13.3 C
Ranchi
Wednesday, November 18, 2026
Advertisement
Home Blog Page 208

गोमिया में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती मनायी गई

0

गोमिया। गोमिया प्रखंड अंतर्गत पलिहारी गुरूडीह पंचायत के कोठीटांड चौक स्थित झामुमो गोमिया प्रखण्ड कार्यालय में रविवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती मनायी गई। कार्यक्रम में झामुमो गोमिया प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी व काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। उपस्थित सभी लोगों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद फल व मिठाइयां बांटी गई। मौके पर वक्ताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जीवनी पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन संघर्ष, त्याग और समर्पण का प्रतीक रहा है। झारखंड अलग राज्य आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाते हुए राज्य गठन के सपने को साकार किया है। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष लुदू मांझी, प्रखंड उपाध्यक्ष श्याम देव सोरेन,प्रखंड सचिव मुखिया बंटी उरांव, बोकारो जिला छात्र मोर्चा के कोषाध्यक्ष युगल किशोर रजक, महिला मोर्चा प्रखंड सचिव ललिता देवी, सुचिता कुमारी, वीणा महतो, पंसस धनेश्वर रविदास, गणेश यादव, मंजूर इलाही, दीपक रजक, धरम करमाली, श्याम देव मुंडा, दीनाराम हांसदा, नरेश सोरेन सहित कई लोग मौजूद थे।

न्यूज – कहकशां फारूकी 

राम भक्तों के लिए

मशरूम खेती से PVTG परिवारों की ज़िंदगी में आ रहा बदलाव

0

गुमला : – गुमला जिला अन्तर्गत स्थित आकांक्षी प्रखंड डुमरी का औरापाट मॉडल गांव आज बदलाव की एक नई कहानी लिख रहा है। वर्षों से सीमित संसाधनों और अनिश्चित आय से जूझ रहे P V T G समुदाय के परिवारों के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गांव के विकास हेतु कार्य किए जा रहें हैं।इसी क्रम में ग्रामीणों के लिए मशरूम उत्पादन एवं वैल्यू एडिशन परियोजना अब आजीविका की नई उम्मीद बनकर सामने आई है। इस पहल के माध्यम से ग्रामीणों को यह विश्वास दिलाया जा रहा है कि वे अपने घर पर रहकर, कम लागत में, सम्मानजनक और स्थायी आमदनी अर्जित कर सकते हैं। उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित के मार्गदर्शन पर उक्त योजना के अंतर्गत डुमरी प्रखंड के कुल 5,00 PVTG एवं जनजातीय परिवारों को चरणबद्ध रूप से मशरूम खेती और प्रशिक्षण से जोड़ा जाएगा, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो और वे आत्मनिर्भर बन सकें।

जिला योजना पदाधिकारी रमण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के पहले कदम के रूप में औरापाट गांव के 45 PVTG ग्रामीणों के बीच मशरूम किट का वितरण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को ऑयस्टर मशरूम की खेती का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान खेत-खलिहान से लेकर घर के छोटे से कमरे तक मशरूम उगाने की सरल तकनीकें समझाई गईं।
इस परियोजना का क्रियान्वयन APP Aggregate, खूँटी द्वारा किया जा रहा है, जिसकी कुल स्वीकृत लागत ₹5,4.71 लाख है, 1 वर्षीय इस योजना में लाभुकों को ऑयस्टर मशरूम एवं बटन मशरूम की खेती हेतु प्रशिक्षण एवं टूल कीट वितरित किए जा रहे हैं। आगे चलकर गांव में मशरूम प्रोसेसिंग यूनिट, स्वयं सहायता समूहों का गठन, पैकेजिंग-ब्रांडिंग, एक्सपोज़र विज़िट तथा जिला मुख्यालय में मशरूम मार्ट की स्थापना की जाएगी। पाउडर, चिप्स, बड़ी, पापड़ जैसे मूल्य संवर्धित उत्पादों के माध्यम से ग्रामीणों को बाजार से सीधे जोड़ा जाएगा, ताकि उन्हें उनकी मेहनत का सही मूल्य मिल सके।

यह पहल केवल एक योजना नहीं, बल्कि PVTG समुदाय के आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और सुरक्षित भविष्य की दिशा में उठाया गया मजबूत कदम है। नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत संचालित यह परियोजना औरापाट गांव को आत्मनिर्भर आजीविका का एक प्रेरक मॉडल बनाने की ओर अग्रसर है।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

उन्नत टूलकिट से बास के उत्पाद तैयार करेंगे सिसई के कारीगर

0

गुमला ः गुमला जिला अन्तर्गत स्थित सिसई प्रखंड के ग्राम लकेया में 20 उद्यमियों को कौशल उन्नयन योजना अंतर्गत प्रशिक्षण दिया गया प्रशिक्षण के बाद कारीगरों के बीच टूलकिट का वितरण किया गया,

मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के सहयोग से कौशल उन्नयन योजना अंतर्गत बम्बू क्राफ्ट में प्रशिक्षण लेकर विभिन्न प्रकार की मोरहा, पेन स्टैंड, मोबाइल स्टैंड, फ्लॉवर पोर्ट, फुल टोकरी, वाल हैंगिंग,, इत्यादि उत्पाद का निर्माण करेगें!
यह प्रशिक्षण 25 दिन का था,उसके बाद प्रशिक्षणार्थी आत्मनिर्भर होकर अपना काम करेंगे साथ ही मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के सहयोग से इसके लिए मार्केटिंग की व्यवस्था की जा रही है!
प्रशिक्षण का कार्य जगरनाथ विकास केंद्र एजेंसी के द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के बाद उन्नत टूलकिट के वितरण से कारीगर पर्याप्त मात्रा में अपने उत्पादन को बढ़ा पाएंगे और अपने उत्पाद में गुणवत्ता भी लाएंगे|
मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम बिकास बोर्ड के प्रयास से जिले के लोगों के लिए लगातार विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
साथ ही साथ यहाँ के लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
टूलकिट वितरण के मौके पर जिला परिषद, विजय लक्ष्मी कुमारी, लकेया पंचायत के मुखिया सुगिया देवी, डालसा के शिवकुमारी एवं प्रखंड उद्यमी समन्वयक सिसई अमृता कच्छप मौजूद थे।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता सम्पन्न, महाराष्ट्र बना ओवरऑल चैंपियन, झारखंड द्वितीय रनर-अप

0

69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता का सफल समापन शनिवार को संपन्न हो गया। यह प्रतियोगिता स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की मेजबानी में 6 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक खेलगांव, रांची स्थित टिकैत उमराव शूटिंग स्टेडियम, रेंज–3 में आयोजित की गई, जिसमें अंडर–17 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी देश के 33 राज्यों एवं इकाइयों से भाग लिया था ।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने राज्यों के लिए पदक अर्जित किए। पदक तालिका के अनुसार महाराष्ट्र ने 5 स्वर्ण, 3 रजत एवं 4 कांस्य पदकों के साथ ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं उड़ीसा 3 स्वर्ण, 2 रजत एवं 1 कांस्य पदकों के साथ प्रथम रनर-अप रहा, जबकि मेजबान झारखंड ने 3 स्वर्ण, 1 रजत एवं 1 कांस्य पदक प्राप्त कर द्वितीय रनर-अप का स्थान हासिल किया।
समापन समारोह पर आयोजन सचिव सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुवे आयोजन समिति से जुड़े सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का 24 घंटे का योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों एवं राज्यों को शुभकामनाएं दीं तथा जो खिलाड़ी थोड़े अंकों से पदक से चूक गए, उन्हें कमियों की पहचान कर कड़ी मेहनत के साथ अगले वर्ष और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
समापन समारोह में एसजीएफआई के फील्ड ऑफिसर राकेश कुमार सिंह, भारतीय तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष सत्यनारायण चिरिकुरी, रविशंकर मुख्य प्रशिक्षक तीरंदाजी संघ, हरेंद्र सिंह संयुक्त सचिव झारखंड तीरंदाजी संघ, मनजीत मल्लिक अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक ,योगेंद्र राणा अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक , तथा मनोज कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस उपलब्धि पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव श्री उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी श्री सच्चिदानंद द्विवेदी, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग तथा राज्य खेल कोषांग के सदस्यों ने सभी विजेता राज्यों और खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

न्यूज़ डेस्क

राम भक्तों के लिए

69वीं राष्ट्रीय स्कूली गतका प्रतियोगिता में झारखंड के वेदांत ने दिलाया कांस्य पदक

0

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के तत्वावधान में राज्य के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।इस क्रम में
लुधियाना गई गतका टीम ने 69वीं राष्ट्रीय स्कूली गतका प्रतियोगिता के अंडर–19 बालक वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता 6 से 11 जनवरी 2026 तक पंजाब के लुधियाना स्थित पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ओपन थियेटर में आयोजित की गई, जिसमें झारखंड के खिलाड़ी वेदांत भारद्वाज ने फरी सोटी इंडिविजुअल इवेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
वेदांत भारद्वाज ने प्रतियोगिता के नॉकआउट राउंड में छत्तीसगढ़ को 63–59 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल मुकाबले में तेलंगाना को 57–42 से हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में वेदांत का मुकाबला जम्मू एवं कश्मीर के खिलाड़ी से हुआ, जिसमें उन्हें 82–65 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
इसके पश्चात कांस्य पदक (तीसरे स्थान) के लिए हुए मुकाबले में वेदांत भारद्वाज ने मेजबान पंजाब को 42–35 से पराजित करते हुए झारखंड राज्य के लिए कांस्य पदक सुनिश्चित किया। प्रतियोगिता में झारखंड टीम के कोच पप्पू कुमार सिंह एवं टीम एच.ओ.डी. एम. मोदस्सर की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
इस उपलब्धि पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव श्री उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी श्री सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग तथा राज्य खेल कोषांग के सदस्यों ने वेदांत भारद्वाज को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

न्यूज डेस्क

राम भक्तों के लिए

गुमला में बोर्ड परीक्षा विजय अभियान अंतर्गत मॉक टेस्ट–II का शांतिपूर्ण समापन

0

वरीय अधिकारियों द्वारा विशेष रूप से विभिन्न विद्यालयों का अनुश्रवण किया गया

डीईओ ने उत्तरपुस्तिकाओं के त्वरित मूल्यांकन और विशेष तैयारियों के लिए सभी स्कूल को दिया निर्देश

गुमला : – गुमला उपायुक्त ,प्रेरणा दीक्षित के निर्देशन में बोर्ड परीक्षा विजय अभियान के अंतर्गत कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के विद्यार्थियों हेतु आयोजित स्पेशल मॉक टेस्ट–II के तीसरे एवं अंतिम दिन डीटीओ, एसडीओ, डीडब्लूओ, डीईओ, डीएसई, विभिन्न विभिन्न प्रखंड के बीडीओ, सीओ सहित अनेक वरीय अधिकारियों द्वारा विशेष रूप से विभिन्न विद्यालयों का अनुश्रवण किया गया तथा शांतिपूर्ण मॉक टेस्ट समापन हुआ। जिले के सभी माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में यह मॉक टेस्ट सुव्यवस्थित एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न कराया गया।

उपायुक्त के निर्देशों के अनुसार, मॉक टेस्ट–II में सम्मिलित सभी विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं का प्रभावी एवं त्वरित मूल्यांकन सुनिश्चित किया जाना है जिसके लिए विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि आज ही सभी उत्तरपुस्तिकाएं संबंधित शिक्षकों को उपलब्ध कराते हुए निर्धारित समय-सीमा 16 जनवरी 2026 तक मूल्यांकन कार्य पूरा हो सके।

सभी विद्यालयों को यह भी निर्देशित किया गया है कि विद्यार्थियों के प्राप्तांक अनुरूप क्रासलॉस्ट तैयारकर 19 जनवरी 2026 को मॉक टेस्ट–II का परिणाम घोषित करते हुए क्रासलिस्ट की हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी जिला शिक्षा कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

जिला स्तर पर प्राप्त प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार अधिकांश विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति संतोषजनक रही है, हालांकि कुछ विद्यालयों में विद्यार्थियों की अनुपस्थिति दर्ज की गई है। इसे देखते हुए अनुपस्थित विद्यार्थियों के अभिभावकों से संपर्क कर अनुपस्थिति के कारणों की जानकारी लेने तथा उनकी विशेष तैयारी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित द्वारा बताया गया कि अंतिम समय में परीक्षा तैयारियों के लिए 15 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक सभी विद्यालयों में मॉक टेस्ट में चिन्हित कमजोर बच्चों एवं अनुपस्थित बच्चों के लिए विशेष हस्तक्षेप अंतर्गत रिमेडियल कक्षाएं एवं लेखन अभ्यास सहित मॉडल प्रश्नों का अभ्यास, व्यक्तिगत मार्गदर्शन एवं प्रेरणात्मक गतिविधियां संचालित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि बोर्ड परीक्षा में सभी विद्यार्थियों की सहभागिता और उत्तीर्णता सुनिश्चित की जा सके।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, विद्यालय प्रभारियों एवं शिक्षकों से निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया है, जिससे गुमला जिला आगामी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके l

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

दिशोम गुरु के जीवन और आंदोलन में महात्मा गांधी के विचारों की छाप दिखती है: उच्च शिक्षा मंत्री श्री सुदिव्य कुमार

0

जो सत्य आपको निडर नहीं बना सके वह ज्ञान नहीं: प्रो रविंद्र कुमार

गुरुजी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, एक विचारधारा है: कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा

विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में शनिवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में दिशोम गुरु शिबू सोरेन व्याख्यान माला का शुभारंभ किया गया। प्रथम व्याख्यान का विषय” शिक्षा के वर्तमान मुद्दे और परिप्रेक्ष्य” रखा गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए झारखंड राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि दिशोम गुरु के जीवन और आंदोलन में महात्मा गांधी के छाप परिलक्षित होते हैं। उन्होंने कहा कि गुरुजी को औपचारिक शिक्षा कक्षा 8 तक की ही थी परंतु उन्होंने अपने कर्म से इतनी ख्याति प्राप्त की आज उनके नाम पर व्याख्यान माला गठित की गई है। उन पर अध्ययन एवं शोध हो रहे है। गुरुजी के नाम पर व्याख्यान माला प्रारंभ करने पर मंत्री जी ने विश्वविद्यालय की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वह अपने आप को गौरवान्वित समझ रहे हैं कि इसके उद्घाटन व्याख्यान की अध्यक्षता करने का उन्हें सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

उत्कृष्ट हिंदी में अपना संबोधन करते हुए मंत्री जी ने सबका दिल जीत लिया। उन्होंने अंग्रेजी के शब्द ‘स्टडी’ और ‘लर्निंग’ पर बताया कि यह शिक्षा के दो अलग-अलग पहलू है। स्टडी का संबंध जहां सिद्धांत पक्ष से है वही लर्निंग का सीधा संबंध प्रज्ञता से है। डिजिटल प्रविधि की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि चैट-जीपीटी और जेमिनी-एआई से आज कोई भी प्रश्न के उत्तर तुरंत उपलब्ध हो जाते हैं। उन्होंने सावधान किया कि कई अवसर पर इस उत्तर के स्रोत का सत्यापन नहीं हो पता है। इससे ज्ञान सीमित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि उन्हें विषय से संबंधित प्रश्न जरूर पूछने चाहिए।

बतौर मुख्य वक्ता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इग्नू के पूर्व कुलपति प्रोफेसर रविंद्र कुमार ने कहां की ज्ञान का विसरण करना शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य है। परंतु ज्ञान क्या है, यह स्पष्ट होनी चाहिए। इस संबंध में उन्होंने उत्तर भारत के वैदिक परंपरा और दक्षिण भारत के अगस्त मुनि की परंपरा का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि अगस्त मुनि की परंपरा में ‘अनुभव’ और ‘रचनात्मकता’ की प्रधानता होती है। उन्होंने आगे बताया कि इसका सबसे महत्वपूर्ण भाग है कि इस ज्ञान का उद्देश्य है समाज का कल्याण। इस अर्थ में अगस्त मुनि की परंपरा आधुनिक डिजिटल युग से बहुत अधिक मेल खाता है।

उन्होंने आगे बताया कि ज्ञान कभी भी ठोस रूप में नहीं हो सकता। ज्ञान की प्रकृति ‘डायनेमिक’ रही है। अतः तरलता इसका गुण है। उन्होंने बताया कि उत्तर में जहां ज्ञान का संप्रेषण अनुशासन से जुड़ा हुआ है वहीं दक्षिण में यह रचनात्मकता पर आधारित है। उन्होंने बताया कि शिक्षक को यह ध्यान में रखना चाहिए कि उनके विद्यार्थी सक्षम बने, बेहतर समाज का विद्यार्थी बने और जिस रूप में शिक्षक ने उन्हें पाया था उससे बेहतर स्वरूप में उन्हें विदा करें।

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने बताया कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन बड़े कद के व्यक्ति थे। उन्होंने संघर्ष किया और बहुत लोगों के जीवन में बदलाव लाया। इस प्रकार वह सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, एक विचारधारा बने। कुलपति ने बताया कि 4 अगस्त 2025 को गुरुजी चले गए। परंतु विश्वविद्यालय ने मन बनाया कि हम उनको हजारों वर्षों तक जीवित रखेंगे। इसके लिए उनके विचारों को जीवित रखना होगा और इसी उद्देश्य से यह व्याख्यान माला प्रारंभ की गई है। उन्होंने बताया की कार्यक्रम की अध्यक्षता एक ऐसे व्यक्ति कर रहे हैं जो ना केवल इस राज्य के उच्च शिक्षा के मंत्री हैं बल्कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ लंबा समय बिताए हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दिशोम गुरु पीठ की स्थापना में मंत्री जी का पूर्ण सहयोग विश्वविद्यालय को प्राप्त होगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य विनोबा भावे तथा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ हुआ। छात्रकल्याण संकायाध्यक्ष डॉ विकास कुमार ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया। डॉ पुष्कर कुमार पुष्प ने कार्यक्रम का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ उमेंद्र कुमार सिंह की पुस्तक का लोकार्पण शिक्षा मंत्री, कुलपति एवं अन्य मंचासीन विशिष्ट जनों के द्वारा एक साथ किया गया। स्वामी विवेकानंद सभागार में विश्वविद्यालय के अधिकारी, विभिन्न विभाग के शिक्षक शोधार्थी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

न्यूज – विजय चौधरी 

राम भक्तों के लिए

एकता मंच के वनभोज कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद

0

शनिवार को माननीय मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता सह उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, झारखंड सरकार के आदरणीय श्री योगेंद्र प्रसाद जी कसमार प्रखंड अंतर्गत मुरहुलसुदी पंचायत के ग्राम भुरसाटांड़ में आदिवासी एकता मंच द्वारा आयोजित वनभोज कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम स्थल पर आयोजकों एवं ग्रामीणों द्वारा माननीय मंत्री का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मंत्री योगेंद्र प्रसाद जी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं। ऐसे कार्यक्रम समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस दौरान राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं क्षेत्र में माननीय मंत्री द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर कई लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री योगेंद्र प्रसाद जी ने सभी नव-नियुक्त सदस्यों का झामुमो परिवार में गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

न्यूज – कहकशां फारूकी 

राम भक्तों के लिए

गोमिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 टन अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

0

चालक वाहन छोड़कर फरार, तलाश जारी
गोमिया। गोमिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लगभग 30 टन अवैध कोयला लदे एक ट्रक को जब्त किया है। हालांकि, पुलिस को देखते ही ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि साडम की ओर से अवैध कोयला लदा एक ट्रक गोमिया की दिशा में आ रहा है। सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए बिरसा बाड़ा क्षेत्र में गश्ती दल को अलर्ट किया गया।
जैसे ही गश्ती वाहन को देखकर ट्रक चालक ने भागने का प्रयास किया, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया। अंततः गोमिया–धूर्वा मोड़ के पास ट्रक को पकड़ लिया गया। जांच के दौरान ट्रक में अवैध रूप से करीब 30 टन कोयला लदा पाया गया। इसी दौरान चालक वाहन सड़क किनारे खड़ा कर फरार हो गया।
पुलिस ने ट्रक को जब्त कर गोमिया थाना ले आई है। इस संबंध में गोमिया थाना कांड संख्या 3/26 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है और अवैध कोयला कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

न्यूज – कहकशां फारूकी 

राम भक्तों के लिए

गोमिया प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला में लोग हुए लाभान्वित

0

गोमिया।
शनिवार को नेहरू हाई स्कूल मैदान में आयोजित गोमिया प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का विधिवत उद्घाटन माननीय मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, श्री योगेंद्र प्रसाद जी के ज्येष्ठ पुत्र सह झामुमो बोकारो युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बिनय कपूर जी व प्रखंड विकास पदधिकारीग महादेव कुमार महतो अंचलाधिकारी आफताब आलम एवं गोमिया पमुख प्रमिला चौड़े संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के पश्चात पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
इस स्वास्थ्य मेला में कुल 20 विभिन्न स्वास्थ्य सेवा स्टॉल लगाए गए थे, जिनमें जनरल ओपीडी, स्त्री रोग विशेषज्ञ परामर्श, किशोरी परामर्श, आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण, निःशुल्क दवा वितरण, बीपी एवं शुगर जांच, आंखों की जांच, स्कूली छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण, कुपोषित बच्चों का उपचार, टीबी फाइल एरिया, एचआईवी/एड्स जांच एवं परामर्श, मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना, एनीमिया जांच, सिकल सेल जांच, योग एवं आयुष कार्यक्रम, परिवार नियोजन कार्यक्रम सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं शामिल थीं।
बिनय कपूर जी ने मेला में लगे सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने स्वयं भी स्वास्थ्य जांच कराकर आम लोगों को नियमित जांच एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना है, ताकि आमजन को उनके क्षेत्र में ही सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने क्षेत्रवासियों से इस स्वास्थ्य मेला का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
स्वास्थ्य मेला में गोमिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए वृद्ध, महिला, पुरुष, छात्र-छात्राएं, किशोर-किशोरियां एवं आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य मेलों से ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर अनेक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होती हैं, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होती है।
वहीं अंचलाधिकारी (सीओ) ने कहा कि स्वास्थ्य मेला आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है और इससे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
प्रखंड प्रमुख ने कहा कि प्रखंड स्तर पर ऐसे आयोजनों से जनस्वास्थ्य को मजबूती मिलती है और आम जनता को सीधा लाभ पहुंचता है।
मौके पर चिकित्सा प्रभारी जितेंद्र प्साद, प्रतिनिधि अमित पासवान सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका तथा झामुमो के पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

न्यूज – कहकशां फारूकी 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium