण करने को कहा गया। व्यय प्रेक्षक कोषांग को उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि की सूचना देते हुए निर्वाचन व्यय के लेखा संधारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
सामग्री कोषांग को मतदान से संबंधित आवश्यक सामग्रियों का आकलन करते हुए स्थानीय स्तर पर अन्य आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति सुनिश्चित करने, पोलिंग पार्टी की रवानगी, मतपेटिका प्राप्ति स्थल तथा मतगणना कक्ष का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया गया। परिवहन कोषांग को आवश्यकता के अनुरूप छोटी एवं बड़ी गाड़ियों की पर्याप्त व्यवस्था करते हुए वीएमएस पोर्टल पर वाहन प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में उम्मीदवारों सहित क्षेत्र के सभी लाइसेंसी हथियारधारकों से शस्त्र जमा कराने की कार्रवाई तेज करने, उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार की अनुमति हेतु सिंगल विंडो सुविधा प्रारंभ करने, उड़नदस्ता टीम को सक्रिय रखते हुए निगरानी एवं कार्रवाई बढ़ाने, मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं का सर्वे कर आवश्यक सुधार करने तथा मतदान के दिन पोलिंग पार्टी के लिए निर्बाध बिजली एवं भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी कोषांग अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेवारी एवं समन्वय के साथ करें। निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है। यह कार्य आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप टीम भावना से किया जाना है।
इस दौरान डिस्पैच, काउंटिंग एवं प्रशिक्षण कोषांग के कार्यों की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बताया गया कि कुल 44 मतदान केंद्रों पर 26 भवनों में मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी, जिसे सुचारू रूप से कराने हेतु सभी संबंधित टीमों को हाई अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट एवं अवैध गतिविधियों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने, सोशल मीडिया पर सक्रिय निगरानी रखने, किसी भी प्रकार के अवैध संदेश अथवा पोस्ट पर कड़ी कार्रवाई करने, कंट्रोल रूम को पूर्ण रूप से सक्रिय रखने तथा डिस्पैच एवं मतदान दिवस के लिए ट्रैफिक प्लान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
उपायुक्त ने पोलिंग टीम के भुगतान को समय पर सुनिश्चित करने, वॉलेंटियर्स की समुचित ट्रेनिंग एवं पहचान पत्र निर्माण, तथा विशेष रूप से प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर फोकस करने के भी निर्देश दिए, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू, सुरक्षित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले में फाइलेरिया उन्मूलन हेतु विशेष MDA अभियान का शुभारंभ, उपायुक्त ने स्वयं दवा सेवन कर की शुरुआत

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में गुमला जिले में दिनांक 10 से 25 फरवरी तक विशेष सामूहिक औषधि सेवन (MDA) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज उपायुक्त गुमला, प्रेरणा दीक्षित द्वारा इस अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने स्वयं दवा का सेवन कर अभियान की शुरुआत की तथा उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी एक साथ दवा का सेवन कर आमजनों को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव हेतु जागरूक किया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक, DCLR गुमला राजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राजीव नीरज, सिविल सर्जन गुमला शंभूनाथ चौधरी, MDA को ऑर्डिनेटर शर्मिला शर्मा सहित विभिन्न जिला स्तरीय विभागों के पदाधिकारी, ANM एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन जिले की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है तथा इसका सेवन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सहिया एवं ANM को इस अभियान का मुख्य आधार बताते हुए कहा कि आप सभी की कार्य करने की इच्छा शक्ति से ही बड़े बदलाव संभव हैं। यदि आज भी हम ऐसी रोके जाने योग्य बीमारियों से जूझ रहे हैं तो इसका अर्थ है कि हमें और अधिक गंभीरता से कार्य करना होगा। आने वाले वर्षों में तकनीक के कारण अनेक बदलाव होंगे, ऐसे में यह जरूरी है कि हमारे नागरिक गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रहें, क्योंकि फाइलेरिया जैसी बीमारी एक बार हो जाने पर लाइलाज हो जाती है। यह बीमारी एक विशेष प्रकार के मच्छर के काटने से फैलती है, इसलिए इसके उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास अनिवार्य हैं। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि घर घर जाकर दवा खिलाने के वक्त शायद नागरिक दवा खाने से मना करें, ऐसे में उनका काउंसलिंग करना भी आपकी जिम्मेदारी रहेगी।उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर सीधे उपायुक्त कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

ज्ञात हो कि इस MDA कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सभी चिन्हित बूथों, जिनमें विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र शामिल हैं, पर फाइलेरिया से बचाव हेतु दो प्रकार की दवाएं डाइएथाइलकार्बामाजीन (DEC) एवं एल्बेंडाजोल (Albendazole) खिलाई जाएंगी। इसके साथ ही डोर-टू-डोर कार्यक्रम के माध्यम से स्वास्थ्यकर्मी प्रत्येक घर जाकर पात्र लाभार्थियों को दवा खिलाएंगे, ताकि कोई भी व्यक्ति इस अभियान से वंचित न रह जाए।
इस अवसर पर सिविल सर्जन गुमला, शंभूनाथ चौधरी ने बताया कि फाइलेरिया बीमारी क्यूलेक्स (Culex) प्रजाति के मच्छर के काटने से होती है, जिससे हाथ-पैर में सूजन आ जाती है। उन्होंने कहा कि यह बीमारी एक बार हो जाने पर ठीक नहीं होती, इसलिए इससे बचाव ही सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने बताया कि 10 से 25 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम को जन आंदोलन का रूप देते हुए सभी को स्वयं दवा का सेवन करना है तथा लक्षित समुदाय तक दवा पहुंचानी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 10 वर्ष से कम आयु के बच्चे, गर्भवती महिलाएं एवं गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों को दवा नहीं खिलाई जानी है।
कार्यक्रम के दौरान आमजनों में जागरूकता फैलाने हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया तथा जागरूकता रथ को भी रवाना किया गया, जिससे फाइलेरिया उन्मूलन का संदेश जिले के दूर-दराज़ क्षेत्रों तक पहुंच सके।

उपायुक्त ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं, दवा का सेवन अवश्य करें तथा गुमला को फाइलेरिया मुक्त बनाने में सहयोग करें।

राम भक्तों के लिए

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की हुई घटनास्थल पर दर्दनाक मौत

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला अन्तर्गत स्थित कामडरा प्रखंड में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत, संबंधित पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और उक्त तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस गुमला भेजवाया गया और संबंधित पुलिस थाना द्वारा उक्त मामले की छानबीन की जा रही है।

पहली सडक दुर्घटना कामडरा-बेरो मुख्य पथ पर अरहरा मोड़ के पास हुई, यहां एक अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो किशोरों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान बसिया सरईडीह निवासी रंजीत किंडो के 16 वर्षीय ( पुत्र फिलमोन किंडो ) और तुरुन्डु डूमरटोली निवासी अनमोल तोपनो के 14 वर्षीय ( पुत्र आलोक टोपनो ) के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, दोनों मृतक युवक बसिया कॉलेज में इंटर की परीक्षा दे रहे थे और इसी कारण आलोक टोपनो के घर टुंरुडु डूमरटोली में रह रहे थे। वे बकसपुर से लौट रहे थे, इसी क्रम में कोटबों पेट्रोल पंप मोड के पास एक अज्ञात वाहन ने उनके बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, फलस्वरूप उक्त दोनों किशोरों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उक्त दोनों युवकों को घटनास्थल से उठाकर कामडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CSC) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अनियंत्रित होकर ऑटो, ( टेंपो ) पलटा एक की घटना स्थल पर हुई दर्दनाक मौत

दूसरी घटना गुमला जिला अंतर्गत स्थित कामडरा प्रखंड के पोकला गेट रेलवे क्रॉसिंग के समक्ष हुई, यहां एक रोड ब्रेकर के समक्ष अनियंत्रित होकर एक ऑटो टेंपो पलट जाने के कारण एक 17 वर्षीय बीकू साहू की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा हैं की बसिया थाना क्षेत्र के कुलूसेरा का एक परिवार और कुछ महिलाएं गनालोया में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद एक ऑटो (टेंपो) में सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे, इसी क्रम में पोकला गेट रेलवे फाटक के पास रोड ब्रेकर पर उक्त ऑटो (टेंपो) अनियंत्रित होकर पलट गया, और इस दुर्घटना में रिजु साहू के पुत्र बीकू साहू की जान चली गई, जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं हैं।

राम भक्तों के लिए

एनआईसी गुमला में ‘सुरक्षित इंटरनेट दिवस’ पर कार्यशाला आयोजित – साइबर सुरक्षा के प्रति नागरिकों को किया गया जागरूक

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC), के कार्यालय में ‘सुरक्षित इंटरनेट दिवस’ (Safer Internet Day) के अवसर पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में एक उच्च स्तरीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (DIO) राधे गोविंद ठाकुर ने की। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति अधिकारियों और आम जनता को सतर्क करना था।

कार्यशाला के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में DRM (NIC गुमला) रामानंद महाराज ने एक विस्तृत पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन (PPT) के माध्यम से वर्तमान समय के डिजिटल खतरों पर प्रकाश डाला,उन्होंने बताया कि कैसे आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI), डीपफेक और सोशल इंजीनियरिंग के जरिए लोगों को ठगा जा रहा है और इनसे बचाव के लिए तकनीकी रूप से सतर्क रहना क्यों आवश्यक है।
कार्यक्रम में उपस्थित साइबर सुरक्षा सेल के हेड निखिल आनंद ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय पर जोर दिया, वहीं सीएससी (CSC) स्टेट हेड शंभू कुमार ने ग्रामीण क्षेत्रों में प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से इस जागरूकता को जन-जन तक पहुँचाने की बात कही।
DIO राधे ने अपने संबोधन में कहा, “इंटरनेट का उपयोग करते समय गोपनीयता सर्वोपरि है। नागरिकों को अपने पासवर्ड की मजबूती और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) जैसे फीचर्स को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।”
इस अवसर पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और पोर्टल www.cybercrime.gov.in का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का संकल्प लिया गया ताकि किसी भी अप्रिय घटना की रिपोर्ट तुरंत की जा सके।

राम भक्तों के लिए

गुमला में विश्व मिर्गी दिवस पर दो दिवसीय विशेष शिविर, एम्स दिल्ली के विशेषज्ञ कर रहे जांच व उपचार

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला स्वास्थ्य समिति एवं प्रोजेक्ट आशा के संयुक्त तत्वावधान में विश्व मिर्गी दिवस के अवसर पर दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित मानसिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया। इस शिविर में एम्स दिल्ली से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा चिन्हित मिर्गी रोगियों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. हेमंत तिवारी एवं डॉ. मयंक शर्मा ने बताया कि प्रोजेक्ट आशा के तहत पिछले दो वर्षों में जिले में मिर्गी से पीड़ित व्यक्तियों की व्यापक स्क्रीनिंग की गई थी, जिसमें गुमला जिले से लगभग एक हजार मरीजों की पहचान हुई थी। अब इन सभी रोगियों की दोबारा स्क्रीनिंग कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार दवा की मात्रा में आवश्यक संशोधन किया जा रहा है।
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया कि मिर्गी से पीड़ित मरीजों के लिए नियमित रूप से दवा का सेवन अत्यंत आवश्यक है, जिससे वे सामान्य और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मानसिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉ. शारिब अहमद, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जया रेशम खाखा, जिला लेखा प्रबंधक प्रमोद साहु, जिला कार्यक्रम समन्वयक अभिनीत आनंद, नील कुसुम लकड़ा, नमिता कुमारी, विनोद कुमार, सुजित कुमार महतो सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

राम भक्तों के लिए

गुमला में शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही है मैट्रिक व इंटर की बोर्ड परीक्षा

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

बोर्ड परीक्षा विजय अभियान का असर: गुमला के विद्यार्थियों को मॉक टेस्ट से सीधा लाभ

गुमला : – गुमला जिले में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संचालित हो रही हैं। प्रशासनिक सतर्कता, विद्यालयों की सक्रिय भागीदारी तथा “बोर्ड परीक्षा विजय अभियान” के अंतर्गत किए गए विशेष प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव परीक्षा केंद्रों पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

उपायुक्त, गुमला प्रेरणा दीक्षित के मार्गदर्शन में पूर्व में दो बार आयोजित कराए गए मॉक टेस्ट एवं मॉडल प्रश्नों के नियमित अभ्यास से विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिला है। कई विद्यार्थियों ने बताया कि फाइनल बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे कुछ प्रश्न मॉक टेस्ट एवं अभ्यास प्रश्नों से मिलते-जुलते हैं, जिससे उन्हें प्रश्नों को हल करने में आत्मविश्वास और सहजता महसूस हो रही है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि विषयवार उत्कृष्ट एवं अनुभवी शिक्षकों का चयन कर एक कोर कमिटी का गठन किया गया था। इस कमिटी द्वारा जिला स्तर से दो बार मॉक टेस्ट हेतु प्रश्नों का निर्माण किया गया तथा नियमित अभ्यास के लिए भी गुणवत्तापूर्ण प्रश्न तैयार कर विद्यालयों को उपलब्ध कराए गए। इन सुनियोजित प्रयासों का प्रत्यक्ष लाभ अब बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों को मिल रहा है।

डीईओ ने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि शेष बचे विषयों की अंतिम समय की तैयारी में मॉक टेस्ट एवं मॉडल प्रश्नों का अवश्य पुनरावलोकन करें, ताकि परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने बताया कि “बोर्ड परीक्षा विजय अभियान” के अंतर्गत किए गए विभिन्न शैक्षणिक हस्तक्षेप, रिमेडियल कक्षाएं, व्यक्तिगत मार्गदर्शन तथा उपायुक्त के सतत मोटिवेशन से शिक्षकों और विद्यार्थियों में नई ऊर्जा एवं सकारात्मकता का संचार हुआ है। जिले में परीक्षा को लेकर उत्साह, अनुशासन और आत्मविश्वास का माहौल देखने को मिल रहा है।

प्रशासन एवं शिक्षा विभाग को उम्मीद है कि इन सामूहिक प्रयासों के परिणामस्वरूप इस वर्ष गुमला जिला बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा l

राम भक्तों के लिए

देवघर में शिवबारात के मद्देनजर डीसी ने रूटलाइन का निरीक्षण किया, अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

0

देवघर : महाशिवरात्रि के अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा निकाली जाने वाली शिवबारात के सफल संचालन को लेकर मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने शिव बारात रुटलाइन में विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियों का निरीक्षण किया.

उपायुक्त ने केकेएन स्टेडियम में शिव बारात की तैयारियों के अलावा रूटलाईन भी तय की गई. केकेएन स्टेडियम, फव्वारा चौक, टावर चौक, आजाद चौक, बाजला चौक, टावर चौक के अंदर आदि में शिवबारात निकाली जाएगी, इसके अलावा पथ में पड़ने वाले सभी सभी गड्ढों को समतल करने, स्लैब की मरम्मत, अतिक्रमण, नालों की साफ-सफाई के साथ सड़कों के किनारे सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेरिकेडिंग करने का निदेश संबंधित अधिकारियों दिया, ताकि महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात के रूप में निकलने वाली झाँकियों के भ्रमण के दौरान नालों या गड्ढों के भरने का काम किया जाएगा.

डीसी ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने की दी सख्त हिदायत

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा हेतु नगर निगम, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, अग्निशमन विभाग, बिजली विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के ससमय कार्यां को पूर्ण करने का निर्देश दिया.

डीसी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि सम्पूर्ण रूटलाईन का चौबीस घंटे पहले निरीक्षण कर केबल के तारों के अतिरिक्त बिजली व टेलीफोन के तारों का भौतिक सत्यापन कर लें, ताकि किसी प्रकार की कोई कमी न रहे।

निरीक्षण के क्रम में विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था के अलावा विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए डीसी ने कार्यपालक अभियंता व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।

बैठक में ये लोग थे उपस्थित

बैठक में उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, ट्रैफिक डीएसपी, हेडक्वार्टर डीएसपी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला अग्निशमन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल देवघर, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

 

राम भक्तों के लिए

ऐसे ‘ब्राहमणों’ की कमी नहीं, जो संघी राजनीति की वैसाखी बने हुए हैं

0

जरूरी नहीं कि ब्राह्मण और ब्राह्मणवाद के समर्थक सिर्फ सवर्ण ब्राह्मण ही हों. जिस तरह ब्राह्मणों में अनेकानेक क्रांतिकारी व बदलावकारी आंदोलन के नेतृत्वकर्ता बने हैं, उसी तरह बहुजनों में अनेक ब्राहमणवाद का खुल कर या अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन करते हैं.

नक्सल मूवमेंट हो या माओवादी संघर्ष, इसके नेतृत्वकर्ता ब्राह्मण रहे हैं. कम्युनिस्ट आंदोलन में हमेशा ब्राह्मण प्रभावी रहे हैं. उसी तरह बहुजन समुदाय के रूप में जिन पिछड़ों, एसटी, एसी, ओबीसी की गणना स्वाभाविक रूप से होती है, उनमें ऐसे ‘ब्राहमणों’ की कमी नहीं, जो संघी राजनीति की वैसाखी बने हुए हैं. चंद्राबाबू नायडू, नीतीश कुमार, चिराग पासवान, मायावती, बाबूलाल मरांडी ऐसे ही बहुजन ब्राह्मण हैं जो मनुवादी व्यवस्था को बनाये रखने में अहम भूमिका निभा रहे हैं.

पिछले कुछ वर्षों में धर्म की राजनीति तीव्र हुई है. इसके आधार पर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण तीव्र हुआ है. देश को मध्य युग में ले जाने की कोशिशें हो रही है. स्त्री के प्रति अपराध दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है. धर्मिक कठमुल्लापन और कारपोरेटपरस्त राजनीति शबाब पर है. भ्रष्टाचार का नंगा नाच हो रहा है.

एपीस्टियन फाइलों से शीर्ष राजनेता और उद्योगपतियों के रिश्ते उजागर हो रहे हैं. बावजूद इसके इन बहुजन ब्राह्मणों की निष्ठा बनी हुई है. बनी हुई ही नहीं है, संकट के समय ये खुल कर ब्राह्मणवादी की राजनीति का समर्थन करने में लग जाते हैं.

पता नहीं बाबूूूूलाल किस लिप्सा से ‘सरना-सनातन एक हैं’ का नारा लगानेवालों में शामिल हो गए हैं…!

ब्राह्मणों के बचाव में मायावती का खुल कर सामने आना और उनके ताजा बयान इसी बात की ओर संकेत करते हैं.

चिराग पासवान इस बात को स्वीकार करते हैं कि दलित, आदिवासी और पिछड़ों के साथ भेदभाव हो रहा है. फिर वे संघी राजनीति के समर्थक क्यों बने हुए है?नायडू तो प्रबुद्ध नेता माने जाते हैं? नीतीश 74 के छात्र आंदोलन से निकल कर राजनीति में आये हैं, उन्हें बिहार की अधोगति नहीं दिखाई दे रही? बाबूलाल किस लिप्सा से ‘सरना-सनातन एक है’ का नारा लगाते रहते हैं.

दरअसल, आर्थिक स्थिति में सुधार होते ही, वर्ग बदलते ही वर्ग चरित्र में भी बदलाव होने लगता है और ब्राह्मण बनने का कीड़ा अंदर में कुलबुलाने लगता है. बहुत कम लोग ही इस मानसिक बदलाव से अप्रभावित रह पाते हैं. और ये बहुजन ब्राह्मण, सवर्ण ब्राह्मणों से ज्यादा खतरनाक होते हैं. मोदी और आज की पतनशील राजनीति को बनाये रखने में इनकी बेहद अहम भूमिका होती है.

और सवर्ण राजनीति भी अपना वर्चस्व बनाये रखने के लिए इन्हें सर पर बिठाये रखने में कोई संकट नहीं देखती. लक्ष्य तो सदियों से सत्ता और समाज पर काबिज सवर्णों के वर्चस्व को बनाये रखना है.

-विनोद कुमार के वाल से

राम भक्तों के लिए

धर्म, जाति ,और किसी एक व्यक्ति की अखंड यशस्विता की चिन्ता करने वाले हम भारत के लोग भारत को आज से दो दशक बाद विकसित करने के लिए हर उस बात के लिए प्रतिबद्ध होने के लिए बिना अधिक चिंता किए कि परिणाम क्या होगा, समर्पित रहेंगे जिस बात को हमारे सामने प्रस्तुत किया जाएगा भले ही वह प्रस्तुतकर्ता की राजनैतिक जमात से ही शत-प्रतिशत समवेत स्वर से एक जैसा नहीं कहा जाएगा, क्योंकि ऐसा करना ही हमारी देशभक्ति के लिए सुदृढ़ प्रमाण होगा।

0

हम भारत के लोग यह मान कर चलेंगे कि अस्सी करोड़ लोगों को मुफ्त का अनाज खाने, जाति उपजाति के नाम पर आरक्षण प्राप्त करने का लोकतांत्रिक अधिकार प्राप्त है, और यह भी कि चुनाव पूर्व क्षेत्रीय सत्ताधारी दलों को राज्य का खजाना खाली करने का जनसेवी अधिकार प्राप्त है।

हम भारत के लोग हर परिस्थिति में मन वचन प्राण से यह मान कर चलेंगे कि 2014 से देश में जो कुछ हो रहा है वह पहले कभी नहीं हुआ था, और यह भी कि देश में जो कुछ भी हो रहा है उन सबके लिए तीसरी बार का वरदान दिलाने का एक मात्र श्रेय जिन्हें प्राप्त है वे महान विभूतिद्वय जिंदाबाद के सही अधिकारी हैं। यदि उनकी समर्थन कृपा नहीं हुई होती तो यह अवसर हमें प्राप्त नहीं हुआ होता अतः उनकी सेवा और अटूट भक्ति के लिए उनके प्रति सदैव आभारी रहेंगे।

हम भारत के लोग इस बात से भी निश्चिंत रहेंगे कि सदन की मर्यादा और गरिमा की रक्षा के लिए सदन में जो परंपरा चल रही है, जिस तरह से निर्देश दिया जा रहा है और बार-बार सदन एडजॉर्न कर दिया जाता है उसके लिए यदि कोई दोषी है तो वह हम स्वयं हैं, माननीयों का इसमें कोई दोष नहीं है।

हम भारत के लोग गर्व करें, करते भी रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे कि हम दूरदर्शी और अग्रसोची लोकतांत्रिक व्यवस्था की प्रजा हैं जिन्हें देश के वार्षिक बजट में दो दशक आगे की “शाइनिंग” झलक प्राप्त करने का सौभाग्य मिलने लगा है।

प्रजा और तंत्र की हमेशा जय हो।

वंदे मातरम।

हम भारत के लोगों की जय।

जय हिन्द।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium