15.1 C
Ranchi
Tuesday, November 17, 2026
Advertisement
Home Blog Page 210

गुमला सदर अस्पताल का किया गया निरीक्षण

0

गुमला ः गुमला जिला मुख्यालय में लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन जिला ग्रामीण विकास शाखा गुमला के द्वारा सदर अस्पताल गुमला का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में रोगी भर्ती वार्ड, किचेन रूम, दवा वितरण कक्ष, emergency वार्ड, ओपीडी, आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में रोगी भर्ती वार्ड में भर्ती किए गए मरीजों एवं उनके परिजनों से वार्ता की गई। वार्ता के क्रम में मरीज एवं उनके परिजनों के द्वारा सेवा संतुष्टि बतलाई गई। प्रसव एवं उपकरण की उपलब्धता के संदर्भ में जानकारी प्राप्त हुई कि अपराह्न 4.10 बजे तक 109 माताओं की सामान्य प्रसव कराया गया है एवं 01 का सी सेक्शन ऑपरेशन किया क्या है। सभी माताओं को प्रसव के उपरांत निगरानी में रखा गया है। सर्जिकल वार्ड में 23 मरीज तथा पुरुष वार्ड में 22, महिला वार्ड में 24, एवं बच्चों के वार्ड में 14 मरीज भर्ती थे। ओपीडी में कुल 530 मरीजों का निबंधन एवं 19 आयुष्मान कार्ड निर्गत किया गया था। उपाधीक्षक के द्वारा जानकारी दी गई कि संबंधित भर्ती एवं बाह्य रोगी को यथासंभव इलाज मुहैया कराया जा रहा है एवं जानकारी दी गई कि मरीज की स्थिति के अनुसार आवश्यकता आकलन के अनुसार इन्हें बेहतर इलाज हेतु अन्यत्र रेफर किया जाता है। कुल 102 मरीजों को अन्य प्रखंड से सदर अस्पताल गुमला में लाने ले जाने हेतु एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। किचेन के निरीक्षण के क्रम में आवश्यक साफ सफाई हेतु निर्देशित किया गया। दवा वितरण कक्ष के निरीक्षण के क्रम में जानकारी दी गई कि अभी वर्तमान में अस्पताल में 6,00 दवा उपलब्ध है एवं जन औषधि केंद्र में बंद पाया गया। पदाधिकारी एवं कर्मियों की उपस्थिति नियमित रूप से ससमय सुनिश्चित करने के लिए उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया गया एवं निरीक्षण के क्रम में अनुपस्थित पाए गए पदाधिकारी एवं कर्मियों से कारण पृच्छा हेतु उपाधीक्षक सदर हॉस्पिटल गुमला को निर्देशित किया गया। उपस्थिति आकस्मिक पंजी संधारित पाया गया। सीसीटीवी की उपलब्धता पाई गई। कुल 46 सीसीटीवी कैमरा कार्यरत पाया गया। अस्पताल परिसर में शैडो एरिया की संभावना नहीं पाया गया। अस्पताल प्रबंधक का कक्ष बंद पाया गया। अस्पताल परिसर को स्वच्छ एवं बदबू से मुक्त रखने हेतु निर्देशित किया गया।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

मॉक टेस्ट 2 की उपलब्धि संबंधी विवरण

0

दिनांक : 09.01.2026

कक्षा 10
मॉक टेस्ट में भाग लेने वाले विद्यालयों की कुल संख्या : 155

बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले कुल विद्यार्थी : 11,797

रेमेडियल कक्षा हेतु चिन्हित कमजोर विद्यार्थी : 3,475

कक्षा 10 उपस्थिति विवरण

मॉक टेस्ट में कुल उपस्थित विद्यार्थी : 10,923

उपस्थित कमजोर विद्यार्थी (रेमेडियल कक्षा वाले) : 3,184

जिला उपस्थिति प्रतिशत : 92.59%

रेमेडियल कक्षा वाले विद्यार्थियों की उपस्थिति प्रतिशत : 91.63%

कक्षा 12 सभी संकाय

बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हो ने वाले कुल विद्यार्थी : 6250

रेमेडियल कक्षा हेतु चिन्हित कमजोर विद्यार्थी : 908

कक्षा 12 उपस्थिति विवरण

मॉक टेस्ट में कुल उपस्थित विद्यार्थी : 5492

उपस्थित कमजोर विद्यार्थी (रेमेडियल कक्षा वाले) : 709

जिला उपस्थिति प्रतिशत : 87.87%

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

बोर्ड परीक्षा विजय अभियान: दूसरे दिन भी जारी रहा स्पेशल मॉक टेस्ट–II

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा विभाग, गुमला द्वारा बोर्ड परीक्षा विजय अभियान के अंतर्गत कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित स्पेशल मॉक टेस्ट–II आज दूसरे दिन भी जिले के सभी माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों एवं इंटर कॉलेजों में2026 सफलतापूर्वक जारी रहा। यह मॉक टेस्ट बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर आयोजित किया जा रहा है।

*उपस्थिति में वृद्धि, पूरे उत्साह के साथ मॉक टेस्ट में शामिल हुए विद्यार्थी*

मॉक टेस्ट के दूसरे दिन पहले दिन की तुलना में विद्यार्थियों की उपस्थिति में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। छात्र-छात्राएं पूरे उत्साह, अनुशासन एवं गंभीरता के साथ परीक्षा में भाग लेते नजर आए। विद्यालयों में समय प्रबंधन एवं परीक्षा अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को वास्तविक बोर्ड परीक्षा जैसा वातावरण मिल रहा है। आगामी जैक बोर्ड परीक्षा 2026 में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में से कुल 92 प्रतिशत से अधिक बच्चों में इस मॉक टेस्ट में भाग लिया जो बड़ी उपलब्धि है ।

*विद्यार्थियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया, उपायुक्त ने दिया प्रेरणादायक संदेश*

मॉक टेस्ट में शामिल विद्यार्थियों ने बताया कि इस अभ्यास परीक्षा से बोर्ड परीक्षा की तैयारी में काफी मदद मिल रही है तथा वे प्रश्नों के पैटर्न, उत्तर लिखने की शैली एवं समय प्रबंधन को बेहतर ढंग से समझ पा रहे हैं। अनेक विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा विजय अभियान के अंतर्गत नियमित गृहकार्य, मॉडल प्रश्नों के अभ्यास तथा शिक्षकों की कोर टीम द्वारा महत्वपूर्ण प्रश्नों के साथ प्री-बोर्ड के रूप में दो बार मॉक टेस्ट के आयोजन के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि “बोर्ड परीक्षा विजय अभियान के माध्यम से हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को समय रहते परीक्षा के वास्तविक स्वरूप से परिचित कराना और उनकी कमजोरियों को दूर करना है। मॉक टेस्ट, त्वरित मूल्यांकन और रिमेडियल कक्षाओं के जरिए हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि जिले का हर विद्यार्थी आत्मविश्वास के साथ बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हो और बेहतर परिणाम प्राप्त करे।”

डीईओ कविता खलखो एवं डीएसई नूर आलम खां ने बताया कि मॉक टेस्ट के सुचारू संचालन हेतु जिले के सभी वरीय पदाधिकारी, सीआरपी, बीआरपी एवं शिक्षा अधिकारी विद्यालयों का नियमित भ्रमण कर अनुश्रवण एवं निगरानी कर रहे हैं तथा बच्चों को प्रोत्साहित किया जा रहा है ।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

सेरका पंचायत में 250 किसानों के बीच निःशुल्क सब्जी बीज का वितरण

0

बिशुनपुर : उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में, जिला उद्यान विभाग, गुमला की ओर से बिशुनपुर प्रखंड अंतर्गत सेरका पंचायत भवन में प्रखंड के सभी 10 पंचायतों के चयनित 250 किसानों के बीच निःशुल्क सब्जी बीज का वितरण किया गया। इस दौरान किसानों को कद्दू, भिंडी, कोहड़ा, करेला एवं मिर्च के उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता, गुमला एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, बिशुनपुर का जिला उद्यान पदाधिकारी के द्वारा बुके भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अपर समाहर्ता, गुमला ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले किसान बाजार से बिना गुणवत्ता जांच के बीज खरीदते थे, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ता था। सरकार द्वारा जिला उद्यान विभाग के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे ये बीज पूर्ण रूप से परीक्षणयुक्त (टेस्टेड) हैं, जिससे किसानों को बेहतर उत्पादन मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी। उन्होंने किसानों को केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) योजना के तहत बैंक से ऋण लेकर खेती करने तथा धान की फसल को लैम्पस के माध्यम से बेचने के लिए प्रेरित किया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सरकार की विभिन्न कृषि एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों से मेहनत कर अपनी आय बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि बिशुनपुर प्रखंड में फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (FPO) किसानों की उपज को सुरक्षित रखने एवं बाजार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।जिला तकनीकी प्रबंधक दीपक कुमार सिंह ने प्राकृतिक खेती की जानकारी देते हुए इसके लाभों पर प्रकाश डाला। वहीं बैंक ऑफ इंडिया, बिशुनपुर शाखा के प्रबंधक ने किसानों को केसीसी ऋण की सुविधा लेने एवं एफपीओ से जुड़कर खेती को व्यवसाय के रूप में विकसित करने की सलाह दी।अक्षत फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, बनारी के निदेशक लक्ष्मी नारायण साहू ने एफपीओ से जुड़कर किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की बात कही। वहीं सेरका पंचायत के किसान हरूप उरांव ने पिछले वर्ष जिला उद्यान से मिले फूल एवं सब्जी बीज से किए गए उत्पादन और एफपीओ के माध्यम अनुभव साझा करते हुए बताया कि खेती से भी आत्मनिर्भर बना जा सकता है। उन्होंने बताया कि नाशपाती का बागान लगाकर भी उनकी आय में निरंतर वृद्धि हो रही है।
कार्यक्रम में जिला अपर समाहर्ता, जिला उद्यान पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला तकनीकी प्रबंधक दीपक कुमार सिंह, सेरका मुखिया जयमंती उरांव, निराशी पंचायत की मुखिया पार्वती देवी, अक्षत एफपीओ के निदेशक लक्ष्मी नारायण साहू, दिगंबर मुंडा, सुरेश भगत, सुरेंद्र भगत, ईश्वर भगत, अजय पांडे, मुनेश्वर राम समेत बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

राष्ट्रीय युवा दिवस पर एबीवीपी करेगी भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

0

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् हजारीबाग इकाई के द्वारा स्वामी विवेकानंद के जन्म जयंती(राष्ट्रीय युवा दिवस) के उपलक्ष में पूरे देश भर में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन करती है। हजारीबाग नगर इकाई के द्वारा संत कोलंबा महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कर रही है जिसमें हजारीबाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न महाविद्यालय के टीम भाग लेंगे। इसी कार्यक्रम को लेकर आज पोस्टर विमोचन का कार्यक्रम आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बाबूलाल मेहता,पूर्व विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष रितेश यादव, प्रांत सह विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख प्रभात कुमार, प्रांत छात्रा सह प्रमुख साक्षी सिन्हा,नगर मंत्री साहिल सिंह उपस्थित रहे।
संत कोलंबा महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कर रही है। रितेश यादव ने कहा कि इस टूर्नामेंट के आयोजन से विद्यार्थियों के बीच में पढ़ाई के साथ खेल भावना में भी वृद्धि होगी और उसे अपना कौशल दिखाने का एक अच्छा मंच प्रदान किया जाएगा। बाबूलाल मेहता ने कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय युवा दिवस को युवा सप्ताह के रूप में मनाएगी जिसमें विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन करेगी जैसे की भाषण प्रतियोगिता रंगोली प्रतियोगिता क्विज कंपटीशन इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। प्रभात कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र छात्राओं के बीच अनेकों कार्यक्रम का आयोजन करती है,क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिभागी अपना प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा,युवा ही सशक्त भारत का ननींव रख सकता है, पोस्टर विमोचन के कार्यक्रम में प्रेम कुमार ,यशवंत राणा ,विवेक यादव,पवन,शिबू, अनुश्री सिंह, निशु कुमारी , रामजस कुमार, टिंकू कुमार,अमन सिंह, संतोष सिंह, मोंटी मंडल ,रंजीत यादव,शेखर, अंशुल सिन्हा,अभिषेक यादव , भारत रघुवंशी,आर्यन राज, राहुल ठाकुर, सौरभ कुमार, अमन सिंह अभिषेक यादव, आर्यन राज, राहुल ठाकुर ,सौरभ कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

माकपा ने गोमिया में डोनाल्ड ट्रंप का पुतला जलाया

0

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) गोमिया प्रखंड कमेटी के नेतृत्व में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन स्वांग गोमिया अवस्थित पार्टी कार्यालय के समीप किया गया। पुतला दहन के पूर्व उपस्थित पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने डोनाल्ड ट्रंप मुर्दाबाद, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप होश में आओ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनकी पत्नी के साथ बिना शर्त रिहा करो, डोनाल्ड ट्रंप तुम्हारी तानाशाही नहीं चलेगी आदि नारे लगाए। पुतला दहन के बाद उपस्थित माकपा के राज्य कमेटी सदस्य रामचंद्र ठाकुर, प्रदीप कुमार विश्वास एवं गोमिया प्रखंड सचिव राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से कहा अमेरिका के द्वारा तेल एवं अन्य संसाधनों पर कब्जा करने के उद्देश्य व नीयत से दूसरे देशों पर तानाशाही हमले किए जा रहे हैं जिसका ताजा उदाहरण वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार करना एवं वहां पर हमला करना है। उन्होंने कहा हमारी पार्टी वेनेजुएला के राष्ट्रपति को गिरफ्तार करने की घटना की निंदा करती है और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कडा संदेश देती है कि वह निकोलस मादुरो को बिना शर्त उनकी पत्नी के साथ रहा करें।

उन्होंने कहा भारत सरकार ने इस घटना पर जो वक्तव्य दिया है वह निंदनीय है और यह साबित करता है कि भारत सरकार भी अमेरिकी साम्राज्यवाद और वहां के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ही पिछलग्गू है।
इस कार्यक्रम में पार्टी के गोमिया प्रखंड कमेटी के सदस्य लखन महतो, भोला स्वर्णकार, अजय कुमार, केशु कमार, विश्व चंद्र रिकी, रामचंद्र ठाकुर-2, अजय कुमार, चमन प्रजापति, लोकनाथ ठाकुर, सरजू पासवान, महावीर राम रवानी आदि शामिल थे।

News – Kahkashan Farooqi

राम भक्तों के लिए

भारत में स्कोडा ऑटो का सिल्वर जुबली साल अब तक का सबसे शानदार साल बन गया है

0

अपनी 25वीं सालगिरह पर 72,665 कारें बेचकर सालाना 107% की ग्रोथ दर्ज की

2025 एक बेशकीमती साल रहा: स्पष्ट बिज़नेस ज़रूरतों के मार्गदर्शन और काम, अलग पहचान और भरोसे के स्तंभों पर टिका हुआ
प्रोडक्ट का धमाल: काइलैक को ज़बरदस्त रिस्पॉन्स, कोडियाक, कुशाक और स्लाविया की लगातार डिमांड और ऑक्टेविया आरएस को ज़बरदस्त रिस्पॉन्स
नेटवर्क ग्रोथ: 183 शहरों में 325 से ज़्यादा कस्टमर टचपॉइंट्स तक पहुँच
ग्राहक को प्राथमिकता: ग्राहक की खुशी पर ज़्यादा ध्यान देने के लिए कई पहल शुरू की गईं

पटना, जनवरी, 2026: स्कोडा ऑटो ने 2025 को अपनी भारत यात्रा में अब तक का सबसे अहम् साल बताया। इसने देश में अपनी 25वीं सालगिरह को अपनी अब तक की सबसे मज़बूत सेल्स परफॉर्मेंस के साथ मनाया। ब्रैंड ने 2025 को 72,665 कारों की बिक्री के साथ पूरा किया, जो 2024 में बेची गई 35,166 यूनिट्स की तुलना में सालाना 107% की बढ़ोतरी है। यह शानदार परफॉर्मेंस 2025 को स्कोडा ऑटो इंडिया का अब तक का सबसे शानदार साल बनाती है, जो प्रोडक्ट्स, मार्केट्स और कस्टमर टचपॉइंट्स में हुई तेज़ी को उजागर करती है।

इस खास साल पर टिप्पणी करते हुए, स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रैंड डायरेक्टर, आशीष गुप्ता ने कहा, “साल 2025 हमारे लिए हमेशा खास रहेगा। यह भारत में हमारी 25वीं सालगिरह है और हमने यह साल अब तक के सबसे बेहतर और अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के साथ देखा है और अब हम नेटवर्क और मार्केट में अपनी सबसे बड़ी मौजूदगी के मामले में सबसे आगे हैं। इस सबने, हमारे ग्राहकों के भरोसे और प्यार के साथ मिलकर, इसे भारत में अब तक का हमारा सबसे शानदार साल बनाया है। काइलैक को मिला ज़बरदस्त रिस्पॉन्स, कोडियाक के लिए लगातार तारीफ और ऑक्टेविया आरएस की वापसी के लिए जोश, ब्रैंड के साथ ग्राहकों के मज़बूत इमोशनल जुड़ाव को और पक्का करता है। इसके साथ ही, जिन कारों, कुशाक और स्लाविया से हमारी इंडिया 2.0 जर्नी शुरू हुई, उनकी लगातार डिमांड बनी हुई है। जैसे ही हम 2026 में कदम रख रहे हैं, हम इस मोमेंटम को नए प्रोडक्ट अटैक, बेहतर सेल्स और आफ्टरसेल्स इनिशिएटिव्स और अपनी पहुँच बढ़ाने और अपने ग्राहकों के करीब आने पर और भी ज़्यादा फोकस के साथ आगे बढ़ाने की उम्मीद करते हैं।”

अपनी पकड़ बनाए रखना
2025 में स्कोडा ऑटो इंडिया का परफॉर्मेंस एक आसान प्रोडक्ट और नेटवर्क स्ट्रेटेजी पर आधारित था। काइलैक एक मुख्य ग्रोथ ड्राइवर के तौर पर उभरा, जिसने ब्रैंड की एक्सेसिबिलिटी को काफी बढ़ाया, जबकि कुशाक और स्लाविया के लिमिटेड एडिशन ने पूरे लाइन-अप में वैल्यू और फ्रेशनेस के अहसास को बढ़ाया। कोडियाक ने प्रीमियम एसयूवी स्पेस में स्कोडा की उपस्थिति को मजबूत किया और ऑक्टेविया आरएस की वापसी ने ब्रैंड की परफॉर्मेंस लेगेसी को फिर से रोशन कर दिया। साल के दौरान, स्कोडा ऑटो इंडिया ने 2021 से 200,000 से ज़्यादा लोकल तौर पर बनी कारों की बिक्री की उपलब्धि भी पार की, साथ ही 183 शहरों में 325 से ज़्यादा कस्टमर टचपॉइंट तक अपनी पहुँच बढ़ाई, जिससे पूरे भारत में यूरोपियन इंजीनियरिंग को पहुँचाने की उसकी प्रतिबद्धता और भी मज़बूत हुई। नेटवर्क विस्तार का एक बड़ा हिस्सा भारत में स्कोडा ऑटो के लंबे समय के डीलर पार्टनर्स के साथ किया गया है, साथ ही ग्राहक को महत्व देने के प्रूवन ट्रैक रिकॉर्ड वाले नए पार्टनर्स को भी शामिल किया गया है।

अलग पहचान बनाना
प्रोडक्ट्स के अलावा, 2025 में स्कोडा ऑटो इंडिया ने सही विचारों वाली स्टोरी, सांस्कृतिक महत्व और ग्राहक को महत्व देने वाले अनुभवों के ज़रिए अपने ब्रैंड की आवाज़ को बेहतर बनाया। भारत दुनिया का पहला बड़ा स्कोडा मार्केट बन गया, जिसने अपडेटेड कॉर्पोरेट आइडेंटिटी और डिज़ाइन के साथ अपने नेटवर्क की 100% रीब्रांडिंग पूरी की, जिससे ग्राहकों के लिए एक जैसा और मॉडर्न ब्रैंड अनुभव मज़बूत हुआ। रणवीर सिंह के स्कोडा ऑटो इंडिया के पहले ब्रैंड सुपरस्टार बनने से कस्टमर कम्युनिकेशन में एक बड़ी छलांग लगी, जिससे ब्रैंड में युवा एनर्जी और सांस्कृतिक जुड़ाव आया। साल के आखिर में, इस रफ्तार को आगे बढ़ाते हुए, ‘फैन्स, नॉट ओनर्स’ कैंपेन ने स्कोडा के साथ लोगों के गहरे इमोशनल जुड़ाव का जश्न मनाया जो ओनरशिप से कहीं ज़्यादा है। ब्रैंड ने ऑक्टेविया आरएस कैंपेन के लिए अंतर्राष्ट्रीय सितार वादक ऋषभ शर्मा के साथ भी मिलकर काम किया, जिससे परफॉर्मेंस स्टोरीटेलिंग में एक मॉडर्न और भावपूर्ण नज़रिया आया और नए ऑडियंस से जुड़ने में मदद मिली।

भरोसे में मज़बूती
स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपने डीलरशिप पर कुल सेल्स और आफ्टरसेल्स वर्कफोर्स को 7,500 से ज़्यादा प्रोफेशनल्स तक बढ़ाकर अपने सर्विस इकोसिस्टम को मज़बूत किया, जिन्हें साल भर के दौरान 25,000 से ज़्यादा ट्रेनिंग दिनों से सपोर्ट मिला। ब्रैंड ने बेहतर ओनरशिप फायदे भी पेश किए, जिसमें पूरी रेंज में एक्सटेंडेड स्टैंडर्ड वारंटी, साथ ही फीचर-लेड वैल्यू अपग्रेड शामिल हैं, जिनका मकसद ओनरशिप कॉस्ट कम करना और ओवरऑल सर्विस एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना है। कई कोशिशों से ब्रैंड की इंजीनियरिंग और काबिलियत पर भरोसा और मज़बूत हुआ। उनमें से कुछ में स्कोडा लेह एक्सपीडिशन के फैन्स शामिल थे। इसे उमलिंग ला तक पहुँचने वाले सबसे बड़े काफिले के तौर पर इंडिया और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से पहचान मिली, जो उस समय दुनिया की सबसे ऊँची रोड थी, जिस पर गाड़ी चलाना मुमकिन था। ऐसी ही एक और पहल में कोडियाक माउंट एवरेस्ट के नॉर्थ फेस बेस कैंप तक पहुँचने वाली पहली पेट्रोल-पॉवर्ड एसयूवी बन गई।

जैसे ही स्कोडा ऑटो इंडिया 2026 में कदम रख रहा है, ब्रैंड अपने सिल्वर जुबली साल में रखी गई मजबूत नींव को और मजबूत बनाने पर फोकस कर रहा है, जिसमें नए प्रोडक्ट लाना, सेल्स और आफ्टरसेल्स की पहल को बढ़ाना, मार्केट में गहरी पैठ बनाना और अपने ग्राहकों की बात सुनने और उनके साथ आगे बढ़ने पर लगातार जोर देना शामिल है।

News – Ranu Bairagi

राम भक्तों के लिए

युवा एमपी-एमएलए, जो भारतीय युवाओं के लिए बने राजनीतिक प्रेरणा

0

भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत उसके निरंतर नवीन बने रहने की क्षमता में है। हर चुनाव के साथ नई पीढ़ी संसद और विधानसभाओं में प्रवेश करती है और देश की राजनीति को नई ऊर्जा, नई सोच तथा नई दिशा प्रदान करती है। 18वीं लोकसभा तथा हाल की विधानसभा चुनावों में भी कई ऐसे युवा चेहरे चुनकर सदन में पहुंचे हैं, जो अभी महज 25 से 30 वर्ष के बीच के हैं। ये युवा नेता न केवल अपनी कम उम्र के लिए चर्चा का विषय बने हैं, बल्कि अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, जनता से गहरा जुड़ाव, आधुनिक मुद्दों पर स्पष्ट सोच तथा परंपरागत राजनीति से हटकर नए तरीके अपनाने के लिए भी सराहे जा रहे हैं। हालांकि इनके सामने अनुभव की कमी, राजनीतिक दबाव तथा जिम्मेदारी का बोझ जैसी चुनौतियां भी हैं, लेकिन यदि ये संतुलन बनाए रखें तथा जनसेवा को सर्वोपरि रखें, तो भारत का भविष्य निश्चित रूप से उज्ज्वल तथा समृद्ध होगा।
भारतीय लोकतंत्र के कुछ चुनिंदा युवा चेहरों में बिहार के समस्तीपुर से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी प्रमुख हैं। राज्य मंत्री की बेटी होने के बावजूद शांभवी ने अपनी व्यक्तिगत मेहनत, सोशल मीडिया का कुशल उपयोग तथा स्थानीय मुद्दों पर मजबूत पकड़ से कांग्रेस के मजबूत प्रतिद्वंद्वी को एक लाख से अधिक वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया। आज शांभवी शिक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा ग्रामीण विकास जैसे मुद्दों पर सक्रिय हैं और संसद में युवा आवाज को बुलंद कर रही हैं। वहीं उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी के दो युवा चेहरे पुष्पेंद्र सरोज तथा प्रिया सरोज ने भी सबको चौंकाने का काम किया है। कौशांबी से सांसद बने पुष्पेंद्र सरोज चुनाव के समय सबसे युवा सांसदों में शुमार थे। दलित समाज से आने वाले पुष्पेंद्र ने बीजेपी के दिग्गज उम्मीदवार को हराकर सामाजिक न्याय तथा युवा मुद्दों पर अपनी मजबूत पकड़ साबित की। इसी तरह मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज ने पूर्व सांसद की बेटी होने के बावजूद अपनी अलग पहचान बनाई और 35,850 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। प्रिया महिला सशक्तिकरण, शिक्षा तथा स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान दे रही हैं और युवा महिलाओं की आवाज बनकर उभरी हैं।
राजस्थान के भरतपुर से कांग्रेस की सांसद संजना जाटव ने भी अपनी दृढ़ता से सबका ध्यान आकर्षित किया। पहले विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद संजना ने लोकसभा में शानदार वापसी की और आज सामाजिक समानता, महिला अधिकार तथा ग्रामीण विकास की मजबूत आवाज बनकर खड़ी हुईं हैं। वहीं कर्नाटक के बीदर से कांग्रेस के सांसद सागर ईश्वर खंड्रे मात्र 25 वर्ष की उम्र में संसद पहुंचे और सबसे युवा सांसदों में शामिल हुए। पूर्व मंत्री के बेटे सागर पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, युवा रोजगार तथा डिजिटल शिक्षा जैसे मुद्दों पर सक्रिय हैं। बिहार विधानसभा 2025 में चुनी गईं मैथिली ठाकुर ने भी सबको आश्चर्यचकित किया है। अलीनगर से बीजेपी की विधायक बनीं मैथिली ठाकुर कितने हजार वोटों से जीतीं? शास्त्रीय गायिका से राजनेता बनीं और सबसे युवा विधायक के रूप में उभर कर सबके सामने आईं। मात्र 11,730 वोटों से जीतकर उन्होंने साबित किया कि कला, संस्कृति तथा राजनीति का संयोजन नई पीढ़ी की सबसे बड़ी ताकत हो सकता है। मैथिली सांस्कृतिक विरासत, युवा भागीदारी तथा महिला मुद्दों पर विशेष जोर दे रही हैं।
हालाँकि सवाल उठाने वाले कह सकते हैं कि उपरोक्त युवा चेहरे परिवारवाद की पुरानी चर्चा को भी नई दिशा दे रहे हैं, लेकिन ये भी ध्यान दिया जाना जरुरी है कि इन युवा राजनेताओं ने अपनी व्यक्तिगत मेहनत, सोशल मीडिया का कुशल उपयोग, स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ तथा युवा वोटरों से सीधा संवाद स्थापित करके जीत हासिल की है।

News – Muskan

राम भक्तों के लिए

खरीफ विपणन मौसम में धान अधिप्राप्ति की सतत निगरानी, अपर समाहर्ता ने लैंपसों का किया निरीक्षण

0

गुमला :- झारखण्ड सरकार के संयुक्त सचिव, खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड के निदेशानुसार खरीफ विपणन मौसम के दौरान धान अधिप्राप्ति योजना के प्रभावी अनुश्रवण एवं पारदर्शी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने हेतु उपायुक्त गुमला के निर्देश पर जिले के वरीय अधिकारियों को संबंधित लैंपस (LAMPS) से टैग किया गया है।
इसी क्रम में उपायुक्त गुमला के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक द्वारा बर्वे नगर, छीछवानी एवं कुरुमगढ़ लैंपस का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बर्वे नगर लैंपस में कुल 5,52 किसानों का निबंधन पाया गया, जिसमें से 11 लाभुकों द्वारा धान की बिक्री की गई है। भौतिक सत्यापन के क्रम में लैंपस परिसर में कुल 1,512 बोरा धान संग्रहित पाया गया।
छीछवानी लैंपस में कुल 7, 23 किसानों का निबंधन किया गया है, जहां जांच के दौरान 14 लाभुकों द्वारा धान बिक्री किए जाने की पुष्टि हुई। वहीं कुरुमगढ़ लैंपस में कुल 1,300 किसानों का निबंधन दर्ज पाया गया है, जहां 20 लाभुकों द्वारा लैंपस में धान बिक्री की गई। निरीक्षण के समय कुरुमगढ़ लैंपस में कुल 1,603 बोरा धान उपलब्ध पाया गया।
निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता गुमला द्वारा संबंधित लैंपस सचिवों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप धान अधिप्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही नए लाभुकों के निबंधन की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा धान क्रय कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के भी निर्देश दिए गए, ताकि अधिक से अधिक किसानों को योजना का लाभ मिल सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला: सड़क सुरक्षा माह पर निकली भव्य बाइक रैली, नारों से गूँजी शहर की गलियाँ

0

गुमला : – गुमला सड़क सुरक्षा माह को लेकर निकली गयी भव्य बाइक रैली, नारों से गूँजी शहर की गलियाँ*
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026, को लेकर गुमला शहर में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन, परिवहन विभाग और होंडा मोटरसाइकिल शोरूम के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस रैली को थाना प्रभारी गुमला महेंद्र कुमार करमाली ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली का मार्ग और उत्साह:
रैली का रूट: बाइक रैली सिसई रोड से शुरू होकर दुन्दुरिया बस स्टैंड पहुँची, जहाँ से समाहरणालय भवन होते हुए जशपुर रोड और पालकोट रोड का भ्रमण किया गया। अंत में रैली पुनः सिसई रोड पहुँचकर संपन्न हुई।

अधिकारियों की भागीदारी:
जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) ने भी युवाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए कचहरी परिसर में रैली का स्वागत किया और सुरक्षा का संदेश दिया।

नारों और जागरूकता रथ से गूँजा शहर:
जागरूकता रथ के साथ निकली इस रैली में विभिन्न प्रेरणादायक नारों के माध्यम से आम जन को जागरूक किया गया:

“ट्रैफिक नियमों को अपनाओ, अमन-चैन से बढ़ते जाओ”
“एक्सीडेंट में जो मिले घायल, उसकी तुम जान बचाओ”
“चर्चा है ये गली-गली, दुर्घटना से देर भली”

अधिकारियों का संदेश:
महेंद्र कुमार करमाली , थाना प्रभारी, गुमला: रैली को सिसई रोड से रवाना करते समय उन्होंने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएँ बाइक चालकों के साथ होती हैं। इसलिए वाहन चलाते समय सुरक्षा को पहली प्राथमिकता देना और यातायात नियमों का पालन करना अनिवार्य है।

ज्ञान शंकर जायसवाल, जिला परिवहन पदाधिकारी: डीटीओ ने बाइक चालकों को हेलमेट पहनने के फायदों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने जोर दिया कि हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी जान की सुरक्षा के लिए पहनें। उन्होंने बताया कि मानक हेलमेट सिर की गंभीर चोटों से 80% तक बचाव करता है।

मुख्य विशेषताएँ:
रैली में शामिल सभी चालकों ने अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनकर और यातायात नियमों का पालन कर समाज के सामने एक उदाहरण पेश किया। स्थानीय मोटरसाइकिल शोरूम संचालकों और कर्मियों ने भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
अगली गतिविधि की सूचना:
दिनांक 09.01.2026 को सदर हॉस्पिटल परिसर में विशेष मुआवजा एवं सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें दुर्घटना पीड़ितों को मुआवजा फॉर्म भरने में मदद की जाएगी
“ट्रैफिक नियमों को अपनाओ, अमन-चैन से बढ़ते जाओ”
“एक्सीडेंट में जो मिले घायल, उसकी तुम जान बचाओ”
_”चर्चा है ये गली-गली, दुर्घटना से देर भली”

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium