13.3 C
Ranchi
Wednesday, November 18, 2026
Advertisement
Home Blog Page 205

बराकर नदी किनारे खिचड़ी मेला में उमड़ी भारी भीड़, खराब सड़कों से श्रद्धालु और मेले में पहुंचे लोग परेशान

0

गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड और बिरनी प्रखंड के बीच बराकर नदी के समीप आज दिनांक 15 जनवरी को खिचड़ी मेला आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग मस्ती और उत्साह के साथ मेले का आनंद लेते नजर आए। यह मेला बीते चार वर्षों से लगातार लग रहा है और हर साल इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार इस वर्ष मेले में अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। दूर-दराज के इलाकों से भी लोग खिचड़ी मेला देखने और प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। मेले का माहौल पूरी तरह से उत्सवमय रहा, जहां परिवार, बच्चे और युवा वर्ग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

हालांकि मेले में पहुंचे लोगों ने व्यवस्थाओं को लेकर चिंता भी जताई। पब्लिक का कहना है कि जिस तरह से मेले की भीड़ हर साल बढ़ रही है, उस हिसाब से मेले की जगह और मूलभूत सुविधाओं का भी मेले लायक होना जरूरी है। खासकर सड़क की स्थिति को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

लोगों का कहना है कि न तो बिरनी प्रखंड के गरागोरो तक जाने वाली सड़क की स्थिति ठीक है और न ही डुमरी प्रखंड से गरागोरो की ओर जाने वाला रास्ता सही है। खराब सड़कों के कारण लोगों को मेले तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई लोगों ने बताया कि रास्ता इतना खराब है कि मेले में जाने से पहले उन्हें कई बार सोचना पड़ता है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मेले की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो और यह पारंपरिक मेला और बेहतर तरीके से आयोजित हो सके।

न्यूज – नरेश शर्मा

राम भक्तों के लिए

बिरनी थाना क्षेत्र के गरागोरो के युवक–युवती ने घर से भागकर की शादी, युवती ने परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

0

गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत गरागोरो गांव से प्रेम विवाह का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गरागोरो निवासी युवक बिरेंद्र वर्मा, पिता रामदेव माहतो और युवती अंकित कुमारी, पिता राजू यादव ने घर से भागकर शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही गांव खुरजियो के रहने वाले हैं।
युवती अंकित कुमारी ने बताया कि वह अपनी मर्जी से युवक बिरेंद्र वर्मा से शादी कर रही है और इसके अलावा वह किसी अन्य व्यक्ति से विवाह नहीं करना चाहती। युवती के अनुसार दोनों के बीच पिछले करीब तीन वर्षों से प्रेम संबंध था, जिसे परिवार की सहमति नहीं मिल पा रही थी।
बताया गया है कि इसी क्रम में दिनांक 12 जनवरी 2026 को युवक और युवती घर से निकलकर विवाह कर लिया। युवती ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि भविष्य में युवक या उसके परिवार को किसी प्रकार की कोई परेशानी या मारपीट जैसी घटना होती है, तो इसके लिए उसके माता-पिता और परिवार के लोग जिम्मेदार होंगे।
फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय स्तर पर घटना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। पुलिस या प्रशासन की ओर से अभी तक किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि या कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली है।

न्यूज – नरेश शर्मा

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में आपदा प्रबंधन, खनन एवं कारा से संबंधित संयुक्त समीक्षात्मक बैठक आयोजित

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति, खनन एवं कारा से संबंधित संयुक्त समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आपदा से हुई मानव क्षति, फसल एवं आवास क्षति, मुआवजा भुगतान, कारा सुरक्षा व्यवस्था तथा खनन गतिविधियों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान सड़क दुर्घटना, नदी में डूबने, वज्रपात सहित अन्य प्राकृतिक आपदाओं से हुई मृत्यु एवं क्षति से संबंधित मामलों पर चर्चा की गई। इस क्रम में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत आपदा से 1,50 मृतकों के आश्रितों के बीच मुआवजा राशि की स्वीकृति (भुगतान) प्रदान की गई है। वहीं विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से हुए मृतकों के आश्रितों के कुल 45 आवेदनों पर भी मुआवजा स्वीकृति दी गई है।
अपर समाहर्ता ने निर्देश दिया कि आपदा से हुई मृत्यु के सभी मामलों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट अनिवार्य रूप से संबंधित विभाग को उपलब्ध कराई जाए। साथ ही सभी प्रखंडों से आपदा से संबंधित आवेदन ससमय समर्पित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने आपदा से मिलने वाले लाभों के संबंध में आमजन को जागरूक करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा सभी प्रखंड कार्यालयों में आपदा संबंधी लाभों की जानकारी वाले होर्डिंग लगाने का भी निर्देश दिया।

*कारा सुरक्षा की समीक्षा*
कारा सुरक्षा से संबंधित समीक्षा के दौरान अपर समाहर्ता ने नवनिर्मित विस्तारित खंड में सीसीटीवी कैमरा, इलेक्ट्रिक फेंसिंग, हाईमास्ट लाइट एवं स्ट्रीट लाइट की स्थापना से जुड़े कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने शेष कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश देते हुए अन्य सुरक्षा संबंधी बिंदुओं पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

*खनन*
जिला खनन टास्क फोर्स की समीक्षा के दौरान जिले में खनन गतिविधियों पर निगरानी, पर्यावरण संरक्षण, राजस्व वृद्धि तथा कारा सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण एवं नियमों के सख्त अनुपालन को सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में अपर समाहर्ता गुमला, सिविल सर्जन गुमला, भूमि सुधार उप समाहर्ता गुमला, अनुमंडल पदाधिकारी गुमला, चैनपुर एवं बसिया, खनन पदाधिकारी गुमला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुमला सहित सभी प्रखंडों के अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थें l

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त के निर्देश पर गुमला में खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन कार्रवाई एवं जागरूकता अभियान

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में गुमला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी द्वारा जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने हेतु निरीक्षण सह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मत्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय, गुमला के रसोईघर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान रसोईघर की साफ-सफाई की गहन जांच की गई तथा खाद्य निर्माण एवं परोसने की प्रक्रिया में संलग्न कर्मियों को एप्रन, ग्लव्स एवं हेडगियर का अनिवार्य रूप से उपयोग करने का निर्देश दिया गया। जांच के क्रम में कुछ खाद्य सामग्री एक्सपायरी अवस्था में पाई गई, जिस पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत उचित कार्रवाई करते हुए संबंधित सामग्री को जब्त किया गया तथा रसोई प्रबंधन को कड़ी चेतावनी दी गई।

इसके अतिरिक्त BOI RSETI, गुमला में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों एवं खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि सभी खाद्य कारोबारियों के लिए फूड लाइसेंस अथवा पंजीकरण कराना अनिवार्य है। साथ ही नकली टमाटर सॉस, नकली अथवा प्रतिबंधित खाद्य रंगों के उपयोग से बचने तथा तेल को दो बार से अधिक तलने मे उपयोग नहीं करने की सख्त सलाह दी गई।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने यह भी बताया कि आमजन स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए दैनिक आहार में तेल, नमक एवं चीनी का सेवन आज से ही सीमित मात्रा में करें। उन्होंने संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने, स्वच्छ भोजन तैयार करने तथा सुरक्षित खाद्य आदतों को अपनाने पर विशेष जोर दिया।

साथ ही खाद्य सामग्री की खरीदारी के दौरान केवल विश्वसनीय एवं लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही सामग्री लेने, पैकेट पर अंकित एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर, निर्माण तिथि एवं एक्सपायरी तिथि की जांच करने की जानकारी दी गई। इसके अलावा खाद्य निर्माण एवं वितरण के दौरान स्वच्छता बनाए रखने तथा एप्रन, ग्लव्स एवं हेडगियर के नियमित उपयोग पर विशेष जोर दिया गया।

इस दौरान फोर्टिफिकेशन (पोषक तत्वों से युक्त खाद्य पदार्थ) के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई तथा आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन-A एवं अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से युक्त फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थों के उपयोग को स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताया गया।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

मणिपुर में आयोजित एसजीएफआई अंडर–19 तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड की शानदार शुरुआत, पहले दिन 2 स्वर्ण और 1 रजत पदक पर कब्जा

0

मणिपुर के खुमान लम्पक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 14 जनवरी से 18 जनवरी 2026 तक आयोजित 69 वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता (एसजीएफआई) अंडर–19 बालक एवं बालिका वर्ग में झारखंड के खिलाड़ियों ने पहले ही दिन शानदार प्रदर्शन किया। झारखंड ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम कर राज्य का गौरव बढ़ाया है।
झारखंड की प्रिया महली ने 30 मीटर और 40 मीटर इंडियन राउंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर राज्य को गर्वित किया। वहीं, घनश्याम झामुड़ा ने 30 मीटर इंडियन राउंड में रजत पदक पर कब्जा जमाया।
झारखंड तीरंदाजी टीम इस राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के नेतृत्व में भाग ले रही है। टीम के साथ गए कोच और मैनेजर—रोहित कुमार, गंगाधर, ललिता लुगुन, प्रवीण बजराई और एचओडी सुशील कच्छप ने खिलाड़ियों को निरंतर मार्गदर्शन और प्रेरणा दी, जिसका नतीजा यह शानदार प्रदर्शन रहा।
प्रिया महली द्वारा दो स्वर्ण पदक जीतने पर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। यह सफलता विशेष रूप से झारखंड की बालिका खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
इस उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासकीय पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग और राज्य खेल कोषांग के सभी सदस्यों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है।
झारखंड के खिलाड़ियों की इस शानदार शुरुआत से पूरी टीम में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ है, और आगामी मुकाबलों को लेकर उम्मीदें और भी प्रबल हो गई हैं।

News Desk

राम भक्तों के लिए

69वीं राष्ट्रीय स्कूली साइक्लिंग प्रतियोगिता के रोड मुकाबले संपन्न, शतरंज अंडर–14 वर्ग में दूसरे चक्र में हुवे रोमांचक मुकाबले 

0

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की मेजबानी में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली साइक्लिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन रिंग रोड स्थित विकास नेवरी में आयोजित रोड साइक्लिंग की सभी स्पर्धाएँ सफलतापूर्वक संपन्न हो गईं। दो दिनों तक चली इंडिविजुअल टाइम ट्रायल (आईटीटी) एवं मास स्टार्ट रोड रेस में देश के विभिन्न राज्यों एवं इकाइयों के खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने कौशल का परिचय देकर अपने-अपने राज्य के लिए जीता।
अब 15 जनवरी से ट्रैक साइक्लिंग प्रतियोगिता खेलगांव स्थित सिद्धू कान्हु वेलोड्रोम स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
इसी क्रम में खेलगांव के हरिवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में अंडर–14 बालक एवं बालिका वर्ग के दूसरे चक्र के मुकाबले भी अत्यंत रोमांचक रहे। नन्हे-मुन्ने शतरंज खिलाड़ियों ने सूझबूझ, धैर्य और रणनीतिक कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए “शह और मात” के माध्यम से अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर तीसरे चक्र में प्रवेश किया।
शतरंज परिणाम बालक वर्ग
सीबीएसई ने दिल्ली को, तमिलनाडु ने पंजाब को, CISCE पांडिचेरी ने पुडुचेरी को, केवीएस ने पश्चिम बंगाल को, महाराष्ट्र ने चंडीगढ़ को, गुजरात ने असम को, केरल ने उत्तर प्रदेश को, आंध्र प्रदेश ने आईपीएससी को तथा झारखंड ने नवोदय विद्यालय समिति को पराजित किया।
बालिका वर्ग में तमिलनाडु ने पश्चिम बंगाल को, महाराष्ट्र ने आंध्र प्रदेश को, CISCE ने कर्नाटक को, केरल ने आईपीएससी को, सीबीएसई ने पुडुचेरी को, तेलंगाना ने असम को तथा हरियाणा ने राजस्थान और चंडीगढ़ को हराया। वहीं झारखंड और त्रिपुरा के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा।
रोड साइक्लिंग परिणाम (आईटीटी)
बालिका अंडर–19 (14 किमी): इंद्रा कुमारी (राजस्थान) – स्वर्ण, शोभा (हरियाणा) – रजत, ज्योति गोपाल राठौड़ (कर्नाटक) – कांस्य
बालक अंडर–17 (14 किमी): शुभम गोदारा (राजस्थान) – स्वर्ण, मोक्ष अनेजा (हरियाणा) – रजत, गुंजन गोदारा (हरियाणा) – कांस्य
बालिका अंडर–17 (10 किमी): आशा रानी (हरियाणा) – स्वर्ण, कोमल (हरियाणा) – रजत, मानसी किशोर महाजन (महाराष्ट्र) – कांस्य
बालक अंडर–14 (7 किमी): अंशुमान झा (बिहार) – स्वर्ण, जिविन पंकज मारलेशा (महाराष्ट्र) – रजत, जेस्विन ब्लेसन जे. (तमिलनाडु) – कांस्य
बालिका अंडर–14 (6 किमी): डिंपल (राजस्थान) – स्वर्ण, सस्मिता पांडा (ओडिशा) – रजत, कृतिका (राजस्थान) – कांस्य
रोड साइक्लिंग परिणाम (मास स्टार्ट)
बालक अंडर–19 (40 किमी): जहांगिर अहमद आहंगर (जम्मू-कश्मीर) – स्वर्ण, मयंक (हरियाणा) – रजत, ध्रुव कौशल (पंजाब) – कांस्य
बालिका अंडर–19 (20 किमी): श्रावणी अमोल कासर (महाराष्ट्र) – स्वर्ण, निरैमथि जे. (तमिलनाडु) – रजत, गायत्री रचप्पा किट्टूर (कर्नाटक) – कांस्य
बालक अंडर–17 (30 किमी): उत्पल शेरबहादुर (गुजरात) – स्वर्ण, अरसलान अहमद डार (जम्मू-कश्मीर) – रजत, क्षौनीश राजेश (महाराष्ट्र) – कांस्य
बालिका अंडर–17 (20 किमी): राजनंदिनी गंगाधर (महाराष्ट्र) – स्वर्ण, हाशिनी के. (तमिलनाडु) – रजत, गायत्री (महाराष्ट्र) – कांस्य
बालक अंडर–14 (14 किमी): थांगजाम लंगाम्बा (मणिपुर) – स्वर्ण, शर्व संभाजी वालके (महाराष्ट्र) – रजत, सामी उल्लाह वानी (जम्मू-कश्मीर) – कांस्य
बालिका अंडर–14 (10 किमी): डिंपल (राजस्थान) – स्वर्ण, सुप्रिया कुमारी (बिहार) – रजत, कृतिका (राजस्थान) – कांस्य
रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता के सभी विजेता प्रतिभागियों को आयोजन सचिव सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग, शैलेंद्र कुमार पाठक महासचिव, राज्य साइक्लिंग संघ,सुरजीत कुमार उपाध्यक्ष, झारखंड साइक्लिंग एसोसिएशन ,धर्मेन्द्र लांबा एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

News Desk

राम भक्तों के लिए

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत, महिला घायल

0

मृतक और घायल दोनों एक ही गांव के निवासी बताएं जा रहें है

गुमला : – गुमला जिला अन्तर्गत स्थित कामडारा थाना क्षेत्र में एक सडक दुर्घटना में एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि उक्त बाइक में सवार एक अन्य महिला गंभीर रूम से घायल हो गयी, यह सडक दुर्घटना खूंटी सिमडेगा मुख्य पथ पर गाडा नदी के सयक्ष हुई हैं, बताया जाता है की उक्त घायल महिला को आनन फानन में इलाज के लिये, उप स्वास्थ्य केंद्र कामडारा ले जाया गया जहाँ डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उससे बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है, मृतक की पहचान 33 वर्षीय दिनेश्वर सिंह, सुरहु नवा टोली निवासी के रूप में की गई है, जबकि 26 वर्षीय घायल महिला का नाम करमी देवी बताया जा रहा है, जोःसुरहु नवा टोली की रहने वाली हैं , परिजनों ने बताया की दिनेश्वर सिंह और करमी देवी बसिया स्थित कुलबीर बाजार से अपने सुरहु नवा टोली लौट रहे थे इसी क्रम में एक अज्ञात वाहन ने गाडा नदी पुल के समक्ष एकाएक जोरदार टक्कर मार दी, घटना की सूचना मिलते ही कामडारा थाना पुलिस अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है l
गुमला जिला में लगातार नियंत्रित तेज रफ्तार वाहनों के द्वारा हो रहे सड़क दुर्घटनाओं में मौत को लेकर आम नागरिक भयभीत हो चुके हैं, उनकी मांग है कि जिस वाहन चालक के द्वारा किसी व्यक्ति की मौत होती है, तो उसपर जिला परिवहन विभाग गुमला द्वारा तत्काल प्रभाव से हमेशा के लिए उक्त वाहन चालक का लाइसेंस हमेशा हमेशा के लिए रद्द कर दिया जाए, इस से अनियंत्रित तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों में भय व्याप्त होगा, और दुर्घटनाओं में कमी आएगी क्या ऐसा संभव है,,,,,????

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त के निर्देश पर पाट क्षेत्रों तक पहुंची स्वास्थ्य सेवाएं, 13 सुदूरवर्ती पाट क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजित

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में गुमला जिले के सुदूरवर्ती एवं दुर्गम पाट क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों तक सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशुनपुर, घाघरा, डुमरी, जारी एवं चैनपुर प्रखंड अंतर्गत सभी पाट क्षेत्रों में संबंधित कर्मियों सीएचओ, एएनएम, एमपीडब्लू एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को माह में कम से कम एक बार पाट क्षेत्र के गांवों का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है।
निर्देश के अनुसार स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा पाट क्षेत्रों में जाकर ग्रामीणों को सामान्य ओपीडी एवं दवा वितरण, एएनसी सेवाएं, नियमित टीकाकरण, बीपी एवं शुगर की जांच, सिकल सेल स्क्रीनिंग, हीमोग्लोबिन जांच, टीबी स्क्रीनिंग, मलेरिया जांच, कुष्ठ रोगियों की खोज, स्कूल स्वास्थ्य जांच, आवश्यक काउंसलिंग, कैंसर स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम तथा आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
इसी क्रम में दिनांक 12 जनवरी 2026 एवं 13 जनवरी 2026 को गुमला जिले के पाट प्रखंड क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से दूरस्थ पाट क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को उनके गांव में ही स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इन दो दिनों में कुल 13 पाट क्षेत्रों में सफलतापूर्वक विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए।
विशेष स्वास्थ्य शिविरों के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा एएनसी जांच, टीकाकरण, स्वास्थ्य परामर्श, टीबी एवं मलेरिया जांच, हीमोग्लोबिन जांच, सिकल सेल स्क्रीनिंग तथा आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण जैसे कार्य किए गए।
बिशुनपुर प्रखंड अंतर्गत जालिम पाट में एएनएम दीप्ति कुजूर, सख्वाटोली पाट में सलोमी सुषमा तिर्की, खारी पाट में आरती तरा लकड़ा तथा 13 जनवरी को पेरहापाट में सलोमी सुषमा तिर्की द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं। चैनपुर प्रखंड में काकर पाट में सुशीला तिर्की, डोकपाट में शोभा कांति मिंज, बघला पाट में नेहा सृष्टि लकड़ा एवं ब्रह्मपुर जोबलापाट में नीलकुसुम लकड़ा द्वारा स्वास्थ्य शिविर का संचालन किया गया।
घाघरा प्रखंड अंतर्गत घाघरापाट में अनिमा मिंज, कोडले पाट में देवव्रत, घोरापठाल पाट में अनिमा टोप्पो तथा 13 जनवरी को जिलिंगसिरा पाट में ब्यूटी नीलकुसुम तिर्की द्वारा नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई। वहीं डुमरी प्रखंड के बंधकोना पाट क्षेत्र में आभा तिर्की द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने पाट क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी पाट क्षेत्र में निर्धारित तिथि पर एएनएम अथवा स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित नहीं होते हैं, तो इसकी सूचना तुरंत उपायुक्त के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर 9431116003 पर साझा करें, ताकि त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। यह पहल जिले के अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सतत प्रयास है।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

बस अनियंत्रित होकर, लगातार तीन बार पल्टी खायी, दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल

0

सभी घायल यात्रियों का इलाज गुमला सदर अस्पताल में चल रहा हैं

गुमला ः गुमला जिले के रांची-गुमला NH 43 पर स्थित सिसई थाना क्षेत्र के नागफेनी ग्राम के समक्ष अनियंत्रित तेज रफ्तार निजी बस यात्रियों से भरी हुई , अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, उक्त दुर्घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं,सभी घायलों को गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा हैं ।

यात्रियों ने बताया कि बस का चालक रांची से गुमला आते समय काफी तेज रफ्तार से बस चला रहा था। इसी क्रम में उक्त बस अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में जा गिरी और लगातार तीन बार पलट हुआ , जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।

दुर्घटना के बाद, उपस्थित स्थानीय ग्रामीण, वाहनों और एंबुलेंस की मदद से घायलों को तुरंत गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में रातू, रांची निवासी 50 वर्षीय नीली टोप्पो और 22 वर्षीय श्वेता टोप्पो शामिल हैं। घाघरा निवासी 21 वर्षीय लक्ष्मी मिंज और 23 वर्षीय ज्ञानी टोप्पो भी घायल हुए हैं।

रान्तु निवासी 29 वर्षीय रश्मि कुजूर, डाड़टोली, गुमला निवासी 6 वर्षीय ऋतिक लकड़ा, चोली निवासी 55 वर्षीय राजपति देवी और डुमरी इरावल निवासी 65 वर्षीय टेरेसा टोप्पो भी जख्मी हुए हैं। सभी घायलों को हाथ पैर सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़ी एक खराब ऑटो टेंपो के पीछे मारी जोरदार टक्कर

0

सड़क दुर्घटना में एक की हुई घटनास्थल पर दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से घायल

गुमला : – गुमला जिले अन्तर्गत स्थित बसिया प्रखण्ड महाराजगंज ग्राम के समक्ष सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक रवि खड़िया की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत,और एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया , बताया जाता हैं की उक्त घटना बसिया प्रखंड के महाराजगंज ग्राम

के समक्ष हुई, जहां एक अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक चालक रवि खड़िया ने सड़क किनारे खड़े एक ऑटो टेंपो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, उक्त हादसे में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य बाइक सवार साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान पालकोट प्रखंड के मुरुमकेला बघिमा निवासी रवि खड़िया के रूप में हुई है, उक्त सड़क दुर्घटना की जानकारी जैसे ही बसिया थाना पुलिस को मिली बसिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त शव को पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया और उक्त शव के पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया, बसिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

रवि गोवा में मजदूरी करता था

मृतक रवि खड़िया के भाई कुलदीप खड़िया ने बताया कि रवि गोवा में मजदूरी करता था और करीब दो महीने पहले गांव आया था। वह अपने एक दोस्त को सिसई छोड़ने जा रहा था। दोनों युवकों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहना था।

महाराजगंज बसिया प्रखंड के समीप सड़क किनारे खड़े एक खराब ऑटो को उनकी तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रवि खड़िया को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसिया में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद बसिया पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर बसिया थाने ले आई।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium