13.3 C
Ranchi
Wednesday, November 18, 2026
Advertisement
Home Blog Page 204

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट पर सख्ती, गुमला में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

0

गुमला : – गुमला जिला में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई), नई दिल्ली तथा खाद्य सुरक्षा आयुक्त कार्यालय, रांची (झारखंड) के संयुक्त निर्देश के अनुपालन और अभिहित अधिकारी से उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के मार्गदर्शन में गुमला जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दूध एवं दूध से बने उत्पादों की गुणवत्ता जांच को लेकर विशेष निरीक्षण सह नमूना संग्रह अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान गुमला शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस क्रम में मेसर्स लकी जनरल स्टोर से दूध एवं खोवा तथा मेसर्स श्रेया महाजन, सिसई रोड, गुमला से पनीर का नमूना संग्रह कर नियमानुसार जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। विभाग द्वारा बताया गया कि दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट की संभावना अपेक्षाकृत अधिक रहती है, जिससे आम उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने बताया कि आमजनों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों का नमूना संग्रह कर उनकी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत यदि किसी भी प्रतिष्ठान में खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य पदार्थों को ढंककर रखने, निर्धारित तापमान पर भंडारण करने तथा केवल मानक अनुरूप एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादों का ही विक्रय करने का निर्देश दिया गया। साथ ही उन्हें यह भी जागरूक किया गया कि मिलावटी या अमानक खाद्य पदार्थों का विक्रय न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह आमजन के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ भी है।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई कि यदि कहीं भी दूध अथवा दूध से बने उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर संदेह हो या मिलावट की शिकायत हो, तो इसकी सूचना फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप अथवा संबंधित कार्यालय को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त की अध्यक्षता में विशेष जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन, विभिन्न क्षेत्रों से आए 50 से अधिक फरियादियों की समस्याओं पर सुनवाई

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर में विशेष जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के दूर-दराज एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए 25 से अधिक नागरिकों ने उपायुक्त से सीधे मुलाकात कर अपनी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याएं रखीं। उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को नियमानुसार त्वरित जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान ग्राम चैनपुर, पोस्ट चैनपुर, जिला गुमला की निवासी मीरा देवी द्वारा अपनी रैयती भूमि खाता संख्या 180, प्लॉट संख्या 1935 से संबंधित भूमि विवाद, सीमांकन नहीं किए जाने, ऑनलाइन जमाबंदी लॉक किए जाने तथा निर्माण कार्य में अनावश्यक अवरोध उत्पन्न किए जाने की शिकायत की गई, जिस पर उपायुक्त ने अंचल अधिकारी, चैनपुर को स्थल जांच कर शीघ्र प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया। प्रखंड सिसई अंतर्गत पंचायत लकेया के निवासी दानिस अंसारी, पिता बैबुल अंसारी तथा मो. मोकर्रम अंसारी, पिता मो. शमसामुल हक अंसारी द्वारा स्वयंसेवक पद से हटाए जाने के मामले में स्वयं को निर्दोष बताते हुए पुनः बहाली का अनुरोध किया गया, जिस पर संबंधित विभाग को नियमावली के आलोक में जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।
इसी क्रम में प्रखंड पालकोट अंतर्गत ग्राम मरदा के लाह किसान समूह द्वारा चार एकड़ भूमि पर लाह की खेती प्रारंभ करने हेतु तार जाली घेराबंदी एवं लाह किट के लिए आर्थिक सहायता की मांग की गई, जिस पर उपायुक्त ने कृषि एवं संबंधित विभागों को योजनाओं के अंतर्गत सहायता उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर कार्रवाई करने को कहा।
ग्राम भंडारिया, जिला गुमला की निवासी भुजाला उरांव द्वारा पारिवारिक संपत्ति विवाद, मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिस पर पुलिस प्रशासन को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

थाना विशुनपुर अंतर्गत ग्राम अमतीपानी, पोस्ट जोभीपाट की निवासी बिरसमुनी कुमारी द्वारा अपनी वृद्ध एवं बीमार माता की देखभाल को ध्यान में रखते हुए डुमरी अंचल से विशुनपुर, घाघरा अथवा गुमला अंचल में प्रतिनियुक्ति की मांग रखी गई, जिस पर संबंधित शाखा को सहानुभूतिपूर्वक परीक्षण करने का निर्देश दिया गया।

वहीं ग्राम लाफारी, थाना गुमला के निवासी जारू साहू द्वारा पुत्रों के द्वारा जमीन पर जबरन कब्जा, मारपीट एवं भरण-पोषण नहीं किए जाने से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिस पर सामाजिक एवं पुलिस स्तर पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

इसके अतिरिक्त अन्य फरियादियों द्वारा भी भूमि विवाद, अंचल कार्यालयों से जुड़े लंबित मामलों, पारिवारिक विवाद, सेवा संबंधी समस्याओं एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न आवेदन प्रस्तुत किए गए। उपायुक्त ने सभी मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं मानवीय दृष्टिकोण के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर प्रशासन के प्रति उनके विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करना है।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

’गणतंत्र दिवस समारोह 2026 की तैयारियों को लेकर विशेष बैठक आयोजित’

0

’कार्यक्रम की रूपरेखाए झांकी एवं सुरक्षा व्यवस्था पर हुई विस्तृत चर्चा’

गुमला : – गुमला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त प्रेरण दीक्षित की अध्यक्षता में आगामी गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एक विशेष समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य गणतंत्र दिवस समारोह का गरिमामई सुव्यवस्थित एवं जनभागीदारी से युक्त आयोजन सुनिश्चित करना रहा।
बैठक में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की समय सारणी,कार्यक्रम की रूपरेखाए, विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली झांकियों, सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड एवं सम्मान समारोहए मंच व्यवस्थाए आमंत्रण एवं प्रोटोकॉलए सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन, स्वच्छता,विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था सहित अन्य सभी आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संबंधित विभागों को स्पष्ट दायित्व सौंपे गए।

उपायुक्त प्रेरण दीक्षित द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध रूप से तैयारियाँ पूर्ण करें ताकि जिला स्तर पर गणतंत्र दिवस समारोह की गरिमा अनुशासन एवं राष्ट्रीय भावना का समुचित प्रदर्शन हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि झांकियों के माध्यम से सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों, जनकल्याणकारी पहल एवं जिले की सांस्कृतिक पहचान को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया जाए।

मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक हारीस बिन जमां ने जिले की पुलिस पदाधिकारी को यथोचित निर्देश दिए।

बैठक में कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, आपातकालीन चिकित्सा सुविधाए अग्निशमन व्यवस्था तथा मीडिया समन्वय सुनिश्चित करने से संबंधित भी विस्तृत चर्चा हुई। इसके साथ ही पूर्वाभ्यास, रिहर्सल की तिथि निर्धारित कर सभी प्रतिभागियों को समय पर अभ्यास में शामिल होने के निर्देश दिए गए। बैठक में नागरिक एकादश बनाम जिला प्रशासन एकादश का क्रिकेट मैच के आयोजन के सम्बन्ध में भी विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में निदेशक डी0आर0डी0ए विद्या भूषण कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव नीरज,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,एसडीपीओ गुमला, जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल, जिला नजारत उप समाहर्ता सह जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी ललन कुमार रजक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी,जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

बढ़ती ठंड को देखते हुए शहरी बस्तियों में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण अभियान जारी

0

गुमला : – गुमला जिले में बढ़ती ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में शहरी बस्तियों में निवासरत जरूरतमंद एवं असहाय नागरिकों के बीच जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के नेतृत्व में नगर परिषद, गुमला द्वारा कंबल वितरण का कार्य निरंतर किया जा रहा है।
नगर परिषद की टीम द्वारा विशेष रूप से देर शाम एवं रात्रि के समय शहरी क्षेत्रों, झुग्गी-झोपड़ी, फुटपाथ, बस स्टैंड क्षेत्र एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर ठंड से प्रभावित जरूरतमंद नागरिकों को कंबल वितरित किए जा रहे हैं, ताकि उन्हें ठंड से राहत मिल सके।
इस दौरान नगर परिषद की टीम ने वृद्धजन, बेसहारा, दिव्यांग, महिला एवं बच्चों को प्राथमिकता देते हुए मानवीय संवेदना के साथ कंबल वितरण सुनिश्चित किया। अभियान का उद्देश्य यह है कि कोई भी जरूरतमंद नागरिक ठंड के कारण असुरक्षित स्थिति में न रहे।
उपायुक्त द्वारा यह भी निर्देश दिया गया है कि शीतलहर की अवधि तक कंबल वितरण अभियान जारी रखा जाएगा तथा आवश्यकता अनुसार अन्य राहत कार्य भी किए जाएंगे। जिला प्रशासन आम नागरिकों से अपील करता है कि यदि किसी क्षेत्र में कोई जरूरतमंद व्यक्ति ठंड से प्रभावित दिखे, तो इसकी सूचना संबंधित प्रशासनिक इकाई को दें, ताकि समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

डीएमएफटी की प्रबंधकीय समिति एवं न्याय परिषद की बैठक संपन्न – खनिज प्रभावित क्षेत्रों के विकास हेतु योजनाओं को गति देने पर जोर

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) की प्रबंधकीय समिति एवं न्याय परिषद की बैठक जिला समाहरणालय स्थित सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिले के खनिज प्रभावित क्षेत्रों के समावेशी और सतत विकास के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक की शुरुआत में उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्त्तो ने उपस्थित सदस्यों को डीएमएफटी के उद्देश्यों, स्वरूप एवं सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट का प्राथमिक उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराना है।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि खनिज प्रभावित क्षेत्र के रूप में DMFT के नए मार्गदर्शिका के अनुरूप जिला खनन पदाधिकारी गुमला के द्वारा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष खनन प्रभावित क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए सूची अनुमोदन हेतु समर्पित की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीएमएफटी के अंतर्गत प्राप्त निधि का उपयोग ऐसे निर्माण कार्यों में किया जाएगा, जिनसे स्थानीय नागरिकों को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त हो सके।

बैठक के दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं सदस्यों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया गया। इन पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे ग्राम सभाओं का आयोजन कर ग्रामीणों की सर्वसम्मति से लिखित प्रस्ताव तैयार करेते हुए उपलब्ध कराएं, इन प्रस्तावों पर शीघ्र नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्राप्त प्रस्तावों में मुख्य रूप से सड़क निर्माण, आंगनवाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य भवन, विद्यालय भवन, पुल निर्माण तथा नहर जैसी आधारभूत संरचनाओं के निर्माण की मांग प्रमुख रही।
बैठक में डीएमएफटी के अंतर्गत सामाजिक सरोकार से जुड़े निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया, जिनमें विशेष रूप से आंगनवाड़ी केंद्र, विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र आदि शामिल हैं। उपायुक्त ने इन सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश भी संबंधित सदस्यों को दिए।

घाघरा , चैनपुर और बिशुनपुर आदि प्रखंड अंतर्गत पाट क्षेत्रों तथा अन्य क्षेत्रों में जारी योजनाओं की प्रगति को देखते हुए त्वरित निष्पादन का निर्देश सभी कार्यकारी एजेंसी को दिया। साथ ही, 15 वें वित्त आयोग की योजनाओं के अंतर्गत छोटे मगर आवश्यक कार्यों को शीघ्र पूरा करने की बात कही गई।

उपायुक्त ने आवासीय विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों एवं छात्रावासों में जर्जर भवन रिनोवेशन, शौचालय निर्माण तथा भवनों की मरम्मती, पेयजलापूर्ति संबंधी प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी मुखियाओं एवं जनप्रतिनिधियों से अविलंब ग्राम सभाएँ आयोजित कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने की अपील की। बैठक में अन्य कई प्रशासनिक व तकनीकी विषयों पर भी चर्चा हुई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक में खूंटी एवं लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि, विशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि, वन प्रमंडल पदाधिकारी, डायरेक्टर डीआरडीए, जिला योजना पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता, विभिन्न प्रखंडों के प्रमुख, मुखिया, उपमुखिया सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

भोपाल में 18 जनवरी को होगी ओबीसी-एससी-एसटी संयुक्त मोर्चा की ऐतिहासिक आमसभा

0

भोपाल, 16/01/26: भोपाल में 18 जनवरी 2026 को ओबीसी-एससी-एसटी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर एक ऐतिहासिक और विराट आमसभा का आयोजन किया जा रहा है। यह आमसभा संविधान प्रदत्त सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। मोर्चा का कहना है कि मध्य प्रदेश में ओबीसी, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के हक-अधिकारों पर लगातार कुठाराघात हो रहा है और महापुरुषों के सम्मान के साथ-साथ संवैधानिक मूल्यों की अनदेखी की जा रही है।

आमसभा की प्रमुख मांगों में, ओबीसी को जनसंख्या अनुपात में 52% आरक्षण, आदिवासी श्री संतोष वर्मा, आईएएस, अजाक्स प्रांताध्यक्ष के विरुद्ध की गई अन्यायपूर्ण कार्यवाहियों को समाप्त करने, विभाग में यथावत पदस्त करने एवं शीघ्र उनके प्रमोशन से रोक हटाने, एससी-एसटी-ओबीसी बैकलॉग पदों की एक माह के अंदर शीघ्र पूर्ति करने और जो पद ड्राइंग कैडर घोषित किए गए हैं, उन पदों पर पहले बैकलॉग भर्ती की जाने व उसके पश्चात् पदों को ड्राइंग कैडर घोषित किए जाने, ओबीसी के रोके गए 13% पदों को तत्काल अनहोल्ड करने, निजी क्षेत्र एवं आउटसोर्स में एससी-एसटी-ओबीसी को जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण दिए जाने, पदोन्नति में ओबीसी को भी जनसंख्या अनुपात में आरक्षण दिए जाने तथा (ओ.पी.एस.) पुरानी पेंशन लागू किए जाने की मांग शामिल है।

ओबीसी-एससी-एसटी संयुक्त मोर्चा का स्पष्ट कहना है कि यह आमसभा किसी भी वर्ग या समाज के खिलाफ नहीं है, बल्कि उन वर्गों के हक में है जिनके वोट से मध्य प्रदेश में सरकार बनी है। यह सभा सरकार को चेताने, उसे उसकी संवैधानिक जिम्मेदारियां याद दिलाने और सामाजिक न्याय के मूल सिद्धांतों के समर्थन में एक लोकतांत्रिक आवाज बुलंद करने का मंच होगी। मोर्चा के अनुसार यह संघर्ष अधिकारों की पुनः स्थापना का संघर्ष है और इसमें आमजन की भागीदारी ही इसकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी।

*ओबीसी-एससी-एसटी संयुक्त मोर्चा के प्रवक्ता ने कहा,* “यह आमसभा सत्ता के खिलाफ नहीं, बल्कि संविधान के पक्ष में है। हम सरकार को याद दिलाना चाहते हैं कि सामाजिक न्याय कोई दया नहीं, बल्कि संवैधानिक अधिकार है। ओबीसी, एससी और एसटी समाज ने लोकतंत्र को मजबूती दी है और अब समय आ गया है कि सरकार भी उनके अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए। 18 जनवरी को भोपाल में उमड़ने वाला जनसैलाब यह स्पष्ट संदेश देगा कि समाज अब चुप नहीं रहेगा।”

मोर्चा ने प्रदेश भर के नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं और बुद्धिजीवियों से अपील की है कि वे परिवार सहित भोपाल पहुंचकर इस आमसभा को ऐतिहासिक बनाएं और संविधान, सामाजिक न्याय तथा समान अधिकारों के समर्थन में अपनी एकजुटता प्रदर्शित करें।

News – Muskan

राम भक्तों के लिए

69वीं राष्ट्रीय स्कूली ट्रैक साइक्लिंग में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

0

दो स्वर्ण एवं एक रजत पदक जीतकर राज्य का बढ़ाया मान
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की मेजबानी में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली ट्रैक साइक्लिंग प्रतियोगिता का आज खेलगांव स्थित सिद्धू कानू वेलोड्रोम स्टेडियम में शुभारंभ किया गया । आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। साथ ही अपने संबोधन में उपायुक्त महोदय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करें और भविष्य में राज्य व देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों में झारखंड में खेल अधोसंरचना का तीव्र विकास हुआ है और जिला प्रशासन खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग प्रदान करता रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का भी सशक्त माध्यम है।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी रांची श्री कुमार रजत, झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव श्री मधुकांत पाठक, एथलेटिक संघ के श्री एस. के. पांडेय, जिला खेल पदाधिकारी श्री शिवेंद्र सिंह, श्री सुरेश कुमार, श्री शैलेंद्र पाठक, श्री सुरजीत सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। सभी अतिथियों का स्वागत राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सह आयोजन सचिव श्री धीरसेन ए. सोरेंग द्वारा पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर किया गया।
आज हुवे साइकिलिंग ट्रैक प्रतियोगिता के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न आयु वर्गों की आईटीटी स्पर्धाओं में देशभर के प्रतिभाशाली साइकिलिस्टों ने अपनी उत्कृष्ट क्षमता का परिचय दिया। जिसमें आईटीटी 500 मीटर (बालक अंडर–14) वर्ग में मणिपुर के पोइरेंगानबा चानमबाम ने स्वर्ण, मणिपुर के मयेंगबाम हेंथोई सिंह ने रजत तथा राजस्थान के अभिनव बिश्नोई ने कांस्य पदक जीता।
आईटीटी 500 मीटर (बालक अंडर–17) वर्ग में दिल्ली के नरेंगमाम मैक्सन सिंह ने स्वर्ण, मणिपुर के युमनाम सुशील सिंह ने रजत तथा अंडमान एवं निकोबार के लियोनाल्ड बैकर ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
आईटीटी 500 मीटर (बालिका अंडर–17) वर्ग में अंडमान एवं निकोबार की नमिता वॉयलेट ने स्वर्ण, महाराष्ट्र की गायत्री चंद्रशेखर तंबवेकर ने रजत तथा अंडमान एवं निकोबार की आई. एस. ब्रिडनी ने कांस्य पदक जीता।
आईटीटी 500 मीटर (बालिका अंडर–19) वर्ग में झारखंड की सबिना कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया। इस स्पर्धा में अंडमान एवं निकोबार की ब्रिटनी को रजत तथा पंजाब की प्रभजोत कौर बेहनीवाल को कांस्य पदक मिला।
वहीं आईटीटी 1000 मीटर (बालक अंडर–19) वर्ग में झारखंड के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। बिकाश उरांव ने स्वर्ण तथा नारायण महतो ने रजत पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया, जबकि पंजाब के अरशदीप सिंह को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
इस शानदार उपलब्धि पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव श्री उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, प्रशासकीय पदाधिकारी श्री सच्चिदानंद द्विवेदी, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग एवं राज्य खेल कोषांग के सभी सदस्यों ने पदक विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

News Desk

राम भक्तों के लिए

मणिपुर में झारखंड के तीरंदाजों का परचम 69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन एक रजत और दो कांस्य पदक किया अपने नाम

0

मणिपुर के खुमान लम्पक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 14 जनवरी से 18 जनवरी 2026 तक आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता (एसजीएफआई) के अंडर–19 बालक एवं बालिका वर्ग में झारखंड के खिलाड़ियों ने दूसरे दिन भी शानदार प्रदर्शन किया। आज खेले गए मुकाबलों में झारखंड के तीरंदाजों ने एक रजत पदक एवं दो कांस्य पदक अपने नाम कर राज्य का गौरव बढ़ाया।
मिक्स्ड टीम इंडियन राउंड (40 मीटर) स्पर्धा में प्रिया महली एवं घनश्याम जमुड़ा की जोड़ी ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अर्जित किया।
बालक वर्ग इंडियन राउंड टीम स्पर्धा (40 मीटर) में घनश्याम जमुड़ा, योगेंद्र हेस्सा, सनी हेंब्रम एवं नितेश मार्डी की टीम ने शानदार तालमेल दिखाते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
वहीं बालिका वर्ग इंडियन राउंड टीम स्पर्धा (40 मीटर) में प्रिया महली, लवली कुमारी, संतोषी राय एवं सुचिता उरांव की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
झारखंड तीरंदाजी टीम इस राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के नेतृत्व में भाग ले रही है। टीम के साथ गए कोच एवं मैनेजर रोहित कुमार, गंगाधर, ललिता लुगुन, प्रवीण बजराई एवं एचओडी सुशील कच्छप के निरंतर मार्गदर्शन का सकारात्मक परिणाम खिलाड़ियों के प्रदर्शन में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
इस शानदार उपलब्धि पर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो राज्य में स्कूली तीरंदाजी खेल के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासकीय पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग एवं राज्य खेल कोषांग के सभी सदस्यों ने पदक विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

News Desk

राम भक्तों के लिए

गोमिया में संदिग्ध गतिविधियों से दहशत, मस्जिद रोड मोहल्ला के लोग रातभर जागने को मजबूर

0

गोमिया प्रखंड अंतर्गत पश्चिम सस्बेड़ा के मस्जिद रोड मोहल्ला में बीते कई दिनों से संदिग्ध गतिविधियां देखे जाने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति लगातार रात करीब 12 बजे से 2 बजे के बीच सुनसान बाउंड्री के पास खड़ा दिखाई देता है और आसपास के इलाकों में घूमता रहता है।
मोहल्लेवासियों का कहना है कि रात के सन्नाटे में इस तरह बार-बार किसी अनजान व्यक्ति का नजर आना चिंता का विषय बन गया है। लोगों ने यह भी बताया कि कुछ रातों में उक्त व्यक्ति द्वारा कुछ घरों के दरवाजे पर दस्तक दी जाती है, लेकिन पूछने पर कोई जवाब नहीं मिलता। इस वजह से लोगों को आशंका है कि यह किसी चोरी या आपराधिक वारदात की रेकी हो सकती है।
डर के कारण मोहल्ले के कई परिवार रात में चैन से सो नहीं पा रहे हैं। सुरक्षा को लेकर लोग आपस में समन्वय बनाकर बारी-बारी से रात में जागकर निगरानी करने को मजबूर हैं। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों वाले परिवारों में भय का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि क्षेत्र में रात के समय गश्त बढ़ाई जाए और जल्द से जल्द संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए, तो किसी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। मोहल्लेवासियों ने पुलिस से नियमित पेट्रोलिंग शुरू करने की अपील की है, ताकि आमजन खुद को सुरक्षित महसूस कर सके।

न्यूज – कहकशां फारूकी 

राम भक्तों के लिए

तेनुघाट : मरांग बुरू धोरम गढ़ में तीन दिवसीय माघ जतरा धोरोंम सुसार पूजा महोत्सव संपन्न, मंत्री योगेंद्र प्रसाद हुए शामिल

0

तेनुघाट के पेटरवार प्रखंड अंतर्गत पतकी पंचायत के बागजोबारा टोला स्थित मांड्या टुंगरी में आदिवासी समुदाय द्वारा आयोजित मरांग बुरू धोरम गढ़ तीन दिवसीय माघ जतरा धोरोंम सुसार पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज टुडू ने मंत्री योगेंद्र प्रसाद का माला पहनाकर स्वागत किया, वहीं उन्हें सोल ओढ़ाकर एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। मंत्री के साथ पहुंचे अन्य अतिथियों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि वे पिछले 10–15 वर्षों से लगातार इस मेले में आते रहे हैं और यहां की जनता का स्नेह एवं आशीर्वाद उन्हें और उनके पूरे परिवार को मिलता रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की जनता की उम्मीदों और विश्वास पर खरा उतरते हुए आने वाले समय में गोमिया क्षेत्र में विकास की नई लकीर खींची जाएगी।
यह मेला दो समितियों द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किया जाता है। मरांग बुरू धोरम गढ़ समिति के अंतर्गत मनोज टुडू, सुरेंद्र पावरिया, गुलाम टुडू, शिवचंद्र टुडू, अखिलेश्वर पावरिया, मंगल हांसदा, भगवान दास, नंदकिशोर हांसदा, राजेश भोगता, असलम हुसैन, सुनील हांसदा एवं मणिलाल बेसरा आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वहीं राम राज्य मेला समिति की ओर से अध्यक्ष अजय केवट, रवि शंकर कुमार, राजेंद्र रजवार, उमाचरण रजवार, मजनू कुमार, भारत रविदास, संजय रविदास, कुंदन तुरी, दीपक कुमार, नेमचंद्र रजवार, बिनोद रजवार एवं राजेश शर्मा सहित कई सदस्य शामिल हैं।
मेले की शुरुआत आदिवासी समुदाय द्वारा मरांग बुरू धोरम गढ़ में पूजा-अर्चना के साथ होती है, वहीं राम मंदिर परिसर में प्रभु श्रीराम की प्रतिमा की विधिवत पूजा कर राम राज्य मेला का शुभारंभ किया जाता है। यह मेला वर्ष 2000 से लगातार आयोजित किया जा रहा है और पिछले 25 वर्षों से हर साल तीन दिवसीय माघ मेला के रूप में मनाया जाता रहा है। हर वर्ष मेले में श्रद्धालुओं और दर्शकों की संख्या बढ़ती जा रही है और हजारों की संख्या में लोग मेले का आनंद लेने पहुंचते हैं।
राम राज्य मेला समिति के सदस्यों ने जानकारी दी कि अपरिहार्य कारणों से अगले वर्ष से मेले की तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह मेला हर वर्ष 21, 22 एवं 23 जनवरी को हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा, जबकि पूर्व में यह मेला 14, 15 एवं 16 जनवरी को आयोजित होता था।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि रतन सेठी, दीपक गुप्ता, मुखिया अरविंद कुमार मुर्मू, गंगा तुरी, झामुमो प्रखंड सचिव कृष्णा महतो, पूर्व मुखिया श्रीराम हेंब्रम, मुरली रविदास सहित कई जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

न्यूज – कहकशां फारूकी 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium