13.3 C
Ranchi
Wednesday, November 18, 2026
Advertisement
Home Blog Page 200

जेएलकेएम ने मेयर पद के लिए शहरी विकास विशेषज्ञ सिविल इंजीनियर प्रकाश कुमार को बनाया पार्टी समर्थित उम्मीदवार

0

आगामी धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर शहर की राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। इसी क्रम में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने मेयर पद के लिए अपने पार्टी समर्थित उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने इस बार पढ़े-लिखे, अनुभवी और शहरी विकास की आधुनिक सोच रखने वाले सिविल इंजीनियर प्रकाश कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है।

मंगलवार को धनबाद परिसदन में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान जेएलकेएम के केंद्रीय प्रवक्ता सुशील मंडल ने पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में मेयर पद के लिए इंजीनियर प्रकाश कुमार के नाम की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि जेएलकेएम नगर निगम चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी और शहर के आम नागरिकों से जुड़े बुनियादी मुद्दों—जैसे जलापूर्ति, स्वच्छता, यातायात, आवास, पर्यावरण और रोजगार—को प्राथमिकता देगी।

सुशील मंडल ने कहा कि

“धनबाद को अब ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है जो केवल राजनीति ही नहीं, बल्कि शहर की समस्याओं को तकनीकी और व्यावहारिक दृष्टिकोण से समझता हो। प्रकाश कुमार जैसे योग्य, अनुभवी और दूरदर्शी व्यक्ति के नेतृत्व में धनबाद का सुनियोजित विकास संभव है।”

जेएलकेएम की इस घोषणा के बाद धनबाद नगर निगम चुनाव की राजनीति ने नया मोड़ ले लिया है। इंजीनियर प्रकाश कुमार को धनबाद में एक पढ़े-लिखे, ऊर्जावान और युवाओं को साथ लेकर चलने वाले नेता के रूप में देखा जाता है। उनके पास शहरी विकास का स्पष्ट विज़न और ठोस रोडमैप है, जिसके माध्यम से वे अवसर मिलने पर धनबाद को एक आधुनिक, स्वच्छ और सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित कर सकते हैं।

कौन हैं इंजीनियर प्रकाश कुमार?
इंजीनियर प्रकाश कुमार ने प्रतिष्ठित एनआईटी से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने इंपीरियल कॉलेज लंदन (यूके) से ट्रांसपोर्ट एंड बिजनेस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। वे प्रतिष्ठित शेवनिंग स्कॉलर भी रह चुके हैं।

उन्होंने यूनाइटेड किंगडम, मॉरीशस और नेपाल जैसे देशों में शहरी विकास एवं परिवहन क्षेत्र में कार्य किया है और अब तक 26 से अधिक देशों की यात्रा कर अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त किया है। वर्तमान में वे एक शहरी योजना सलाहकार (Urban Planning Consultant) के रूप में कार्यरत हैं।

इंजीनियर प्रकाश कुमार ने भारत के कई प्रमुख शहरों में शहरी विकास एवं शहरी परिवहन परियोजनाओं पर कार्य किया है। इनमें लखनऊ, कोच्चि, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद और विशाखापत्तनम जैसे शहर शामिल हैं। वे देश की विभिन्न मेट्रो परियोजनाओं से भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं।

शहरी परिवहन के क्षेत्र में उनके कई तकनीकी लेख प्रकाशित हो चुके हैं। उनकी विशिष्ट सेवाओं और नवाचारों के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया है, जिनमें यूके एलुमनी अवॉर्ड (मॉरीशस) और बेंटले इनोवेशन अवॉर्ड (नीदरलैंड) प्रमुख हैं।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट से मोटर ग्लाइडर के लिए स्टूडेंट पायलट लाइसेंस भी प्राप्त किया है, जो उनके बहुआयामी व्यक्तित्व को दर्शाता है।

जेएलकेएम का मानना है कि इंजीनियर प्रकाश कुमार जैसे शिक्षित, अनुभवी और वैश्विक दृष्टिकोण रखने वाले नेतृत्व से धनबाद को एक नई दिशा और नई पहचान मिल सकती है।

News Source – JKLM Press Release

[aplbcp product_list=1]

राम भक्तों के लिए

झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक की अध्यक्षता में सभी जिलों के डीईओ-डीएसई की बैठक संपन्न

0

✦ सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस में आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी, डहर पोर्टल के माध्यम से शिशु पंजी सर्वे जैसे महत्वपूर्ण विषयो पर दिए गए निर्देश
✦ शिशु पंजी सर्वे में हो रही देरी पर जिलों को फटकार, जल्द सर्वे पूरा करने का निर्देश
✦ नगर निकाय चुनाव की घोषणा से पूर्व शिशु पंजी सर्वे का कार्य पूरा करे – श्री शशि रंजन
✦ नव नियुक्त सहायक आचार्यो का पंजीकरण जल्द से जल्द ई-विद्यावाहिनी में कराने का निर्देश
✦ जिन जिलों में बीआरपी-सीआरपी के सर्टिफिकेट का सत्यापन का कार्य अबतक पूरा नहीं, उनपर होगी कार्रवाई – एसपीडी


झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन की अध्यक्षता में आज सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सहायक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस के प्रधानाचार्य और स्कूल प्रबंधको के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई। बैठक के दौरान झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन ने डहर 2.0 पोर्टल के माध्यम से हो रहे शिशु पंजी सर्वे की धीमी गति पर असंतोष जाहिर करते हुए जिलों को नगर निकाय चुनावों की घोषणा से पूर्व हर हाल में शिशु पंजी सर्वे का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। श्री शशि रंजन ने कहा कि किसी भी वक़्त निकाय चुनावों की घोषणा हो सकती है, ऐसे में पदाधिकारी लापरवाही ना बरते और समय रहते शिशु पंजी का कार्य पूर्ण करे। उन्होंने आगामी बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस में प्री बोर्ड 1 और 2 के परिणामो के आधार पर छात्रों के लिए विशेष रेमिडियल कक्षाओं के संचालन और छात्रों की प्रगति का निरंतर आंकलन का निर्देश दिया। उन्होंने बजट सत्र से पूर्व पारा शिक्षकों, बीआरपी-सीआरपी के मानदेय एवं भुगतान से संबंधित मामलो को त्वरित निष्पादित करने का निर्देश दिया है।

श्री शशि रंजन ने कहा कि बीआरपी-सीआरपी के प्रमाण पत्रों के सत्यापन का कार्य किया जाना था। अब इसकी समय सीमा पूरी हो चुकी है। जिन जिलों ने सत्यापन का कार्य अबतक पूरा नहीं किया है वे एक से दो दिन के अंदर कार्य पूरा कर ले। 27 जनवरी से पूर्व कार्य पूरा नहीं किये जाने पर कार्रवाई की जायेगी। झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन ने सभी जिलों को सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस, कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में समय पर नामांकन प्रक्रिया शुरू करने और शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। श्री शशि रंजन ने कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में कंप्यूटर ऑपरेटर और शिक्षक नियुक्ति की प्रगति की भी समीक्षा की। राज्य परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन ने नवनियुक्त सहायक आचार्यो का पंजीकरण जल्द से जल्द ई-विद्यावाहिनी में कराने का निर्देश दिया है।

News Source – Govt of Jharkhand

राम भक्तों के लिए

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा सघन निरीक्षण अभियान

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के द्वारा गुमला पार्क से रामनगर तक सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के क्रम में मार्ग में स्थित सभी होटल, प्रतिष्ठान एवं ठेला संचालकों की गहन जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान सभी होटल एवं ठेला संचालकों को निर्देश दिया गया कि वे कचरा निस्तारण हेतु ढक्कनयुक्त डस्टबीन का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, ताकि स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही खाद्य पदार्थों में अखाद्य रंगों (आखाद्य कलर) के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध का निर्देश देते हुए भविष्य में इसका प्रयोग न करने की सख्त हिदायत दी गई।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने कहा कि आमजन के स्वास्थ्य से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त के निर्देश पर पाट क्षेत्रों तक पहुंची स्वास्थ्य सेवाएं, 10 सुदूरवर्ती पाट क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजित

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में गुमला जिले के सुदूरवर्ती एवं दुर्गम पाट क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों तक सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशुनपुर, घाघरा, डुमरी, जारी एवं चैनपुर प्रखंड अंतर्गत सभी पाट क्षेत्रों में संबंधित आम की सीएचओ, एएनएम, एमपीडब्लू एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को माह में कम से कम एक बार पाट क्षेत्र के गांवों का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है।
निर्देश के अनुसार स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा पाट क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों को सामान्य ओपीडी एवं दवा वितरण, एएनसी सेवाएं, नियमित टीकाकरण, बीपी एवं शुगर की जांच, सिकल सेल स्क्रीनिंग, हीमोग्लोबिन जांच, टीबी स्क्रीनिंग, मलेरिया जांच, कुष्ठ रोगियों की खोज, स्कूल स्वास्थ्य जांच, आवश्यक काउंसलिंग, कैंसर स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम तथा आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
इसी क्रम में दिनांक 19 जनवरी 2026 को गुमला जिले के पाट प्रखंड क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से दूरस्थ पाट क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को उनके गांव में ही स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस दौरान कुल 10 पाट क्षेत्रों में सफलतापूर्वक विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए।
विशेष स्वास्थ्य शिविरों के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा एएनसी जांच, टीकाकरण, स्वास्थ्य परामर्श, टीबी एवं मलेरिया जांच, हीमोग्लोबिन जांच, सिकल सेल स्क्रीनिंग तथा आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण जैसे कार्य किए गए।
बिशुनपुर प्रखंड अंतर्गत हाड़ुप में एएनएम दीप्ति कुजूर, गोरा पहाड़ एवं सखुआपानी में पुनीत सोरेंग, कठुआपानी में सलोमी सुषमा तिर्की द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं। चैनपुर प्रखंड में लिगिरपाठ में शोभा कांति मिंज, भड़ियापाट में नेहा अश्मि लकड़ा द्वारा स्वास्थ्य शिविर का संचालन किया गया।
घाघरा प्रखंड के तिलएंखेर में ब्यूटी नीलकुसुम तिरु,भीलवाड़ी एवं खुखुराडि में अनिमा मिंज,चूल्हामाटी में रोशनी टोप्पो द्वारा नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान कुल 274 नागरिकों का स्वास्थ्य जांच किया गया।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने पाट क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी पाट क्षेत्र में निर्धारित तिथि पर एएनएम अथवा स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित नहीं होते हैं, तो इसकी सूचना तुरंत उपायुक्त के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर 9431116003 पर साझा करें, ताकि त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। यह पहल जिले के अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सतत प्रयास है।

राम भक्तों के लिए

एबीवीपी ने सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य फाइनल समापन का आयोजन किया

0

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती के पावन अवसर पर सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया था जिसका आज समापन हुआ। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोबा विश्वविद्यालय के कुलपति चंद्रभूषण शर्मा, संत कोलंबा महाविद्यालय प्राचार्य विमल रिबन, अभाविप विभाग प्रमुख डॉ मनोज कुमार जिला प्रमुख देवेंद्र कुमार नगर अध्यक्ष रंजन कुमार पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रितेश यादव नगर मंत्री साहिल सिंह ने विद्या की देवी मां सरस्वती और युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर फाइनल मुकाबला का उद्घाटन किया।


इस पूरे टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया जिसमें फाइनल मुकाबला संत कोलंबस कॉलेज ओर टाइगर डिफेंस एकेडमी बीच खेला गया जिसमें टाइगर डिफेंस एकेडमी के टीम विजेता हुए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. चन्द्र भूषण शर्मा ने स्वामी विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवाओं के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास करते हैं।अभाविप के पदाधिकारियों ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर बल दिया। टूर्नामेंट में विभिन्न महाविद्यालयों एवं टीमों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का मंच संचालन बाबूलाल मेहता ने कुशलतापूर्वक किया। आयोजन को सफल बनाने में परिषद के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। मौके पर नवलेश सिंह,रितेश यादव,बाबूलाल मेहता, प्रभात कुमार , विक्रम राठौर,साकेत सिंह, अनीश सिंह,यशवंत कुमार,प्रेम, पवन, विवेक,रंजीत यादव,संतोष,अंशुल, मोंटी, शिबू,करण मंडल, टिंकू,अनुश्री,संतोष,ऋषभ , सौरभ, बिपिन,मौजूद थे।

न्यूज – विजय चौधरी

राम भक्तों के लिए

जिला स्तरीय साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस आयोजित, उप विकास आयुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में आज उप विकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में जिला स्तरीय साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला सामाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक सह जिला नजारत उप समाहर्ता ललन कुमार रजक द्वारा भी आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया। जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन हेतु उप विकास आयुक्त स्तर से संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम बरांगपाट निवासी संजीवन उरांव द्वारा आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने हीन्डाल्को कम्पनी, बिमरला माइंस द्वारा उनकी खतियानी भूमि लीज पर लेकर खनन किए जाने के कारण आजीविका एवं रोजगार से वंचित होने की बात कही। आवेदक ने कम्पनी द्वारा पूर्व में किए गए वादे के अनुरूप योग्यता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इस मामले में प्रस्तुत शपथ पत्र एवं भूमि दस्तावेजों के आधार पर संबंधित विभाग को जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जन शिकायत निवारण दिवस में ग्राम बुमतेल, थाना जारी निवासी सुचिता किड़ों द्वारा अपने पति स्व० आशिषण खलखो, जो झारखंड सहायक पुलिस के पद पर कार्यरत थे और सेवा काल में जिनका निधन हो गया था, के स्थान पर अनुकम्पा के आधार पर नियुक्ति एवं मुआवजा दिए जाने का आवेदन दिया गया। उप विकास आयुक्त ने इस मामले में संबंधित विभाग को नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इसी क्रम में घाघरा निवासी संजय कुमार सिंह द्वारा निजी भूमि के नाले में जबरन गंदा पानी बहाने एवं अस्वच्छता फैलाने की शिकायत की गई। उन्होंने बताया कि मोहल्ले के कुछ लोगों द्वारा दबाव बनाकर निजी नाले में गंदा पानी मिलाने का प्रयास किया जा रहा है। इस पर संबंधित अंचल एवं स्थानीय प्रशासन को स्थल जांच कर आवश्यक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
छोटा लोरो बैरटोली गांव से कमलेश्वर उरांव, करमा उरांव एवं नारो उरांव द्वारा खतियानी एवं नावल्द भूमि से संबंधित विवाद को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें अवैध कब्जा एवं आपसी सहमति न बनने की बात कही गई। इस प्रकरण में राजस्व एवं अंचल विभाग को तथ्यों की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
वहीं करौंदी ग्राम के ग्रामीणों द्वारा आवासीय क्षेत्र एवं विद्यालय के समीप संचालित हनुमान फ्लोर मिल से उत्पन्न वायु एवं ध्वनि प्रदूषण की शिकायत की गई। उप विकास आयुक्त ने इस मामले में प्रदूषण नियंत्रण एवं संबंधित विभाग को शीघ्र जांच कर नियमों के अनुरूप कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इसके अतिरिक्त ग्रामीणों द्वारा टुडुरमा, कांसीर, लोदाम, जशपुर एवं मंझाटोली मार्ग पर स्थित वर्षों से क्षतिग्रस्त पुलिया के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर आवेदन दिया गया। इस पर संबंधित विभाग को स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया।

उपरोक्त मामलों के अतिरिक्त सड़क निर्माण, आपसी मतभेद, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने, सड़क, बिजली, पानी एवं रोजगार से संबंधित अनेक आवेदन भी प्राप्त हुए।
उप विकास आयुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करते हुए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाए

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि उत्पाद प्रदर्शनी–2026 का आयोजन, सैकड़ों किसानों ने लिया भाग

0

गुमला : ः गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में आज कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, गुमला परिसर में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि उत्पाद प्रदर्शनी–2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, सरकारी योजनाओं एवं स्वरोजगार के अवसरों से अवगत कराना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मौके पर अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक, एसडीओ सदर राजीव नीरज जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष, प्रखंड विकास पदाधिकारी गुमला, सहायक जिला जन संपर्क पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
मेले के दौरान कृषि, पशुपालन, सहकारिता, भूमि संरक्षण, आत्मा, बैंक, विभिन्न संस्थानों एवं गैर-सरकारी संगठनों द्वारा लगभग 24 स्टॉल लगाए गए। स्टॉलों के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा कृषि एवं पशुपालन से जुड़े विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। किसानों द्वारा भी सब्जी, फल सहित अन्य कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में किसान पहुंचे।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को खेती से जुड़े महत्वपूर्ण एवं तकनीकी विषयों पर जागरूक किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी शुभम प्रिया तियू ने बताया कि इस तरह के मेलों से किसानों को एक साझा मंच मिलता है, जहां उन्नत किसान अपने अनुभव साझा करते हैं, योजनाओं की जानकारी प्राप्त करते हैं तथा अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर प्रोत्साहन प्राप्त करते हैं। उन्होंने बिरसा विस्तार वितरण योजना, बीज विनिमय योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) अंतर्गत टपक सिंचाई योजना, सॉयल हेल्थ कार्ड सहित अन्य योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक ने अपने संबोधन में कहा कि किसान देश की खाद्य सुरक्षा के रक्षक हैं। आवश्यक है कि प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखते हुए आधुनिक तकनीक को अपनाकर कृषि उत्पादन को बढ़ाया जाए। ऐसे मेले कृषि को एक सुदृढ़ व्यवसाय के रूप में विकसित करने का प्रभावी मंच प्रदान करते हैं, जिससे देश और अधिक सशक्त बन सके।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अंतर्गत वर्ष भर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 किसानों को सम्मानित किया गया। इसमें कृषि, उद्यान, पशुपालन, गव्य विकास, बकरी पालन, मत्स्य, सहकारिता एवं भूमि संरक्षण विभाग से जुड़े किसानों को शामिल किया गया। साथ ही फल एवं सब्जी प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों को भी वरीय पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान किसानों के बीच मिनी ट्रैक्टर का भी वितरण किया गया, जिससे उनकी कृषि कार्यक्षमता में वृद्धि हो सके।
किसान मेले में किसानों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली और आयोजन को सफल बनाने में सभी संबंधित विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

बिना तार बिजली घर पहुचेगी, फिनलैंड मे हुआ सफल परीक्षण

0

हेलसिंकी। वैज्ञानिकों ने बिना किसी भौतिक तार के हवा के माध्यम से बिजली प्रवाहित करने में बड़ी सफलता हासिल की है। फिनलैंड के हेलसिंकी विश्वविद्यालय और ओउलू विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने ऐसी तकनीकों पर काम किया है, जिनसे अल्ट्रासोनिक ध्वनि तरंगों और लेज़र बीम की मदद से बिजली को नियंत्रित तरीके से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाया जा सकता है।

इस शोध का सबसे अनोखा पहलू उच्च तीव्रता वाली अल्ट्रासोनिक ध्वनि तरंगों का उपयोग है, जो हवा में अदृश्य मार्ग तैयार करती हैं। इन मार्गों के जरिए बिजली की चिंगारी को एक तय दिशा में ले जाया जा सकता है। इस तकनीक को ‘अकौस्टिक वायर’ नाम दिया गया है। हालांकि यह तकनीक अभी प्रयोगात्मक चरण में है, लेकिन भविष्य में यह संपर्क रहित विद्युत कनेक्शन और बिना प्लग या पारंपरिक तारों के काम करने वाले स्मार्ट इंटरफेस को संभव बना सकती है।

ध्वनि के अलावा, फिनलैंड में प्रकाश और रेडियो तरंगों के जरिए ऊर्जा संचार पर भी तेजी से काम हो रहा है। निजी क्षेत्र ‘पावर-बाय-लाइट’ सिस्टम विकसित कर रहा है, जिसमें उच्च क्षमता वाले लेज़र के माध्यम से बिजली को दूरस्थ रिसीवर तक पहुंचाया जाता है। यह तकनीक परमाणु संयंत्रों और हाई-वोल्टेज स्टेशनों जैसे खतरनाक क्षेत्रों में सुरक्षित विद्युत आपूर्ति के लिए बेहद उपयोगी मानी जा रही है।

इसके साथ ही, रेडियो-फ्रीक्वेंसी एनर्जी हार्वेस्टिंग में हो रही प्रगति के तहत आसपास मौजूद तरंगों को बिजली में बदला जा रहा है, जिसे ‘बिजली के लिए वाई-फाई’ कहा जा रहा है। इससे कम ऊर्जा वाले IoT सेंसरों में इस्तेमाल होने वाली लाखों डिस्पोजेबल बैटरियों की आवश्यकता खत्म हो सकती है।

इन सभी नवाचारों से संकेत मिलता है कि आने वाले समय में वैश्विक उद्योग के लिए एक अधिक लचीली और केबल-मुक्त ऊर्जा संरचना संभव हो सकेगी।

न्यूज स्रोत: यूनिवर्सिटी ऑफ हेलसिंकी

राम भक्तों के लिए

झारखंड में अवैध अफीम की खेती और बढ़ती नशे की समस्या पर सरकार की सख्ती, प्रचार रथ से चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

0

रांची। झारखंड में अवैध अफीम की खेती एक गंभीर और लगातार बढ़ती समस्या बन चुकी है। राज्य के कई आदिवासी और ग्रामीण इलाकों में चोरी-छिपे अफीम की खेती की जा रही है, जिससे न केवल कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि समाज में नशे की लत भी तेजी से फैल रही है। इसके दुष्प्रभाव युवाओं, परिवारों और सामाजिक ताने-बाने पर साफ तौर पर देखे जा सकते हैं।

राज्य में ड्रग्स की समस्या दिन-ब-दिन विकराल रूप लेती जा रही है। नशे की चपेट में आकर युवा पीढ़ी अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। अवैध अफीम की खेती से तैयार होने वाले नशीले पदार्थों की आपूर्ति न केवल झारखंड, बल्कि अन्य राज्यों तक भी पहुंच रही है, जिससे यह समस्या और भी गंभीर हो गई है।

इस चुनौती से निपटने के लिए झारखंड सरकार लगातार नए और प्रभावी उपाय अपना रही है। इसी क्रम में सरकार ने अवैध अफीम की खेती के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने के लिए प्रचार रथ अभियान की शुरुआत की है। इस प्रचार रथ के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को अफीम की खेती न करने के लिए जागरूक किया जा रहा है और इसके कानूनी व सामाजिक दुष्परिणामों की जानकारी दी जा रही है।

प्रचार रथ में लगे ऑडियो-वीडियो संदेशों, बैनरों और पोस्टरों के जरिए यह बताया जा रहा है कि अफीम की खेती न केवल अपराध है, बल्कि यह समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए घातक भी है। साथ ही, सरकार द्वारा वैकल्पिक आजीविका के साधनों और कृषि योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी जा रही है, ताकि वे नशे से जुड़ी खेती छोड़कर सम्मानजनक जीवनयापन कर सकें।

सरकार का मानना है कि केवल कार्रवाई ही नहीं, बल्कि जागरूकता और जनसहयोग से ही इस समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। प्रचार रथ अभियान को लोगों का सकारात्मक समर्थन मिल रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि इससे झारखंड को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा।


राम भक्तों के लिए

आईआरपीआरए- 40 अंडर 40: रीजनल पीआर में उत्कर्ष कार्य के एवज में विभिन्न क्षेत्रों के युवा पीआर प्रोफेशनल्स सम्मानित

0

देशभर के रीजनल पीआर प्रोफेशनल्स को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सराहा गया

पाँच प्रमुख कैटेगरीज़ में अवॉर्ड प्रदान किए गए

इंदौर, जनवरी, 2026: बहुप्रतीक्षित इंडियाज़ रीजनल पीआर अवॉर्ड्स (आईआरपीआरए)- 40 अंडर 40 अपने चौथे संस्करण के साथ एक बार फिर चर्चा में रहा, जिसका वर्चुअल आयोजन शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस मंच पर देशभर के उन चुनिंदा पीआर प्रोफेशनल्स को सम्मानित किया गया, जिन्होंने 40 वर्ष से कम उम्र में अपने उत्कृष्ट काम, सोच और स्ट्रेटेजी से पब्लिक रिलेशंस इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान बनाई है।
इस प्रतिष्ठित पहल का उद्देश्य रीजनल भारत से उभर रही पीआर प्रतिभाओं को पहचान देना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करना है। चयन प्रक्रिया वरिष्ठ इंडस्ट्री लीडर्स और कम्युनिकेशन एक्सपर्ट्स की ज्यूरी द्वारा की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत एक प्रभावशाली पैनल डिस्कशन से हुई, जिसमें “रीजनल मार्केट्स ऐज़ ग्रोथ इंजन: ब्रांड्स मेट्रो शहरों से बाहर पीआर बजट क्यों शिफ्ट कर रहे हैं” विषय पर चर्चा की गई। इस सत्र में बताया गया कि किस तरह टियर-2 और टियर-3 शहर तेजी से ब्रांड ग्रोथ के नए केंद्र बन रहे हैं और ब्रांड्स अब लोकल स्ट्रैटेजी और रीजनल पीआर नेटवर्क पर ज्यादा भरोसा कर रहे हैं।
इस वर्ष इंडियाज़ रीजनल पीआर अवॉर्ड- 40 अंडर 40 के तहत पाँच प्रमुख कैटेगरीज़ में अवॉर्ड दिए गए। इन कैटेगरीज़ के माध्यम से ब्रांड बिल्डिंग, रूरल एरिया, क्रिएटिव कैंपेन, हेल्थकेयर कम्युनिकेशन और स्टार्टअप पीआर में किए गए प्रभावशाली कार्यों के लिए रीजनल पीआर प्रोफेशनल्स को सम्मानित किया गया। 20 पीआर प्रोफेशनल्स के साथ ही साथ 20 पीआर एजेंसीज़ को भी सराहा गया।
इस पहल पर अपनी बात रखते हुए आईआरपीआरए के आयोजक पवन त्रिपाठी ने कहा, “आईआरपीआरए का उद्देश्य हमेशा से रीजनल भारत में मौजूद प्रतिभाशाली पीआर प्रोफेशनल्स को पहचान देना रहा है। इस संस्करण में देश के अलग-अलग हिस्सों से मिली भागीदारी यह दिखाती है कि आज मजबूत और प्रभावशाली कम्युनिकेशन लीडरशिप सिर्फ मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं है। सभी विजेताओं को शुभकामनाएँ।”
बेस्ट इमर्जिंग पीआर स्ट्रैटेजिस्ट कैटेगरी में उन प्रोफेशनल्स को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी रणनीतिक सोच और प्लानिंग के जरिए ब्रांड्स को मजबूत दिशा दी। इस कैटेगरी में निखिल स्वामी (पंजाब), प्रशांत बक्सी (गुजरात), हनी के. भार्गव (हरियाणा), राजेश हिंगू (गुजरात), स्वाति चक्रवर्ती (वेस्ट बंगाल) और श्रद्धा भट्टाचार्य (मुंबई, महाराष्ट्र) को अवॉर्ड मिला।
बेस्ट रूरल एरिया पीआर कैंपेन कैटेगरी में ग्रामीण क्षेत्रों में असरदार कम्युनिकेशन और सामाजिक जुड़ाव पर आधारित अभियानों के लिए हमद मोहम्मद अतीक रहमान बेरलाश्कर (असम) और सुरभि चौरसिया (मध्य प्रदेश) को सम्मानित किया गया।

बेस्ट क्रिएटिव एंटरटेनमेंट कैंपेन कैटेगरी में क्रिएटिव सोच और इनोवेटिव एप्रोच के साथ एंटरटेनमेंट सेक्टर में किए गए सफल पीआर कैंपेन के लिए मानसी राठी (दिल्ली), धनश्री शर्मा (दिल्ली), रिक्ती शाह पंचाल (गुजरात), अमेय अंबरकर (महाराष्ट्र) और बिजयेता त्रिपाठी (ओडिशा) को अवॉर्ड प्रदान किया गया।
बेस्ट हेल्थकेयर कम्युनिकेशन कैंपेन कैटेगरी में हेल्थकेयर सेक्टर में जागरूकता, भरोसे और प्रभावी कम्युनिकेशन स्थापित करने वाले कैंपेन्स के लिए रविंदर भारती (महाराष्ट्र), अनुभूति श्रीवास्तव, ओजस्वी शर्मा (चंडीगढ़) और गुरप्रीत नोंगकिनरिह (असम) को सम्मानित किया गया।
स्टार्टअप्स के लिए बेस्ट पीआर कैंपेन कैटेगरी में उभरते हुए स्टार्टअप ब्रांड्स के लिए प्रभावी पीआर स्ट्रेटेजीस को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए शेवानी ठाकुर गुप्ता (जम्मू और कश्मीर), मधुप्रिया सेनगुप्ता (वेस्ट बंगाल) और पबीता मिश्रा (ओडिशा) को अवॉर्ड दिया गया।
आईआरपीआरए 40 अंडर 40 प्लेटफॉर्म आज रीजनल पब्लिक रिलेशंस में उत्कृष्टता का प्रतीक बन चुका है और उन प्रोफेशनल्स को आगे ला रहा है, जो इनोवेशन, स्थानीय समझ और उद्देश्यपूर्ण स्टोरीटेलिंग के जरिए भारत की कम्युनिकेशन इंडस्ट्री को नई दिशा दे रहे हैं।

News – Muskan

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium