13.3 C
Ranchi
Wednesday, November 18, 2026
Advertisement
Home Blog Page 209

माननीय राजपाल महोदय का गुमला जिला परिभ्रमण

0

गुमला : – माननीय राज्यपाल झारखंड, श्री संतोष गंगवार का दिनांक 15.01.2026 को प्रस्तावित गुमला जिला परिभ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर आज दिनांक 10.01.2026 को निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन जिला ग्रामीण विकास शाखा गुमला के द्वारा प्रखंड PAE जारी का भ्रमण किया गया। भ्रमण के क्रम में परमवीर अल्बर्ट एक्का के समाधि स्थल एवं पंचायत सचिवालय स्थित मूर्ति स्थल एवं प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया गया। साथ ही प्रस्तावित कार्यक्रम के तैयारी हेतु उपस्थित अंचल अधिकारी चैनपुर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

एस.एस. + 2 हाई स्कूल रायडीह में मॉक परीक्षा का निरीक्षण

0

उच्च उपस्थिति के साथ विद्यार्थियों ने दिखाई गंभीर तैयारी

गुमला : – गुमला जिला में आज शनिवार को निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, जिला ग्रामीण विकास शाखा, गुमला द्वारा प्रखंड रायडीह अंतर्गत एस.एस. +2 हाई स्कूल, रायडीह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के विद्यार्थियों के लिए संचालित मॉक परीक्षा का अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के क्रम में विद्यालय प्रधान द्वारा जानकारी दी गई कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु विद्यालय में नामांकित कुल 2,46 विद्यार्थियों में से 2,45 छात्र-छात्राएं मॉक परीक्षा में उपस्थित पाए गए, जो विद्यार्थियों की गंभीरता एवं विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को दर्शाता है।
मॉक परीक्षा में कक्षा 10 वीं के 1,07 विद्यार्थी, कक्षा 12 वीं कला संकाय के 1,23, वाणिज्य संकाय के 10 तथा विज्ञान संकाय के 05 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए।
निरीक्षण के दौरान निदेशक द्वारा विद्यालय में संचालित विभिन्न प्रयोगशाला कक्षाओं (लैब) का भी अनुश्रवण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समयबद्ध पाठ्यक्रम पूर्णता एवं विद्यार्थियों के सतत मार्गदर्शन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही कमजोर विद्यार्थियों के लिए रेमेडियल कक्षाएं नियमित रूप से संचालित करने तथा आगामी बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने हेतु विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में अनुशासन, शैक्षणिक वातावरण एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी संतोषजनक पाई गई।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान से बदली , हड़िया-शराब का काम छोड़ा, लाह और आलू की खेती से मिली नई पहचान

0

गुमला : – गुमला जिला अन्तर्गत स्थित कामडारा प्रखंड के तुरबूल डाड़ टोली गांव की रहने वाली हेमावती कुमारी आज आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन की मिसाल बन चुकी हैं। कभी कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करने वाली हेमावती की ज़िंदगी में फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान ने सकारात्मक बदलाव लाया है।
हेमावती चांदनी आजीविका सखी मंडल एवं तुरबूल आजीविका ग्राम संगठन से जुड़ीं, जहां उन्हें यह समझाया गया कि सम्मानजनक आजीविका के माध्यम से भी स्थायी आमदनी संभव है। इसके बाद उन्होंने परंपरागत हड़िया-शराब के काम को छोड़कर खेती को अपनी आजीविका का माध्यम बनाया।
सरकार एवं सहयोगी संस्थाओं के समन्वित प्रयास से हेमावती को आवश्यक प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध कराए गए।
लाह की खेती के लिए उन्हें रांची स्थित नामकुम आईसीएआर (ICAR) द्वारा प्रशिक्षण दिया गया, साथ ही टूल किट एवं 5 किलोग्राम लाह बीज उपलब्ध कराया गया। वहीं ओरेकल प्रोजेक्ट के माध्यम से आलू की खेती हेतु 50 किलोग्राम बीज प्रदान किया गया।
आज हेमावती अपने घर पर लाह एवं आलू की उन्नत खेती कर रही हैं। उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और अब वे आत्मसम्मान के साथ अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं।
हेमावती दीदी का कहना है कि “इस योजना ने मुझे अंधेरे से बाहर निकाला है। अब मैं सम्मान के साथ खेती कर रही हूं और आत्मनिर्भर जीवन जी रही हूं।”
यह सफलता कहानी फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन, आजीविका सृजन और महिलाओं के सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण है।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

दो करोड़ से अधिक की राशि से बना पुल एक साल में ही ध्वस्त गुणवत्ता पर उठ कई सवाल

0

गुमला : – गुमला जिला अन्तर्गत स्थित चैनपुर-डुमरी के सीमावर्ती बॉर्डर क्षेत्र के टाटी नवगई नदी में बना हाई लेबल पुल एक साल भी टिक नहीं सका और अन्तत: ध्वस्त हो गया. बताया जाता है कि यह पुल दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनया गया था , उक्त क्षेत्रों के ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इस पुल को अल्टीमा कंपनी ने बनाया था . ग्रामीणों ने बताया कि उक्त पुल से एक भारी वाहन पुल से पार कर रहा था, तभी पुल का दो स्पैन ध्वस्त हो गया. उक्त पुल विशेष प्रमंडल गुमला द्वारा बनवाया जा रहा है.विभाग के अनुसार पूर्व में ही कंपनी को पुल की गुणवत्ता पर सवाल उठाया गया था, परंतु अल्टीमा कंपनी ने संबंधित विभाग की बातों को अनसुना कर उक्त पुल की ढलाई कर दी, जिसका नतीजा है कि उक्त पुल ध्वस्त हो गया. इसके बाद पूरे मामले को लिपापोती करते हुए दबाने का भी काफी प्रयास किया गया , टाटी व नवगई को जोड़ने वाली नदी पर बना उक्त पुल ध्वस्त हो गया. इसकी जानकारी मिलते ही पुरे क्षेत्रों के ग्रामीण गोल बंद होकर उक्त नदी के समीप पहुंचे. उक्त घटना को अपने आंखों से देखकर काफी आक्रोशित हो गए, उपस्थित ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उक्त पुल निर्माण में खुलकर भ्रष्टाचार किया गया और घटिया निर्माण के कारण ही उक्त पुल ध्वस्त हो गया. चिप्स लदा हाइवा पुल के ऊपर से पार हो रहा था, जिसका दबाव उक्त पुल बर्दाश्त नहीं कर सका. और हाइवा जैसे ही उक्त पुल पार पहुंच उक्त पुल भरभरा कर ध्वस्त हो गया ।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला उपायुक्त के निर्देश पर सड़क सुरक्षा शिविर का आयोजन; DTO ने कहा– घायल की मदद करने वाले ‘राह-वीर’ को मिलेगा ₹25,000 तक का इनाम

0

​गुमला : – गुमला जिला में ​राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के सफल संचालन हेतु उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित द्वारा दिए गए कड़े निर्देशों के आलोक में, आज जागरूकता अभियान को विशेष विस्तार दिया गया। उपायुक्त के मार्गदर्शन में जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) द्वारा एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए आमजनों को प्रोत्साहित करना और उन्हें सरकारी मुआवजा योजनाओं की तकनीकी व कानूनी बारीकियों से अवगत कराना ।

​शिविर की मुख्य विशेषताएं और विस्तृत जानकारी:

​1. मददगारों के लिए ‘राह-वीर’ एवं ‘गुड समारिटन’ योजना:

जिला परिवहन पदाधिकारी ने उपायुक्त के संदेश को साझा करते हुए बताया कि समाज में अक्सर पुलिसिया कार्यवाही का डर लोगों को घायलों की मदद करने से रोकता है। इसी डर को खत्म करने के लिए सरकार ‘राह-वीर’ योजना चला रही है।
​सम्मान राशि: दुर्घटना के “गोल्डन ऑवर” (हादसे का पहला घंटा) में घायल को अस्पताल पहुँचाने वाले व्यक्ति को ₹5,000 से ₹25,000 तक का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

​रजिस्टर पंजी में प्रविष्टि अनिवार्य: DTO ने विशेष रूप से स्पष्ट किया कि इनाम की पात्रता के लिए मददगार व्यक्ति को घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) या किसी भी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद, वहाँ उपलब्ध ‘विशेष रजिस्टर पंजी’ में अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगा। इसी आधिकारिक प्रविष्टि के आधार पर जिला प्रशासन पुरस्कार की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा।

​कानूनी सुरक्षा: उन्होंने भरोसा दिलाया कि सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के तहत, अस्पताल या पुलिस प्रशासन किसी भी मददगार को गवाही देने या बार-बार कार्यालय बुलाने के लिए बाध्य नहीं करेगा।

​2. हिट एंड रन मुआवजा योजना की नई दरें:
वैसे सड़क हादसे जिनमें टक्कर मारकर वाहन फरार हो जाता है और उसकी पहचान नहीं हो पाती, उनके लिए सरकार ने मुआवजा राशि में भारी वृद्धि की है:

​मृत्यु की स्थिति में: मृतक के परिजनों या आश्रितों को ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) की अनुग्रह सहायता राशि दी जाती है।

​गंभीर चोट की स्थिति में: पीड़ित के उपचार और सहायता हेतु ₹50,000 (पचास हजार रुपये) का मुआवजा दिया जाता है।

​प्रशासनिक संदेश और मानवता का संकल्प:

​शिविर को संबोधित करते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित का स्पष्ट विजन है कि गुमला जिले में सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मृत्यु दर को न्यूनतम किया जाए। इसके लिए केवल नियम काफी नहीं हैं, बल्कि आम नागरिकों का सहयोग और मानवीय संवेदनाएं अनिवार्य हैं।

​मानवता सबसे बड़ा धर्म: सड़क सुरक्षा केवल कानूनी अनुपालन नहीं, बल्कि एक मानवीय दायित्व है। आपकी एक त्वरित पहल किसी परिवार का चिराग बुझने से बचा सकती है।

​निडर होकर बनें ‘राह-वीर’: डीटीओ ने अपील की कि नागरिक निडर होकर सड़क पर घायलों की मदद के लिए आगे आएं। जिला प्रशासन पूरी तरह से मददगारों के साथ खड़ा है।

​कार्यक्रम के अंत में उपस्थित चालकों, युवाओं और आम नागरिकों ने सड़क सुरक्षा के नियमों का अक्षरशः पालन करने और किसी भी आपदा की स्थिति में निडर होकर ‘राह-वीर’ बनकर दूसरों की जान बचाने का सामूहिक संकल्प लिया।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

संगठन की मजबूती, जनसेवा की प्रतिबद्धता—गुमला में भाजपा को मिली नई नेतृत्व ऊर्जा

0

सागर उरांव बने गुमला जिला के नए भाजपा अध्यक्ष

गुमला : – गुमला जिले में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। प्रदेश संगठन द्वारा सागर उरांव को भारतीय जनता पार्टी, गुमला का नया जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। डुमरडीह स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इसकी औपचारिक घोषणा की गई।

साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंडल स्तर पर भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बिनोद भगत को बसिया मंडल अध्यक्ष, नरेश सिंह को कामडारा मंडल अध्यक्ष, संजय महतो को सिसई मंडल अध्यक्ष तथा अभिषेक कुमार बिट्टू को भरनो मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन चुनाव प्रभारी राकेश भाष्कर, पर्यवेक्षक हेमंत दास, पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सह सिसई के पूर्व विधायक डॉ. दिनेश उरांव, सविन्द्र सिंह, प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सागर उरांव एवं सभी मंडल अध्यक्षों को बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से भूपन साहू, सत्यनारायण पटेल, सुरेश सिंह, जागेश्वर सिंह, निर्मल गोयल, अनूप चंद्र अधिकारी, यशवंत कुमार सिंह, अवधेश प्रताप शाहदेव, रविंद्र सिन्हा, विजय सिंह पिंटू, गुड्डी नंदा, जगनरायण सिंह, निरंजन सिंह, भैरो सिंह खेरवार, हीरा साहू, शिवदयाल गोप, पायल तिवारी, रामअवध साहू, भोला चौधरी, सूरजदेव सिंह, संदीप प्रसाद, छोटेलाल उरांव, खुशमन नायक, बबलू वर्मा, विकास सिंह, नीरज शर्मा, विजय शंकर दास, गोपाल केशरी, शैल मिश्रा, श्रवण साहू, मंगल सिंह भोक्ता, संतोष देवघरिया, पप्पू गुप्ता, गोपाल गोप, अनिता देवी, राजकुमार दीनबंधु, रामस्वरूप सिंह, आशुतोष मिश्रा, लक्ष्मी कांत बड़ाइक, पुष्पा देवी, किशोर मिश्रा, करमपाल सिंह, हरिशंकर शाही, जवाहर कवर, संत कुमार भगत, अशोक साहू, संजय वर्मा, दिनेश चौधरी, मनोज तिवारी, मनमोहन सिंह, कौशलेन्द्र जमुवार, हरिशंकर त्रिपाठी, अमित किशोर पांडेय, मनोहर बड़ाईक, बुधराम नायक, अमर पांडे, सुधीर नंद, बालमोहन साहू, राजेंद्र कोरवा, जगदंबा साहू, इंद्रदेव साहू, संजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता के चौथे दिन 60 मीटर रिकर्व एवं कंपाउंड स्पर्धाओं में खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

0

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की मेजबानी में दिनांक 6 से 10 जनवरी 2026 तक आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता के चौथे दिन खेल गाँव स्थित टिकैत उमराव शूटिंग स्टेडियम, रेंज–3 में 60 मीटर रिकर्व एवं कंपाउंड तीरंदाजी स्पर्धाओं का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देश के 33 राज्यों एवं इकाइयों से आए प्रतिभाशाली तीरंदाजों ने उच्च तकनीकी दक्षता, अद्भुत एकाग्रता एवं उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
पूरे दिन चले मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने धैर्य, संतुलन एवं कुशल रणनीति का बेहतरीन प्रदर्शन किया। निर्णायक क्षणों में सटीक निशानेबाजी ने मुकाबलों को और भी रोमांचक बना दिया। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, तकनीकी अधिकारियों एवं दर्शकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति से खेल परिसर जीवंत बना रहा।
60 मीटर रिकर्व तीरंदाजी (बालक वर्ग) परिणाम:
स्वर्ण पदक – रुद्र कुमार (दिल्ली)
रजत पदक – समर्थ कुमार (बिहार)
कांस्य पदक – दयानेश बालाजी चेराले
60 मीटर रिकर्व तीरंदाजी (बालिका वर्ग) परिणाम:
स्वर्ण पदक – शिंदे प्रगति भागवत (महाराष्ट्र)
रजत पदक – श्रेय दहिया (हरियाणा)
कांस्य पदक – जन्नत
कंपाउंड तीरंदाजी (बालक वर्ग) परिणाम:
स्वर्ण पदक – आर्यन पारीक (राजस्थान)
रजत पदक – अंश (पंजाब)
कांस्य पदक – मग्गापु सुहास (आंध्र प्रदेश)
कंपाउंड तीरंदाजी (बालिका वर्ग) परिणाम:
स्वर्ण पदक – निष्ठा गुप्ता (उत्तर प्रदेश)
रजत पदक – बिरावली जोशिता (सीबीएसई)
कांस्य पदक – चेतना साखर राबरी (गुजरात)
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और तकनीकी कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

न्यूज डेस्क

राम भक्तों के लिए

69वीं राष्ट्रीय स्कूली वेटलिफ्टिंग में झारखंड को 3 पदक ,2 रजत और 1 कांस्य

0

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान मे भाग लेने गए झारखंड के खिलाड़ियों ने 69वीं राष्ट्रीय स्कूली वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया है। दिनांक 6 से 9 जनवरी 2026 तक क्रीड़ा संकुल, संभाजीनगर स्टेडियम, महाराष्ट्र में आयोजित इस प्रतियोगिता में अंडर-19 आयुवर्ग के झारखंड के वेटलिफ्टर्स ने कुल तीन पदक (दो रजत एवं एक कांस्य) जीतकर राज्य को गौरव दिलाया है।

प्रतियोगिता में बाबूलाल हेंब्रम ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने स्नैच में 97 किग्रा, क्लीन एंड जर्क में 128 किग्रा वजन उठाया। इस प्रकार उनका कुल योग 225 किग्रा रहा। सूरज कुमार महतो ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता। उन्होंने स्नैच में 108 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 142 किग्रा वजन उठाकर कुल 250 किग्रा का शानदार प्रदर्शन किया। रोहन कुमार ने 79 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। उन्होंने स्नैच में 115 किग्रा तथा क्लीन एंड जर्क में 142 किग्रा वजन उठाया। उनका कुल योग 257 किग्रा रहा। खिलाड़ियों के इस सफल प्रदर्शन में कोच रंजीत मिश्रा एवं मैनेजर कुणाल दीप का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस अवसर पर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए.सोरेंग ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड के वेटलिफ्टरो ने राष्ट्रीय मंच पर जिस आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ प्रदर्शन किया है, वह अत्यंत सराहनीय है। यह उपलब्धि खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत का परिणाम है और यह राज्य में खेल प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य का संकेत देती है। झारखंड के खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव श्री उमाशंकर सिंह, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी श्री सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग तथा राज्य खेल कोषांग के सभी सदस्यों ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

न्यूज डेस्क

राम भक्तों के लिए

कथारा कृष्ण चेतना क्लब में ROM सेल की बैठक संपन्न

0

आगामी रविवार को आय-व्यय, समिति गठन व दंगल निर्माण पर होगा अंतिम निर्णय
कथारा कृष्ण चेतना क्लब परिसर में शुक्रवार को ROM सेल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्लब से जुड़े पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक के दौरान आगामी रविवार को प्रस्तावित बैठक को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें कुल आय-व्यय के विवरण, संचालन समिति के गठन तथा दंगल निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
सदस्यों ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी रविवार को होने वाली बैठक में आय-व्यय का प्रस्तुतिकरण कर समिति के गठन एवं दंगल निर्माण को लेकर अंतिम व ठोस निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कृष्ण चेतना क्लब सामाजिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले दिनों में क्लब की गतिविधियों को और अधिक संगठित रूप से संचालित किया जाएगा।
इस बैठक को क्षेत्र के सामाजिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

न्यूज – कहकशां फारूकी

राम भक्तों के लिए

लाड़ली बहनें, किसान या गारंटी की राजनीति, 2028 में क्या आएगा काम?

0

भारतीय राजनीति इस समय लाभार्थी योजनाओं और गारंटी आधारित राजनीति के दौर से गुजर रही है। चुनावी विमर्श अब केवल विचारधारा, संगठन या भाषणों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सीधे-सीधे इस सवाल पर टिक गया है कि आम नागरिक के जीवन में कौन-सी योजना कितना ठोस, निरंतर और भरोसेमंद लाभ पहुंचा रही है। मध्य प्रदेश इसका सबसे जीवंत उदाहरण बनकर उभरा है। 2023 के विधानसभा चुनाव में शिवराज सिंह चौहान सरकार की ‘लाड़ली बहना योजना’ और किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं ने राजनीति की दिशा ही बदल दी। अब, जब 2028 का विधानसभा चुनाव नजदीक आता जा रहा है, तो यह सवाल और ज्यादा प्रासंगिक हो गया है कि क्या यही योजनाएं दोबारा निर्णायक साबित होंगी, या कांग्रेस की गारंटी आधारित राजनीति कोई नया करिश्मा करने में सफल हो पाएगी।

मध्य प्रदेश की राजनीति में लाभार्थी योजनाओं का इतिहास पुराना है, लेकिन शिवराज सिंह चौहान ने इसे एक नए स्तर पर पहुँचाने का कार्य किया है। लाड़ली बहना योजना ने महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता नहीं दी, बल्कि आत्मसम्मान, सुरक्षा और राजनीतिक चेतना भी प्रदान की है। हर महीने सीधे खाते में आने वाली राशि ने लाखों महिलाओं के जीवन में वास्तविक बदलाव किया है। यह योजना घर-परिवार के फैसलों से लेकर चुनावी व्यवहार तक में महिलाओं की भूमिका को मजबूत कर रही है। यही कारण है कि 2023 में महिला मतदाताओं का बड़ा वर्ग भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा नजर आया।

इसी तरह किसान कल्याण योजनाओं जैसे किसान सम्मान निधि, सिंचाई परियोजनाएं, फसल बीमा, बिजली राहत और कर्ज से जुड़ी सहायताओं ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को स्थिरता देने का काम किया है। इन योजनाओं का असर केवल कागजों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि खेत, खलिहान और गांव की रोजमर्रा की जिंदगी में साफ दिखाई भी दिया। किसानों को लगा कि सरकार सीधे उनकी समस्या समझ रही है और समय पर राहत दे रही है। यही तत्काल और मापने योग्य लाभ इन योजनाओं की सबसे बड़ी ताकत कही जा सकती है।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की गारंटी राजनीति है, जो देश की राजनीति में तेजी से उभरी है। राहुल गांधी की न्याय गारंटी जिसके अंतर्गत महिलाओं को सालाना एक लाख रुपये, युवाओं के लिए नौकरी गारंटी, किसानों के लिए कर्ज माफी जैसे वादे न केवल सुनने में आकर्षक लगते हैं बल्कि सामाजिक असमानता के मुद्दे को भी सीधे तौर पर संबोधित करते हैं। मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस इसी मॉडल को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है। लेकिन सबसे बड़ा प्रश्न विश्वसनीयता का है और फिलहाल कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश में अपना आधार खोजते नजर आ रही है।

2028 का चुनाव इस भरोसे की परीक्षा होगा। लाभार्थी योजनाओं की सबसे बड़ी ताकत यह है कि वे पहले से चल रही हैं, जमीन पर दिख रही हैं और लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन चुकी हैं। इसके विपरीत, गारंटी राजनीति भविष्य का वादा करती है। भारतीय मतदाता अब धीरे-धीरे वादों से ज्यादा अनुभव और निरंतर लाभ को महत्व देने लगा है। यदि गारंटी केवल चुनावी घोषणा बनकर रह जाए और सत्ता में आने के बाद कमजोर या अधूरी साबित हो, तो इसका राजनीतिक नुकसान भी उतना ही बड़ा हो सकता है।

हालांकि, यह भी सच है कि केवल पुरानी योजनाओं के सहारे चुनाव नहीं जीता जा सकता। 2028 में महंगाई, बेरोजगारी, जल संकट, जलवायु परिवर्तन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दे ज्यादा प्रभावी होंगे। जो पार्टी लाभार्थी योजनाओं को इन नए मुद्दों से जोड़कर प्रस्तुत करेगी, वही बढ़त बनाएगी। युवा और महिला मतदाता अब ज्यादा जागरूक हैं और केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि सम्मान, अवसर और भविष्य की सुरक्षा भी चाहते हैं।

अंत में यह कहना गलत नहीं होगा कि लाभार्थी योजनाएं अब मध्य प्रदेश की राजनीति में स्थायी वोट बैंक का आधार बन चुकी हैं। लाड़ली बहना और किसान कल्याण योजनाएं केवल चुनावी हथियार नहीं, बल्कि सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन का माध्यम बन गई हैं। गारंटी राजनीति नई है, आकर्षक है, लेकिन उसकी सफलता पूरी तरह भरोसे और क्रियान्वयन पर निर्भर करेगी।

न्यूज – मुस्कान

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium