19.1 C
Ranchi
Wednesday, November 18, 2026
Advertisement
Home Blog Page 187

सुनहरे भविष्य की कामना के साथ पिट्स मॉडर्न स्कूल से विदा हुए 12वीं के विद्यार्थी – गोमिया

0

न्यूज – कहकशां फारुकी

पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह दीप महोत्सव के रूप में अत्यंत आकर्षक एवं भावपूर्ण ढंग से दिनांक 7 फरवरी 2026 (शनिवार) को आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) सरनजीत सिंह, कुलपति, KIIT भुवनेश्वर; विशिष्ट अतिथि अभिषेक विश्वास, महाप्रबंधक (IEPL ओरिका); विशेष अतिथि अरिंदम दास गुप्ता, उपाध्यक्ष (विद्यालय प्रबंधन समिति), आशीष सिंह एवं रागीब बिलाल सबरी के स्वागत के साथ हुई। अतिथियों को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।
इसके पश्चात मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष एवं विद्यालय के प्राचार्य बृजमोहन लाल दास द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11वीं (लक्ष्य) की छात्रा अन्वेषा सिंह एवं छात्र श्वेतांक वर्मा ने अत्यंत प्रभावशाली ढंग से किया।


मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) सरनजीत सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर विद्यार्थी जीवन में ऊँची उड़ान भर सकते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विशिष्ट अतिथि अभिषेक विश्वास ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास एवं लचीलेपन के साथ भविष्य की चुनौतियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सफलता के लिए अनुशासन, समर्पण और स्पष्ट लक्ष्य की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।
विद्यालय के प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आपने यहाँ न केवल शिक्षा प्राप्त की है, बल्कि जीवन के महत्वपूर्ण मूल्य भी सीखे हैं। यह नया अध्याय आपके जीवन का निर्णायक अध्याय होगा—कभी हार न मानें और निरंतर प्रयास करते रहें।
इस अवसर पर विद्यालय के हेड बॉय अंकित कुमार (कक्षा 12वीं, लक्ष्य) ने अपने उद्बोधन में विद्यालय में बिताए गए संस्मरणों को साझा करते हुए कहा—
“आज हम विद्यालय से विदा ले रहे हैं, लेकिन हमारी यादें हमेशा इन दीवारों में गूंजती रहेंगी। हमारे शिक्षक हमारे जीवन के पथप्रदर्शक रहे हैं।”
जूनियर ग्रुप द्वारा प्रस्तुत विदाई गीत
“कारवां चल दिया दूर से देश को, छोड़ पेड़ की छाँव मुसाफिर, शुभ विदा साथियों”
ने पूरे माहौल को भावुक बना दिया।
इस अवसर पर वर्ग शिक्षक विशाल मोदी, विद्युत महतो, एस.डी. प्रसाद एवं स्वीटी भाटिया ने विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विदाई समारोह में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों—
अनन्या कुमारी (लक्ष्य), उज्ज्वल पांडे (उत्थान), स्नेहा कुमारी (उत्थान), गुनगुन कुमारी (विजय), सुभी (द), आर्यन रवानी (विजय) एवं हर्ष कुमार (द)
ने अपने अनुभव साझा कर कार्यक्रम को भावनात्मक बना दिया।
कार्यक्रम में शशि रानी (कक्षा 11वीं, वाणिज्य) ने दीप महोत्सव के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।
अंत में विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अरिंदम दास गुप्ता सहित सभी शिक्षकगणों ने विद्यार्थियों के सफल भविष्य एवं उत्कृष्ट परिणाम की शुभकामनाएँ दीं।

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले के किसान ग्रेटर नोएडा में बागवानी का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं

0

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला जिले के चयनित कृषक ग्रेटर नोएडा स्थित उद्यानिकी प्रौद्योगिकी संस्थान में उद्यानिकी से संबंधित विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कृषकों को मशरूम उत्पादन, कलमी सब्जियों की खेती तथा फलदार पौधों की उन्नत एवं आधुनिक तकनीकों की जानकारी सरल एवं व्यवहारिक भाषा में प्रदान की जा रही है।

प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य कृषकों को नवीन एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से परिचित कराना, उनकी कृषि दक्षता में वृद्धि करना तथा खेतों में उच्च गुणवत्ता के साथ अधिक उत्पादन सुनिश्चित करना है। इस प्रशिक्षण से कृषकों की आय में वृद्धि की संभावना है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु जिला प्रशासन तथा प्रशिक्षण केंद्र के अधिकारी कृषकों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखे हुए हैं, जिससे कृषकों को प्रशिक्षण के दौरान आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हो रहा है।

राम भक्तों के लिए

गुमला में राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीक और संसाधनों का वितरण

0

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला उद्यान विभाग कार्यालय द्वारा गुमला प्रखंड के कुलबिरा-बारतोली गांव में राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत किसानों के बीच बागवानी गतिविधियों को सुदृढ़ करने हेतु कृषि आदानों का वितरण किया गया। इस अवसर पर किसानों को उन्नत किस्म के बीज, फसल सुरक्षा कीटनाशक, नैनो डीएपी, नैनो यूरिया तथा वर्मी कम्पोस्ट प्रदान किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले इनपुट उपलब्ध कराकर उनकी उत्पादन क्षमता को बढ़ाना, खेती की लागत को कम करना, और सतत एवं पर्यावरण-अनुकूल कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर जिला उद्यान पदाधिकारी आशीष प्रताप, तकनीकी विशेषज्ञ दीपक सिंह एवं प्रदान संस्था से सुरभि द्वारा किसानों को आधुनिक बागवानी तकनीकों, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन और उन्नत खेती पद्धतियों की जानकारी प्रदान की गई।

जिला उद्यान पदाधिकारी ने भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों को निरंतर सहयोग प्रदान करने की बात कही।

राम भक्तों के लिए

झारखंड में UDAN योजना के तहत 4 नए एयरपोर्ट जल्द होंगे शुरू, हवाई कनेक्टिविटी होगी मजबूत

0

यहाँ आपके दिए गए इनपुट के आधार पर लगभग 300 शब्दों में समाचार प्रारूप में खबर प्रस्तुत है:


झारखंड में UDAN योजना के तहत 4 नए एयरपोर्ट जल्द होंगे शुरू, हवाई कनेक्टिविटी होगी मजबूत

नई दिल्ली/रांची: झारखंड के लिए हवाई संपर्क के लिहाज से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्र सरकार ने लोकसभा में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में उड़ान (UDAN) योजना के तहत चार नए एयरपोर्ट जल्द शुरू किए जाएंगे। ये एयरपोर्ट बोकारो, दुमका, जमशेदपुर और हजारीबाग में विकसित किए जा रहे हैं, जिससे झारखंड की हवाई कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक सुधार होगा।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने संसद में बताया कि इन चारों एयरपोर्ट पर निर्माण और विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और इन्हें चरणबद्ध तरीके से जल्द ही चालू किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य दूर-दराज के क्षेत्रों को प्रमुख शहरों से जोड़ना और आम लोगों के लिए हवाई यात्रा को सुलभ बनाना है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इन एयरपोर्ट के शुरू होने से झारखंड में न केवल यातायात सुविधा बेहतर होगी, बल्कि पर्यटन, व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। खासकर बोकारो और जमशेदपुर जैसे औद्योगिक शहरों में एयर कनेक्टिविटी मजबूत होने से निवेशकों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी। वहीं, दुमका और हजारीबाग जैसे क्षेत्रों में पर्यटन को नई गति मिलेगी।

स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि हवाई संपर्क बेहतर होने से व्यापारिक लेन-देन में तेजी आएगी और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। इसके अलावा, मेडिकल, शिक्षा और आपातकालीन सेवाओं के लिए भी यह सुविधा अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी।

राज्य सरकार ने भी केंद्र के इस कदम का स्वागत किया है और कहा है कि वह इन परियोजनाओं को पूरा करने में हर संभव सहयोग देगी। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह निर्णय झारखंड के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

UDAN योजना के तहत पहले ही देश के कई छोटे शहरों को हवाई मार्ग से जोड़ा जा चुका है, और अब झारखंड भी इस नेटवर्क का मजबूत हिस्सा बनने जा रहा है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो आने वाले महीनों में इन चारों एयरपोर्ट से नियमित उड़ानें शुरू हो सकती हैं, जिससे राज्य के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।


राम भक्तों के लिए

गुमला जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में ADIP (RVY) योजना के तहत निःशुल्क सहायक उपकरण/यंत्र उपलब्ध कराने हेतु शिविर का आयोजन

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिले के दिव्यांगजनों और 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को ADIP(RVY) योजना के तहत निःशुल्क सहायक उपकरण/यंत्र (जैसे ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र आदि) उपलब्ध कराने हेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को साधारण ट्राइसाइकिल, मोटराइज्ड (बैट्री चालित) ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, और कृत्रिम हाथ/पैर एवं अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाना है।

इस शिविर का आयोजन जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में किया जायेगा। शिविर आयोजन की तिथि एवं स्थल निमनाकित है :

शिविर सूची
➡️ 05.02.2026 – भरनो (प्रखंड मुख्यालय)
➡️ 06.02.2026 – सिसई (प्रखंड मुख्यालय)
➡️ 07.02.2026 – बसिया (प्रखंड मुख्यालय)
➡️ 09.02.2026 – पालकोट (प्रखंड मुख्यालय)
➡️ 10.02.2026 – कामडारा (प्रखंड मुख्यालय)
➡️ 11.02.2026 – रायडीह (प्रखंड मुख्यालय)
➡️ 12.02.2026 – चैनपुर (प्रखंड मुख्यालय)
➡️ 13.02.2026 – डुमरी एवं जारी (प्रखंड मुख्यालय, डुमरी)
➡️ 14.02.2026 – घाघरा (प्रखंड मुख्यालय)
➡️ 17.02.2026 – बिशुनपुर
➡️ 18.02.2026 – गुमला सदर (प्रखंड मुख्यालय)

📄 आवश्यक दस्तावेज:
✔️ दिव्यांग प्रमाण पत्र
✔️ आधार कार्ड
✔️ आयु प्रमाण (वरिष्ठ नागरिक हेतु)

राम भक्तों के लिए

एफएसएसएआई, नई दिल्ली के निर्देश पर गुमला में सघन छापेमारी के साथ कॉलेज में फूड सेफ्टी एवं तंबाकू निषेध पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI), नई दिल्ली के निर्देशानुसार गुमला जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों एवं जनस्वास्थ्य से जुड़े नियमों के कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के नेतृत्व में संचालित किया गया।

अभियान के दौरान गुमला शहर के विभिन्न बाजार क्षेत्रों में स्थित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पीके मार्ट, आरके मार्ट, गुरमीत ट्रेडर्स एवं मेसर्स तिवारी स्टोर सहित कई प्रतिष्ठानों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान खाद्य पदार्थों के भंडारण, स्वच्छता, लेबलिंग, एक्सपायरी तिथि, पैकेजिंग मानक एवं गुणवत्ता की बारीकी से पड़ताल की गई।

निरीक्षण के दौरान

आरके मार्ट से मिक्स दाल,

गुरमीत ट्रेडर्स से बेसन एवं रिफाइंड सोयाबीन ऑयल,

मेसर्स तिवारी स्टोर से मसूर दाल, मूंग दाल, अरहर दाल एवं उड़द दाल

के नमूने विधिवत संग्रहित कर सील करते हुए प्रयोगशाला जांच हेतु भेजे गए। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत यदि मानकों में कमी पाई जाती है तो संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को खाद्य पदार्थों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण में रखने, परिसर की नियमित सफाई बनाए रखने, गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने तथा खाद्य लाइसेंस एवं आवश्यक दस्तावेजों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में आज कार्तिक उरांव कॉलेज, गुमला में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा फूड सेफ्टी एवं तंबाकू निषेध विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गई तथा विभिन्न खाद्य पदार्थों का लाइव प्राथमिक परीक्षण कर मिलावट की पहचान के व्यवहारिक तरीके सिखाए गए। साथ ही अखाद्य रंगों के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया तथा फोर्टीफाइड फूड के उपयोग एवं महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

‘इट राइट कैंपस’ अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को “आज से थोड़ा कम तेल, चीनी और नमक” संदेश के साथ जंक फूड, अत्यधिक मीठे पेय पदार्थ एवं तले-भुने खाद्य पदार्थों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई, ताकि बढ़ते मोटापे एवं स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों से बचा जा सके।

विद्यार्थियों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने, भोजन की बर्बादी न करने, स्वच्छ एवं सुरक्षित भोजन ग्रहण करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों के सेवन से होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की जानकारी देते हुए तंबाकू से पूर्णतः दूर रहने की अपील की गई।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार के निरीक्षण, छापेमारी एवं जागरूकता अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि आमजन को शुद्ध, सुरक्षित एवं मानकयुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। आम उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि यदि उन्हें किसी खाद्य व्यवसायी द्वारा मिलावटी अथवा मानकविहीन खाद्य सामग्री के क्रय-विक्रय की जानकारी मिले, तो वे इसकी शिकायत फूड सेफ्टी कनेक्ट एप (Food Safety Connect App) के माध्यम से कर सकते हैं।

राम भक्तों के लिए

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में आज उप विकास आयुक्त, गुमला दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर उप विकास आयुक्त से प्रत्यक्ष मुलाकात की।
जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निवारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान राशन कार्ड, पेंशन, आवास, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, सड़क, बिजली, पेयजल, भूमि विवाद सहित अन्य जनहित से जुड़े कई मामलों पर सुनवाई की गई।

जनता दरबार में पुनम देवी पति राजु साव, ग्राम देवरस नगर टोटो, थाना गुमला, जिला गुमला आवेदिका द्वारा बतायी कि मेरे पति गंभीर बिमारी से ग्रासित है मेरे दो पुत्री है जिनकी पढ़ाई कराने में कठिनाई हो रही है आवेदिका द्वारा कस्तूबा गांधी बालिका विद्यालय में नामांकन कराने हेतु आवेदन दिया गया। उप विकास आयुक्त द्वारा आवेदन पत्र को जिला शिक्षा पदाधिकारी गुमला को आवष्यक कर्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया।

साथ ही धर्मेन्द्र साहु, ग्राम हेठंआदर घाघरा (आदर), थाना घाघरा, जिला गुमला, आवेदन समर्पित कर बताया कि मैं दिव्यांग षिक्षक राजकीय प्राथमिक विद्यालय पोढ़ा (घाघरा) में सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत हॅॅू। घर से विद्यालय की दूरी एवं मुख्य पथ से हट होने के कारण विद्यालय आने जाने में कठिनाई होती है आवेदक द्वारा स्थानांतराण कराने हेतु आवेदन दिया गया। उप विकास आयुक्त द्वारा आवेदन पत्र को संबंधित अधिकारी को कर्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया।

जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी आवेदनों का निष्पादन पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए।

राम भक्तों के लिए

झारखंड के ग्रामीण बच्चों के सपनों को उड़ान दे रहे हैं मॉडल विद्यालय

0

न्यूज डेस्क 

कक्षा 6 में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा 2026 की अधिसूचना जारी

झारखंड के ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा संचालित 82 झारखंड मॉडल विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में एक सशक्त माध्यम बनकर उभरे हैं। इन विद्यालयों में झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) के पाठ्यक्रम के अंतर्गत अंग्रेज़ी माध्यम से शिक्षा प्रदान की जाती है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी आत्मविश्वास के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए स्वयं को तैयार कर सकें। आज के समय में अंग्रेज़ी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि उच्च शिक्षा, तकनीकी ज्ञान, प्रतियोगी परीक्षाओं और बेहतर रोजगार के अवसरों की कुंजी है। इसी सोच के साथ झारखंड मॉडल विद्यालय ग्रामीण बच्चों के भविष्य को नई दिशा दे रहे हैं।
इसी क्रम में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के अंतर्गत संचालित झारखंड मॉडल विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा से संबंधित अधिसूचना झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC), रांची द्वारा जारी कर दी गई है। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जनवरी 2026 से 21 फरवरी 2026 तक झारखंड अधिविद्य परिषद की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भरे गए आवेदन पत्र का अनुमोदन संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) द्वारा किया जाएगा, जिसकी अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।
प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की आयु 01 अप्रैल 2026 को न्यूनतम 10 वर्ष एवं अधिकतम 12 वर्ष होनी चाहिए तथा अभ्यर्थी का संबंधित जिले का निवासी होना अनिवार्य है। प्रवेश परीक्षा पूरी तरह निःशुल्क होगी और इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से आयोजित की जाएगी, जो कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें अंग्रेज़ी के 30 अंक, गणित के 30 अंक तथा सामाजिक विज्ञान के 40 अंक निर्धारित हैं। नामांकन मेधा सूची के आधार पर किया जाएगा, जिसमें राज्य एवं जिला आरक्षण नीति का पूर्णतः अनुपालन होगा। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी पात्र छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन कर अपने बच्चों को अंग्रेज़ी माध्यम की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखें।

राम भक्तों के लिए

क्यों बढ़ रही है आत्महत्याओं की घटनाये ? इस पर आवश्यक होगा समाज के प्रबुद्ध लोगों को चिंतन करना

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला सदर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से आई आत्महत्या की खबरें फलस्वरूप पूरे क्षेत्रों को झकझोर कर रख दिया। एक ओर जहां एक परिवार का सहारा छिन गया, वहीं दूसरी ओर एक घर अचानक सूना हो गया। दोनों ही मामलों में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पहली घटना मुरकुंडा पंचायत के कोलांबी गांव की है। यहां 40 वर्षीय नवीन खड़िया ने अपने ही घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लिला समाप्त कर ली । ग्रामीणों के अनुसार नवीन पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था । बताया जा रहा है कि बीते एक सप्ताह से उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। घटना के दिन देररात्रि तक जब कोई हलचल नहीं हुई तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई, तब उक्त घटना की जानकारी पंचायत की मुखिया वीणा कुमारी को दी गई, जिन्होंने तत्काल सदर थाना पुलिस गुमला को सूचित किया, उक्त सूचना मिलते ही गुमला सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर अपने देख-देख में उक्त शव को कब्जे में लेते हुए,पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया , नवीन खड़िया अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य था । मृतक की पत्नी बिरसमुनी इंदवार का रो-रोकर बुरा हाल है, 8 वर्षीय छोटे पुत्र के सिर से पिता का साया उठ जाने से पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है। वही गुमला सदर थाना क्षेत्र में दूसरी घटना पुग्गु पंचायत के खोपाटोली गांव से सामने आई है। यहां 45 वर्षीय कल्पना केरकेट्टा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पति विजय केरकेट्टा के अनुसार घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। जब वे लौटे तो अंदर का दृश्य देख स्तब्ध रह गए। बाद में उक्त सूचना पुलिस को दी गई, गुमला सदर थाना पुलिस ने घटना की सूचनामिलते ही त्वरित करवाई करते हुए अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए और उक्त शव को पोस्टमार्टम हेतु और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए , उक्त शव को गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया और पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया, गुमला जिले में हाल के दिनों में आत्महत्या के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। बीते कुछ सप्ताहों में चैनपुर, सिसई और बसिया थाना क्षेत्रों से भी आत्महत्या की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कहीं पारिवारिक तनाव, कहीं मानसिक अवसाद तो कहीं आर्थिक दबाव इन घटनाओं के पीछे कारण बताए जा रहे हैं। लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाएं न सिर्फ प्रशासन बल्कि समाज के लिए भी गंभीर चिंता का विषय बन गई हैं। जानकारों का मानना है कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता, समय पर परामर्श और पारिवारिक सहयोग से ऐसी त्रासद घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। फिलहाल दोनों घटनाओं के बाद पूरे क्षेत्र में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग एक-दूसरे से यही सवाल कर रहे हैं कि आखिर कब थमेगा यह सिलसिला।

राम भक्तों के लिए

गुमला में सड़क हादसों पर DC सख्त: जनवरी में 22 मौतें, पदाधिकारियों को तय समय पर काम पूर्ण करने का निर्देश’

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

पिलियन राइडर को भी पहनना होगा हेलमेट; गलत दिशा में गाड़ी चलाने वालों को लेनी होगी 2 घंटे की ‘रोड सेफ्टी क्लास’

गुमला : – गुमला जिले की सड़कों पर बढ़ती दुर्घटनाओं और जान-माल के नुकसान ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक में बेहद कड़े फैसले लिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अब केवल जागरूकता नहीं, बल्कि भारी दंड और कड़ी कानूनी कार्रवाई के जरिए नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

चिंताजनक आंकड़े: जनवरी में ही उजड़ गए 22 घर
जिनमें 22 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई और 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

प्रशासन के कड़े निर्देश: ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति
1. दोपहिया वाहन और स्टंट पर नकेल:
* लाइसेंस निलंबन: यदि बाइक चालक बिना हेलमेट पाया जाता है, तो चालान के साथ-साथ ड्राइविंग लाइसेंस का निलंबन भी किया जाएगा। साथ ही, पीछे बैठने वाले व्यक्ति (पिलियन राइडर) के लिए भी जुर्माना अनिवार्य कर दिया गया है।
* नो हेलमेट-नो पेट्रोल: जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर कड़ाई की जाएगी। बिना हेलमेट पाए जाने पर ईंधन नहीं मिलेगा।
* पटाखा बुलेट और स्टंट: मॉडिफाइड साइलेंसर वाले बुलेट और स्टंट करने वालों के खिलाफ जब्ती और लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू होगी। ‘रोड सेफ्टी मित्र’ सोशल मीडिया वीडियो के जरिए ऐसे हुड़दंगियों की पहचान कर पुलिस को सूचित करेंगे।
2. भारी वाहन और ट्रैक्टरों पर लगाम:
* बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टर: कृषि कार्य की आड़ में व्यावसायिक उपयोग होने वाले और बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टरों को सीधे जब्त किया जाएगा।
* अवैध लाइट्स का आतंक: मोटरसाइकिल, ट्रक, बस और पिकअप वैन में लगी ‘ब्लाइंडिंग’ (आंखें चौंधियाने वाली) LED लाइट्स को मौके पर ही उतरवाकर नष्ट किया जाएगा।
* स्पीड गवर्नर: कमर्शियल वाहनों में स्पीड गवर्नर की भौतिक जाँच होगी; किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ पाए जाने पर परमिट रद्द कर दिया जाएगा।
3. रॉन्ग साइड ड्राइविंग और नाइट विजिबिलिटी:
* अनिवार्य रोड सेफ्टी क्लास: गलत दिशा (Wrong Side) में गाड़ी चलाने वालों को पकड़े जाने पर आर्थिक दंड के साथ अनिवार्य रूप से 2 घंटे की ‘रोड सेफ्टी क्लास’ लेनी होगी।
* ड्रिंक एंड ड्राइव: शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ जांच अभियान में और भी अधिक तेजी लाई जाएगी।
* रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप: साइकिल, सरिया लदे वाहनों और सड़क किनारे खड़े ट्रकों पर नाइट विजिबिलिटी के लिए रेडियम स्टीकर/टेप लगाए जाएंगे।

इंजीनियरिंग सुधार और अतिक्रमण हटाओ अभियान

उपायुक्त ने सड़क ढांचे में सुधार के लिए समयबद्ध निर्देश दिए हैं:
* अतिक्रमण: कार्तिक उराँव कॉलेज गेट और गुमला-उर्मी बाईपास से तत्काल अतिक्रमण हटाने का आदेश अंचल अधिकारी को दिया गया है। उर्मी बाईपास पर गोलंबर (Roundabout) का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
* बसिया व नागफेनी: बसिया के देवी गुड़ी मोड़ के तीखे मोड़ को 15 दिनों में चौड़ा करने और नागफेनी पुल के पास रफ्तार नियंत्रण के निर्देश दिए गए हैं।
* ब्लैक स्पॉट: ग्राम ज़ुरा और कुसुम्बाहा मोड़ के पुराने खतरनाक कट बंद कर नए मीडियन कट बनाने का आदेश दिया गया है। 28 फ़रवरी तक सभी कार्यों का पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया गया

मददगारों का सम्मान
सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वाले ‘नेक नागरिकों’ (Good Samaritans) की सूची जल्द साझा की जाएगी। ऐसे मददगारों को सरकार की ओर से ₹2,000 का नकद इनाम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

उपायुक्त के इन कड़े निर्देशों ने साफ कर दिया है कि अब गुमला की सड़कों पर लापरवाही की कोई जगह नहीं है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, क्योंकि हर जीवन कीमती है।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium