19.1 C
Ranchi
Wednesday, November 18, 2026
Advertisement
Home Blog Page 186

गुड़गांव दिल्ली मैं एक महिला की हुई रहस्यमई मौत, मृतक की मां ने संबंधित थाना में दी आवेदन, न्याय की लगाई गुहार

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित कामडारा थाना क्षेत्र के एक युवती अपने रोजी-रोटी के जुगाड़ के लिये दिल्ली गुड़गांव गई, इसी क्रम में कामडारा थाना स्थित मुरुमकेला ग्राम निवासी एक महिला संध्या देवी पति राजेंद्र साह की मौत गुड़गांव दिल्ली मे संदिग्ध एंव रहस्यमई परिस्थिति मे हो गई। मृतका की मां मान्ती बरला गांव बकसपुर, जिला खूंटी निवासी ने कामडारा थाना में एक आवेदन सौंपकर उक्त मामले की जांच कराने की मांग की है। थाने मे दिए गए अपने आवेदन मे मृतका की मां ने बताया कि उसकी बेटी का ससुराल कामडारा थाना क्षेत्र के रेड़वा पंचायत के अंतर्गत गांव मुरुमकेला है। जिसे कुछ माह पहले उसकी बेटी संध्या देवी को काम दिलाने के नाम पर मरियम मुंडाईन, सीमा टिपू और बिनोद बिहारी नामक एक व्यक्ति के द्वारा उसे दिल्ली गुड़गांव स्थित 37 डी अंकुर गर्ग नामक व्यक्ति के मकान पर ले जाकर रख दिया गया था। वहीं अंकुर गर्ग के द्वारा वर्ष 2025 के दिसम्बर माह के अंतिम सप्ताह मे उसके साथ मारपीट किया और मोबाइल को छिन लिया गया था। इसके बाद 02 फरवरी 2026 को दिल्ली पुलिस ने उसके मकान से संध्या देवी का शव बरामद की। जो फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद गुड़गांव स्थित सिविल अस्पताल पर रखा हुआ है। मृतक महिला की मां ने उक्त मामले की निष्पक्ष जांच करते हुये आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
उक्त मृतक महिला के तीन छोटे-छोटे बच्चे है। जिसमे से क्रमशः सुमन कुमारी 09 वर्ष, सुमित साहु 06 वर्ष और सुषमा कुमारी 03 वर्ष। इस घटना की खबर लगते ही बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

राम भक्तों के लिए

धोखाधड़ी से सिलेंडर लेकर युवक हुआ फरार, पुलिस द्वारा सीसीटीवी की हो रही है जांच

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित गोकूल नगर में एक बुलेट सवार व्यक्ति ने बड़ाइक मुहल्ला में अवस्थित धरती धन के घर से ठगी का मामला सामने आया है। उक्त व्यक्ति धरती धन के संचालक सुजीत कुमार के पत्नी से कहा कि दुकान से सिलेंडर लेकर मोहनी काम्पलेक्स में बुलाए है। कहकर घर से निकालकर अपने बुलेट में सवार होकर फरार हो गया। जबतक पत्नी फोन कर जानकारी अपने पति को दे ही रही थी, तबतक वह गायब हो गया। चालक सिर पर हेलमेट पहना हुआ था। घटना लगभग साढ़े तीन बजे की है। सुजीत ने बताया कि बुलेट चालक का पूरा विडियो फुटेज सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है, आरएम कॉम्पलेक्स के रास्ते से होकर गुजरा, बाद में इसकी सूचना सदर थाना प्रभारी महेंद्र करमाली को दी है। थानेदार ने बताया कि फुटेज के माध्यम से बुलेट चालक की जांच की जा रही है। वही संचालक ने कहा कि शहर में इन दिनों चोरी की घटना जोरों से बढ़ रही है। पुलिस गश्ती बढ़ाने की जरूरत है। दिन-दहाड़े घर से गैस सिलेंडर का ले जाना काफी आश्चर्यजनक घटना है।

राम भक्तों के लिए

गुमला में नशीली दवाओं का कारोबार पकड़ा, तीन गिरफ्तार

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला सदर थाना के पुनि सह गुमला सदर थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली ने एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया की दिनांक-08.02.2026 को समय 04.00 बजे सुबह पुलिस अधीक्षक ( गुमला पुलिस कप्तान हरिश बिन जामां ) महोदय, गुमला को एक गुप्त सूचना मिली कि एक लाल रंग का अल्टो कार में से नशीली दवा एवं सिरप को लेकर खरीद-बिकी करने के लिए रॉची गुमला के रास्ते कोटाम जा रहा है, उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए, उक्त गुप्त सूचना की सत्यापन एवं आवश्यक कार्य हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी गुमला सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में एक छापामरी दल का गठन किया गया जिसमें अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी गुमला सुरेश प्रसाद यादव, पु०नि०-सह थाना प्रभारी गुमला, महेंद्र कुमार करमाली, नवनिर्मित टोटो थाना में पदस्थापित पु०अ०नि० कुन्दन कुमार सिंह, स०अ०नि० मंगल टुडू एवं सशस्त्र बल शामिल थे। छापामरी दल समय 05.00 बजे सुबह खरका से कोटाम जाने वाली पक्की सड़क में स्थित ग्राम खरका से आगे सड़क पर वाहन चेकिंग लगाया गया। कुछ देर में एक लाल रंग का अल्टो कार दिखाई दिया जिसमें चार व्यक्ति सवार थे, अचानक पुलिस को देखकर कार को सड़क किनारे खड़ा कर चारों व्यक्ति भागने लगा जिसे पुलिस बल के द्वारा तीन व्यक्ति को पकड़ लिया गया तथा एक व्यक्ति अंधेरा एवं खेत का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। पकड़ाये व्यक्ति का नाम पता बारी-बारी से पुछने पर अपना नाम कमशः 1. इम्तियाज अंसारी उम्र 25 वर्ष पे०-अमरूद्दीन असांरी सा०-साहेर बसिला थाना-नगड़ी जिला-रॉची वर्तमान सा०-कोटाम थाना व जिला-गुमला 2. आरिफ राय उम्र 26 वर्ष पे०-स्व० साजिम राय 3. संतानु केवट उम्र 21 वर्ष पे०-बुटल केवट दोनों सा०-कोटाम थाना व जिला-गुमला बताया एवं भागे व्यक्ति का नाम पुछने पर गुफरान राय पे०-सुबराती राय सा०-कोटाम थाना व जिला-गुमला बताया। उसके बाद विधिवत पकड़ाये तीनों व्यक्ति का बारी-बारी से तलाशी लेने पर 1. इम्तियाज आंसारी के पास से टेक्नो स्पार्क कम्पनी का एक मोबाईल मिला, 2. आरिफ राय के पास से मोटो जी कम्पनी का एक मोबाईल मिला, 3. संतानु केवट के पास से वन प्लस कम्पनी का एक मोबाईल एवं चार सौ रूपया मिला, उसके बाद अल्टो कार रजि०नं०-JH01CB-0314 की तलाशी लेने पर एक नीला रंग का बैग मिला जिसके अन्दर से 1. Winspasmo forte CAPSULE QTY-1216, 2. Nitrazepam Tablets QTY-350, 3. ONEREX Syrup 100 ml Qty-06 बोतल मिला। बरामद दवाईयों के संबंध में कागजात की मांग करने पर कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया, उसके बाद बरामद सभी समानों अल्टो कार रजि०नं०-JH01CB-0314 को विधिवत् जप्ती सूचि बनाकर जप्त करने के पश्चात नशीली दवा का खरीद-बिकी करने के आरोप में पकड़ाये तीनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर जप्त प्रर्दश के साथ गुमला थाना लाया गया। इस संदर्भ में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम -1.

इम्तियाज अंसारी उम्र 25 वर्ष पे०-अमरूद्दीन असारी सा०-साहेर बसिला थाना-नगड़ी जिला-रॉची

वर्तमान सा०-कोटाम थाना व जिला-गुमला

2. आरिफ राय उम्र 26 वर्ष पे०-स्व० साजिम राय सा०-कोटाम थाना व जिला-गुमला

3. संतानु केवट उम्र 21 वर्ष पे०-बुटल केवट सा०-कोटाम थाना व जिला-गुमला

छापामारी दल के सदस्य-

1.सुरेश प्रसाद यादव, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, गुमला।

2. महेन्द्र कुमार करमाली, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, गुमला।

3. पु०अ०नि० कुन्दन कुमार सिंह, नवनिर्मित टोटो थाना।

4. स०अ०नि० मंगल टुडू नवनिर्मित टोटो थाना।

5. सशस्त्र बल

बरामदगी –

1. Winspasmo forte CAPSULE QTY-1216 पीस

2. Nitrazepam Tablets QTY-350 पीस

3. ONEREX Syrup 100 ml Qty-06 बोतल

4. अल्टो कार रजि०नं०-JH01CB-0314

5. तीन मोबाईल फोन एवं चार सौ रूपया।

राम भक्तों के लिए

जब मैदान में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश – फुटबॉल के साथ फाइलेरिया उन्मूलन का संकल्प

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला में आगामी एमडीए राउंड (10 से 25 फरवरी 2026 ) को सफल बनाने के उद्देश्य से गुमला के अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित मैत्री फुटबॉल मैच ने यह साबित कर दिया कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि जन-जागरूकता का सशक्त माध्यम भी बन सकता है। यह आयोजन फाइलेरिया उन्मूलन के प्रति लोगों को जागरूक करने में प्रभावी सिद्ध हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर उप विकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महतो एवं सिविल सर्जन गुमला डॉ. शंभू नाथ चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। मैच शुरू होते ही स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शक जुट गए। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक की मौजूदगी ने यह संकेत दिया कि आयोजन ने जनसामान्य का ध्यान आकर्षित किया।
मैच के दौरान दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दर्शकों की तालियों और उत्साह के बीच यह मैच केवल खेल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का संदेश लोगों के दिलों तक पहुँचाने का माध्यम बना।
मौके पर उपस्थित लोगों को फाइलेरिया रोग, उसके कारण, बचाव के उपायों एवं एमडीए कार्यक्रम के महत्व की जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि –
जीस तरह एक टीम हर खिलाड़ी के योगदान से जीतती है, उसी तरह फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को भी सफल बनाना संभव है,जब हर पात्र व्यक्ति दवा का सेवन करे।
उन्होंने यह भी कहा कि 100 प्रतिशत पात्र आबादी द्वारा दवा का सेवन ही इस बीमारी से मुक्ति का एकमात्र रास्ता है। कार्यक्रम के दौरान लोगों में जागरूकता और सहभागिता का उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

यह आयोजन जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं पीरामल फाउंडेशन के सहयोग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के समापन पर यह संदेश साफ तौर पर उभरकर सामने आया कि – जब खेल के साथ स्वास्थ्य जुड़ता है, तब जन-जागरूकता एक अभियान का रूप ले लेती है l

राम भक्तों के लिए

सरकार को ग्रामीणों की उपेक्षा की नीति छोड़नी होगी

0

न्यूज – कहकशां फारुकी

हाथियों के आतंक के मामले में सक्रिय झारखंड आंदोलनकारी एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव इफ्तेखार महमूद ने पत्रकारों को बतलाया कि गत 6 फरवरी को ग्राम केरी से वन विभाग के दस्ता रहने के कारण और बिजली की उपलब्धता के चलते जंगली हाथी कोई बड़ा घटना नहीं कर पाए और जंगल की ओर उन्हें भागना पड़ा। लेकिन बड़की पुन्नू, गंगापुर, दरगाहबेडा, कंडेर, तिलैया, इत्यादि जहां भी जंगली हाथियो ने जान माल का नुकसान किया है- उन सभी जगहो पर घटना के समय बिजली गुल थी और वन विभाग का दस्ता उपलब्ध नहीं था। भरोसा किया जाता है कि यदि बिजली रहती तो हाथियों के आतंक से बचा जा सकता था।
वन प्रमंडल पदाधिकारी बोकारो और रेंजर के भारी लापरवाही के कारण ग्रामीणों का जान माल की रक्षा नहीं हो पा रही है। गोमिया प्रक्षेत्र का करीब 2 साल तक रेंजर रहे श्री ए एन तिवारी ने एक बार भी अपने टीम के साथ हाथी प्रभावित क्षेत्रो का दौरा नहीं किया। पिछले करीब एक महीना से पदस्थापित वर्तमान रेंजर सुरेश राम तथा डीएफओ नीतीश कुमार का भी यही दशा है। श्री महमूद का कहना है कि यदि वन विभाग के अधिकारी हाथी प्रभावित इलाकों का नियमित भ्रमण करते रहें और अधीनस्थ कर्मियों को सक्रिय बनाए रखें तो जान माल के नुकसान से बचाया जा सकता है।
श्री महमूद ने आगे कहा कि सरकार के बेहतर नागरिक सुविधा से ग्रामीण बंचित है। डीएमएफटी फंड से अर्बन क्षेत्र में हाई मस्क लाइट लगाया जाता है किंतु इस लाइट का सबसे ज्यादा जरूरत हाथी प्रभावित इलाकों में है। बिजली विभाग भी ग्रामीण क्षेत्र के मामले में काफी लापरवाह है। रात रात भर बिजली के नहीं रहने का पूरा फायदा जंगली हाथी उठते रहते हैं।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव एवं झारखंड आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद ने कहा कि सरकार को ग्रामीणों की उपेक्षा की नीति छोड़नी होगी तभी ग्रामीण सुरक्षित रह सकते हैं।

राम भक्तों के लिए

गोमिया – कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की सी बी एस ई की बोर्ड परीक्षाए आगामी

0

न्यूज – कहकशां फारुकी

कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की सी बी एस ई की बोर्ड परीक्षाए आगामी 17 फरवरी से आरंभ होने वाली है। जिसे ध्यान में रखते हुए आज विद्यालय परिसर में आशीर्वचन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री वशिष्ठ नारायण सिंह अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी , बेरमो का आगमन हुआ। कार्यक्रम के आरंभ में बच्चों द्वारा मुख्य अतिथि का तिलक लगाकर स्वागत किया एवं प्राचार्या श्रीमती स्तुति सिन्हा ने मुख्य अतिथि को पुष्प-गुच्छ, शाल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के आरंभ में संस्कृत शिक्षक द्रविण कुमार कर के सानिध्य में मुख्य अतिथि, प्राचार्या, शिक्षक एवं कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के परीक्षार्थी बड़े उत्साह पूर्वक वैदिक हवन में शामिल हुए। हवनोपरांत मुख्य अतिथि ने छात्रों को परीक्षा पूर्व शुभकामनाएँ एवं बधाइयाँ देते हुए कहा कि सफलता प्राप्ति के लिए अनुशासन ,आत्मविश्वास एवं ईमानदारी पूर्वक पठन-पाठन कार्य करना ज़रुरी है अतः सभी बच्चे अपने कर्तव्यों का उचित निर्वहन करते हुए सफलता प्राप्त करते हुए अपना व विद्यालय परिवार का नाम रोशन करें। विद्यालय प्राचार्या ने भी बच्चों को परीक्षा की शुभकामनाएं एवं बधाईयाँ देते हुए बेहतर तैयारी एवं आत्मविश्वास बनाएँ रखने की बात कही साथ ही बच्चों को स्मृति चिह्न भी प्रदान की। कार्यक्रम का आयोजन सी सी ए प्रमुख लक्ष्मी गुप्ता, असगर अली एवं खेल शिक्षक सूरज कुमार के निर्देशन में तथा संचालन अंग्रेज़ी शिक्षक संदीप कुमार के द्वारा किया गया।

राम भक्तों के लिए

बोकारो में हाथियों का कहर, 5 ग्रामीणों की मौत — गांवों में डर और आक्रोश

0

न्यूज – कहकशां फारुकी

बोकारो जिले के ग्रामीण इलाकों में हाथियों के हमले से कोहराम मच गया है।
05–06 फरवरी की रात बड़कीपुब्रू करमाली टोला और महुआटांड़ (गांगपुर) गांव में हाथियों ने तांडव मचाते हुए 5 ग्रामीणों की जान ले ली। कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज सदर अस्पताल रामगढ़ में चल रहा है।
घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। गांवों में लोग रातभर जागकर पहरा दे रहे हैं। खेतों में जाना, शौच के लिए बाहर निकलना तक बंद हो गया है। ग्रामीणों की पीड़ा और आक्रोश ग्रामीणों का कहना है कि हाथी कई दिनों से गांव के आसपास घूम रहे थे, लेकिन समय रहते ठोस कदम नहीं उठाया गया। एक ग्रामीण ने कहा, “रात में हाथी घर के पास आ जाते हैं। बच्चे रोते हैं, महिलाएं डर से कांपती हैं। जान बचाने के लिए हम पूरी रात जागते हैं।”
वहीं मृतक के परिजन फूट-फूट कर रोते हुए बोले,
“हमारे घर का कमाने वाला चला गया। मुआवजा से जान तो वापस नहीं आएगी।” कई ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि
“हाथी हर साल आते हैं, हर साल मौत होती है, लेकिन स्थायी समाधान आज तक नहीं हुआ।”
प्रशासन हरकत में घटना की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त श्री अजय नाथ झा के निर्देश पर प्रशासन सक्रिय हुआ है—
पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से 16 सदस्यीय विशेषज्ञ टीम तैनात वंतारा टीम द्वारा हाथियों को बेहोश कर जंगल की ओर खदेड़ने की कार्रवाई
क्विक रिस्पॉन्स टीम (ORT) एवं ड्रोन से लगातार निगरानी मृतकों के परिजनों को तत्काल मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू
गांवों में टॉर्च व मशाल वितरण, रात्रि गश्त तेज संवेदनशील गांवों में सोलर लाइट योजना हाथी विचरण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पर कड़ी नजर
ग्रामीणों की मांग है कि जब तक हाथियों को पूरी तरह जंगल की ओर नहीं भेजा जाता, तब तक स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की जाए, ताकि किसी और परिवार को अपनों की जान न गंवानी पड़े।

राम भक्तों के लिए

होली पर्व को देखते हुए पालकोट में खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों से नमूने जांच हेतु भेजे गए

0

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिला में आगामी होली पर्व के मद्देनज़र दूध एवं दुग्ध उत्पाद, मसाले, खाद्य तेल तथा बेसन जैसे खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले के पालकोट प्रखंड क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा मानकों एवं जनस्वास्थ्य से जुड़े नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के नेतृत्व में संचालित किया गया।

अभियान के दौरान तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों की बिक्री पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया।

निरीक्षण के क्रम में पालकोट बाजार क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों — बंशीधर होटल, पालकोट मिष्ठान भंडार एवं डेयरी, सोनाली स्वीट्स एंड चाइनीज फूड, गुप्ता भोजनालय, कंसारी बुक डिपो, हिंदुस्तान डेयरी फ्रेश फिशरीज एंड रिसर्च सेंटर, रामविलास स्टोर आदि — की गहन जांच की गई। जांच के दौरान खाद्य पदार्थों के भंडारण, स्वच्छता, लेबलिंग, एक्सपायरी तिथि, पैकेजिंग मानक एवं गुणवत्ता की बारीकी से पड़ताल की गई।

निरीक्षण के दौरान बंशीधर होटल से कलाकंद एवं पालकोट मिष्ठान भंडार से रसगुल्ला तथा पनीर के नमूने, वहीं हिंदुस्तान डेयरी फ्रेश फिशरीज एंड रिसर्च सेंटर से पनीर का नमूना विधिवत सील करते हुए प्रयोगशाला जांच हेतु भेजा गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत मानकों में कमी पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान दुकानदारों को खाद्य पदार्थों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण में रखने, परिसर की नियमित सफाई बनाए रखने, गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने तथा खाद्य लाइसेंस एवं आवश्यक दस्तावेजों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। आम उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि यदि उन्हें किसी खाद्य व्यवसायी द्वारा मिलावटी अथवा मानकविहीन खाद्य सामग्री के क्रय-विक्रय की जानकारी मिले, तो वे Food Safety Connect App के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने दोहराया कि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

राम भक्तों के लिए

गुमला – नगर पालिका आम चुनाव

0

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

गुमला : – नगरपालिका आम निर्वाचन, 2026 के मद्देनज़र चुनाव प्रचार-प्रसार एवं अन्य संबंधित गतिविधियों के लिए अनुमति प्रदान करने हेतु अनुमण्डल कार्यालय, गुमला के द्वितीय तल पर “अनुमति कोषांग” कार्यालय की स्थापना की गई है।
उक्त अनुमति कोषांग के माध्यम से सभा, रैली, जुलूस, अस्थायी पार्टी कार्यालय खोलने, प्रचार-प्रसार हेतु वाहन परमिट सहित अन्य चुनावी गतिविधियों के लिए आवश्यक अनुमतियाँ प्रदान की जाएंगी।
इस संबंध में सभी अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशी तथा उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि वे संबंधित अनुमति प्राप्त करने हेतु कम से कम 24 घंटे पूर्व अनुमति कोषांग कार्यालय में आवेदन समर्पित करें।
अनुमति कोषांग कार्यालय में आवेदन पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। सार्वजनिक अवकाश एवं रविवार को कार्यालय बंद रहेगा।

राम भक्तों के लिए

अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ विद्यालय की ओर गुमला का ठोस कदम

0

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल स्कूल पर जोर, सभी विद्यालयों को निर्देश जारी

गुमला : – गुमला जिले के विद्यालयों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो एवं जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां द्वारा समग्र अपशिष्ट प्रबंधन संबंधी संयुक्त कार्ययोजना जारी की गई है। इस कार्ययोजना के तहत जिले के सभी विद्यालयों को कचरा प्रबंधन के वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित क्रियान्वयन का निर्देश दिया गया है।

निर्देशानुसार विद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार का कचरा जलाने पर प्रतिबंध रहेगा। सूखा, गीला एवं हेजार्डस कचरे के पृथक्करण हेतु रंग-कोडेड डस्टबिन की अनिवार्य व्यवस्था की जाएगी। प्रत्येक कक्षा में सामान्य डस्टबिन तथा मैदान, गार्डन एवं किचन क्षेत्र में अलग-अलग सूखा एवं गीला कचरा संग्रहण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। डस्टबिन को प्रतिदिन खाली कर उचित निपटान किया जाएगा।

विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापक की अध्यक्षता में मेंटर शिक्षक, इको क्लब एवं बाल संसद के 5–6 विद्यार्थियों का एक दल गठित किया जाएगा, जो स्वच्छता अनुश्रवण, कचरा पृथक्करण एवं जागरूकता गतिविधियों का संचालन करेगा। बच्चों को बायोडिग्रेडेबल, नॉन-बायोडिग्रेडेबल एवं हेजार्डस कचरे की पहचान एवं पृथक्करण की जानकारी दी जाएगी।

कार्ययोजना में किचन अपशिष्ट से कम्पोस्ट निर्माण, हैंडवाश एवं किचन जल निकासी हेतु सोखता गड्ढा निर्माण, जल संरक्षण, प्रिंटेड पेपर के पुनः उपयोग, प्लास्टिक मुक्त परिसर एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध जैसे बिंदुओं को भी शामिल किया गया है । साथ ही बालिकाओं के लिए माहवारी प्रबंधन एवं सेनेटरी वेस्ट के सुरक्षित निपटान की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया है।

डीईओ एवं डीएसई द्वारा जिले के सभी सीआरपी, बीआरपी, कनीय अभियंता, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को इस कार्ययोजना के प्रभावी अनुपालन हेतु आवश्यक अनुश्रवण, तकनीकी मार्गदर्शन एवं नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

जिला प्रशासन का विश्वास है कि इस पहल से विद्यालयों में स्वच्छता के प्रति व्यवहारगत परिवर्तन आएगा तथा विद्यार्थी पर्यावरण संरक्षण के प्रति अधिक जागरूक, जिम्मेदार एवं संवेदनशील नागरिक के रूप में विकसित होंगे।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium