13.3 C
Ranchi
Wednesday, November 18, 2026
Advertisement
Home Blog Page 206

युवा दिवस के अवसर पर * एक शाम आंजनधाम के नाम* *महोत्सव का आयोजन किया गया

0

सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ और सामूहिक भंडारा कार्यक्रम हुआ संपन्न

गुमला : – गुमला जिले मुख्यालय से लगभग 21 किलोमीटर दूर स्थित श्री राम भक्त भगवान हनुमान जी की जन्मस्थली आंजनधाम में सोमवार को पूजा अर्चना के बीच भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। यहां युवा दिवस के अवसर पर ‘एक शाम आंजनधाम महोत्सव’ का आयोजन किया गया।

इस महोत्सव में लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत सहित झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान ख्याति प्राप्त राष्ट्रीय भजन गायिका वर्षा कश्यप और गायक आदर्श मिश्रा की टीम ने भक्तिमय संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिस पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।

महोत्सव में मुख्य आकर्षण का केंद्र सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और सुंदरकांड का भी आयोजन किया गया। पूरे आंजमधाम मंदिर प्रांगण को भव्य एंव आकर्षक रूप से सजाया गया था।
आयोजनकर्ता आचार्य दिवाकर पाठक की अगुवाई में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ संपन्न हुआ। सुबह से ही पूजा-पाठ का दौर जारी रहा और भव्य महाभंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
दूर-दराज से आए भक्तों ने भी भजन-कीर्तन में भाग लिया

आचार्य दिवाकर पाठक ने बताया कि आंजनधाम को विश्व पटल पर स्थापित करने और इसे मान्यता दिलाने के उद्देश्य से एक टीम का गठन किया गया है, जो पिछले चार वर्षों से लगातार ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। दूर-दराज से आए भक्तों ने भी भजन-कीर्तन में भाग लिया।

इस अवसर पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि भगवान हनुमान भक्ति और शक्ति के प्रतीक हैं। उन्होंने संसद में गुमला को रेलवे लाइन से जोड़ने की मांग उठाई थी और इस दौरान आंजनधाम की माता का भी जिक्र किया था। सांसद ने इस पवित्र स्थल के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी मान्यता है कि यहां आने वाले सभी भक्तों की मन्नतें पूरी होती हैं, और इसी विश्वास के साथ लोग यहां पहुंचते हैं।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

0

कराटे की जीत बनी विद्यालय की शान
गोमिया। पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया के होनहार कराटे खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, क्षेत्र और राज्य का नाम गौरवान्वित किया है। खड़गपुर युवा कराटे अकादमी द्वारा 26 से 28 दिसंबर 2025 तक आयोजित 25वीं राष्ट्रीय जापान केन्यू रयु ओपन कराटे चैंपियनशिप में विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया, जहाँ उन्होंने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पिट्स मॉडर्न स्कूल के खिलाड़ियों ने कुल सात पदक जीतकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।
पदक विजेता (व्यक्तिगत काता वर्ग)
स्वर्ण पदक विजेता
आहाना पात्रा – अंडर-10 बालिका वर्ग
सिद्धि रानी – अंडर-13 बालिका वर्ग
श्रेयांश सफल – अंडर-13 बालक वर्ग
कल्पना मरांडी – अंडर-14 बालिका वर्ग
रजत पदक विजेता
अपराजिता चौधरी – अंडर-11 बालिका वर्ग
कांस्य पदक विजेता
प्राची अग्रवाल – अंडर-14 बालिका वर्ग
राहुल गोपे – अंडर-15 बालक वर्ग
यह उल्लेखनीय सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और अदम्य जुझारू भावना का प्रत्यक्ष प्रमाण है। इस उपलब्धि में कराटे प्रशिक्षक सागर कुमार की अहम भूमिका रही, जिनके नेतृत्व एवं कठोर प्रशिक्षण से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को खेल शिक्षक सागर कुमार एवं रीता कुमारी का निरंतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्राप्त होता रहा।
विद्यालय के प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने सभी पदक विजेताओं एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों के समर्पण, आत्मविश्वास और खेल के प्रति गंभीर प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो पूरे विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणास्रोत है।
गोमिया विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अरिंदम दासगुप्ता ने भी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए छात्रों से शिक्षा एवं खेल दोनों क्षेत्रों में निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहने का आह्वान किया।
वहीं आईईपीएल (ओरिका) गोमिया के महाप्रबंधक अभिषेक विश्वास ने भी विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षा व खेल के क्षेत्र में आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

News – Kahkashan Farooqi 

राम भक्तों के लिए

गोमिया में विकास और स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई गति

0

मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो तालाब जीर्णोद्धार का किया शिलान्यास, बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना मद से स्वीकृत नैनाटांड़ से लालबांध तक पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास और ग्लोबल हेल्थ केअर हॉस्पिटल का किया शुभारंभ
गोमिया। 13 जनवरी 2026, दिन मंगलवार को माननीय मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता सह उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, आदरणीय श्री योगेंद्र प्रसाद जी ने गोमिया प्रखंड में दो महत्वपूर्ण जनहितकारी कार्यक्रमों में भाग लेकर विकास और स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा दी।
प्रथम कार्यक्रम के तहत मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद जी ने गोमिया प्रखंड अंतर्गत सियारी पंचायत के ग्राम उदा स्थित बंगालीहिर तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत शुभ शिलान्यास किया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा फूल-माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया गया। मंत्री जी ने कहा कि तालाब के जीर्णोद्धार से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, भू-जलस्तर में वृद्धि होगी तथा सिंचाई और पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। इससे कृषि उत्पादकता में वृद्धि के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन भी सुदृढ़ होगा। उन्होंने इसे ग्रामीण आजीविका एवं क्षेत्र के सतत विकास की दिशा में सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
दूसरे कार्यक्रम में मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद जी ने गोमिया के थाना चौक स्थित ग्लोबल हेल्थ केअर हॉस्पिटल का विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर माननीय मंत्री का स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री जी ने कहा कि आम जनता को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह अस्पताल जनहित को सर्वोपरि रखते हुए बेहतर एवं विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा।
दोनों कार्यक्रमों के दौरान गोमिया प्रमुख प्रमिला चौड़े, पूर्व प्रमुख गुलाब हंसदा , जनप्रतिनिधि रामवृक्ष मुर्मू बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान ,जनप्रतिनिधि बलराम रजक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं उक्त चिकित्सालय के डॉक्टर एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इन पहलों से गोमिया क्षेत्र में विकास, जल संरक्षण एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

News – Kahkashan Farooqi 

राम भक्तों के लिए

झारखंड की मेजबानी में 69वीं राष्ट्रीय स्कूली शतरंज एवं साइक्लिंग प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन

0

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की मेजबानी में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली शतरंज एवं साइक्लिंग (रोड एवं ट्रैक) प्रतियोगिता का आज भव्य उद्घाटन किया गया। यह राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता 13 जनवरी से 17 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी। दोनों खेलों का उद्घाटन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, दीप प्रज्वलन एवं गुब्बारे उड़ाकर किया गया।
साइक्लिंग रोड एवं ट्रैक प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह का आयोजन रिंग रोड स्थित विकास नेवरी में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व खेल मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में ट्रैफिक डीएसपी शिवकुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज, सेवानिवृत्त डिप्टी कमांडेंट एस.एस. गील, झारखंड साइक्लिंग संघ के महासचिव शैलेन्द्र कुमार पाठक एवं डॉ. धर्मेंद्र लंब्बा शामिल थे।
वहीं शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन खेलगांव स्थित हरिवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम में किया गया, जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में मनीष कुमार, संयुक्त सचिव, अखिल भारतीय शतरंज संघ उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में नवजोत अलंग (सचिव, रांची जिला शतरंज संघ) एवं दीपक कुमार (अंतर्राष्ट्रीय आर्बिटर) मौजूद थे।
सभी अतिथियों का स्वागत आयोजन सचिव सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग द्वारा पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व खेल मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि खेल वह माध्यम है जिससे हम केवल अपना नाम ही नहीं, बल्कि अपने परिवार, राज्य और देश का नाम भी रोशन करते हैं। पढ़ाई हमें जीवनयापन सिखाती है, लेकिन खेल हमें मान-सम्मान, पहचान और आत्मविश्वास देता है।
उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में झारखंड को मिल रही नई पहचान माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की दूरदर्शी सोच और निरंतर समर्थन का परिणाम है।
जबकि शतरंज प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि मनीष कुमार ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज भारत पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में विश्व चैंपियन है, जो पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। आप में से भी कई विश्व चैंपियन बन सकते हैं, बस पूरे मनोयोग और लगन से मेहनत करने की आवश्यकता है।
वही स्वागत संबोधन में आयोजन सचिव धीरसेन ए. सोरेंग ने कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि यह भारत की प्राचीन बौद्धिक परंपरा का गौरवशाली प्रतीक है, जिसकी उत्पत्ति “चतुरंग” के रूप में इसी धरती पर मानी जाती है। यह खेल धैर्य, एकाग्रता, अनुशासन और दूरदर्शिता के साथ-साथ छात्र जीवन में चरित्र निर्माण का भी सशक्त माध्यम है।
इस राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता में शतरंज के अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग तथा साइक्लिंग रोड एवं ट्रैक के अंडर-14, 17 एवं 19 आयु वर्ग में देशभर से लगभग एक हजार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
आज आयोजित साइक्लिंग रोड प्रतियोगिता के अंडर-19 बालक वर्ग की 20 किलोमीटर स्पर्धा में राजस्थान के रोहित पुनिया ने स्वर्ण पदक, कर्नाटक के होनपा धर्माटी ने रजत पदक एवं हनुमंथा हुलकरी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
पूरे आयोजन को सफल बनाने में राज्य खेल कोषांग के सभी सदस्यों एवं आयोजन समिति का अहम योगदान रहा।

News Desk

राम भक्तों के लिए

एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद क्रिकेट टूर्नामेंट का किया भव्य उद्घाटन

0

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हजारीबाग नगर इकाई के द्वारा संत कोलंबा महाविद्यालय मैदान में भव्य आठ दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया, उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अभाविप झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मौसमी पॉल, विशिष्ट स्थिति राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सह विभाग प्रचारक ताराकांत शुक्ला जी अभाविप हजारीबाग जिला प्रमुख देवेंद्र प्रसाद जी नगर अध्यक्ष प्रोफेसर रंजन कुमार जी पूर्व प्रदेश सह मंत्री रितेश यादव जी नगर मंत्री साहिल कुमार जी राष्ट्रीय कला मंच नगर संयोजक कुमारी अनुश्री जी के द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती और करोड़ों युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के तस्वीरों पर पुष्प अर्पित दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच.संत कोलंबा महाविद्यालय जियोलॉजी डिपार्टमेंट और किंग्स इलेवन के बीच खेला गया जिसमें किंग्स इलेवन विजेता हुए।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मौसमी पाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का संपूर्ण जीवन युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित होने की प्रेरणा देता है, और खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है।परिषद निरंतर विद्यार्थियों के शैक्षणिक, सामाजिक एवं शारीरिक विकास हेतु ऐसे रचनात्मक आयोजनों के माध्यम से कार्य करती रही है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं में शारीरिक, मानसिक एवं चारित्रिक विकास के साथ-साथ खेल भावना, अनुशासन एवं टीम वर्क को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों/संस्थानों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत सह प्रादेशिक विश्वविद्यालय प्रमुख प्रभात कुमार, विभाग संगठन मंत्री विक्रम राठौर, अनीश सिंह, साकेत सिंह,यशवंत कुमार, मार्खम कॉलेज इकाई मंत्री विवेक यादव, संतोष कुमार,प्रेम कुमार,शिबू , पवन कुमार, रंजीत यादव, कुणाल,मोंटी मंडल, करण मंडल,पायल कुमारी, टिंकू,अंशुल,ऋषभ,अभिषेक,शिवम, आकाश,मौजूद थे।

News – Vijay Chaudhary 

राम भक्तों के लिए

69वीं राष्ट्रीय स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता के अंडर–14 बालिका वर्ग में अनुष्का कुमारी ने जीता कांस्य पदक

0

69वीं राष्ट्रीय स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झारखंड की होनहार खिलाड़ी अनुष्का कुमारी ने अंडर–14 बालिका वर्ग के 38 किलोग्राम से अधिक भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य को कांस्य पदक दिलाया।
झारखंड की यह ताइक्वांडो टीम स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की अगुवाई में इस राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता में भाग लिया है। यह प्रतियोगिता पंजाब के लुधियाना स्थित जी.एस.एस.एस.एस. हॉल में 6 जनवरी से 11 जनवरी तक आयोजित की गई।
अनुष्का ने अपने पहले मुकाबले में तमिलनाडु की खिलाड़ी को 2-0 से पराजित कर विजयी शुरुआत की। इसके बाद दूसरे राउंड में उत्तराखंड को 2-0 से मात दी। क्वार्टर फाइनल में दिल्ली की खिलाड़ी को भी 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया और राज्य के लिए पदक सुनिश्चित किया। सेमीफाइनल में सी.बी.एस.ई. की खिलाड़ी के साथ कड़े मुकाबले में अंतिम क्षणों में 1-2 से पराजित होकर अनुष्का ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने खुशी जाहिर करते हुवे कहा कि अनुष्का कुमारी की यह उपलब्धि न केवल झारखंड बल्कि राज्य की हजारों बालिकाओं के लिए प्रेरणा है निरंतर अभ्यास, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प से राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की जा सकती है। इस उपलब्धि में राज्य टीम के कोच रमेश गिरी, मैनेजर क्वीन ठाकुर तथा एच.ओ.डी. एम. मोदस्सर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस सफलता पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग सहित राज्य खेल कोषांग के सदस्यों ने अनुष्का कुमारी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

News Desk

राम भक्तों के लिए

झारखंड की मेजबानी में 13 जनवरी से शुरू होगी 69वीं राष्ट्रीय स्कूली शतरंज एवं साइक्लिंग प्रतियोगिता

0

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की मेजबानी में 13 जनवरी से 17 जनवरी 2026 तक 69वीं राष्ट्रीय स्कूली शतरंज एवं साइक्लिंग (रोड एवं ट्रैक) प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
शतरंज प्रतियोगिता में अंडर–14 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग में देशभर के 31 राज्यों एवं इकाइयों से कुल 301 खिलाड़ी तथा 121 कोच एवं मैनेजर भाग ले रहे हैं।
वहीं साइक्लिंग रोड प्रतियोगिता में अंडर–14, 17 एवं 19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग में 20 राज्यों एवं इकाइयों से 399 खिलाड़ी तथा 230 कोच एवं मैनेजर भाग लेंगे, जबकि साइक्लिंग ट्रैक प्रतियोगिता में 16 राज्यों एवं इकाइयों से 319 खिलाड़ी एवं 176 कोच एवं मैनेजर प्रतिभाग कर रहे हैं।
प्रतियोगिता के लिए टीमों का आगमन 11 जनवरी से प्रारंभ हो गया था। सभी टीमों का स्वागत रांची रेलवे स्टेशन, हटिया रेलवे स्टेशन तथा बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर झारखंडी संस्कृति के अनुरूप पढ़िया (गमछा) पहनाकर किया गया।
आज दोनों प्रतियोगिताओं के सभी खिलाड़ियों का पंजीयन खेलगांव स्थित वीवीआईपी प्रवेश द्वार के हॉल में किया जा रहा है। साथ ही एसजीएफआई के फील्ड ऑफिसर की देखरेख में सभी खिलाड़ियों का बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन भी किया जा रहा है।
साइक्लिंग रोड प्रतियोगिता 13 एवं 14 जनवरी को रिंग रोड स्थित विकास नेवरी से तुरूप प्लाजा लूप मार्ग पर आयोजित होगी। जबकि साइक्लिंग ट्रैक प्रतियोगिता 15 से 17 जनवरी तक खेलगांव स्थित सिंधु कान्हु वेलोड्रम स्टेडियम में संपन्न होगी। वहीं शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन ताना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में किया जाएगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने आए रोड साइक्लिंग के खिलाड़ियों ने आज संध्या रिंग रोड नेवरी क्षेत्र में अभ्यास भी किया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि देशभर से आए खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर कितने उत्साहित हैं।
आयोजन सचिव धीरसेन ए. सोरेंग ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों एवं कोच-मैनेजरों के आवासन, भोजन, चिकित्सा, परिवहन तथा सुरक्षा की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

राम भक्तों के लिए

An Appeal to Support Sahiba Foundation

0

In the quiet lanes of Hazaribagh, Jharkhand, countless children wake up each day with dreams as bright as any other child’s—but with far fewer opportunities to make those dreams come true. Poverty, lack of education, hunger, and social neglect often force them to trade classrooms for hardship. Yet, within this struggle, hope is alive—and that hope is Sahiba Foundation.

Sahiba Foundation is more than an NGO; it is a lifeline for underprivileged children who deserve a fair chance at life. Through education, nutritional support, healthcare assistance, and emotional care, the foundation works tirelessly to break the cycle of poverty that traps generation after generation. Every notebook provided, every meal served, and every child guided back to school is a step toward a stronger, more compassionate society.

But this mission cannot continue alone.

Your contribution—no matter how small—can create a ripple of change. A donation can help a child attend school instead of working for survival. It can put nutritious food on an empty plate. It can restore dignity, confidence, and belief in a child who has known only struggle.

When you support Sahiba Foundation, you are not just giving money—you are giving hope. You are telling a child in Hazaribagh, “Your life matters. Your future matters.” You are investing in educated minds, healthier lives, and a brighter tomorrow for Jharkhand.

Imagine the impact if each of us chose to act today. Together, we can ensure that no child’s potential is lost to poverty.

Please open your heart and stand with Sahiba Foundation.
Because when we uplift a child, we uplift an entire community.

To Donate Please visit https://www.sahibafoundation.org

From Jharkhand, for its children—hope begins with you.

 

राम भक्तों के लिए

College Campus Available for Rent / Educational Partnership

0

College Campus Available for Rent / Educational Partnership

A well-developed college campus located at Hardasbigha, approximately 30 km from Patna, Bihar, is available for rent or educational partnership. The campus has a capacity of 500 students and offers a green, secure environment with a sports ground and ample parking space for cars and two-wheelers.

Facilities include CCTV surveillance, high-speed internet, computer lab, smart classrooms with monitors, and other essential academic infrastructure.

The campus is ideal for off-campus study programs, weekend education, examination centers, seminars, conferences, workshops, and training institutes.

Educational institutions, universities, coaching centers, and training organizations are invited to explore rental or long-term partnership opportunities.

Interested parties may contact for further details and inspection.

jharkhandweekly @ gmail.com


राम भक्तों के लिए

आंजन गुमला मे विश्व हिंदू परिषद् बजरंग दल की बैठक संपन्न

0

गुमला विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला टोली का आंजन धाम में बैठक संपन्न हुआ बैठक में विशेष रूप से प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन और प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो उपस्थित हुए बैठक में आगामी योजना को लेकर चर्चा हुआ जो जिले में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में कबड्डी का प्रतियोगिता रखा जाएगा, जिसमें जिलों के जो विजेता टीम होगी, जिसे सम्मानित किया जाएगा , उक्त बैठक में आज धर्म रक्षा निधि का शुभारंभ हुआ, विश्व हिंदू परिषद का राम रक्षा निधि कार्यक्रम वार्षिक कार्यक्रम है धर्म रक्षा निधि मतलब साल भर जो विश्व हिंदू परिषद का खर्च होता है सनातनियों से ही सहयोग लेकर किया जाता है
साथ ही विवेकानंद जयंती युवा दिवस के उपलक्ष में रखा गया एक शाम अंजन धाम के नाम कार्यक्रम में भी सभी सम्मिलित हुए
मौके पर जिला अध्यक्ष अजय राणा, विभाग संगठन मंत्री कुलदीप सिंह, विभाग मंत्री केशव चंद्र शाय, विभाग संयोजक मुकेश, जिला मंत्री मनीष, जिला संयोजक संतोष यादव उपाध्यक्ष पूनम, उपाध्यक्ष शिवम जायसवाल सहसंयोजक अरविंद लोहार, अशोक कुमार साहू सह सेवा प्रमुख अमन, प्रसार प्रमुख अमित कुमार मातृ शक्ति प्रमुख शैल उपस्थित थे

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium