13.3 C
Ranchi
Wednesday, November 18, 2026
Advertisement
Home Blog Page 207

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नगर समिति की बैठक संपन्न

0

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित परिषद में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नगर समिति की एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता विधायक गुमला सह जिला संयोजक मंडली प्रमुख भूषण तिर्की ने की इस बैठक में भिन्न-भिन्न बिंदुओं पर सिलसिलेवार गहन विचार विमर्श किया गया विशेष कर आगामी नगर निकाय चुनाव को देखते हुए नगर समिति झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा चुनाव में मजबूती के साथ उतरेगी तथा सभी वार्डों में अपने समर्थित उम्मीदवार खड़ी करेगी तथा अध्यक्ष पद हेतु भी अपना उम्मीदवार उतारेगी क्योंकि नगर निकाय को मजबूती प्रदान करने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा सदैव तत्पर रहती है, सरकार द्वारा भी भिन्न-भिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव सभी को देने का काम करती है जैसे मैया सम्मान योजना वृद्ध अवस्था सम्मान योजना आदि का लाभ सीधे तौर पर जनता को देने का काम किया है
नगर परिषद में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी 22 वार्डों के वार्ड कमेटी लोगों से कंधा से कंधा मिलाकर उसकी समस्या का समाधान कर रहे हैं

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला: सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत NH पर चला विशेष अभियान, दुर्घटना रोकने के लिए स्पीड ब्रेकरों पर हुई ‘व्हाइट मार्किंग’

0

गुमला : – गुमला जिला के राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित के दिशा-निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल के नेतृत्व में धरातल पर सुधारात्मक कार्यों को गति दी गई। इस अभियान के तहत गुमला-घाघरा मुख्य मार्ग (NH) पर दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य विशेष तकनीकी सुधार किए गए।

स्पीड ब्रेकरों की व्हाइट मार्किंग सड़क सुरक्षा टीम ने गुमला-घाघरा रोड पर स्थित गति अवरोधकों (स्पीड ब्रेकरों) पर सफेद चमकदार पट्टी (White Marking) लगाने का कार्य किया।

दृश्यता में सुधार: अक्सर यह देखा गया है कि मार्किंग न होने या पुरानी होने के कारण वाहन चालकों को ब्रेकर दूर से दिखाई नहीं देते। इससे अचानक ब्रेक लगाने पर गाड़ियाँ अनियंत्रित हो जाती हैं और दुर्घटना का शिकार हो जाती हैं। नई व्हाइट मार्किंग से अब चालकों को दूर से ही ब्रेकर की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

सजगता का प्रयास: इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि चालक समय रहते वाहन की गति को नियंत्रित कर सकें, जिससे संभावित सड़क हादसों को टाला जा सके।

प्रशासनिक दृष्टिकोण और उद्देश्य:सुधारात्मक पहल: जिला परिवहन कार्यालय ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा माह का लक्ष्य केवल चालान काटना नहीं है, बल्कि सड़कों को तकनीकी रूप से सुरक्षित बनाना और सुधारात्मक कदम उठाकर लोगों की जान बचाना है।

दुर्घटना मुक्त गुमला: इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में सड़क दुर्घटनाओं के ग्राफ को नीचे लाना और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करना है।

सड़क सुरक्षा टीम की महत्वपूर्ण अपील:
सड़क सुरक्षा टीम ने अभियान के दौरान वाहन चालकों से सीधा संवाद किया और निम्नलिखित अपील की:

गति सीमा का पालन: राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्धारित गति सीमा के भीतर ही वाहन चलाएं।

अनिवार्य सुरक्षा: दोपहिया चालक हेलमेट और चार पहिया चालक सीट बेल्ट का प्रयोग हर हाल में करें।

यातायात संकेतों का सम्मान: सड़कों पर लगे यातायात संकेतों और मार्किंग्स का पालन करें, क्योंकि ये आपकी सुरक्षा के लिए ही लगाए गए हैं।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

बैंक ऑफ इंडिया के जनरेटर में लगी आग, बड़ा हादसा टला, 50–60 लोग सुरक्षित

0

सोमवार को बैंक ऑफ इंडिया शाखा मोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दोपहर करीब 2 बजे बैंक के जनरेटर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते जनरेटर धू-धू कर जलने लगा और पूरा जनरेटर जलकर खाक हो गया।
जनरेटर मालिक निजामुद्दीन अंसारी ने बताया कि जनरेटर बंद अवस्था में था और लंच का समय होने के कारण सभी लोग खाना खाने जा रहे थे। इसी दौरान जनरेटर से अचानक धुआं निकलने लगा, जिसके कुछ ही क्षण बाद उसमें आग लग गई।
आग और धुएं को देख बैंक के आसपास स्थित दुकानदारों ने तुरंत अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए और सुरक्षित बाहर निकल आए। वहीं बैंक के अंदर मौजूद ग्राहक और कर्मचारी जब धुएं से घिरने लगे तो बाहर निकलकर आग के स्रोत की जानकारी ली। जैसे ही यह स्पष्ट हुआ कि जनरेटर में आग लगी है, लोगों को तुरंत बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया गया।
घटना के समय बैंक के अंदर करीब 50 से 60 लोग मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
बैंक कर्मियों द्वारा आग बुझाने वाले गैस सिलेंडर (फायर एक्सटिंग्विशर) की मदद से आग पर आंशिक रूप से काबू पाने का प्रयास किया गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन दमकल वाहन के विलंब से पहुंचने के कारण तब तक जनरेटर पूरी तरह जल चुका था।
बताया जा रहा है कि सोमवार को यह आग लगने की दूसरी घटना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच जाती, तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था।

न्यूज – कहकशां फारुकी

राम भक्तों के लिए

नशा मुक्ति अभियान, डॉन स्कीम के तहत किया गया कार्यक्रम

0

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला के सभागार में नालसा द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान, डॉन स्कीम का आठवां दिन पूरा हुआ, तथा आज राष्ट्रीय युवा दिवस की अवसर पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें डॉन यूनिट के स्टेक होल्डर ,पीएलबी, एलएडीसीएस, पुलिस पदाधिकारी आदि सम्मिलित हुए । सेमिनार में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला ध्रुव चंद्र मिश्र ने कहा कि, हमें नशा मुक्त समाज का निर्माण करना है, क्योंकि नशा से अनेक हानियां होती है, नशा न केवल हमारी स्वस्थ को नुकसान पहुंचता है, बल्कि हमारे परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है । नशे की लत से व्यक्ति का मानसिक विकास रुक जाता है और वह अपने कर्तव्यों का पालन करने में असमर्थ हो जाता है । आज नशा एक गंभीर समस्या बन चुका है जो युवाओं के भविष्य के को खतरे में डाल रहा है। आज अधिकांश अपराध का मूल कारण नशा ही है लोग नशे में सही गलत का ज्ञान खो बैठते हैं और बड़े-बड़े अपराध कर गुजरते हैं साथही अपने स्वास्थ को भी बर्बाद करते हैं। इसलिए हमें नशा मुक्ति की ओर कदम बढ़ाना होगा । इसके लिए सभी स्टेक होल्डर को ईमानदारी से अपना कार्य करना होगा । उन्होंने कहा युवा शक्ति देश की शक्ति है और उन्हें भी नशा से बचाना है ताकि आने वाले भविष्य में नशा मुक्त समाज का निर्माण हो सके। आज के युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन एवं आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए एवं नशा मुक्त भारत का निर्माण में सहयोग करना चाहिए।
सिविल सर्जन गुमला शंभू नाथ चौधरी ने कहा की आज समाज में नशे की लत बढ़ता जा रहा है जो एक गंभीर चिंता का विषय है । नशा समाज, परिवार एवं स्वस्थ सभी के लिए हानिकारक है ,नशे के सेवन से अनेक तरह की बीमारी उत्पन्न होते हैं । आज के युवा अनेक तरह के नशा का उपयोग कर रहे हैं जिससे उनके स्वास्थ्य पर उसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है और समाज में अपराध भी बढ़ रहे हैं अतः हमें नशा मुक्त समाज बनाने के लिए आगे आना होगा और नशा को ना जीवन को हां कहना होगा।
स्थाई लोक अदालत के सदस्य शंभू सिंह ने कहाकि नशा मुक्ति एक ऐसा अभियान है जिसका उद्देश्य लोगों को नशे की लत से मुक्त करना है और एक स्वस्थ समाज का निर्माण करना है। नशा व्यक्ति का शारीरिक मानसिक एवं सामाजिक जीवनको पूरी तरह से तबाह कर देता है इसलिए हमें नशा से दूर रहना होगा नशा का बहिष्कार करना होगा और इसके दुष्परिणामों को प्रचार प्रसार के माध्यम से लोगों तक पहुंचाना होगा। देश के युवा तभी सशक्त हो सकते हैं जब वह नशा से दूर रहेंगे।
एलएडीसीएस के डी एन ओहदार ने कहा की नशा का व्यापार करना, खेती करना ,एवं नशा करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना, एक दंडनीय अपराध है । समाज का दायित्व है कि वह नशे के व्यापारियों का सामाजिक बहिष्कार करें और पुलिस को सूचना दें, सूचना देने वाला का नाम गुप्त रखा जाता है नशे के आदि हो चुके युवक को समझकर सही रास्ते में लाने का प्रयास करें।
कार्यक्रम में उपस्थित स्टेकहोल्डरों ने भी अपने-अपने सुझाव रखें। तथा उपस्थित सभी लोगों ने नशा न करने तथा नशा मुक्त समाज का निर्माण करने का शपथ लिया । कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सदस्य, थाना के पदाधिकारीगण, पीएलबीगण एवं अन्य कर्मचारि गण उपस्थित रहे।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

युवा दिवस पर जिला स्तरीय कृष्णा उरांव स्मृति एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन

0

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम, गुमला में सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कृष्णा उरांव स्मृति एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति गौतम कुमार चौधरी, न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायालय, रांची तथा विशिष्ट अतिथियों जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गुमला के सचिव ध्रुव चंद्र मिश्र, उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित, पुलिस अधीक्षक हरिश बिन ज़मां एवं जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उन्हें शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाना रहा। प्रतियोगिता में 100 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप एवं शॉट पुट सहित विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाएं आयोजित की गईं।
मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति गौतम कुमार चौधरी ने राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि युवाओं को सकारात्मक जीवन मूल्यों की ओर प्रेरित करने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के जीवन को बर्बाद कर अपराध की ओर ले जाता है, जबकि खेलकूद अनुशासन, स्वास्थ्य और आत्मविश्वास को बढ़ावा देता है।
उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि गुमला की धरती ने अनेक महान व्यक्तित्व दिए हैं, जिन्होंने अपने परिश्रम और जुनून से जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करने और अपने सपनों को साकार करने का आह्वान किया।
इसी क्रम में कोर्ट परिसर, गुमला में संवेदनशील साक्षी सहायता एवं बयान केन्द्र (बाल मैत्री प्रतिक्षालय सहित) का उद्घाटन माननीय न्यायमूर्ति गौतम कुमार चौधरी द्वारा किया गया। यह केन्द्र विशेष रूप से बच्चों एवं संवेदनशील साक्षियों को सुरक्षित, सहज एवं अनुकूल वातावरण में बयान दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध कराएगा, जिससे उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के दौरान मानसिक सहयोग एवं संरक्षण मिल सके।
कार्यक्रमों के सफल आयोजन में जिला प्रशासन, खेल विभाग एवं संबंधित सभी विभागों की सक्रिय सहभागिता रही।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

भाजपा ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस

0

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी गुमला,जिला कार्यालय में भाजयुमो द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया !कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संदीप कुमार ने किया ,कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण प्रदीप प्रज्वलित करके किया गया ! जिला अध्यक्ष ने सभागार में उपस्थित युवाओं से कहा जीवन में लक्ष्य को एकाग्र मन से निरंतर परिश्रम के साथ प्राप्त किया जा सकता है, पढ़ाई लिखाई के साथ राष्ट्र के प्रति समर्पण और सम्मान की भावना होनी चाहिए , डा दिनेश उरांव ने – देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के संकल्प विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए आज देश का 65% आबादी युवा है , देश की दशा और दिशा युवा के सहयोग से ही सकारात्मक दिशा में गतिमान हो सकता है, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष अमन यादव ने कहाकि वर्तमान में सभी युवाओं को विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है , आज देश के युवा राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं जिसका परिणाम है कि वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित होगा, आगे कार्यक्रम को प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू और रामावतार भगत ने भी संबोधित किया, कार्यक्रम का संचालन सूरज कुमार सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन देवेंद्र लाल उरांव ने किया, इस अवसर पर निर्मल गोयल, भूपन साहू, दामोदर कसेरा, विनोद प्रसाद, संजीव गुप्ता, विकास कुमार सिंह, जयंत प्रसाद ,अशोक साहू, कौशलेंद्र जमुवार ,लक्ष्मीकांत बडाईक , अभिषेक रंजन सिंह, शशि भूषण सिंह, मुरारी केसरी, राजकुमार सिंह, विजय साहू ,आदित्य गुप्ता, शैलेश साहू, नीतीश बड़ाईक, बालमोहन साहू ,सत्यनारायण उरांव ,खुशी कुमारी ,आभा केरकेट्टा ,सुमित जी, प्रवीण जी, अनूप कुमार महतो सहित दर्जनों युवक युवती उपस्थित थे

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया


राम भक्तों के लिए

भारत देश – विदेश में हिंदू धर्म लंबियों के द्वारा, महा संक्रांति का त्यौहार, लोहड़ी का त्यौहार और टिसू पर्व धूमधाम से मनाए जाते हैं

0

चूड़ा – दही, चीनी – गुड के तिलकुट, एवं अन्य अनेक मिष्ठान , महा संक्रांति के आन – बान – शान और सम्मान हैं

गुमला : – हिंदू धर्मलंबियों. द्वारा अपने भारत देश और विदेश में जनवरी माह में मनाए जाने वाला, चूड़ा, दही,गुड, तिलकुट का विशेष महासंक्रांति त्यौहार , लोहड़ी त्यौहार और टुसू परब ( पर्व ) की तैयारियां दिसंबर माह से ही शुरू हो जाती है, जगह-जगह पर गुड, चीनी,और तिल की सोंधी महक चारों तरफ बिखर जाती है, और लोगों को एहसास होने लगता है की महा संक्रांति का त्यौहार की आहट शुरू हो गई है, फलस्वरूप चीनी का तिलकुट, गुड का तिलकुट, रेवड़ी, गजक, घेवर सहित अन्य अनेक आकार प्रकार के मिष्ठान, मिठाइयां बननी शुरू हो जाती है, वही लोहड़ी और टुसू परब की तैयारियां भी साथ साथ शुरू हो जाती हैं, सभी लोक बाग, बड़े बूढ़े बुजुर्ग, स्त्री पुरुष, युवक युतियां, नन्हे मुन्ने मासूम बच्चे द्वारा भी अपने-अपने रीति रिवाज के अनुसार तैयारी शुरू कर दी जाती है, इस अवसर पर खिचड़ी बनाने और खाने का भी रिवाज है, इस अवसर पर जगह-जगह पतंगबाजी करने के लिए विभिन्न आकार प्रकार के पतंग तैयार किए जाते हैं और उसके डोर पर मांझा लगाया जाता है, और पतंगबाजी के दौरान एक दूसरे के पातंग काटने की होड़ लग जाती है, इसमें सट्टे बाजी भी होती है, और बच्चों एवं युवाओं द्वारा कटी पतंग को लूटने की होड लग जाती है, टुसू परब ( पर्व ) छोटा नागपुर, झारखंड में विशेष कर जमशेदपुर, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम टाटा सहित पचपरगना और अब विशेष कर झारखंड की राजधानी रांची में भी बहुत ही धूमधाम के साथ टुसू परब के अवसर पर विशाल जुलूस निकाला जाता है, और विभिन्न संगठनों द्वारा विभिन्न आकार प्रकार के प्रतीक चिन्ह बनाकर धूमधाम से टुसू परब मनाया जाता है, इस अवसर पर झारखंड के विभिन्न क्षेत्र में आषाढ़ माह की तरह ही दोबारा प्रभु जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलराम जी की रथ यात्रा भी निकाली जाती है और उक्त रथ यात्रा मौसी बड़ी तक जाती है, गुमला जिला मुख्यालय स्थित गुमला से लगभग 10 किलोमीटर दूर नागफेनी ग्राम के नागफेनी कोयल नदी के तट पर स्थित प्रभु जगन्नाथ मंदिर नागफेनी से महाप्रभु जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलराम जी का विशाल रथ यात्रा निकाली जाती है, जो मौसी बड़ी तक जाती है, इस अवसर पर प्रातः होते ही कोयल नदी में स्नान कर प्रभु जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलराम जी की पूजा अर्चना की जाती है, और मंदिर के समक्ष उपस्थित साधु संतों और अन्य बडे बूढ़े बुजुर्गों के बीच चूड़ा,गुड़, तिलकुट आदि का दान दिया जाता है, महा संक्रांति के अवसर पर दान करने का एक अलग विशेष महत्व हैं

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गोमिया धुर्वा मोड़ पर भीषण आग, होटल व दो गुमटी जलकर राख, लाखों की संपत्ति नष्ट

0

गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत धुर्वा मोड के समीप सोमवार की देर रात करीब 11 बजे भीषण आग लगने से एक होटल और दो गुमटी पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग की इस घटना में दुकानों में रखी लाखों रुपये की सामग्री नष्ट हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार होटल संचालक चंदन कुमार ने रोज की तरह रात करीब 7:30 से 7:45 बजे के बीच अपना होटल बंद कर ताला लगाकर घर चले गए थे। होटल के बगल में सटे एक अन्य होटल में भी कुछ सामान रखा हुआ था। वहीं पास में स्थित गुमटी में बिक्री के लिए रखा पेट्रोल और डीजल आग लगने के बाद आग को और भी विकराल बना दिया।
तेज हवा चलने के कारण आग ने कुछ ही देर में भयावह रूप ले लिया और होटल समेत दो गुमटी पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। बताया जा रहा है कि गुमटी में रखे पेट्रोल-डीजल के कारण आग तेजी से फैली, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई।
इसी दौरान गोमिया थाना की पेट्रोलिंग पार्टी ने आग को देखा और तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। हालांकि फायर ब्रिगेड के पहुंचने में लगभग एक घंटे का समय लग गया, तब तक तेज हवाओं के कारण आग सब कुछ जलाकर राख कर चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही होटल मालिक चंदन कुमार करीब 15–20 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि उनका सारा सामान जल चुका है। इस अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

न्यूज – कहकशां फारुकी

राम भक्तों के लिए

एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद क्रिकेट टूर्नामेंट का किया भव्य उद्घाटन

0

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हजारीबाग नगर इकाई के द्वारा संत कोलंबा महाविद्यालय मैदान में भव्य आठ दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया, उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अभाविप झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मौसमी पॉल, विशिष्ट स्थिति राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सह विभाग प्रचारक ताराकांत शुक्ला जी अभाविप हजारीबाग जिला प्रमुख देवेंद्र प्रसाद जी नगर अध्यक्ष प्रोफेसर रंजन कुमार जी पूर्व प्रदेश सह मंत्री रितेश यादव जी नगर मंत्री साहिल कुमार जी राष्ट्रीय कला मंच नगर संयोजक कुमारी अनुश्री जी के द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती और करोड़ों युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के तस्वीरों पर पुष्प अर्पित दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच.संत कोलंबा महाविद्यालय जियोलॉजी डिपार्टमेंट और किंग्स इलेवन के बीच खेला गया जिसमें किंग्स इलेवन विजेता हुए।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मौसमी पाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का संपूर्ण जीवन युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित होने की प्रेरणा देता है, और खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है।परिषद निरंतर विद्यार्थियों के शैक्षणिक, सामाजिक एवं शारीरिक विकास हेतु ऐसे रचनात्मक आयोजनों के माध्यम से कार्य करती रही है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि इस टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं में शारीरिक, मानसिक एवं चारित्रिक विकास के साथ-साथ खेल भावना, अनुशासन एवं टीम वर्क को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों/संस्थानों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत सह प्रादेशिक विश्वविद्यालय प्रमुख प्रभात कुमार, विभाग संगठन मंत्री विक्रम राठौर, अनीश सिंह, साकेत सिंह,यशवंत कुमार, मार्खम कॉलेज इकाई मंत्री विवेक यादव, संतोष कुमार,प्रेम कुमार,शिबू , पवन कुमार, रंजीत यादव, कुणाल,मोंटी मंडल, करण मंडल,पायल कुमारी, टिंकू,अंशुल,ऋषभ,अभिषेक,शिवम, आकाश,मौजूद थे।

न्यूज – विजय चौधरी

राम भक्तों के लिए

पत्नी अपने आशिक और उसके दो दोस्तों के सहयोग से अपने पति को मौत के घाट उतारा

0

हत्या आरोपी,मृतक की पत्नी और उक्त पत्नी के आशिक ( प्रेमी ) और उसके दो दोस्त सहित तीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा गुमला जेल, हत्या के एक आरोपी फरार , पुलिस ने किया 5 घंटे के अंदर हत्या का उद्वेदन

गुमला : – गुमला सदर थाना स्थित मुरकुंडा कोटेनगसेरा गांव निवासी बुधराम तिर्की 36 की प्रेम प्रसंग में गई जान, बताया जा रहा हैं की मृतक की पत्नी रन्थी देवी ने ही अपने प्रेमी सीताराम उरांव और प्रेमी के दो अन्य दोस्त पुनीत उरांव व एक अन्य युवक के साथ मिलकर दो जनवरी को सोंगरा जंगल मे हत्या कर उक्त शव को जंगल मे छिपा दिया गया था। सिसई थाना पुलिस शव मिलने के पांच घंटे के अंदर हत्या का उद्भेदन कर, उक्त हत्या में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर गुमला जेल भेज दिया गया है। उक्त हत्यारों के पास से पुलिस ने उक्त हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। जेल जाने वालों में मृतक की पत्नी रन्थी देवी 34 , मकुन्दा गांव निवासी प्रेमी सीताराम उरांव 35, और पुनीत उरांव 26 शामिल हैं, वहीं एक आरोपी फरार है। इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह ने थाना में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मृतक का शव मृतक की पत्नी रन्थी देवी के निशानदेही पर बरामद किया गया है। मृतक के भाई सूरज तिर्की के आवेदन के अधार पर हत्या कांड अंकित किया गया है। मृतक बुधराम तिर्की का रायडीह थाना क्षेत्र के तिलाई टांड़ सिलम की रन्थी देवी से विवाह हुआ था, दोनों से उत्पन्न एक 15 साल कि और एक 12 साल का पुत्र है। पिछले कई साल से रंथी का सिसई थाना क्षेत्र के मकुन्दा गांव निवासी सीताराम उरांव से अवैध संबंध था, सीताराम भी शादीशुदा है। दोनों के उक्त अवैध संबंध से बुधराम नाराज रहता था, वही हत्या के आरोपी सीताराम और रन्थी देवी ने मिलकर बुधराम की हत्या की साजिश रची और बुधराम को फुसलाकर नए साल में अपने मायके ले गई। और दो जनवरी को रन्थी अपने पति बुधराम को ठग फुसलाकर सोंगरा लाई जहां पहले से तैयार सीताराम, पुनीत व एक अन्य युवक सीताराम को पकड़कर जंगल में ले गए और चारो मिलकर उसकी हत्या कर शव को जंगल मे छिपा दिए। हत्या के बाद रन्थी अपने ससुराल लौट गई, जहां उसने बताया कि उसका पति पीछे रह गया है। देर रात तक सीताराम के घर नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन करने लगे। मोबाइल भी बंद आ रहा था, 3 जनवरी को रन्थी गुमला थाना में पति के गुम होने का सनहा दर्ज कराई। किंतु प्रियजनों को उस पर संदेह होने लगा, दबाव देकर पूछताछ करने पर वह टूट गई और हत्या की बात स्वीकार करते हुए पूरा घटना बताई। साथ ही हत्या में शामिल अपने सहयोगियों का नाम और शव छिपाए गए जगह की जानकारी बताई।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium