19.1 C
Ranchi
Wednesday, November 18, 2026
Advertisement
Home Blog Page 185

मंगलवार को भारत का प्रमुख शेयर बाजार सूचकांक निफ्टी 50 में 639 अंकों (2.55%) की तेज़ बढ़त दर्ज की गई

0

न्यूज़ – मुस्कान

मंगलवार को भारत का प्रमुख शेयर बाजार सूचकांक निफ्टी 50 में 639 अंकों (2.55%) की तेज़ बढ़त दर्ज की गई। यह तेजी भारत और अमेरिका के बीच नए व्यापार समझौते के बाद आई, जिसमें कुछ भारतीय उत्पादों पर अमेरिकी टैरिफ 50% से घटाकर 18% कर दिया गया है।

बाजार में व्यापक खरीदारी देखने को मिली, जहां निफ्टी के लगभग 90% शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। इस तेजी में अदाणी ग्रुप के शेयरों की बड़ी भूमिका रही, जिनके शेयरों में 11% तक की तेजी आई। अदाणी एंटरप्राइजेज 10.6% और अदाणी पोर्ट्स 9.2% चढ़े।

अन्य प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (8.2%), बजाज फाइनेंस (6.7%) और इंडिगो (5.6%) शामिल रहे।

पूरे बाजार में भी मजबूत तेजी रही, जहां एनएसई के 80% से ज्यादा शेयर हरे निशान में बंद हुए। यह तेजी निवेशकों के लिए राहत लेकर आई, क्योंकि निफ्टी सोमवार तक इस साल लगभग 4% गिर चुका था।

राम भक्तों के लिए

साडम पश्चिमी पंचायत में ओएनजीसी सीएसआर मद से बने निशुल्क शौचालय का उद्घाटन

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

साडम पश्चिमी पंचायत में ओएनजीसी के सीएसआर मद से निर्मित निशुल्क सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन पंचायत की जनप्रतिनिधि द्वारा किया गया। जनप्रतिनिधि ने कहा कि साडम बाजार में रोजाना काफी भीड़ रहती है, जिससे खासकर महिलाओं को शौचालय की सुविधा न होने के कारण परेशानी होती थी।
उन्होंने बताया कि जनसमस्या को देखते हुए बाजार क्षेत्र में निशुल्क शौचालय निर्माण की अनुशंसा की गई थी। शौचालय शुरू हो जाने से अब बाजार आने वाले लोगों और स्थानीय ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी।
उद्घाटन कार्यक्रम में बोकारो संस्था के संचालक प्रवीण कुमार, घनश्याम महतो, रंजीत कुमार, पूर्व उप मुखिया विकास कुमार जैन, शाहिद अख्तर, वार्ड सदस्य मैमून खातून सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व स्थानीय लोग उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

झारखंड की बेटियों का मुक्केबाजी में दमदार पंच 69वीं SGFI के राष्ट्रीय मंच पर 2 रजत, 1 कांस्य

0

न्यूज डेस्क

बंगलुरू के जलाहल्ली स्थित संत क्लेरेट पीयू कॉलेज में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली बॉक्सिंग (एसजीएफआई) अंडर-19 प्रतियोगिता में झारखंड की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का गौरव बढ़ाया है। कठिन मुकाबलों के बीच खिलाड़ियों ने अदम्य साहस, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए दो रजत एवं एक कांस्य पदक अपने नाम किया। यह उपलब्धि ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाली छात्राओं की प्रतिभा तथा झारखंड में खेलों के सशक्त होते माहौल का प्रेरक उदाहरण है।
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की अगुवाई में राज्य की टीम ने प्रतियोगिता में भाग लिया है।
4 से 9 फरवरी 2026 तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड की बेटियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। जिसमें
45 किलोग्राम भार वर्ग में जेसिका खेस ने फाइनल में महाराष्ट्र से पराजित होकर रजत पदक प्राप्त किया। वही 54 किलोग्राम भार वर्ग में अमीषा केरकेट्टा ने फाइनल में दिल्ली से मुकाबला करते हुए रजत पदक जीता। तथा 57 किलोग्राम भार वर्ग में नीता रोज तिग्गा ने सेमीफाइनल में हरियाणा से पराजित होकर कांस्य पदक हासिल किया।
राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए सोरेंग ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि राज्य की बेटियाँ खेल के हर मंच पर नई ऊँचाइयाँ छू रही हैं और आने वाले समय में देश-विदेश में झारखंड का नाम और रोशन करेंगी।
झारखंड बॉक्सिंग टीम कोच अनुपम तिवारी, परवीन यादव, बीबी मोहती तथा टीम मैनेजर अनु कुमारी के कुशल मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में भाग लिया, जिनका योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव श्री उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी श्री सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग तथा राज्य खेल कोषांग के सदस्यों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

राम भक्तों के लिए

पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर बैंककर्मियों की हड़ताल,सरकार कर रही है सौतेला व्यवहार

0

न्यूज डेस्क 

हजारीबाग:
पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर आज हजारीबाग जिले के सभी बैंकों के कर्मचारियों ने हड़ताल की और रैली निकालकर सरकार से अपनी मांग रखी। बैंककर्मियों ने बताया कि यह हड़ताल केवल हजारीबाग तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में बैंक कर्मचारी एकजुट होकर आंदोलन कर रहे हैं।
कर्मचारियों ने कहा कि अन्य क्षेत्रों की तरह, जैसे एलआईसी में पहले से ही पांच दिवसीय कार्य व्यवस्था लागू है, उसी तर्ज पर बैंकों में भी पांच दिवसीय कार्य प्रणाली लागू की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि बैंकिंग सेक्टर में काम का दबाव अत्यधिक है, जिसके कारण आए दिन ऐसी खबरें सुनने को मिलती हैं कि किसी बैंक कर्मचारी ने काम के तनाव में आत्मघाती कदम उठा लिया। यह स्थिति गंभीर चिंता का विषय है।
बैंककर्मियों ने यह भी कहा कि आज की हड़ताल में शामिल सभी कर्मचारियों की एक दिन की सैलरी कटेगी, इसके बावजूद वे आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने आम जनता को हो रही परेशानी को लेकर खेद जताते हुए कहा कि बैंक बंद रहने के कारण खासकर ग्रामीण इलाकों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा होगा। विशेष रूप से वे बुजुर्ग महिलाएं जो डिजिटल सेवाओं का उपयोग नहीं करतीं, उन्हें बैंक आकर वापस लौटना पड़ा होगा।
कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए पांच दिवसीय कार्य सप्ताह को जल्द लागू किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। कर्मचारियों ने कहा, “यह अभी ट्रेलर है, पूरी फिल्म बाकी है।”
यह रैली बैंक ऑफ इंडिया जोनल ऑफिस, हजारीबाग से शुरू होकर एसबीआई मेन शाखा, इंद्रपुरी चौक बाजार होते हुए वापस बैंक ऑफ इंडिया जोनल ऑफिस पहुंचकर संपन्न हुई। अमर कुमार,बिंदेश्वर प्रसाद,राजेश कुमार,मनीष बर्नवाल,सौरभ कुमार,गौतम कुमार केशरी,किशोर कुमार,शिव कुमार,शेखर प्रसाद,ओम प्रकाश नारायण सिंह,कीर्ति कुमार,मधु मिश्रा,रचना कुमारी,आकांछा कुमारी , कृति कुमारी ,उत्तम कुमार ,विनीत कुमार _संतोष पांडे ,कुंदन कुमार ,अभिषेक सिन्हा ,अजीत चौहान ,मुश्ताक ,आकाश बरला ,जॉनसन बरवा ,किशोर वाल्मीकि ,विजय राणा ,विकास वाल्मीकि और भी कई बैंकों के कर्मचारी लोग शामिल थे।

राम भक्तों के लिए

तनाव से सफलता की ओर: ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ में झलका छात्रों का उत्साह

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया के विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री मोदी से सीखे सफलता के मंत्र

गोमिया | 09 फरवरी, 2026
पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया के सभागार में आज एक सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। अवसर था ‘परीक्षा पे चर्चा’ (PPC 2026) के 9वें संस्करण का, जिसका सजीव प्रसारण विद्यालय के एमपी हॉल (MP Hall) में किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायक संबोधन को सुना और परीक्षा के तनाव से मुक्त होकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को एक अभिभावक की तरह संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षाओं को डर या दबाव के रूप में नहीं, बल्कि एक उत्सव की तरह लेना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “सुविधा से योग्यता आती है” यह केवल एक भ्रम है, जबकि वास्तविक योग्यता संघर्ष, अनुशासन और निरंतर मेहनत से ही निखरती है।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने समय प्रबंधन, एकाग्रता और पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों में संतुलन बनाए रखने के व्यावहारिक सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि “परीक्षा जीवन का अंत नहीं है, बल्कि यह जीवन यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव मात्र है।” यह कार्यक्रम छात्रों के मन से परीक्षा का भय निकालने का कार्य करता है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बृजमोहन लाल दास ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को न केवल प्रेरणा देते हैं, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी नागरिक बनाने में भी सहायक सिद्ध होते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित अभिषेक विश्वास, महाप्रबंधक, आईईपीएल ओरिका गोमिया तथा गोमिया विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष श्री अरिंदम दास गुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए माता-पिता और शिक्षकों का सामूहिक सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि बच्चों पर अंकों को लेकर अनावश्यक दबाव न डालें और उनके लिए तनाव-मुक्त वातावरण तैयार करें।
कार्यक्रम के समापन तक विद्यार्थियों के चेहरों पर आत्मविश्वास, आशा और नई ऊर्जा की झलक साफ दिखाई दी। आगामी परीक्षाओं को लेकर छात्र अब पहले से अधिक तैयार, प्रेरित और उत्साहित नजर आए।

राम भक्तों के लिए

एसडीपीओ ने तेनुघाट में मासिक अपराध गोष्ठी का किया आयोजन महाशिवरात्रि, नगर निकाय चुनाव व आगामी त्योहारों को लेकर सतर्क रहने का निर्देश

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया| सोमवार, 9 फरवरी 2026
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय, तेनुघाट स्थित सभागार में सोमवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) वशिष्ठ नारायण सिंह ने की।
इस अवसर पर एसडीपीओ ने सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, थाना एवं ओपी प्रभारियों को लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, वारंट व कुर्की की कार्रवाई में तेजी लाने, लंबित पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन मामलों के शीघ्र निपटारे तथा माननीय न्यायालय से संबंधित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों एवं आम जनता से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने को कहा गया।
एसडीपीओ ने आगामी महाशिवरात्रि पर्व एवं फुसरो नगर पालिका चुनाव को देखते हुए अनुमंडल क्षेत्र में विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु विशेष तैयारी के निर्देश दिए। इसके अलावा आने वाले होली, रामनवमी एवं ईद त्योहारों को लेकर भी पुलिस पदाधिकारियों को पूरी तरह चाक-चौबंद रहने को कहा गया।
गोष्ठी के दौरान विगत माह एवं पिछले पूरे वर्ष में दर्ज मामलों के निष्पादन की समीक्षा की गई। एसडीपीओ ने बताया कि कई आपराधिक मामलों का निष्पादन किया जा चुका है तथा शेष मामलों का भी शीघ्र निष्पादन किया जाएगा। साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने पर विशेष जोर दिया तथा सभी लंबित मामलों का तय समय सीमा में निष्पादन करने का निर्देश दिया।
बैठक में पुलिस निरीक्षक जीतेंद्र कुमार, शैलेन्द्र कुमार सिंह, पिंकू कुमार यादव, प्रफुल्ल महतो, राजू कुमार मुंडा, भजन लाल महतो, राजेश कुमार प्रजापति, रवि कुमार, सुमन कुमारी, धनंजय कुमार सिंह, अमित कुमार सोनी, शशि शेखर कुमार, अजय कुमार सिंह, मनीष कुमार, कृष्ण कुमार कुशवाहा, जय प्रकाश एक्का, प्रकाश यादव, पिंटू महथा, कुंदन कुमार, बिपिन चन्द्र महतो सहित अनुमंडल के सभी पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए 11 फरवरी को होगा “HOW’S THE JOSH!!” ऑनलाइन मोटिवेशनल कार्यक्रम

0

न्यूज डेस्क

झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद की पहल, छात्रों को मिलेगा वरिष्ठ अधिकारियों का मार्दर्शन

राज्य में संचालित सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस में बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को मानसिक रूप से सशक्त और आत्मविश्वासी बनाने के उद्देश्य से झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा “HOW’S THE JOSH!! – Unlock Your Potential: Excel in Boards and Beyond” शीर्षक से एक विशेष ऑनलाइन मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 11 फरवरी 2026 को किया जाएगा। यह डेढ़ घंटे का ऑनलाइन कार्यक्रम राज्य के सभी 80 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (SoEs) सहित अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों में आत्मविश्वास जगाना, परीक्षा से जुड़े तनाव को कम करना तथा प्रभावी तैयारी के लिए व्यावहारिक रणनीतियाँ साझा करना है।

कार्यक्रम में श्री उमाशंकर सिंह, आईएएस, सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, श्री शशि रंजन, आईएएस, राज्य परियोजना निदेशक, JEPC तथा श्री एस.द्वि. तिग्गा, प्रशासनिक पदाधिकारी, JEPC द्वारा विद्यार्थियों को प्रेरणादायी मार्गदर्शन दिया जाएगा। वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन छात्रों को सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा की तैयारी करने की दिशा में प्रेरित करेगा। कार्यक्रम के दौरान आत्मविश्वास एवं आत्मअनुशासन, लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन, परीक्षा तनाव एवं चिंता से निपटने के उपाय, माइंडफुलनेस तथा स्वस्थ जीवनशैली जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसके साथ ही छात्रों को नियमित अभ्यास, निरंतरता और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।

झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन ने कहा कि यह प्रयास विद्यार्थियों के केवल शैक्षणिक प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि उनके मानसिक स्वास्थ्य और समग्र व्यक्तित्व विकास को भी सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। ‘HOW’S THE JOSH!!’ कार्यक्रम विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और जीवन के प्रति संतुलित दृष्टिकोण प्रदान करेगा, जो उन्हें परीक्षा ही नहीं, बल्कि भविष्य की चुनौतियों के लिए भी तैयार करेगा।

राम भक्तों के लिए

PAHAL परियोजना के क्रियान्वयन हेतु MoU पर हस्ताक्षर

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : –गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार गुमला जिले में NITI Aayog द्वारा पोषित “पाथ टू एडवांसमेंट एंड होलिस्टिक एक्शन फॉर लाइवलीहुड इन औरापाठ (PAHAL)” परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सहमति पत्र (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस महत्वाकांक्षी पहल का उद्देश्य विशेष रूप से PVTG समुदाय तथा अन्य कमजोर और वंचित परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में स्थायी एवं सकारात्मक सुधार लाना है।
उक्त सहमति पत्र के अंतर्गत जिला प्रशासन, गुमला, लघु सिंचाई विभाग, गुमला, ISDG Research Foundation तथा PRADAN तकनीकी सहयोग एजेंसी के रूप में परस्पर समन्वय के साथ कार्य करेंगे। PAHAL परियोजना के माध्यम से टिकाऊ सिंचाई एवं प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित संरचनाओं का विकास किया जाएगा, साथ ही MGNREGA एवं कृषि से जुड़े विभागों के साथ अभिसरण के माध्यम से आजीविका के अवसरों को सुदृढ़ किया जाएगा। इस परियोजना में महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों एवं सामुदायिक संस्थाओं को सशक्त बनाने, PVTG परिवारों के लिए आजीविका के विविध स्रोत विकसित करने तथा उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया है। इसके अतिरिक्त, सामुदायिक कार्यकर्ताओं एवं पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के क्षमता निर्माण हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे।

इस दौरान मुख्य रूप से जिला योजना पदाधिकारी रमण कुमार, कार्यपालक अभियंता MI, प्रदान संस्था के मेराज कुमार सहित अन्य सम्बंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।

राम भक्तों के लिए

फाइलेरिया उन्मूलन का संकल्प ” एमडीए” खुराक का दवा खाना हैं और फाइलेरिया को 2027 तक भगाना हैं

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला सिविल सर्जन डॉक्टर शंभू नाथ चौधरी ने अपने कार्यालय कक्ष में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बताया की गुमला जिला में आगामी एमडीए राउंड (10 से 25 फरवरी 2026 ) को सफल बनाने के उद्देश्य से फाइलेरिया उन्मूलन के प्रति लोगों को जागरूक करने में प्रभावी सिद्ध हो रहा है। 10 फरवरी 2026 को उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित स्वयं करेंगी सिविल सर्जन गुमला डॉ. शंभू नाथ चौधरी बताया की फाइलेरिया मुक्ति अभियान *एमडीए* करें चुनाव, मलेरिया का बचाव,,,,, फाइलेरिया क्या है,,,?? फइलेरिया मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होने वाला एक संक्रमक रोग हैं, जिसे सामान्यत: हाथीपाँव के नाम से जाना जाता है, फइलेरिया कैसे फैलता हैं??,, गंदगी में मच्छर पनपते हैं, और संक्रमित मच्छर स्वस्थ्य व्यक्ति को काटकर संक्रांमित कर देते हैं, संक्रमित व्यक्तियों को *हाँथीपाँव व हाइड्रोसील का खतरा रहता हैं, और संक्रमित व्यक्ति को काटकर मच्छर भी संक्रमित हो जाते हैं, फाइलेरिया की दवा कैसे काम करती हैं,,??* उक्त दवा फाइलेरिया के परजीवियों को मार देती हैं, मरते हुए परजीवियों के प्रतिक्रिया स्वरुप कभी कभी सर दर्द, शरीर में दर्द, उल्टी तथा बदन पर चकत्ते जैसी मामूली प्रतिक्रियायें देखने को मिलती है, जिससे बिलकुल घबरायें नहीं, आमतौर पर ये लक्षण स्वतः ही ठीक हो जाते हैं, *फाइलेरिया के लक्षण* सामान्यत: कोई लक्षण दिखाई नहीं दिखाई नहीं देतें हैं, बुखार हाँथ पैर में दर्द या सूजन तथा पुरूषों के जननांग में व उसके आसपास दर्द या हाइड्रोसिल ( अन्डकोशों का सूजन ), अतः सभी लोग उक्त फाइलेरिया भगाने का दवा *एमडीए* की खुराक अवश्य खाना हैं और 2027 तक फाइलेरिया अवश्य भगाना हैं,,,,, स्वास्थ्य विभाग का मुख्य उद्देश्य *फाइलेरिया उन्मूलन भारत देश
फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का संदेश लोगों के दिलों तक पहुँचाने से ही स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य पूर्ण होगा उन्होंने यह भी बताया कि फाइलेरिया रोग, उन्मूलन अभियान को सफल बनाना तभो संभव है,जब हर पात्र व्यक्ति *एमडीए* दवा का खुराक सेवन करे
तो 100 % प्रतिशत पात्र आबादी द्वारा दवा का सेवन ही इस बीमारी से मुक्ति का एकमात्र रास्ता है और जागरूकता और सहभागिता का उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला रहा हैं, इस अवसर फाइलेरिया पदाधिकारी गुमला भी उपस्थित थी ।

राम भक्तों के लिए

गरीब का बेटा है…ट्रंप के लिए कुछ भी करेगा…पर दिल से करेगा…!

0

फंस गया बेचारा, गरीब का बेटा, चारों तरफ़ से बल्कि ऊपर और नीचे से भी! जब भी संकट आता है, गरीब के इस बेटे पर ही आता है, जो बेचारा इतना गरीब है, इतना ज्यादा गरीब है कि दिन में बारह बार की बजाय छह बार ही कपड़े बदल पाता है! गरीबी है ही ऐसी भयंकर चीज और आखिर गरीब के बेटे की गरीबी है तो फिर अकल्पनीय तो होगी ही!

पहले ट्रंप ने गरीब के इस बेटे को ‘माई डियर फ्रेंड’, ‘माय ग्रेटेस्ट फ्रेंड’ कहकर खूब छकाया। बार-बार उल्लू बनाया। हर तरफ से इसे फींचा। पचास से ज्यादा बार कहा कि व्यापार का लालच देकर मैंने भारत-पाकिस्तान के बीच लड़ाई रुकवाई है। गरीब का बेटा, बेचारा इतना गरीब है, इतना अधिक गरीब है कि इससे इनकार नहीं कर पाया, जवाब नहीं दे पाया, क्योंकि इसके मुंह में उस समय चालीस हजार रुपए किलो का मशरूम भरा हुआ था।

कभी ऐसा भी हुआ कि जब वह मोरिंगा (सहजन) के पराठे खा रहा था, तब ट्रंप ने ऐसी बेहूदा बात कही! पराठे खाता या जवाब देता! वैसे भी झूठा, झूठे को कैसे कहता कि तू झूठा है और कहता तो मानता भी कौन, इसलिए वह पराठे और अचार का स्वाद लेता रहा! कभी वह सबसे महंगा मियाज़ाकी आम चूस रहा था, तब ट्रंप ने ऐसा कहा।

इस आम को चूसने का आनंद ही और है! उसे चूसना छोड़कर डंकेवाला ऐसे लफड़े में क्यों पड़ता! आम की बेकद्री क्यों करता, आम की बेइज्ज़ती देश की बेइज्ज़ती होती, भारतीय संस्कृति की यानी हिंदू संस्कृति की बेकद्री होती! गरीब के बेटे ने ट्रंप को जवाब न देकर आम चूस कर खाना बेहतर समझा! बेशक आम का रस उसके कुर्ते टपकता रहा मगर इससे क्या! वह चूसता रहा, चूसता रहा, चूसते-चूसते बोला नहीं जाता! कहा नहीं‌ जाता कुछ! बिलकुल नहीं! सच में भी नहीं! ज़बान स्वाद लेने में रम गई तो रम गई!

ट्रंप की बदतमीजी खूब रास आई

कभी ऐसा भी हुआ कि ट्रंप ने जब बदतमीजी की, तब वह पांचवीं ड्रेस बदल रहा था! गरीब का बच्चा है तो पूरा का पूरा संस्कारी! कपड़े बदलना छोड़कर जवाब कैसे देता? फिर ट्रंप उम्र में उससे बड़ा भी है, अमीर भी है, अमीर देश का राष्ट्रपति भी है! भारतीय संस्कृति कहती है कि अपने बुजुर्ग कुछ भी कहे पलटकर जवाब नहीं दिया जाता! इसलिए गरीब के बेटे ने उत्तर नहीं दिया! इस तरह संस्कृति की लाज रखी!

पहले तो ट्रंप ने टैरिफ पर भी महीनों तंग किया

फिर उसी ट्रंप ने टैरिफ पर भी महीनों तंग किया। गज़ब ही किया भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया! गरीब का बेटा, बेचारा तब भी बोल नहीं पाया क्योंकि वह उस समय योग का भोग कर रहा था! ट्रंप की तरह वह खाली नहीं बैठा था, जो सुबह-शाम बोलता ही रहता है क्योंकि वह न आम चूस कर खाता है, न काट कर खाना जानता है। बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद! गरीब का बेटा है, इसलिए स्वाद का महत्व जानता है!

वह चुप रहा। इधर-उधर देखता-झांकता रहा, जिधर देखना था, उधर उसने जानबूझकर नहीं देखा। जिधर मुंह खोलना था, उधर नहीं खोला, विपरीत दिशा में खोला। ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के अवसर पर आंय-बांय-शांय बोलने के लिए खोला- वह भी टेलीप्रॉंम्प्टर सामने रखकर! सुनते हैं कि वह जब कभी ट्रंप से बात करता है तो भी टेलीप्रॉम्पटर सामने ही रखकर करता है। अब तो गरीब के बेटे का टेलीप्रॉंप्टर इतना होशियार हो गया है कि वह खुद ही गरीब के बेटे की ओर से जवाब दे देता है!

ट्रंप के आने से पहले जो टैरिफ साढ़े तीन से घटकर 2.93 फीसदी रह गया था, उसे 18 प्रतिशत करवाकर इसने अपने वजन से भी मोटी फूलमाला पहनीं। ताली बजवाई। अपनों से मनवाया कि देखा, मैं था तो मामला 18 प्रतिशत पर निबट गया! कोई और होता तो उसकी टें बोल जाती! उसने यह छुपाया कि भारत से 18 प्रतिशत टैरिफ वसूल करनेवाला ट्रंप गरीब के बेटे से यह कबूल करवा चुका है कि उसके देश के माल पर वह एक प्रतिशत भी टैरिफ नहीं देगा और यह वायदा भी ले लिया कि भारत, रूस से तेल नहीं खरीदेगा, अमेरिका से ही खरीदेगा! गरीब का बेटा इधर -उधर करने की कोशिश करेगा, दायें-बांये करवट लेने की कोशिश करेगा, तो ट्रंपवा बारह बजाना भी जानता है, जबकि गरीब का बेटा ग्यारह तक बजवाने को तैयार है। ज़्यादा मजबूरी हो तो वह साढ़े ग्यारह भी बजवा सकता है मगर वह बारह बजवाने से बचना चाहता है मगर क्या करे, आखिर वह है तो गरीब का ही बेटा! ट्रंप बारह बजाएगा तो बारह बजवा लेगा!

इस बीच गरीब का बेटा जमीन पर औंधी पड़ी अपनी इमेज को उठाने की कोशिश करता रहा। इमेज उठ पाती, इससे पहले ही उसका नाम एपस्टीन फाइल में आ गया। मौज-मजे की दुनिया के सरदार के साथ उसका नाम जुड़ गया। विदेशी के साथ कई देसी ऐपस्टीन फाइलें भी सोशल मीडिया पर खुलने लगीं।

इधर एपस्टीन तो, संंसद में नरवणे किताब ने परेशान किया

इधर ये फ़ाइलें खुली पड़ी थीं, उधर पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल नरवाणे की किताब का अंश सामने आ गया, जिससे पता चला कि जब देश की सीमा की तरफ चीनी सेना बढ़ती आ रही थी, तब गरीब के बेटे की गरीबी इतनी बढ़ गई थी कि उसे समझ में नहीं आया कि मुकाबला करने को कहे या कहे कि छोड़ो यार अपना पड़ोसी है, कुछ जमीन कब्जा भी ले तो क्या फर्क पड़ता है! संसद में इस पर सवाल उठे तो रक्षामंत्री और गृहमंत्री पूछते पाये गए कि वह किताब है कहां, किताब है कहां, जिसमें यह सब लिखा है!

गरीब के बेटे को पता नहीं था कि यह किताब तब आनलाइन बिक रही थी! अगले दिन किताब संसद में और संसद से बाहर भी सामने आ गई! गरीब का बेटा फिर फंस गया। इतना परेशान हो गया कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलने के लिए लोकसभा में आने से डर गया कि कहीं वह किताब उसे न थमा दी जाए! लोगों ने उसे कायर कहा, भगोड़ा कहा. मगर वह भागने से नहीं डरा! निर्भय होकर भागा! गरीब के बेटे को अमीर के बेटे ने फंसा दिया था।

फिर यूजीसी मामले में स्वर्णभक्त नाराज हुए 

उधर यूजीसी वाले मामले में गरीब के बेटे की सुबह शाम-आरती उतारने वाले सवर्ण भक्त उससे नाराज़ हो गए। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी नाराज़गी दूर करने की कोशिश की मगर गरीब के बेटे से वे फिर भी खुश नहीं हुए! सारा किये-धरे पर पानी फिर गया। उधर गरीब के बेटे के अमीर दोस्त अडानी पर धोखाधड़ी का जो मामला अमेरिका में सुस्त पड़ा था, वह गरमा गया।

गरीब के किसी बेटे ने एक साथ इतनी मुसीबतें कभी न सुनी होंगी, न झेली होंगी। उसका सब गुड़ गोबर हुआ जा रहा है। जिन रामलला को गरीब का बेटा ऊंगली पकड़कर राम मंदिर लाया था, जिसने इतना महान काम पांच सौ साल बाद किया था, वे रामलला भी उसके काम नहीं आए।

केदारनाथ और कन्याकुमारी में कैमरे की गवाही में की गई तपस्या भी काम नहीं आई। तपस्या में कमी आखिर रह गई! जिसने करोड़ों फूंक कर देवता समान अपनी छवि बनाई थी, वह काम न आई।

आईटी सेल का पसीना बहाना भी काम नहीं आया!

गोदी मीडिया की गोद में भी आराम नहीं मिला! चित्र-विचित्र वेष में मंदिर-मंदिर जाने से पुण्य की इतनी कमाई नहीं हुई! रंग-बिरंगे साफे पहनना भी काम न आया! गली-गली में गुंडे छोड़ना भी काम न आया! झूठ बोलो, बार बार झूठ बोलो, ज़ोर-ज़ोर से झूठ बोलो, जिस भी विषय पर झूठ बोल सको, बोलो, कांग्रेस को कहे, गरीब के बेटे के ये सुवचन भी काम न आए! पौने बारह साल में दस हजार बार स्व मुखारविंद से झूठ दर झूठ बोलना भी काम नहीं आया!

चौकीदारी भी काम नहीं आई। अडानी-अंबानी का साया भी काम न आया। यहां तक कि नान बायोलॉजिकल होना भी काम न आया! व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी के एम ए, पीएचडी भी काम नहीं आए! आईटी सेल काम नहीं आया! गुजरात के नरसंहार के अपराधियों को जज बदलकर बचाना काम न आया! हिंदू हृदय सम्राट होना तक काम न आया!

उधर, पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल के चुनाव सर पर हैं और इधर शिराजा बिखर रहा है। अब चुनाव आयोग का, एसआईआर का भरोसा है। सीबीआई-ईडी भी कितने काम आ पाएगी, मालूम नहीं। हिंदू मुस्लिम भी लगता है काम नहीं आएगा! वंदे मातरम कितना काम आता है, यह देखना बाकी है। झोला तैयार है, शायद उसे उठाकर चल देना काम आ जाए!

-विष्णु नागर के वाल से साभार

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium