13.3 C
Ranchi
Wednesday, November 18, 2026
Advertisement
Home Blog Page 201

पिट्स मॉडर्न स्कूल में प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया संपन्न, 20 जनवरी को घोषित होगा परिणाम

0

पिट्स मॉडर्न स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। विद्यालय प्रबंधन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, प्रवेश पात्रता परीक्षा (AET) का परिणाम 20 जनवरी 2026 को विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। वहीं, द्वितीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदन फॉर्म 19 जनवरी 2026 से उपलब्ध कराए जाएंगे।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने बताया कि प्रवेश पात्रता परीक्षा का आयोजन छात्रों की शैक्षणिक योग्यता एवं मानसिक क्षमता के समग्र आकलन के उद्देश्य से किया गया था। उन्होंने कहा कि इंटरेक्शन सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को शिक्षकों से सीधे संवाद करने, विद्यालय की शैक्षणिक सोच को समझने तथा प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी शंकाओं के समाधान का अवसर मिला।
प्राचार्य ने यह भी जानकारी दी कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में ताइक्वांडो, गतका, कराटे एवं तैराकी जैसी नई कक्षाएं प्रारंभ की गई हैं। साथ ही विद्यालय में होमवर्क रोस्टर का सख्ती से पालन किया जाता है और अनुशासन को विशेष प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने बताया कि पिट्स मॉडर्न स्कूल छात्रों के शैक्षणिक, शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।
उन्होंने आगे बताया कि अनुभवात्मक शिक्षण (Experiential Learning) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शीघ्र ही विद्यालय में ‘डिनो लैब’ (गणित लैब) की शुरुआत की जाएगी, जिससे छात्रों की तार्किक और विश्लेषणात्मक क्षमता को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा।
कार्यक्रम के दौरान ई.पी.एल. ओरिका, गोमिया के महाप्रबंधक अभिषेक विश्वास एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अरिंदम दासगुप्ता ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रवेश परीक्षा एवं संवाद सत्र को मिली उत्साहजनक प्रतिक्रिया पिट्स मॉडर्न स्कूल की सशक्त शैक्षणिक पहचान और उत्कृष्ट प्रतिष्ठा को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय न केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है, बल्कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के प्रति भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने यह भी कहा कि इस इंटरेक्शन सत्र ने छात्रों एवं अभिभावकों को विद्यालय की शिक्षण पद्धति, अनुशासन व्यवस्था और प्रवेश प्रक्रिया को निकट से समझने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।

News – Kahkashan Farooqi 

राम भक्तों के लिए

शिक्षा वह है जो व्यक्ति में आत्मविश्वास का विकास करें और उसे स्वावलंबी बनाएं: स्वामी भावेशानंद

0

भारत की शक्ति है हर विषय पर भारत का विशाल ज्ञान का भंडार: कुलपति

विवेकानंद के जैसा हवा के विपरीत खड़ा होने का साहस विद्यार्थी विकसित करें: कुलपति

भाषण प्रतियोगिता की विजेताओं को कुलपति ने दिया प्रमाण पत्र और पुरस्कार

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में विवेकानंद जयंती पखवाड़ा के अवसर पर सोमवार को एक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

मुख्य वक्ता रामकृष्ण मिशन रांची के सचिव, स्वामी भावेशानंद जी महाराज ने तीन बार ओमकार के साथ अपने संबोधन को प्रारंभ किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार भारत विश्व गुरु था। बताया कि नालंदा विश्वविद्यालय में उस समय 82 राष्ट्रों से 9000 से अधिक विद्यार्थी एक ही परिसर में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। नालंदा में इतनी पुस्तक थी कि उसे जलने में 9 महीने लग गए। परंतु 1000 वर्षों के विदेशी आक्रमण और शासन ने सब कुछ बदल दिया। ऐसे ही भारत में जब विवेकानंद का जन्म हुआ तो वह भारत की स्थिति को देखकर काफी आहत हुए । उन्होंने कन्याकुमारी में उस पत्थर पर जाकर भारत की ओर मुख कर के ध्यान किया जिस पत्थर को आज विवेकानंद रॉक के नाम से पूरा विश्व जानता है । और वही उनकी दिव्य दृष्टि से उन्होंने देखा कि भारत फिर से प्रगति करेगा और बहुत प्रगति करेगा।

स्वामी भावेशानंद ने बताया कि आज भारत दुनिया का सबसे युवा राष्ट्र है क्योंकि सबसे बड़ी युवाओं की आबादी भारत में है। युवाओं को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि क्या सही है, क्या गलत। इसी विषय की ज्ञान शक्ति में परिणत होगी। यह ज्ञान इच्छा शक्ति से आएगी। स्वामी जी ने सावधान किया कि केवल ज्ञान से और कौशल से बात नहीं बनेगी। मूल्यों का भी विकास करना होगा। रावण में, दुर्योधन में ज्ञान और कौशल की कमी नहीं थी परंतु उनमें मूल्य का विकास नहीं हुआ था।

उन्होंने स्वामी विवेकानंद की बातों को दोहराते हुए कहा कि शिक्षा वह है जिससे चरित्र का निर्माण होता है, बुद्धि का विकास होता है, मस्तिष्क की शक्ति में वृद्धि होती है और जिसके बल पर व्यक्ति स्वावलंबी बनता है। ऐसे ही शिक्षा से आत्मविश्वास का विकास होता है।

उन्होंने बताया कि भारत के सामने अभी तात्कालिक लक्ष्य है भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना। स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करके हम इस लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। इसमें सबको अपने हिस्से का योगदान देना है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने जब शिकागो में “सिस्टरस एंड ब्रदर्स ऑफ़ अमेरिका” कहा तो ताली बजने लगी। और वह ताली की गूंज आज भी सुनाई देती है। विवेकानंद ने वहां जो बात कही वह कहने का साहस भी उन्हीं में था। जब वह हवा के विपरीत जाकर खड़े होने का साहस दिखाएं, तब पूरी दुनिया ने उनका लोहा माना। हमारे विद्यार्थियों को भी सही के लिए, सच्चाई के लिए हवा के विपरीत चलने का साहस करना होगा। इसके लिए सबसे पहले उठना होगा। फिर जागृत होना होगा और तब तक प्रयत्न करते रहना होगा जब तक सफलता हाथ ना लगे।

कुलपति ने कहा कि जब विद्यार्थी उठ जाएंगे, जागृत हो जाएंगे और प्रयत्न करना प्रारंभ कर देंगे तब शिक्षकों की जिम्मेदारी शुरू होगी। ऐसे विद्यार्थियों के लिए शिक्षक भी सब कुछ करने को तैयार रहते हैं।

कुलपति ने कहा कि भारत की नीति पर दुनिया चलने लगी और हम ही अपनी नीतियों को भूल गए। हम गलत के खिलाफ खड़ा होते थे। अब हम इसे भूल कैसे गए ? भारत ने हीं दुनिया को चरित्र का पाठ पढ़ाया पर आज हम अपने यहां चरित्र निर्माण की चर्चा कर रहे हैं।

भारत की सबसे बड़ी शक्ति थी भारत का विशाल ज्ञान का भंडार। हमने जीवन के हर क्षेत्र में दुनिया को ज्ञान की रोशनी दी।

उन्होंने कहा कि मेरे निर्णय को देखो और परखो। यदि तुम्हें सही लगे तो उससे सीखो। सवाल जरूर पूछो, परंतु अर्थहीन सवाल नहीं।

स्वामी विवेकानंद युवा महामंडल के श्री गुंजन पाठक, श्री धर्मेंद्र सिंह, दर्शनशास्त्र के प्राध्यापक श्री चौबे तथा यू सेट के अध्यापक डॉक्टर अरुण कुमार मिश्रा ने भी सभा को संबोधित किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी सत्र का आयोजन किया गया तथा पिछले दिनों आयोजित भाषण प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा द्वारा प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मां संगीतायन संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भक्ति गीत से समां बांधा।

कार्यक्रम का संचालन डॉ मृत्युंजय प्रसाद ने किया। स्वागत संबोधन डॉ सुबोध कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया।

विभिन्न विभाग के विद्यार्थी एवं शिक्षक अच्छी संख्या में उपस्थित हुए।

News – Vijay Chaudhary 

राम भक्तों के लिए

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों की वार्डन्स के लिए पांच दिवसीय आवासीय कार्यशाला की शुरुआत

0

✦ चयनित मास्टर ट्रेनर्स को व्यवहारिक और गुणात्मक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए पांच महत्वपूर्ण विषयो पर केंद्रित होगी कार्यशाला
✦ राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (NIEPA) के सहयोग से मास्टर ट्रेनर्स को दिया जाएगा गतिविधि आधारित प्रशिक्षण
✦ राज्य में बालिका शिक्षा में अग्रणी भूमिका निभा रहे है कस्तूरबा विद्यालय, इन्हे “सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस” के रूप में किया जाएगा विकसित – श्री शशि रंजन
✦ चयनित मास्टर ट्रेनर्स झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय की वार्डन्स को भी देंगी प्रशिक्षण – श्री शशि रंजन
=======================
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद एवं राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (NIEPA), नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आज से झारखंड एवं छत्तीसगढ़ में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों की वार्डन्स के सशक्तिकरण हेतु पाँच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला का उद्घाटन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक श्री शशि रंजन ने किया। इस अवसर पर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के प्रशासी पदाधिकारी श्री एस.डी. तिग्गा, राज्य बालिका शिक्षा प्रभारी श्रीमती अनूपा तिर्की, NIEPA की परियोजना निदेशक डॉ. सांत्वना मिश्रा, सीनियर प्रोजेक्ट सलाहकार डॉ. संध्या वैद, डॉ. रश्मी चौहान, डॉ. अंकिता दुबे सहित जेईपीसी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों की चयनित वार्डन्स ने इस कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर के रूप में सहभागिता की।

कार्यशाला के उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन ने कहा कि कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय झारखंड राज्य में बालिका शिक्षा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। कस्तूरबा विद्यालयों की सफलता को देखते हुए झारखंड सरकार ने इसी तर्ज पर झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय की स्थापना की, जिसका संपोषण पूर्ण रूप से राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यशाला में जिन मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण मिलेगा, उनके द्वारा केजीबीवी के साथ साथ झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय की वार्डन्स को भी प्रशिक्षण दिया जाए, यह व्यवस्था की जायेगी। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों को सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के अंतर्गत भी शामिल किया गया है, इन विद्यालयों को सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस बनाने की दिशा में कार्य हो रहा है। हमें इन विद्यालयों से हमें काफी अपेक्षाएं है। झारखंड के सभी शिक्षकों को 50 घंटे की अनिवार्य सीसीपीडी ट्रेनिंग भी दी जा रही है। मास्टर ट्रेनर होने के कारण चयनित वार्डन्स का प्रशिक्षण समर्पित होना चाहिए। इसका लाभ भविष्य में सभी वार्डन्स और शिक्षकों को मिले, यह सुनिश्चित हो।

सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान की वाईस चांसलर प्रोफेसर शशिकला वंजारी ने कहा कि यह कार्यशाला कस्तूरबा गांधी बालिका आवसीय विद्यालयों की वार्डन्स के क्षमता निर्माण और उनके सशक्तिकरण के लिए किया जा रहा है। कस्तूरबा विद्यालय स्कूली शिक्षा में अहम् योगदान देते है। कस्तूरबा विद्यालयों में वार्डन्स ना केवल केयरटेकर की भूमिका में होती है, बल्कि वे बच्चियों के लिए ‘मां’ की भूमिका भी निभाती है। वार्डन ही KGBV में शिक्षा, स्वछता और सुरक्षा के मूल्यों को बढ़ावा देती हैं। वार्डन्स बालिकाओ के लिए बेहतर परामर्शदाता का कार्य भी करती है। यह कार्यशाला वार्डन्स को चुनौतियों से निपटने और समस्याओ के समाधान में काफी मदद करेगी।

कार्यशाला की जानकारी देते हुए NIEPA की परियोजना निदेशक डॉ. सांत्वना मिश्रा ने बताया कि पाँच दिवसीय इस आवासीय प्रशिक्षण में छात्राओं की सुरक्षा एवं संरक्षण, नेतृत्व विकास, प्रभावी हॉस्टल प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य, लैंगिक संवेदनशीलता, बाल अधिकार, आपातकालीन प्रबंधन एवं शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे। कार्यशाला का उद्देश्य वार्डन्स की पेशेवर दक्षताओं को सशक्त बनाते हुए कस्तूरबा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित आवासीय वातावरण सुनिश्चित करना है। रांची में आयोजित यह कार्यशाला देश में सांतवी प्रशिक्षण कार्यशाला है। इससे पूर्व उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना में कार्यशालाएं आयोजित की गयी है। कार्यशाला पूर्णतः गतिविधि आधारित है।

पांच दिनों तक इन विषयो पर केंद्रित होगी कार्यशाला

पांच दिवसीय यह कार्यशाला पांच महत्वपूर्ण विषयो पर केंद्रित होगी। इनमे समग्र शिक्षा अभियान और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की भूमिका को समझना, वित्तीय अनुशासन और बजट को समझना, व्यक्तिगत स्वच्छता को समझना, मानसिक स्वास्थ्य आवश्यकताओं को समझना और लैंगिक सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल होंगे। इन विषयो पर वार्डन्स को गतिविधि आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उन्हें व्यवहारिक और गुणात्मक प्रशिक्षण प्राप्त हो।

News Desk

राम भक्तों के लिए

सड़क सुरक्षा माह 2026: फुटबॉल के मैदान से गुंजायमान हुआ सुरक्षा का संदेश, विजेता खिलाड़ियों के बीच हेलमेट का वितरण

0

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में इलेवन और रेजिडेंशियल सेंटर के बीच खेला गया जागरूकता फुटबॉल मैच।

डीटीओ, एसडीओ और डीएसपी ने युवाओं को सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी के प्रति किया सजग।

मैदान में फुटबॉल, सड़क पर सुरक्षा!
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर आज गुमला के अल्बर्ट इक्का स्टेडियम में खेल और जागरूकता का अनूठा संगम देखने को मिला। उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित के दिशा-निर्देशानुसार और जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) श्री ज्ञान शंकर जायसवाल की अगुवाई में एक विशेष फुटबॉल जागरूकता मैच का आयोजन किया गया।

“सीख से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन” के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित यह मैच गुमला इलेवन और रेजिडेंशियल सेंटर की टीमों के बीच खेला गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य खेल के माध्यम से युवाओं और आम जनता तक यातायात नियमों के पालन का संदेश पहुँचाना था।

खेल के साथ सुरक्षा का संकल्प
मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। आपकी सावधानी ही आपकी सुरक्षा की गारंटी है। कार्यक्रम के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लोगों को यातायात नियमों के प्रति सजग किया गया।

विजेताओं को मिला ‘सुरक्षा कवच’
प्रतियोगिता के समापन पर जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) ज्ञान शंकर जायसवाल, अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) राजीव नीरज और पुलिस उपाधीक्षक (DSP), जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार स्वरूप हेलमेट प्रदान किए। अधिकारियों ने संदेश दिया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना जीवन बचाने का सबसे सरल और प्रभावी संकल्प है।

प्रमुख संदेश और जागरूकता:

नेक नागरिक (Good Samaritan): लोगों को ‘राहवीर’ योजना के बारे में बताया गया ताकि वे सड़क दुर्घटना में घायलों की निस्वार्थ मदद कर सकें।

नशा मुक्ति: वाहन चलाते समय मोबाइल के प्रयोग और शराब के सेवन से बचने की सख्त हिदायत दी गई।

सुरक्षा मानक: यातायात मानकों का पालन करना केवल एक सरकारी नियम नहीं, बल्कि जीवन बचाने का संकल्प है।

प्रशासन का अंतिम लक्ष्य जिले में सड़क दुर्घटनाओं और मृत्यु दर को न्यूनतम स्तर पर लाना है। आज के इस आयोजन ने खेल भावना के साथ-साथ समाज को सुरक्षित सफर के प्रति भी प्रेरित किया।
– सड़क सुरक्षा टीम, गुमला

“सीख से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन”

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

कृषि, पशुपालन, सहकारिता एवं शहरी स्वच्छता योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश

0

गुमला : – गुमलाउपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में कृषि, पशुपालन, सहकारिता, नगर परिषद एवं संबंधित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सिसई एवं बसिया प्रखंडों में संचालित कृषि पाठशाला पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि कृषक पाठशाला के माध्यम से किसानों को नवाचारपूर्ण एवं व्यावहारिक तरीकों से कृषि संबंधी प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे आधुनिक खेती अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकें।
बैठक में बताया गया कि पशुपालन विभाग अंतर्गत सभी लंबित भुगतान पूर्ण कर लिए गए हैं। वहीं सहकारिता एवं धान अधिप्राप्ति कार्यों में गति लाने तथा प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
नगर परिषद अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण एवं सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए, ताकि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक में कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना (PMKSY) अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में 90 प्रतिशत अनुदान पर 461 किसानों के 388.92 हेक्टेयर क्षेत्र में ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली अधिष्ठापित की गई है, जिससे किसान बेमौसमी सब्जी एवं बागवानी खेती कर रोजगार एवं आय में वृद्धि कर रहे हैं।
किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना के अंतर्गत इस वित्तीय वर्ष में 2065 किसानों के आवेदन विभिन्न बैंकों को उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही 1000 नए आवेदनों के सृजन कर एक माह के भीतर KCC उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। PM-Kisan योजना अंतर्गत जिले के 1,02,881 कृषक परिवारों को लाभ देने हेतु E-KYC एवं भूमि अभिलेख अपलोड करने का कार्य प्रगति पर है, जिसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 में 70,133 किसानों का E-KYC पूर्ण कराया गया है।
झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के तहत कुल 20,923 योग्य लाभुकों में से 12,901 किसानों का ऋण माफ किया जा चुका है तथा शेष किसानों के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन कार्यक्रम अंतर्गत 16,255 मिट्टी नमूनों के लक्ष्य के विरुद्ध 11,777 नमूनों की जांच कर सॉयल हेल्थ कार्ड का वितरण किया गया है।
मिलेट मिशन, बीज विनिमय एवं वितरण योजना, फसल सुरक्षा कार्यक्रम, सोलर पंपसेट अधिष्ठापन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं समेकित बिरसा ग्राम विकास-सह-कृषक पाठशाला योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बसिया प्रखंड में कृषक पाठशाला का संचालन प्रारंभ हो चुका है, जबकि सिसई प्रखंड में कार्य प्रगति पर है।
बैठक में KCC लक्ष्य की कम उपलब्धि पर जिला पशुपालन पदाधिकारी एवं LDM को कड़ी फटकार लगाई गई। साथ ही खराब कार्य निष्पादन पर ATM/BTM का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए गए। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समयबद्ध लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य रूप से जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, LDM गुमला, सहित अन्य सम्बंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त ने उग्रवादी हिंसा में मृतकों के 2 आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति पत्र सौंपा

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने उग्रवादी हिंसा में मृत व्यक्तियों के दो आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर चतुर्थ वर्ग (अनुसेवक) पद पर नियुक्ति पत्र सौंपा।

राज्य सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड, राँची के पत्रों के आलोक में, उग्रवादी हिंसा में मृत स्व० जतरू सिंह, ग्राम–कुरूम, प्रखंड पालकोट, जिला–गुमला के आश्रित पुत्र जयधन सिंह तथा स्व० बुद्धेश्वर नगेसिया, ग्राम–जुड़वानी, प्रखंड बिशुनपुर, जिला–गुमला के आश्रित पुत्र नेवलाल नगेसिया को नियमानुसार न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में छूट प्रदान करते हुए अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति की स्वीकृति दी गई।
दिनांक 19.12.2025 को सम्पन्न जिला अनुकम्पा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में, दोनों आश्रितों को गुमला समाहरणालय अंतर्गत चतुर्थ वर्ग (अनुसेवक) के रिक्त पद पर पदस्थापित किया गया है। नियुक्त कर्मियों को सरकार द्वारा निर्धारित वेतन-भत्ते के अतिरिक्त समय-समय पर स्वीकृत जीवन-यापन भत्ता एवं अन्य देय भत्ते प्रदान किए जाएंगे।
उपायुक्त ने नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के पुनर्वास एवं आजीविका सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

आगामी नगर पालिका आम निर्वाचन–2026 को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में कोषांगों की बैठक आयोजित

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आगामी नगर पालिका आम निर्वाचन–2026 के सफल आयोजन के निमित्त गठित विभिन्न कोषांगों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित विभागों द्वारा गठित कोषांगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान सहायक निर्वाची पदाधिकारी (ARO) को भी निर्वाचन कार्यों के सुचारु संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
उल्लेखनीय है कि राज्य निर्वाचन आयोग, झारखण्ड, राँची के निर्देश के आलोक में गुमला जिला अंतर्गत पड़ने वाले नगर निकाय निर्वाचन क्षेत्रों में निर्वाचन कार्यों के सफल संचालन एवं शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में निर्वाचन संपन्न कराने के उद्देश्य से विभिन्न कोषांगों के गठन का निदेश प्राप्त हुआ है।
तदनुसार जिले में निर्वाचन कोषांग, कार्मिक कोषांग, परिवहन कोषांग, मतपत्र एवं मतपेटिका कोषांग, सामग्री कोषांग सहित अन्य आवश्यक कोषांगों का गठन किया गया है। सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी निर्गत निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करेंगे।

उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी कोषांग अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप समयबद्ध एवं व्यापक कार्ययोजना तैयार करें तथा राज्य निर्वाचन आयोग, झारखण्ड, राँची द्वारा समय-समय पर निर्गत आदेशों के अनुरूप निर्वाचन कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि नगर पालिका आम निर्वाचन–2026 को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।।

बैठक में उप विकास आयुक्त गुमला, अपर समाहर्ता गुमला, DCLR गुमला, SDO गुमला, SDO चैनपुर, SDO बसिया,जिला सहायक उप निर्वाचन पदाधिकारी, सहित अन्य सम्बंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

भारत ऊर्जा सप्ताह 2026, 27 से 30 जनवरी तक गोवा में आयोजित होगा

0

ऊर्जा सुरक्षा, निवेश और कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के मुद्दों पर दुनिया भर के देशों के मंत्री, मुख्य कार्यकारी अधिकारी और नीति निर्माता विमर्श करेंगे

पणजी, गोवा, जनवरी, 2026: भारत ऊर्जा सप्ताह-2026 (इंडिया एनर्जी वीक-2026) 27 से 30 जनवरी, 2026 तक गोवा में आयोजित होगा, जिसमें वैश्विक ऊर्जा क्षेत्र के दुनिया भर के मंत्री, वैश्विक मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नीति निर्माता, वित्तीय संस्थान, शिक्षाविद और प्रौद्योगिकी प्रदाता शामिल रहेंगे। वर्ष के इस पहले प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन में ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने, निवेश को बढ़ावा देने और कार्बन उत्सर्जन कम करने के व्यावहारिक और मापनीय उपायों को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
वैश्विक ऊर्जा प्रणालियों की बढ़ती माँग, भू-राजनीतिक अनिश्चितता और जलवायु परिवर्तन संबंधी प्रतिबद्धताओं के बढ़ते दबाव के बीच आईईडब्ल्यू 2026, संवाद और सहयोग का महत्वपूर्ण मंच बनेगा। इसके पिछले आयोजनों की सफलता को आगे बढ़ाते हुए, इस बार ऊर्जा सुरक्षा सम्मेलन में 120 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है। 2025 के आयोजन में 68 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया था, जिनमें 570 प्रदर्शक और 5,400 सम्मेलन प्रतिनिधि शामिल रहे। आयोजन के पिछले संस्करण में 100 सम्मेलन सत्र आयोजित किए गए, जिनमें 540 से अधिक वैश्विक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इस बार भारत ऊर्जा सप्ताह-2026 संस्करण और भी विस्तारित होगा, जिससे यह सम्मेलन विश्व के अग्रणी ऊर्जा संवाद मंचों में और भी महत्वपूर्ण बनेगा।
भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के संरक्षण में भारतीय पेट्रोलियम उद्योग संघ- एफआईपीआई तथा डीएमजी इवेंट्स द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित, आईईडब्ल्यू 2026, ऊर्जा सुरक्षा, वहनीयता और संधारणीयता पर सहयोग के लिए तटस्थ और वैश्विक स्तर पर जुड़ा मंच है। इसमें अमरीका, यूरोप, मध्य पूर्व, अफ्रीका और एशिया-प्रशांत क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडलों के भाग लेने की संभावना है, जो वैश्विक ऊर्जा कूटनीति में इंडिया एनर्जी वीक की बढ़ती भूमिका दर्शाती है।
अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के विश्व ऊर्जा आउटलुक 2025 के मुताबिक, अकेले भारत ही 2050 तक वैश्विक ऊर्जा माँग की 23 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी खपत करेगा, जो विश्व में सर्वाधिक होगा। इसी पृष्ठभूमि में, इंडिया एनर्जी वीक-2026 नीति निर्माताओं और उद्योग जगत के दिग्गजों को साथ मिलकर अनुकूल ऊर्जा प्रणाली सुदृढ़ करने और स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन को गति देने पर विचार-विमर्श का अवसर प्रदान करेगा।
भारत का सुधारोन्मुखी ऊर्जा ढाँचा
इंडिया एनर्जी वीक-2026 भारत का सुधार-आधारित ऊर्जा मॉडल प्रस्तुत करेगा, जिसमें आर्थिक विकास, जलवायु संबंधी दायित्व और उपभोक्ता संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित है। तेल क्षेत्र (विनियमन और विकास) अधिनियम 2025 और पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियम, 2025 के तहत किए गए अहम् विधायी और नियामक सुधारों से अपस्ट्रीम पारिस्थितिकी तंत्र (तेल क्षेत्र की खोज और उत्खनन) मजबूत हुआ है। इन सुधारों में अन्वेषण, उत्पादन, डीकार्बनाइजेशन और एकीकृत ऊर्जा परियोजनाओं से संबंधित एकल पेट्रोलियम लीज़; 180 दिनों के भीतर अनिवार्य लीज़ निर्णयों पर समयबद्ध अनुमोदन; तेल क्षेत्र के आर्थिक जीवनकाल तक विस्तारित होने वाली 30 वर्षों तक की दीर्घकालिक लीज़; अवसंरचना साझाकरण तंत्र; और मध्यस्थता और क्षतिपूर्ति सुरक्षा उपायों सहित निवेशक जोखिम-कम करने के प्रावधान शामिल हैं।

स्वच्छ ऊर्जा और इथेनॉल कार्यक्रम
भारत का इथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम वैश्विक स्तर पर उदाहरण बन गया है। इससे वर्ष 2014 से अब तक 1.59 लाख करोड़ रुपए की कुल विदेशी मुद्रा बचत, कार्बन डाईऑक्साइड उत्सर्जन में 813 लाख मीट्रिक टन कमी, 270 लाख मीट्रिक टन कच्चे तेल का प्रतिस्थापन, तेल विपणन कंपनियों द्वारा इथेनॉल डिस्टिलर्स को 2.32 लाख करोड़ रुपए का भुगतान और किसानों को सीधे 1.39 लाख करोड़ रुपए का भुगतान हुआ है। इसी परिप्रेक्ष्य में जैव ईंधन, हरित हाइड्रोजन, संधारणीय ईंधन और कम कार्बन उत्सर्जन वालीं उभरती प्रौद्योगिकियों पर आईईडब्ल्यू 2026 में प्रमुखता से चर्चा होगी।
अवसंरचना विस्तार और ऊर्जा सुरक्षा
भारत ने दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा सुदृढ़ करने के लिए घरेलू तेल खोज और बुनियादी ढाँचे का सुदृढ़ीकरण जारी रखा है। देश में खुदरा पेट्रोल विक्रय केंद्रों की संख्या वर्ष 2014 में लगभग 52 हजार से बढ़कर वर्ष 2025 में एक लाख से अधिक हो गई है। सीएनजी पम्प स्टेशनों की संख्या लगभग 968 से बढ़कर 8,477 से अधिक पहुँच गई है। घरेलू पीएनजी गैस कनेक्शंस की संख्या 25 लाख से बढ़कर 1.59 करोड़ से अधिक हो गई है। प्राकृतिक गैस पाइपलाइन नेटवर्क करीब 66 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 25,923 किलोमीटर से अधिक पहुँच गया है। शहरी गैस वितरण अब द्वीपीय हिस्से को छोड़कर देशभर में उपलब्ध है।
मूल्य स्थिरता और उपभोक्ता संरक्षण
ऊर्जा कीमतों में वैश्विक अस्थिरता के बावजूद, भारत ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए कीमतों में स्थिरता बनाए रखी है। वर्ष 2021 से प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, वहीं भारत में 2025 में कीमतें 2021 की तुलना में काफी कम रहीं। पेट्रोल पर 13 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 16 रुपए प्रति लीटर की केंद्रीय उत्पाद शुल्क कटौती का लाभ उपभोक्ताओं को दिया गया। तेल विपणन कंपनियों ने मार्च 2024 में 2 रुपए प्रति लीटर की अतिरिक्त मूल्य कटौती की। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना लाभार्थियों के लिए घरेलू गैस का मूल्य लगभग 553 रुपए प्रति सिलेंडर पर स्थिर रखा गया है, जो वैश्विक स्तर पर न्यूनतम कीमतों में एक है।
वैश्विक ऊर्जा संवाद हेतु मंच
चार दिन तक चलने वाले आईईडब्ल्यू 2026 सम्मेलन में मंत्रिस्तरीय गोलमेज बैठकें, सीईओ डायलॉग्स, सार्वजनिक-निजी क्षेत्र संवाद, प्रौद्योगिकी प्रदर्शन, प्रदर्शनियाँ, सामाजिक कार्यक्रम और मीडिया से जुड़ाव कार्यक्रम होंगे। विशेष सत्र में हाइड्रोजन अर्थव्यवस्था, हरित वित्त, संवहनीय ईंधन, चक्रीयता, डिजिटल बदलाव और कार्यबल विकास पर केंद्रित चर्चा होगी। व्यापक अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी और देश-विशिष्ट के पवेलियनों से युक्त विस्तारित प्रदर्शनी में ऊर्जा मूल्य संपूर्ण श्रृंखला की सैकड़ों कंपनियां भाग लेंगी।
भारत ऊर्जा सप्ताह
इंडिया एनर्जी वीक देश का प्रमुख वैश्विक ऊर्जा मंच है, जिसमें सुरक्षित, संवहनीय और किफायती ऊर्जा भविष्य को बढ़ावा देने के लिए सरकार के प्रणेता, उद्योग जगत के अधिकारी और नवप्रवर्तक एक साथ जुटते हैं। तटस्थ अंतर्राष्ट्रीय मंच के तौर पर यह सम्मेलन निवेश, नीतिगत समन्वय और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देता है। इंडिया एनर्जी वीक 2026 का आयोजन 27-30 जनवरी 2026 को गोवा में किया जाएगा।
आईईडब्ल्यू 2026 में विशेषज्ञों द्वारा तैयार चार दिवसीय कार्यक्रम के दौरान, मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन, वैश्विक पूँजी प्रवाह पर सीईओ संवाद, सार्वजनिक-निजी क्षेत्र संवाद, बहुराष्ट्रीय कंपनियों, राष्ट्रीय ऊर्जा कंपनियों और उच्च-विकास दर वाले स्टार्टअप्स द्वारा प्रौद्योगिकी प्रदर्शन, सामाजिक कार्यक्रम और मीडिया सहभागिता के साथ ही एक विशिष्ट प्रदर्शनी भी आयोजित होगी।
अधिक जानकारी के लिए, https://www.indiaenergyweek.com/ पर जाएँ।

News – Ranu Bairagi

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह में आउटसोर्सिंग स्वास्थ्यकर्मियों का आंदोलन तेज, 16 जनवरी से। अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान

0

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के बैनर तले गिरिडीह जिले में कार्यरत आउटसोर्सिंग स्वास्थ्यकर्मियों का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। लंबे समय से लंबित वेतन, वेतन बढ़ोतरी, बोनस, EPF एवं ESI जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर JLKM ने 16 जनवरी 2026 से जिले भर में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार (हड़ताल) का ऐलान कर दिया है। इस संबंध में JLKM के केंद्रीय संयुक्त महासचिव नागेंद्र चंद्रवंशी ने सिविल सर्जन, गिरिडीह को औपचारिक पत्र भेजकर आंदोलन की सूचना दी है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि गिरिडीह सदर अस्पताल सहित जिले के सभी 12 प्रखंडों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी बालाजी डिटेक्टिव फोर्स एवं शिवा प्रोटेक्शन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अधीन कार्य कर रहे हैं। ये कर्मी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में टेक्नीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, सहायक कर्मी सहित विभिन्न पदों पर सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें समय पर वेतन और सरकारी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

JLKM का कहना है कि स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी समस्याओं को लेकर पूर्व में कई बार जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियों को आवेदन सौंपे। 10 दिसंबर एवं 24 दिसंबर 2025 को भी लिखित रूप से अपनी मांगें रखी गईं, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई। मजबूर होकर 6 जनवरी 2026 को कर्मियों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया, वहीं 7 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक सभी कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर शांतिपूर्ण ढंग से सांकेतिक विरोध दर्ज कराया।

इसके बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं होने से कर्मियों में भारी आक्रोश है। बताया गया है कि कई कर्मचारियों का दो माह से वेतन लंबित है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। कर्मियों का कहना है कि वे लगातार ड्यूटी निभा रहे हैं, बावजूद इसके उन्हें उनका हक नहीं मिल रहा।

कर्मियों की प्रमुख मांगें

JLKM द्वारा जारी पत्र में कुल सात सूत्री मांगें रखी गई हैं। इनमें सभी आउटसोर्सिंग कर्मियों का नवंबर और दिसंबर माह का बकाया वेतन, EPF, ESI सहित पूर्व की सभी कटौतियों का भुगतान शामिल है। इसके साथ ही सरकार द्वारा घोषित वेतन बढ़ोतरी और बोनस का समुचित एवं समय पर भुगतान किए जाने की मांग की गई है।

इसके अलावा सभी पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को नियोजन पत्र देने, टेक्निकल डिग्रीधारी कर्मियों को कुशल कामगार की श्रेणी में रखते हुए वेतन भुगतान करने, प्रत्येक माह की 7 तारीख तक मानदेय सुनिश्चित करने और जूनियर कंप्यूटर ऑपरेटर के स्किल टेस्ट का रिजल्ट जारी कर पद बहाल करने की मांग भी शामिल है।

साथ ही JLKM ने सिविल सर्जन से यह भी मांग की है कि वे सभी प्रखंडों के प्रभारी को प्रत्येक माह की 5 तारीख तक आउटसोर्सिंग से जुड़े सभी औपचारिक कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दें, ताकि कर्मचारियों को समय पर वेतन मिल सके।

JLKM नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि जल्द ही इन मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो 16 जनवरी 2026 से सभी आउटसोर्सिंग स्वास्थ्यकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान जिले की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित एजेंसी और प्रशासन की होगी।

फिलहाल जिले भर के आउटसोर्सिंग स्वास्थ्यकर्मी आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस गंभीर समस्या को लेकर क्या कदम उठाता है।

राम भक्तों के लिए

132 किलोग्राम गांजा , एक काले रंग का हुंडई कार, एक सफेद रंग का स्कॉर्पियो 11, चार मोबाइल, सहित चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेजा गया

0

गुमला :- गुमला दिनांक-18.01.2026 को पुलिस कप्तान गुमला हरिश बिन जामां को गुप्त सूचना मिली कि गुमला जिला के पालकोट थाना क्षेत्र में एक काला रंग का Hyundai Car एवं एक सफेद रंग का Scorpio 11 वाहन से मादक पदार्थ (गांजा) की तस्करी की जा रही है। उक्त सूचना का मिलते ही पुलिस कप्तान हरिश बिन जामां ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, उक्त गुप्त सूचना की सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु नाजिर अख्तर, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बसिया के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया तथा उक्त टीम के द्वारा दिनांक-18.01.2026 को पालकोट थानान्तर्गत दतली डैम पुल के समक्ष जंगल के पास स्थित चेकनाका लगाया गया और उक्त स्थल में वाहन चेकिंग के दौरान सूचनानूसार संदिग्ध वाहनों को रोका गया तथा बारी-बारी गाड़ी एवं अज्ञात व्यक्तियों की तालाशी की गई। वाहन तालाशी के दौरान गाड़ी में संदिग्ध वस्तुओं के संबंध में अज्ञात व्यक्तियों से पूछे जाने पर बताया गया किया कि लगभग 1,32 कि०ग्रा० गांजा है। उक्त मादक पदार्थ को विधिवत् जप्त किया गया तथा तस्करी में शामिल सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

कांड में जप्त प्रदर्शः-

1. कुल-1,32 कि०ग्रा० गांजा।

2. एक काला रंग का Hyundai Car

3. एक सफेद रंग का Scorpio 11

4. मोबाईल-04

गिरफ्तारी

1. अमीत साहु, पिता-स्व० मुखलु साहु, सा०-कसीरा, थाना जिला-गुमला।

2. प्रदीप गोप उर्फ पिंटु, पिता-स्व० एतवा गोप, सा०-भण्डरिया, थाना+जिला-गुमला।

3. शिव कुमार साहु, पिता-रामलखन साहु, सा० लांजी, थाना जिला-गुमला।

4. कुलदीप प्रसाद साहु, पिता स्व० यदुनाथ साहु, सा०-मुर्ग, थाना-सिसई, जिला-गुमला।

छापामारी दल

1. नाजिर अख्तर, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बसिया।

2. पु०अ०नि० तरूण कुमार, थाना प्रभारी, पालकोट थाना।

3. स०अ०नि० देवनारायण महतो, पालकोट थाना।

4. पालकोट थाना सशस्त्र बल।

5. QRT गुमला।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium